जनपद हरदोई अवगत कराना है आज दिनांक 08.08.2026 को वादी द्वारा थाना सवायजपुर पर तहरीर दी गयी कि दिनांक 06.08.2026 को वादी अपनी पुत्री का इलाज कराने/झाड फूक हेतु अभियुक्त भगत रामकीर्ति पुत्र अज्ञात नि. ग्राम जैतापुर थाना सवाजपुर जनपद हरदोई के पास लेकर आय़े थे। अभियुक्त द्वारा वादी की पुत्री को अपने कमरे में बुलाकर गलत जनपद हरदोई अवगत कराना है आज दिनांक 08.08.2026 को वादी द्वारा थाना सवायजपुर पर तहरीर दी गयी कि दिनांक 06.08.2026 को वादी अपनी पुत्री का इलाज कराने/झाड फूक हेतु अभियुक्त भगत रामकीर्ति पुत्र अज्ञात नि. ग्राम जैतापुर थाना सवाजपुर जनपद हरदोई के पास लेकर आय़े थे। अभियुक्त द्वारा वादी की पुत्री को अपने कमरे में बुलाकर गलत कार्य किया गया। इस संबंध मे वादी से प्राप्त तहरीर के आधार थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया है। स्थानीय पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को हिरासत मे लिया गया है। अन्य आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी हरपालपुर श्री प्रवीण कुमार यादव द्वारा दी गयी बाइट
जनपद हरदोई अवगत कराना है आज दिनांक 08.08.2026 को वादी द्वारा थाना सवायजपुर पर तहरीर दी गयी कि दिनांक 06.08.2026 को वादी अपनी पुत्री का इलाज कराने/झाड फूक हेतु अभियुक्त भगत रामकीर्ति पुत्र अज्ञात नि. ग्राम जैतापुर थाना सवाजपुर जनपद हरदोई के पास लेकर आय़े थे। अभियुक्त द्वारा वादी की पुत्री को अपने कमरे में बुलाकर गलत जनपद हरदोई अवगत कराना है आज दिनांक 08.08.2026 को वादी द्वारा थाना सवायजपुर पर तहरीर दी गयी कि दिनांक 06.08.2026 को वादी अपनी पुत्री का इलाज कराने/झाड फूक हेतु अभियुक्त भगत रामकीर्ति पुत्र अज्ञात नि. ग्राम जैतापुर थाना सवाजपुर जनपद हरदोई के पास लेकर आय़े थे। अभियुक्त द्वारा वादी की पुत्री को अपने कमरे में बुलाकर गलत कार्य किया गया। इस संबंध मे वादी से प्राप्त तहरीर के आधार थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया है। स्थानीय पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को हिरासत मे लिया गया है। अन्य आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी हरपालपुर श्री प्रवीण कुमार यादव द्वारा दी गयी बाइट
- कांवड़ यात्रा को लेकर एसपी हरदोई ने किया मार्ग निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा कांवड़ यात्रा को लेकर एसपी हरदोई ने किया मार्ग निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा हरदोई। कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आज दिनांक 09 अगस्त 2026 को पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा थाना कोतवाली शहर एवं थाना बिलग्राम क्षेत्रांतर्गत कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ यात्रा के मद्देनजर की गई सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कांवड़ियों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था तथा मार्ग पर सतर्क निगरानी बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाए। पुलिस बल को लगातार भ्रमणशील रहकर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। रिपोर्टर : कृष्ण मोहन बाजपेयी1
- उत्तर प्रदेश जनपद फर्रुखाबाद से खबर हर छोटी बड़ी खबर आप तक देखते रहिए शुरू एप पर फर्रुखाबाद : गंगा के बढ़ते जलस्तर से एक्शन में प्रशासन, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का लिया जायजा नरौरा बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण फर्रुखाबाद जिले में गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ0 अंकुर लाठर ने कायमगंज तहसील के शमसाबाद विकासखंड अंतर्गत आने वाले बाढ़ प्रभावित गांवों का धरातल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले अजीजाबाद गांव का रुख किया, जहां बाढ़ की चपेट में आए परिवारों से सीधी बातचीत की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही 50 प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री किट वितरित की। स्वास्थ्य, सफाई और शिक्षा को लेकर कड़े दिशा-निर्देश निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपदा की इस घड़ी में आमजन को कोई असुविधा न हो। उन्होंने स्वास्थ्य और पशु चिकित्सा विभाग को निर्देश दिया कि हर तीन दिन के अंतराल पर प्रभावित गांवों में विशेष चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाएं। इसके साथ ही गांव में दवाओं व कीटनाशकों के छिड़काव, शुद्ध पेयजल आपूर्ति और बेसिक शिक्षा अधिकारी के जरिए बच्चों की पढ़ाई जारी रखने की व्यवस्था करने के कड़े निर्देश जारी किए। शरणालय और ढाई घाट पर व्यवस्थाओं का लिया जायजा इसके बाद जिलाधिकारी ने शमसाबाद मंडी स्थित शरणालय स्थल और ढाई घाट का रुख किया। मंडी शरणालय में उन्होंने पेयजल, भोजन, प्रकाश, स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि संवेदनशील इलाकों पर चौबीसों घंटे निगरानी रखी जाए और नावों, नाविकों व बचाव टीमों को अलर्ट मोड पर रखा जाए। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि वे जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें और प्रशासनिक निर्देशों का पालन करें।1
