*गणेश महोत्सव के दूसरे दिन विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना, लोक जनकल्याण की कामना* *सफीपुर उन्नाव* कस्बे के बाबू भगवती चरण वर्मा पार्क में चल रहे छह दिवसीय गणेश महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार रात श्रद्धा और उल्लास का माहौल रहा। पार्क में प्रतिष्ठित किए गए सिद्धिविनायक गणपति की नगर पंचायत अध्यक्ष गरिमा बाजपेयी के पति सौरभ बाजपेयी ‘राजा बेटा’ ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर लोक जनकल्याण और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान गणपति के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। गणेश महोत्सव में श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। आयोजन स्थल पर देर रात तक श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। कार्यक्रम आयोजक रामसजीवन विमल ने बताया कि कस्बे में गणेश महोत्सव की यह परंपरा पिछले 18 वर्षों से लगातार चली आ रही है। इसकी शुरुआत करीब 18 वर्ष पूर्व उन्होंने अपने भाई दीपक विमल के साथ मिलकर की थी। समय के साथ यह आयोजन श्रद्धा और आस्था के बड़े पर्व का रूप ले चुका है और हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसमें शामिल होते हैं। इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष उत्तम निषाद, सोनू श्रीवास्तव सहित कार्यक्रम आयोजक रामसजीवन विमल, दीपक विमल एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
*गणेश महोत्सव के दूसरे दिन विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना, लोक जनकल्याण की कामना* *सफीपुर उन्नाव* कस्बे के बाबू भगवती चरण वर्मा पार्क में चल रहे छह दिवसीय गणेश महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार रात श्रद्धा और उल्लास का माहौल रहा। पार्क में प्रतिष्ठित किए गए सिद्धिविनायक गणपति की नगर पंचायत अध्यक्ष गरिमा बाजपेयी के पति सौरभ बाजपेयी ‘राजा बेटा’ ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर लोक जनकल्याण और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान गणपति के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। गणेश महोत्सव में श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। आयोजन स्थल पर देर रात तक श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। कार्यक्रम आयोजक रामसजीवन विमल ने बताया कि कस्बे में गणेश महोत्सव की यह परंपरा पिछले 18 वर्षों से लगातार चली आ रही है। इसकी शुरुआत करीब 18 वर्ष पूर्व उन्होंने अपने भाई दीपक विमल के साथ मिलकर की थी। समय के साथ यह आयोजन श्रद्धा और आस्था के बड़े पर्व का रूप ले चुका है और हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसमें शामिल होते हैं। इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष उत्तम निषाद, सोनू श्रीवास्तव सहित कार्यक्रम आयोजक रामसजीवन विमल, दीपक विमल एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
- *उन्नाव समाचार फिर गरजी प्राधिकरण की जेसीबी,अवैध प्लाटिंग,अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण का सचिव प्राधिकरण ने चलाया अभियान* *उन्नाव समाचार* *फिर गरजी प्राधिकरण की जेसीबी,अवैध प्लाटिंग,अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण का सचिव प्राधिकरण ने चलाया अभियान* हरदोई सफीपुर मार्ग पर स्थित ग्राम सैयद अब्बासपुर में १० बीघे भूमि में बिना मैप स्वीकृति के किये गए प्लाटिंग को किया गया ध्यवस्त लगभग 1.5 करोड़ के मूल्य की भूमि को कराया गया ध्यवस्त शुक्लागंज विकास प्राधिकरण में अवैध निर्माण/ प्लाटिंग करने वालों को बख्सा नहीं जाएगा कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी-सचिव उन्नाव शुक्ला गंज विकास प्राधिकरण1
