logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डंपर की टक्कर से विद्युत विभाग के संविदाकर्मी की मौत, शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम डंपर की टक्कर से विद्युत विभाग के संविदाकर्मी की मौत, शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। इनायतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवगिरी के पूरे पाठक पुरवा निवासी रमाशंकर (34) की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह प्रतापगढ़ विद्युत विभाग में संविदा पर एसएचओ पद पर कार्यरत थे। हादसा शनिवार को प्रतापगढ़ से घर लौटते समय बहुरावा बाजार स्थित लगेहटा नहर के पास हुआ। बताया गया कि डंपर की टक्कर लगने से रमाशंकर गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव पैतृक गांव लाया गया। शव घर पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। रमाशंकर दो भाइयों में बड़े थे। उनका छोटा भाई दिल्ली में मेहनत-मजदूरी करता है। मृतक की आठ वर्षीय बेटी आराध्या है। परिवार में कमाने वाले सदस्य की अचानक मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्रीय लोग घर पहुंचे। नम आंखों से लोगों ने रमाशंकर को अंतिम विदाई दी। ग्रामीणों ने बताया कि रमाशंकर काफी मिलनसार और व्यवहार कुशल व्यक्ति थे। उनकी असमय मौत से परिवार के साथ ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

14 hrs ago
user_प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
Press advisory मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
14 hrs ago

डंपर की टक्कर से विद्युत विभाग के संविदाकर्मी की मौत, शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम डंपर की टक्कर से विद्युत विभाग के संविदाकर्मी की मौत, शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। इनायतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवगिरी के पूरे पाठक पुरवा निवासी रमाशंकर (34) की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह प्रतापगढ़ विद्युत विभाग में संविदा पर एसएचओ पद पर कार्यरत थे। हादसा शनिवार को प्रतापगढ़ से घर लौटते समय बहुरावा बाजार स्थित लगेहटा नहर के पास हुआ। बताया गया कि डंपर की टक्कर लगने से रमाशंकर गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव पैतृक गांव लाया गया। शव घर पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। रमाशंकर दो भाइयों में बड़े थे। उनका छोटा भाई दिल्ली में मेहनत-मजदूरी करता है। मृतक की आठ वर्षीय बेटी आराध्या है। परिवार में कमाने वाले सदस्य की अचानक मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्रीय लोग घर पहुंचे। नम आंखों से लोगों ने रमाशंकर को अंतिम विदाई दी। ग्रामीणों ने बताया कि रमाशंकर काफी मिलनसार और व्यवहार कुशल व्यक्ति थे। उनकी असमय मौत से परिवार के साथ ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • आंगनवाड़ी केंद्र तक पहुंचने वाला रास्ता बदहाल, कीचड़ और गड्ढों से नौनिहाल परेशान आंगनवाड़ी केंद्र तक पहुंचने वाला रास्ता बदहाल, कीचड़ और गड्ढों से नौनिहाल परेशान हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत सोहवल सलोनी स्थित आंगनवाड़ी केंद्र संख्या-4 तक पहुंचने वाला रास्ता इन दिनों बदहाल स्थिति में है। कच्चा रास्ता होने के कारण जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। बारिश के बाद रास्ते पर कीचड़ और फिसलन की स्थिति बनी हुई है, जिससे आंगनवाड़ी केंद्र आने-जाने वाले छोटे बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार आंगनवाड़ी केंद्र पर आने वाले नौनिहालों को इसी रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है। रास्ते में कीचड़ और गड्ढों के कारण कई बार बच्चे फिसलकर गिर जाते हैं, जिससे उनकी ड्रेस खराब हो जाती है। छोटे बच्चों को संभालकर केंद्र तक पहुंचाने में अभिभावकों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से रास्ता कच्चा होने के कारण समस्या बनी हुई है। बारिश के दिनों में स्थिति और अधिक खराब हो जाती है। कीचड़ के कारण पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और ग्राम पंचायत से आंगनवाड़ी केंद्र तक जाने वाले रास्ते पर जल्द से जल्द खड़ंजे का निर्माण कराने की मांग की है। उनका कहना है कि खड़ंजा बनने से बच्चों, अभिभावकों और ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिलेगी तथा आंगनवाड़ी केंद्र तक पहुंचना भी सुगम हो जाएगा।
