हरदोई:राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल का 45 वां जन्मदिन समारोह संपन्न, फूल मालाओं से लादे गए मंत्री नितिन अग्रवाल भेंट की गई तलवार और गदा हरदोई:राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल का 45 वां जन्मदिन समारोह संपन्न, फूल मालाओं से लादे गए मंत्री नितिन अग्रवाल भेंट की गई तलवार और गदा हरदोई (09 अगस्त): उत्तर प्रदेश सरकार के आबकारी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन आज जनपद में बेहद हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस भव्य जन्मदिन समारोह का आयोजन हरदोई के पिहानी रोड स्थित जेके रिसॉर्ट्स में किया गया, जहां मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद मंत्री नितिन अग्रवाल का कार्यकर्ताओं और चहेतों ने जोरदार स्वागत किया फूल-मालाओं से लादे गए मंत्री, भेंट की गई तलवार और गदा समारोह के दौरान आबकारी राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल को बधाई देने के लिए भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, समर्थकों और इष्ट मित्रों का तांता लगा रहा। समर्थकों ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। इस खास मौके पर समर्थकों द्वारा उन्हें पुष्पगुच्छ, चांदी का मुकुट, तलवार, गदा और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके दीर्घायु होने की कामना की गई नारेबाजी से गूंज उठा जेके रिसॉर्ट्स काटा गया केक पिहानी रोड स्थित जेके रिसॉर्ट्स में मधुर संगीत की धुनों और समर्थकों की जबरदस्त नारेबाजी के बीच केक काटने की रस्म पूरी की गई। पूरा माहौल उत्सव के रंग में डूबा नजर आया। इस पूरे गरिमामयी कार्यक्रम का कुशल संचालन हरदोई नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष पंडित राम प्रकाश शुक्ला एडवोकेट द्वारा किया गया।जिले के कई दिग्गज नेता और गणमान्य नागरिक रहे मौजूद इस जन्मदिन समारोह में जिले की कई प्रमुख राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों ने शिरकत की मौके पर मुख्य रूप से: हरदोई नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्रा 'मधुर 'हरियावां ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शशांक सिंह उर्फ शुभम सिंह बावन ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह सुरसा ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि धनंजय मिश्रा हरदोई पंचायत उद्योग अध्यक्ष शिशुपाल सिंह पूर्व जिला पंचायत सदस्य मोहनीश सिंह चंदेल गुप्ता खाद भंडार के प्रकाश गुप्ता 'पेप्सी वाले सांडी नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष दिनेश गुप्ता नलिन गुप्ता,डब्लू गुप्ता,अरुण सिंह झरोईया सियाराम गुप्ता कॉलोनी के संस्थापक सौरभ गुप्ता पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजीव सिंह 'टेनी' दीपू सिंह,टिंकू त्रिवेदी सभासद मोनू गुप्ता, पूर्व सभासद आदेश सिंह, प्रियम मिश्रा दानिश इराकी,हबीब लिट्टे बालाजी कैटरर्स के बालाजी गुप्ता,आशीष सिंह सोलंकी विजय सिंह आशा एडवोकेट, प्रदीप गुप्ता (महोलिया प्रधान), श्यामू सिंह प्रधान सहित सैकड़ों की संख्या में अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

- Sunday Market Shopping 🛒 | Fridge Restocking Vlog | Banana, Cold Drink, Dairy Milk & More 😍 📝 Description: आज Sunday था, तो सोचा थोड़ा Market से सामान लेकर आते हैं और अपने Fridge को अच्छे से Restock करते हैं। 🛒😄 आज मैं Market से कुछ सामान लेकर आया, जैसे केला, Cold Drink, Camp, Dairy Milk Chocolate और कुछ दूसरी चीज़ें। अभी Shopping पूरी नहीं हुई है—कुछ Dry Food और Fruits भी लाने बाकी हैं। जब सारी Shopping पूरी हो जाएगी, तब Fridge को अच्छे से Arrange करके आपको पूरा Final Setup भी दिखाऊँगा। लेकिन अभी जो सामान लेकर आया हूँ, उसे मैंने Fridge में किस तरह रखा है, वही आपको इस वीडियो में दिखा रहा हूँ। तो चलिए देखते हैं आज की Sunday Shopping और Fridge Restocking! ❤️ वीडियो पसंद आए तो Like करें, Comment करें और ऐसे ही Daily Life Vlogs देखने के लिए Channel को Subscribe करना न भूलें। #SundayVlog #SundayShopping #MarketShopping #FridgeRestocking #DailyVlog #ShoppingVlog #FridgeSetup #HomeVlog #IndianVlog #LifestyleVlog #SundayRoutine #DailyLife1