- 162 बांगरमऊ विधानसभा भावी विधायक मोहम्मद इमरान सिद्दीकी प्रेस नोट गणेश महोत्सव की शोभायात्रा में हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की अनुमति के लिए जिलाधिकारी से मिले समाजवादी पार्टी बांगरमऊ के नेता मोहम्मद इमरान सिद्दीकी उन्नाव, 15 सितंबर 2026। बांगरमऊ में आगामी 20 सितंबर 2026 को गणेश महोत्सव के अवसर पर निकलने वाली विशाल शोभायात्रा में अपने निजी खर्चे पर हेलीकॉप्टर द्वारा पुष्पवर्षा कराने की अनुमति के लिए समाजवादी पार्टी के नेता मोहम्मद इमरान सिद्दीकी आज उन्नाव के जिलाधिकारी महोदय से मिले और अनुमति के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। मोहम्मद इमरान सिद्दीकी ने बताया कि हेलीकॉप्टर द्वारा पुष्पवर्षा का पूरा खर्च उनके निजी खर्चे पर किया जाएगा। उनका उद्देश्य गणेश महोत्सव की इस भव्य शोभायात्रा में सहभागिता करते हुए इसे और यादगार बनाना तथा बांगरमऊ की गंगा-जमुनी तहज़ीब, आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द की मिसाल को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि बांगरमऊ में सभी धर्मों के लोग आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ त्योहार मनाते आए हैं। गणेश महोत्सव की यह शोभायात्रा भी आपसी सौहार्द और एकता का संदेश दे, यही उनकी भावना है। इस अवसर पर आचार्य लंकेश जी, हाजी कासिम जी, सुरेश कुमार जी, पवन कुमार जी, अयसन हुसैन जी, फारूक अहमद जी, समीर खान, सोहेल, सगीर, विमल यादव जी सहित तमाम समाजवादी साथी मौजूद रहे। — जारीकर्ता मोहम्मद इमरान सिद्दीकी 162 विधानसभा बांगरमऊ जनपद उन्नाव समाजवादी पार्टी1
- 45 लाख की सिंथेकिट ड्रग्स के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार कर भेजे गए जेल. कोतवाली कन्नौज पुलिस व एएनटीएफ टीम की संयुक्त टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले 04 सक्रिय तस्करों को गिरफ्तार कर, उनके कब्जे से 442 ग्राम अवैध मादक पदार्थ MDMA (जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 45 लाख रुपये), 02 अदद आईफोन, 02 अदद एण्ड्रायड फोन व 2,010/- नगद रुपये बरामद किया गया।* पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार द्वारा वांछित अपराधी एवं रोकथाम अवैध तस्करी मादक पदार्थ के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे, अपर पुलिस अधीक्षक कन्नौज अजय कुमार के कुशल निर्देशन मे, क्षेत्राधिकारी सदर कन्नौज शिल्पा वर्मा के पर्यवेक्षण में एवं थाना कोतवाली कन्नौज पुलिस व एएनटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 14.03.2026 को अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले 04 सक्रिय तस्करों 1. विशाल यादव पुत्र सत्यपाल निवासी ग्राम बेहटा बुजुर्ग थाना बिलग्राम जनपद हरदोई उम्र करीब 24 वर्ष 2. सोनू यादव पुत्र रनवीर यादव निवासी बेहटा बुजुर्ग थाना बिलग्राम जनपद हरदोई उम्र करीब 19 वर्ष 3. सौरभ यादव पुत्र कुशमेन्द्र सिंह निवासी बेहटा बुजुर्ग थाना बिलग्राम जनपद हरदोई उम्र करीब 24 वर्ष 4. गौरव पटेल पुत्र स्व0 प्रमोद कुमार निवासी ग्राम सैलापुर थाना माधौगंज जनपद हरदोई उम्र करीब 19 वर्ष को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 442 ग्राम अवैध मादक पदार्थ MDMA (जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 45 लाख रुपये), 02 अदद आईफोन, 02 अदद एण्ड्रायड फोन व 2,010/- नगद रुपये बरामद किया गया। जिसके सम्बन्ध में कोतवाली कन्नौज जनपद कन्नौज में मु0अ0सं0 543/2026 धारा 8/22/29 एन.