    1
    आंगनवाड़ी केंद्र तक पहुंचने वाला रास्ता बदहाल, कीचड़ और गड्ढों से नौनिहाल परेशान
आंगनवाड़ी केंद्र तक पहुंचने वाला रास्ता बदहाल, कीचड़ और गड्ढों से नौनिहाल परेशान
हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत सोहवल सलोनी स्थित आंगनवाड़ी केंद्र संख्या-4 तक पहुंचने वाला रास्ता इन दिनों बदहाल स्थिति में है। कच्चा रास्ता होने के कारण जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। बारिश के बाद रास्ते पर कीचड़ और फिसलन की स्थिति बनी हुई है, जिससे आंगनवाड़ी केंद्र आने-जाने वाले छोटे बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार आंगनवाड़ी केंद्र पर आने वाले नौनिहालों को इसी रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है। रास्ते में कीचड़ और गड्ढों के कारण कई बार बच्चे फिसलकर गिर जाते हैं, जिससे उनकी ड्रेस खराब हो जाती है। छोटे बच्चों को संभालकर केंद्र तक पहुंचाने में अभिभावकों को भी परेशानी उठानी पड़ती है।
ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से रास्ता कच्चा होने के कारण समस्या बनी हुई है। बारिश के दिनों में स्थिति और अधिक खराब हो जाती है। कीचड़ के कारण पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है।
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और ग्राम पंचायत से आंगनवाड़ी केंद्र तक जाने वाले रास्ते पर जल्द से जल्द खड़ंजे का निर्माण कराने की मांग की है। उनका कहना है कि खड़ंजा बनने से बच्चों, अभिभावकों और ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिलेगी तथा आंगनवाड़ी केंद्र तक पहुंचना भी सुगम हो जाएगा।
    user_प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    Press advisory मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • नहर में मिली मनीषा की मौत के मामले में पति-ससुर गिरफ्तार सुलतानपुर। बल्दीराय थाना क्षेत्र के महुली के पास शारदा सहायक खंड-16 नहर में 9 सितंबर को मिले 24 वर्षीय मनीषा के शव के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसके पति अखिलेश कुमार और ससुर देवराज को गिरफ्तार कर लिया। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ दहेज हत्या समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की गिरफ्तारी में प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अब्दुल कादिर खान, उपनिरीक्षक राजदेव यादव और कांस्टेबल शोभाराम केवट शामिल रहे।
    1
    नहर में मिली मनीषा की मौत के मामले में पति-ससुर गिरफ्तार
सुलतानपुर। बल्दीराय थाना क्षेत्र के महुली के पास शारदा सहायक खंड-16 नहर में 9 सितंबर को मिले 24 वर्षीय मनीषा के शव के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसके पति अखिलेश कुमार और ससुर देवराज को गिरफ्तार कर लिया।
मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ दहेज हत्या समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों की गिरफ्तारी में प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अब्दुल कादिर खान, उपनिरीक्षक राजदेव यादव और कांस्टेबल शोभाराम केवट शामिल रहे।
    user_Arun kumar pathak
    Arun kumar pathak