- 8 दिन से नहीं पूरे गॉव मे बिजली ग्रामीण बेहाल जिम्मेदार बोले जाँच उपरांत आएगी बिजली विकासखंड राजेपुर की ग्राम सभा नगला हूसा के मजरा कलट्टरगंज में इन दिनों ग्रामीण बिजली और पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि करीब आठ दिनों से पूरे गांव की बिजली आपूर्ति बंद है, जिसके चलते भीषण उमस भरी गर्मी में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार गांव के अंदर बिजली के खंभे लगे हुए हैं और गांव के अंदर बाढ़ का पानी भी नहीं है। बाढ़ का पानी गांव के बाहरी हिस्से में है। इसके बावजूद बिजली विभाग की ओर से पूरे गांव की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई है। बिजली न होने के कारण छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि रात के समय पूरे गांव में अंधकार छाया रहता है। बाढ़ के पानी के आसपास होने के कारण सांप और जहरीले कीड़े निकलने का भी डर बना रहता है। बिजली नहीं होने के कारण मोबाइल फोन तक चार्ज नहीं हो पा रहे हैं, जिससे ग्रामीणों को आपात स्थिति में भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि गांव को बाढ़ प्रभावित मानकर बिजली आपूर्ति बंद की गई है तो उन्हें बाढ़ राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाए। ग्रामीणों ने मांग की कि यदि गांव के अंदर बाढ़ का पानी नहीं है तो बिजली आपूर्ति तत्काल बहाल की जाए, ताकि लोगों को गर्मी और अंधेरे से राहत मिल सके। समस्या से परेशान चंद्रकली, जगरानी, सुशीला देवी, विमला देवी, उमेश, आदेश, अनिल, पप्पू शर्मा, सर्वेंद्र शर्मा, संदीप, विपिन, संतोष, शिवकुमार, राधेश्याम, गोपाल सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से समस्या का शीघ्र समाधान कराने की मांग की है। ग्रामीणों की समस्या के संबंध में बिजली विभाग के एसडीओ को फोन के माध्यम से अवगत कराया गया। एसडीओ ने बताया कि जल्द ही बिजली कर्मियों को मौके पर भेजकर गांव की स्थिति की जानकारी लेकर जांच कराई जाएगी। यदि गांव में बिजली सप्लाई देने में किसी प्रकार का खतरा नहीं रहता है तो बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।2
- CITY NEWS: नगर पंचायत शमशाबाद की ओर से 28 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित1
- फर्रुखाबाद ब्यूरो रिपोर्ट अमृतपुर में बाढ़ की स्थिति लगातार चिंताजनक बनी हुई है बाढ़ का पानी आप गांव और घरों से निकलकर प्रमुख मार्गो तक पहुंच गया है।1
- दादी से मारपीट के मामले में आरोपी हिरासत में, लूट व छेड़खानी के आरोपों की जांच जारी दादी से मारपीट के मामले में आरोपी हिरासत में, लूट व छेड़खानी के आरोपों की जांच जारी हरदोई। थाना सांडी क्षेत्र में दादी के साथ मारपीट और अन्य आरोपों को लेकर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, 9 अगस्त 2026 को वादी द्वारा अपनी दादी के साथ मारपीट सहित अन्य आरोप लगाते हुए थाना सांडी में तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नामजद अभियुक्त भगवान पुत्र कल्टर, निवासी ग्राम आदमपुर, थाना सांडी, जनपद हरदोई को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, अब तक की जांच में रुपये छीनने और छेड़खानी किए जाने संबंधी आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। मामले की जांच जारी है और अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री सुबोध गौतम ने जानकारी देते हुए पुलिस की कार्रवाई एवं अब तक की जांच के संबंध में स्थिति स्पष्ट की।1
- CITY NEWS जेएस ग्रुप में नवप्रवेशित बीएएमएस छात्रों का हुआ स्वागत1