डी.पी.एस. एक्ट, पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। *पूछताछ विवरणः-* गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण द्वारा पूछने पर बताया गया कि यह लोग पार्टनर हैं और मिलकर अवैध मादक पदार्थ की तस्करी का काम करते हैं। हम लोग यह मादक पदार्थ ललित नामक व्यक्ति जो उन्नाव का रहने वाला है वहां से लाये थे तथा हरदोई में एक स्थान पर डिलीवरी देने जा रहे थे। अभियुक्तगण से पूछताछ में काफी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है जिसके सम्बन्ध में फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंक पर कार्य करते हुए इस अपराध में शामिल इनके अन्य सहयोगियों के विरुद्ध भी जानकारी प्राप्त कर कार्यवाही की जा रही है। *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण: –* 1. विशाल यादव पुत्र सत्यपाल निवासी ग्राम बेहटा बुजुर्ग थाना बिलग्राम जनपद हरदोई उम्र करीब 24 वर्ष 2. सोनू यादव पुत्र रनवीर यादव निवासी बेहटा बुजुर्ग थाना बिलग्राम जनपद हरदोई उम्र करीब 19 वर्ष 3. सौरभ यादव पुत्र कुशमेन्द्र सिंह निवासी बेहटा बुजुर्ग थाना बिलग्राम जनपद हरदोई उम्र करीब 24 वर्ष 4. गौरव पटेल पुत्र स्व0 प्रमोद कुमार निवासी ग्राम सैलापुर थाना माधौगंज जनपद हरदोई उम्र करीब 19 वर्ष *बरामदगी का विवरण :-* 1. 442 ग्राम MDMA 2. 02 अदद आईफोन 3. 02 अदद एण्ड्रायड मोबाइल 4. 2010 रुपये नगद *गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम:-* 1. उ0नि0 विश्वनाथ आर्या थाना कोतवाली कन्नौज 2. हे0का0 कुलदीप त्यागी थाना कोतवाली कन्नौज 3. का0 दुष्यन्त थाना कोतवाली कन्नौज 4. का0 धर्मेन्द्र थाना कोतवाली कन्नौज 5. का0 विष्णु चौधरी थाना कोतवाली कन्नौज 6. प्रभारी उ0नि0 पुरुषोत्तम विश्वकर्मा एएनटीएफ टीम 7. उ0नि0 मनीष कुमार दुबे एएनटीएफ टीम 8. हे0का0 आलोक कुमार सिंह एएनटीएफ टीम 9. हे0का0 वेदप्रकाश दुबे एएनटीएफ टीम 10. हे0का0 सुनील राय एएनटीएफ टीम 11. का0 कृष्ण कुमार एएनटीएफ टीम 12. का0 गौरव तिवारी एएनटीएफ टीम2
- यूपी पुलिस ने उन्नाव में तमंचा रखे युवक को लाइव वीडियो बनाक यूपी पुलिस ने उन्नाव में तमंचा रखे युवक को लाइव वीडियो बनाकर पकड़ा है। गंगा आरती स्थल के पास खड़ा हुआ था। तलाशी ली तो तमंचा और जिंदा कारतूस मिला। युवक जेल में है। वीडियो में 12वें सेकंड पर तमंचा दरोगा के हाथ में आ गया था लेकिन 2 सेकंड बाद ही आरोपी के हाथ में वापस दे दिया था।1
- आशियाना डूबा... उम्मीदें सड़ीं कछौना के मोहाई में बाढ़ जैसे हालात,कुदरत का कहर या सिस्टम का फेलियर? घर-खेत सब पानी-पानी,मेहनत पर फिरा पानी उड़द, तिल और मक्का की कई बीघा फसलें जलमग्न.... आशियाना डूबा... उम्मीदें सड़ीं कछौना के मोहाई में बाढ़ जैसे हालात,कुदरत का कहर या सिस्टम का फेलियर? घर-खेत सब पानी-पानी,मेहनत पर फिरा पानी उड़द, तिल और मक्का की कई बीघा फसलें जलमग्न.... #KachonaNews #MohaiVillage #FloodsInUP #HardoiNews #FarmersPain #FarmingLoss #UPGovernment #KachonaFlood #HardoiAdministration #JusticeForFarmers #GroundReport #KachonaBreaking #FarmingCrisis #SocialMediaForChange1