    बलदीराय, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • भंडरा और मिठनेपुर में भाजपा नेत्री मनीषा पांडेय ने लगाई जन चौपाल, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं कुड़वार/सुल्तानपुर। 187 इसौली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भंडरा परशुरामपुर के लाला का पुरवा, मौहरिया और मिठनेपुर में रविवार को भाजपा नेत्री एवं समाज सेविका मनीषा पांडेय ने जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद किया। जन चौपाल के दौरान उन्होंने महिला-पुरुषों से बातचीत कर स्थानीय समस्याओं, मूलभूत सुविधाओं और विकास कार्यों की जानकारी ली। ग्रामीणों ने सड़क, पानी, आवास समेत कई जन समस्याएं उनके सामने रखीं। मनीषा पांडेय ने संबंधित स्तर पर समस्याएं उठाकर हर संभव समाधान का भरोसा दिया। उन्होंने महिलाओं से नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान में आगे आने की अपील की और कहा कि राजनीति उनके लिए पद नहीं बल्कि जनसेवा का माध्यम है। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लोगों से लाभ उठाने की अपील की। इस दौरान मिठनेपुर ग्राम प्रधान राममूर्ति दूबे, पूर्व प्रधान भूती निषाद, बब्बन तिवारी, रामचन्दर निषाद, विनय गोस्वामी, महेश गोस्वामी, संजय निषाद, पवन कुमार मिश्रा, सूरज गुप्ता समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
    1
    भंडरा और मिठनेपुर में भाजपा नेत्री मनीषा पांडेय ने लगाई जन चौपाल, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
कुड़वार/सुल्तानपुर। 187 इसौली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भंडरा परशुरामपुर के लाला का पुरवा, मौहरिया और मिठनेपुर में रविवार को भाजपा नेत्री एवं समाज सेविका मनीषा पांडेय ने जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद किया।
जन चौपाल के दौरान उन्होंने महिला-पुरुषों से बातचीत कर स्थानीय समस्याओं, मूलभूत सुविधाओं और विकास कार्यों की जानकारी ली। ग्रामीणों ने सड़क, पानी, आवास समेत कई जन समस्याएं उनके सामने रखीं। मनीषा पांडेय ने संबंधित स्तर पर समस्याएं उठाकर हर संभव समाधान का भरोसा दिया।
उन्होंने महिलाओं से नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान में आगे आने की अपील की और कहा कि राजनीति उनके लिए पद नहीं बल्कि जनसेवा का माध्यम है। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लोगों से लाभ उठाने की अपील की।
इस दौरान मिठनेपुर ग्राम प्रधान राममूर्ति दूबे, पूर्व प्रधान भूती निषाद, बब्बन तिवारी, रामचन्दर निषाद, विनय गोस्वामी, महेश गोस्वामी, संजय निषाद, पवन कुमार मिश्रा, सूरज गुप्ता समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_Rajdev yadav (पत्रकार )
    Rajdev yadav (पत्रकार )
    बलदीराय, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • आखिर अयोध्या के बीकापुर बिकास खण्ड क्षेत्र के ग्रामीणों को कब मिलेगा सरकारी आवास
    1
    आखिर अयोध्या के बीकापुर बिकास खण्ड क्षेत्र के ग्रामीणों को कब मिलेगा सरकारी आवास
    user_अरुण कुमार मिश्र
    अरुण कुमार मिश्र
    Local News Reporter बीकापुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • 135 मेलों की आवाज बने दीपचंद राही, सीएम योगी से सम्मान की उठी मांग। 135 मेलों की आवाज बने दीपचंद राही, सीएम योगी से सम्मान की उठी मांग। अयोध्या। अयोध्या धाम के सुप्रसिद्ध उद्घोषक दीपचंद राही जी ने अपनी बुलंद आवाज से मेले के प्रसारण के माध्यम से 135 मेले और दीपोत्सव को सफलतापूर्वक संपन्न कराया है। अयोध्या की प्रभुता और अस्मिता को देश-दुनिया तक अपनी आवाज से पहुंचाने वाले दीपचंद राही जी की अब एक ही इच्छा है - हिंदू सम्राट, उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से भेंट करना। अयोध्या से अब एक ही आवाज उठ रही है कि अयोध्या के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले दीपचंद राही जी को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया जाए।
    1
    135 मेलों की आवाज बने दीपचंद राही, सीएम योगी से सम्मान की उठी मांग।
135 मेलों की आवाज बने दीपचंद राही, सीएम योगी से सम्मान की उठी मांग।
अयोध्या। अयोध्या धाम के सुप्रसिद्ध उद्घोषक दीपचंद राही जी ने अपनी बुलंद आवाज से मेले के प्रसारण के माध्यम से 135 मेले और दीपोत्सव को सफलतापूर्वक संपन्न कराया है।
अयोध्या की प्रभुता और अस्मिता को देश-दुनिया तक अपनी आवाज से पहुंचाने वाले दीपचंद राही जी की अब एक ही इच्छा है - हिंदू सम्राट, उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से भेंट करना।