- बाबा भूतनाथ मंदिर से 35 शिवभक्तों का जत्था डाक कांवड़ लेकर रवाना बाबा भूतनाथ मंदिर से 35 शिवभक्तों का जत्था डाक कांवड़ लेकर रवाना पाली। सावन माह के द्वितीय सोमवार को शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए पाली से 35 शिवभक्तों का जत्था डाक कांवड़ लेकर फर्रुखाबाद के पांचाल घाट के लिए रवाना हुआ। शिवभक्तों ने बाबा भूतनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया और इसके बाद कांवड़ यात्रा शुरू की। यह पाली से निकलने वाली दूसरी डाक कांवड़ यात्रा बताई जा रही है। पुनीत और बजरंगी की अगुवाई में शिवभक्त सुबह पांचाल घाट पहुंचकर गंगा जल भरेंगे और वहां से डाक कांवड़ लेकर सकाहा स्थित संकट हरण शिव मंदिर के लिए रवाना होंगे। सावन के द्वितीय सोमवार को शिवभक्त संकट हरण शिव मंदिर में गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। यात्रा को लेकर शिवभक्तों में खासा उत्साह दिखाई दिया। रिपोर्टर : कृष्ण मोहन बाजपेयी4
- आज पुलिस अधीक्षक जनपद हरदोई द्वारा थाना को0 शहर व थाना बिलग्राम क्षेत्रान्तर्गत कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर कांवड़ यात्रा के दौरान की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया एवं संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।1
- *आज दिनांक 09.08.2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरदोई द्वारा थाना को0 शहर व थाना बिलग्राम क्षेत्रान्तर्गत कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर कांवड़ यात्रा के दौरान की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया एवं संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।* *आज दिनांक 09.08.2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरदोई द्वारा थाना को0 शहर व थाना बिलग्राम क्षेत्रान्तर्गत कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर कांवड़ यात्रा के दौरान की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया एवं संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।*1
- जनपद हरदोई अवगत कराना है आज दिनांक 08.08.2026 को वादी द्वारा थाना सवायजपुर पर तहरीर दी गयी कि दिनांक 06.08.2026 को वादी अपनी पुत्री का इलाज कराने/झाड फूक हेतु अभियुक्त भगत रामकीर्ति पुत्र अज्ञात नि. ग्राम जैतापुर थाना सवाजपुर जनपद हरदोई के पास लेकर आय़े थे। अभियुक्त द्वारा वादी की पुत्री को अपने कमरे में बुलाकर गलत जनपद हरदोई अवगत कराना है आज दिनांक 08.08.2026 को वादी द्वारा थाना सवायजपुर पर तहरीर दी गयी कि दिनांक 06.08.2026 को वादी अपनी पुत्री का इलाज कराने/झाड फूक हेतु अभियुक्त भगत रामकीर्ति पुत्र अज्ञात नि. ग्राम जैतापुर थाना सवाजपुर जनपद हरदोई के पास लेकर आय़े थे। अभियुक्त द्वारा वादी की पुत्री को अपने कमरे में बुलाकर गलत कार्य किया गया। इस संबंध मे वादी से प्राप्त तहरीर के आधार थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया है। स्थानीय पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को हिरासत मे लिया गया है। अन्य आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी हरपालपुर श्री प्रवीण कुमार यादव द्वारा दी गयी बाइट1
- Fully Automatic Washing Machine 😍 | बस कपड़े और Surf डालिए, बाकी सारा काम Machine करेगी! 📝 Description: आज के इस वीडियो में हम बात करेंगे Fully Automatic Washing Machine के बारे में, जो कपड़े धोने का लगभग पूरा काम खुद ही करती है। आपको बस मशीन में कपड़े और Detergent/Surf डालना है, उसके बाद मशीन अपने सेट किए गए Wash Program के अनुसार Washing, Rinsing और Spin जैसे काम खुद करती है। अगर आप घर के लिए ऐसी Washing Machine लेना चाहते हैं जिसमें ज्यादा मेहनत न करनी पड़े, तो यह वीडियो आपके लिए काफी उपयोगी हो सकता है। इस वीडियो में आप जानेंगे कि Fully Automatic Washing Machine कैसे काम करती है, इसका इस्तेमाल कितना आसान है और घर के रोज़मर्रा के काम को यह किस तरह आसान बना सकती है। वीडियो को पूरा देखें और बताइए कि आपके घर में कौन-सी Washing Machine इस्तेमाल होती है। 😊 वीडियो पसंद आए तो Like करें, Comment करें और ऐसे ही Useful Home & Daily Life Videos के लिए Channel को Subscribe करना न भूलें। #FullyAutomaticWashingMachine #WashingMachine #HomeAppliance #Laundry #AutomaticWashingMachine #HomeUse #SmartHome #DailyLife #HomeTips #WashingMachineReview1