- जनपद हरदोई के कोतवाली पिहानी में साईं नदी पर जान देने की बात कर और पत्नी को भेजी वीडियो जनपद हरदोई के कोतवाली पिहानी में साईं नदी पर जान देने की बात कर और पत्नी को भेजी वीडियो crime 7news जनपद हरदोई के कोतवाली पिहानी में रविवार रात पत्नी को वीडियो भेजकर सई नदी में कूदने की बात कहने वाले युवक का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग सका। भैंसटा पुल पर उसकी मोटरसाइकिल मिलने के बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से सोमवार को दिनभर नदी में तलाश अभियान चलाया, लेकिन देर शाम तक युवक का पता नहीं चल सका। युवक के नदी में कूदने की आशंका है, हालांकि किसी प्रत्यक्षदर्शी ने उसे नदी में छलांग लगाते हुए नहीं देखा है। कोतवाली देहात क्षेत्र के बर्रैया खेड़ा निवासी चंद्र मोहन तिवारी उर्फ कपिल (उम्र करीब 35 वर्ष), पुत्र कृष्ण मुरारी तिवारी रविवार शाम से लापता है। पुलिस के अनुसार रविवार रात करीब 7:10 बजे चंद्र मोहन ने अपनी पत्नी के मोबाइल पर एक वीडियो भेजा था। वीडियो में उसने अपने को खत्म करने की बात कही थी। इसके बाद से उसका मोबाइल बंद बताया जा रहा है। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने भैंसटा पुल पहुंचकर छानबीन की तो वहां चंद्र मोहन की मोटरसाइकिल खड़ी मिली। इसके बाद नदी में कूदने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर तलाश शुरू कराई। कस्बा इंचार्ज राजेश सिंह और हलका इंचार्ज गौरव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे और दिनभर नदी तथा आसपास के क्षेत्र में युवक की तलाश कराई। पुल पर भीड़, फिर भी किसी ने नहीं देखा पुलिस के मुताबिक भैंसटा पुल के आसपास शराब की दुकानें हैं और रविवार रात वहां लोगों की भीड़ भी थी। इसके बावजूद किसी व्यक्ति ने युवक को नदी में कूदते हुए नहीं देखा। ऐसे में पुलिस नदी में कूदने की आशंका के साथ अन्य संभावनाओं को भी ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पिछले कुछ महीनो पहले भी लापता होने की हुई थी घटना सूत्रों के मुताबिक, चंद्र मोहन पिछले माह भी इसी तरह की हरकत कर चुका है। उस समय तलाश के बाद वह सकुशल बरामद हो गया था। इस बार पत्नी को वीडियो भेजने और भैंसता पुल पर मोटरसाइकिल मिलने के बाद परिजनों की चिंता बढ़ गई है। फिलहाल पुलिस और गोताखोरों की तलाश जारी है, लेकिन अभी तक युवक का कोई सुराग नहीं मिला है। वीडियो परिचय---चंद्र मोहन का वीडियो जो अपनी जीवन लीला समाप्त करने की बात वीडियो में कह रहा है2
- ससुराल में मर्डर? शव सड़क पर रखकर काटा बवाल,हरदोई के कासिमपुर क्षेत्र में ससुराल आए युवक की पीट-पीटकर हत्या का आरोप, सड़क पर लाश रख परिजनों ने काटा भारी हंगामा..... ससुराल में मर्डर? शव सड़क पर रखकर काटा बवाल,हरदोई के कासिमपुर क्षेत्र में ससुराल आए युवक की पीट-पीटकर हत्या का आरोप, सड़क पर लाश रख परिजनों ने काटा भारी हंगामा..... 👇 पूरी रिपोर्ट देखने और अपडेट्स के लिए हमारे पेज को फॉलो करें। #HardoiNews #HardoiPolice #CrimeNews #UttarPradesh #BreakingNews #Sandila #UPPolice #Kaasipur #CrimeUpdate #Breaking #SocialMediaNews #LatestNews #HardoiCrime1
- बांधा से आरोली जा रहे एक बाइक कवर लड़के को किसी अनजान वाहन ने जोरदार टक्कर मारी अभी रोड पर जाते हुए यशवीर नामक लड़के ने एंबुलेंस को इनफॉर्म करके रेफर कराया1