अयोध्या से अब एक ही आवाज उठ रही है कि अयोध्या के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले दीपचंद राही जी को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया जाए।
    user_Varun kumar
    Varun kumar
    Local News Reporter Faizabad, Ayodhya•
    1 hr ago
  • रामनगरी अयोध्या में गणपति बप्पा की धूम देखने को मिल,गणपति बप्पा घर-घर और पंडालों में विराजमान होंगे रामनगरी अयोध्या में गणपति बप्पा की धूम देखने को मिल रही है। गणेश चतुर्थी के अवसर पर कल से गणपति बप्पा घर-घर और पंडालों में विराजमान होंगे, जिसे लेकर आज शहर में भक्तों का भारी उत्साह देखने को मिला।भक्त डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए शहर के बाजारों से गणपति बप्पा की मूर्तियां ले जाते नजर आए। "गणपति बप्पा मोरया" के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। मूर्ति विक्रेताओं की दुकानों पर भी भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।
    1
    रामनगरी अयोध्या में गणपति बप्पा की धूम देखने को मिल,गणपति बप्पा घर-घर और पंडालों में विराजमान होंगे
रामनगरी अयोध्या में गणपति बप्पा की धूम देखने को मिल रही है। गणेश चतुर्थी के अवसर पर कल से गणपति बप्पा घर-घर और पंडालों में विराजमान होंगे, जिसे लेकर आज शहर में भक्तों का भारी उत्साह देखने को मिला।भक्त डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए शहर के बाजारों से गणपति बप्पा की मूर्तियां ले जाते नजर आए। "गणपति बप्पा मोरया" के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। मूर्ति विक्रेताओं की दुकानों पर भी भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।
    user_Mayank Srivastava
    Mayank Srivastava
    Photographer फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • तेलंगाना से आई 75 साधिकाओं ने नृत्य के माध्यम से की प्रभु राम की आराधना तेलंगाना की 75 साधिकाओं ने की प्रभु राम की आराधना तीन घंटे की नृत्य के रूप में आराधना धार्मिक परम्पराओं से जुड़ी है धार्मिक आस्था नृत्य उपरात किया सभी देवी देवताओं का दर्शन पूजन किया। अयोध्या। तेलंगाना से आई 75 साधिकाओं ने श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर की यज्ञशाला में मनमोहक नृत्य के माध्यम से प्रभु श्रीराम की आराधना की। तीर्थ क्षेत्र की ओर से ऐसे आयोजनों के प्रभारी शैलेन्द्र शुक्ल ने बताया कि श्रीमती तेजस्विनी के नेतृत्व में आई इन 75 साधिकाओं ने द्वितीय बेला में तीन घंटे की नृत्य आराधना के उपरान्त प्रभु श्रीराम समेत परिसर में प्रतिष्ठित सभी देवी देवताओं का दर्शन पूजन किया।
    2
    तेलंगाना से आई 75 साधिकाओं ने नृत्य के माध्यम से की प्रभु राम की आराधना

तेलंगाना की 75 साधिकाओं ने की प्रभु राम की आराधना
तीन घंटे की नृत्य के रूप में आराधना
धार्मिक परम्पराओं से जुड़ी है धार्मिक आस्था 
नृत्य उपरात किया सभी देवी देवताओं का दर्शन पूजन किया।
अयोध्या।
तेलंगाना से आई 75 साधिकाओं ने श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर की यज्ञशाला में मनमोहक नृत्य के माध्यम से प्रभु श्रीराम की आराधना की। तीर्थ क्षेत्र की ओर से ऐसे आयोजनों के प्रभारी शैलेन्द्र शुक्ल ने बताया कि श्रीमती तेजस्विनी के नेतृत्व में आई इन 75 साधिकाओं ने द्वितीय बेला में तीन घंटे की नृत्य आराधना के उपरान्त प्रभु श्रीराम समेत परिसर में प्रतिष्ठित सभी देवी देवताओं का दर्शन पूजन किया।
    user_अयोध्या वार्ता
    अयोध्या वार्ता