- *आज दिनांक 09.08.2026 को वादी द्वारा थाना सांडी पर अपनी दादी के साथ मारपीट व कतिपय आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई । जिसके आधार पर थाना सांडी पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा स्थानीय पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में संलिप्त नामजद अभियुक्त भगवान पुत्र कल्टर निवासी ग्राम आदमपुर थाना सांडी जनपद हरदोई को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अबतक की जांच में रुपए छीनने व छेडखानी करने सम्बन्धी तथ्यों की पुष्टि नहीं हो रही है । अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है । उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री सुबोध गौतम की बाइट* *आज दिनांक 09.08.2026 को वादी द्वारा थाना सांडी पर अपनी दादी के साथ मारपीट व कतिपय आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई । जिसके आधार पर थाना सांडी पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा स्थानीय पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में संलिप्त नामजद अभियुक्त भगवान पुत्र कल्टर निवासी ग्राम आदमपुर थाना सांडी जनपद हरदोई को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अबतक की जांच में रुपए छीनने व छेडखानी करने सम्बन्धी तथ्यों की पुष्टि नहीं हो रही है । अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है । उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री सुबोध गौतम की बाइट*1
- कांवड़ यात्रा को लेकर एसपी हरदोई ने किया मार्ग निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा कांवड़ यात्रा को लेकर एसपी हरदोई ने किया मार्ग निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा हरदोई। कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आज दिनांक 09 अगस्त 2026 को पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा थाना कोतवाली शहर एवं थाना बिलग्राम क्षेत्रांतर्गत कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ यात्रा के मद्देनजर की गई सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कांवड़ियों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था तथा मार्ग पर सतर्क निगरानी बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाए। पुलिस बल को लगातार भ्रमणशील रहकर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। रिपोर्टर : कृष्ण मोहन बाजपेयी1
- देशी शराब की दुकान बंद कर घर लौट रहे दो युवकों से मारपीट, तीन अज्ञात समेत चार पर मुकदमा देशी शराब की दुकान बंद कर घर लौट रहे दो युवकों से मारपीट, तीन अज्ञात समेत चार पर मुकदमा पचदेवरा। थाना क्षेत्र के हथौड़ा गांव में दुकान बंद कर घर लौट रहे दो युवकों के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, हथौड़ा गाँव निवासी ब्रजेश सिंह ने बताया कि वह और गांव के सत्यम मिश्रा पुत्र संजय मिश्रा रोजाना की तरह गांव के चौराहे पर शराब ठेका संचालित करने के बाद 2 अगस्त 2026 की रात करीब 10:10 बजे मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। रास्ते में कारखाने के पास सत्यम मिश्रा के साथ मौजूद तीन अज्ञात लोगों ने उन्हें रोक लिया। पुराने रुपये के लेन-देन को लेकर कहासुनी के बाद आरोप है कि आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। जब अवनीश शुक्ला ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। दोनों के शरीर में चोटें आने की बात तहरीर में कही गई है। पीड़ित के शोर मचाने पर आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की। पचदेवरा पुलिस ने 8 अगस्त 2026 को मुकदमा दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 352 और 351(3) के तहत विवेचना शुरू कर दी है। थाना प्रभारी राकेश यादव ने बताया कि मामले में अभियोग पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।1