- तीन महीने में ही दम तोड़ने लगी नई सड़क, पुलिया भी ध्वस्त होने की कगार पर भाऊपुर चौरासी मार्ग पर उखड़ी गिट्टियों ने खोली निर्माण गुणवत्ता की पोल, ग्रामीणों ने घटिया सामग्री के इस्तेमाल का लगाया आरोप फर्रुखाबाद। सरकारी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और विभागीय निगरानी पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। बदायूं स्टेट हाईवे से भाऊपुर चौरासी जाने वाले मार्ग पर करीब तीन महीने पहले कराया गया निर्माण अभी से उखड़ने लगा है। सड़क की ऊपरी परत कई स्थानों पर गायब हो गई है और गिट्टियां बाहर निकल आई हैं। वहीं इसी मार्ग पर बनाई गई पुलिया भी क्षतिग्रस्त होकर गंभीर स्थिति में पहुंच गई है। सड़क और पुलिया की हालत को लेकर ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के इस्तेमाल और मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया है। मौके की तस्वीरें भी सड़क की बदहाल स्थिति की गवाही दे रही हैं। सड़क पर जगह-जगह गिट्टियां बिखरी हैं और कई हिस्सों में ऊपरी परत उखड़ चुकी है। पुलिया के आसपास भी पानी भरा हुआ है। महज तीन महीने के भीतर सड़क और पुलिया की ऐसी हालत होने से निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों ने पूछा-तीन महीने में ही क्यों उखड़ गई सड़क? भाऊपुर निवासी अनूप मिश्रा, नसीम खान, छोटू सिंह, मोहन, नितिन कुमार, श्यामवीर, बृजेश, मनीष, ताबिश खान, अली मोहम्मद, रवि, मोहम्मद जुम्मन खान, गरीब खान और वाशिद खां समेत अन्य ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में धांधली का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क और पुलिया निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया, जिसका असर निर्माण पूरा होने के कुछ ही समय बाद दिखाई देने लगा। उनका कहना है कि यदि निर्माण निर्धारित मानकों के अनुरूप कराया गया होता तो महज तीन महीने में सड़क की ऊपरी परत इस तरह नहीं उखड़ती और पुलिया में दरारें नहीं आतीं। ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि जब सड़क अभी नई है तो इतनी जल्दी उसकी मरम्मत की जरूरत क्यों पड़ गई? उन्होंने निर्माण में इस्तेमाल सामग्री की गुणवत्ता, सड़क की मोटाई और पुलिया निर्माण की तकनीकी जांच कराने की मांग की है। क्रैक भरने के साथ सड़क पर डाली गई गिट्टी ग्रामीण नजीम खान ने बताया कि विभाग की ओर से शनिवार को पुलिया में आए क्रैक को भरने का काम कराया गया। सड़क पर भी कुछ गिट्टी डाली गई है। ग्रामीणों का कहना है कि केवल दरार भरने और सड़क पर गिट्टी डालने से मामले का स्थायी समाधान नहीं होगा। यदि निर्माण में गुणवत्ता संबंधी खामी है तो उसकी जांच कराकर मूल समस्या को दूर किया जाना चाहिए। ग्रामीणों ने मांग की कि संबंधित अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य की तकनीकी जांच करे और यह पता लगाया जाए कि निर्माण में निर्धारित मानकों और सामग्री का पालन किया गया था या नहीं। पीडब्ल्यूडी ने बाढ़ के पानी को बताया वजह वहीं मामले में निर्माण खंड लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार ने सड़क और पुलिया के क्षतिग्रस्त होने के पीछे बाढ़ के पानी को वजह बताया। उन्होंने कहा कि सड़क के दोनों ओर बाढ़ का पानी भरा हुआ है, जिसके कारण पुलिया और सड़क क्षतिग्रस्त हुई हैं। शनिवार को इसका मरम्मत कार्य भी कराया गया है। अधिशासी अभियंता ने बताया कि पानी भरा होने के कारण फिलहाल रोड रोलर मौके तक पहुंचाना संभव नहीं है। रोड रोलर चलाने से सड़क के और धंसने की आशंका है। उन्होंने कहा कि बाढ़ का पानी कम होने के बाद बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुई सड़क और पुलियाओं की मरम्मत कराई जाएगी। बाढ़ की वजह या निर्माण की खामी, जांच से साफ होगी तस्वीर विभाग सड़क और पुलिया की क्षति के लिए जहां बाढ़ के पानी को जिम्मेदार बता रहा है, वहीं ग्रामीण निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे हैं। ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या सड़क और पुलिया बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त हुईं या निर्माण के दौरान गुणवत्ता के मानकों की अनदेखी का भी इसमें योगदान है? ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष तकनीकी जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि निर्माण में इस्तेमाल सामग्री, सड़क की मोटाई, पुलिया की मजबूती और निर्माण के दौरान हुई विभागीय निगरानी की जांच होनी चाहिए। यदि जांच में मानकों की अनदेखी या निर्माण संबंधी अनियमितता सामने आती है तो जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। महज तीन महीने में नई सड़क का उखड़ना और पुलिया का क्षतिग्रस्त होना सरकारी निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। अब निगाहें इस बात पर हैं कि प्रशासन मामले की तकनीकी जांच कराकर निर्माण की असलियत सामने लाता है या बाढ़ का हवाला देकर मामला केवल मरम्मत तक सीमित रह जाएगा।3
- झाड़ फूंक कराने गई युवती से गलत कार्य करने वाला आरोपी गिरफ्तार1