    Photographer फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • खड़भड़िया पीएचसी में जन आरोग्य मेला, 42 मरीजों का उपचार; जांच सुविधा नहीं होने से मरीज रहे निराश खड़भड़िया पीएचसी में जन आरोग्य मेला, 42 मरीजों का उपचार; जांच सुविधा नहीं होने से मरीज रहे निराश हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। विकासखंड हैरिंग्टनगंज के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खड़भड़िया परिसर में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले मेले में आसपास के गांवों से पहुंचे 42 मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार किया गया। मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श के साथ आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। मेले में तैनात चिकित्सक डॉ. आलोक रंजन ने मरीजों की जांच कर उन्हें उपचार और स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी। उन्होंने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण बुखार, खांसी, जुकाम और त्वचा संबंधी संक्रमण के मरीज सामने आ रहे हैं। उन्होंने लोगों से स्वच्छता और संतुलित आहार का ध्यान रखने तथा बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर समय से चिकित्सकीय परामर्श लेने की अपील की। हालांकि, मेले में लैब टेक्नीशियन की तैनाती नहीं होने के कारण मरीजों की पैथोलॉजी जांच नहीं हो सकी। इससे जांच के लिए पहुंचे मरीजों को निराशा का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का कहना था कि मेले में सामान्य ओपीडी जैसी ही व्यवस्थाएं नजर आईं। न तो जांच की सुविधा उपलब्ध थी और न ही मेले जैसा विशेष आयोजन दिखाई दिया। मौके पर आशा बहुओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भी मौजूदगी नजर नहीं आई। मेले में रेनू, कमला, प्रेम, अर्चना, लक्ष्मी, रिंकी, जगदीश प्रकाश, प्रियांशु, अर्पित और राम अवतार समेत कई ग्रामीण पहुंचे। वार्ड बॉय दल बहादुर सिंह, स्टाफ नर्स सोनाली और बीएचडब्ल्यू विहावती ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य मेले में जांच की समुचित व्यवस्था और पर्याप्त स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती की मांग की।
    1
    खड़भड़िया पीएचसी में जन आरोग्य मेला, 42 मरीजों का उपचार; जांच सुविधा नहीं होने से मरीज रहे निराश
खड़भड़िया पीएचसी में जन आरोग्य मेला, 42 मरीजों का उपचार; जांच सुविधा नहीं होने से मरीज रहे निराश
हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। विकासखंड हैरिंग्टनगंज के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खड़भड़िया परिसर में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले मेले में आसपास के गांवों से पहुंचे 42 मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार किया गया। मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श के साथ आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं।
मेले में तैनात चिकित्सक डॉ. आलोक रंजन ने मरीजों की जांच कर उन्हें उपचार और स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी। उन्होंने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण बुखार, खांसी, जुकाम और त्वचा संबंधी संक्रमण के मरीज सामने आ रहे हैं। उन्होंने लोगों से स्वच्छता और संतुलित आहार का ध्यान रखने तथा बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर समय से चिकित्सकीय परामर्श लेने की अपील की।
हालांकि, मेले में लैब टेक्नीशियन की तैनाती नहीं होने के कारण मरीजों की पैथोलॉजी जांच नहीं हो सकी। इससे जांच के लिए पहुंचे मरीजों को निराशा का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का कहना था कि मेले में सामान्य ओपीडी जैसी ही व्यवस्थाएं नजर आईं। न तो जांच की सुविधा उपलब्ध थी और न ही मेले जैसा विशेष आयोजन दिखाई दिया। मौके पर आशा बहुओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भी मौजूदगी नजर नहीं आई।
मेले में रेनू, कमला, प्रेम, अर्चना, लक्ष्मी, रिंकी, जगदीश प्रकाश, प्रियांशु, अर्पित और राम अवतार समेत कई ग्रामीण पहुंचे। वार्ड बॉय दल बहादुर सिंह, स्टाफ नर्स सोनाली और बीएचडब्ल्यू विहावती ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य मेले में जांच की समुचित व्यवस्था और पर्याप्त स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती की मांग की।
    user_प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    Press advisory मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.