logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

CITY NEWS जेएस ग्रुप में नवप्रवेशित बीएएमएस छात्रों का हुआ स्वागत

13 hrs ago
user_CITY NEWS
CITY NEWS
Farrukhabad, Uttar Pradesh•
13 hrs ago

CITY NEWS जेएस ग्रुप में नवप्रवेशित बीएएमएस छात्रों का हुआ स्वागत

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • उत्तर प्रदेश जनपद फर्रुखाबाद से खबर हर छोटी बड़ी खबर आप सावन के महीने में सोमवार के दिन भक्त भोलेनाथ बाबा के गीतों पर झूम कर नाच रहे
    1
    उत्तर प्रदेश जनपद फर्रुखाबाद से खबर हर छोटी बड़ी खबर आप 
सावन के महीने में सोमवार के दिन भक्त भोलेनाथ बाबा के गीतों पर झूम कर नाच रहे
    user_Rahul katheriya
    Rahul katheriya
    Samaj Sevak फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • फर्रुखाबाद ब्यूरो रिपोर्ट दबंगों द्वारा सताए जा रहे कई वर्षों से कलेक्टर कप्तान के दरबार पर लगा चुके थे। फरियाद नहीं हुआ था। मुकदमा दर्ज पत्रकार की पहल पर थाने में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया सुश्री अनुष्का यादव की रिपोर्ट।
    1
    फर्रुखाबाद ब्यूरो रिपोर्ट दबंगों द्वारा सताए जा रहे कई वर्षों से कलेक्टर कप्तान के दरबार पर लगा चुके थे। फरियाद नहीं हुआ था। मुकदमा दर्ज पत्रकार की पहल पर थाने में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया सुश्री अनुष्का यादव की रिपोर्ट।
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Farrukhabad, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • CITY NEWS: नगर पंचायत शमशाबाद की ओर से 28 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित
    1
    CITY NEWS: नगर पंचायत शमशाबाद की ओर से 28 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित
    user_CITY NEWS
    CITY NEWS
    Farrukhabad, Uttar Pradesh•
    13 hrs ago
  • 8 दिन से नहीं पूरे गॉव मे बिजली ग्रामीण बेहाल जिम्मेदार बोले जाँच उपरांत आएगी बिजली विकासखंड राजेपुर की ग्राम सभा नगला हूसा के मजरा कलट्टरगंज में इन दिनों ग्रामीण बिजली और पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि करीब आठ दिनों से पूरे गांव की बिजली आपूर्ति बंद है, जिसके चलते भीषण उमस भरी गर्मी में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार गांव के अंदर बिजली के खंभे लगे हुए हैं और गांव के अंदर बाढ़ का पानी भी नहीं है। बाढ़ का पानी गांव के बाहरी हिस्से में है। इसके बावजूद बिजली विभाग की ओर से पूरे गांव की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई है। बिजली न होने के कारण छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि रात के समय पूरे गांव में अंधकार छाया रहता है। बाढ़ के पानी के आसपास होने के कारण सांप और जहरीले कीड़े निकलने का भी डर बना रहता है। बिजली नहीं होने के कारण मोबाइल फोन तक चार्ज नहीं हो पा रहे हैं, जिससे ग्रामीणों को आपात स्थिति में भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि गांव को बाढ़ प्रभावित मानकर बिजली आपूर्ति बंद की गई है तो उन्हें बाढ़ राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाए। ग्रामीणों ने मांग की कि यदि गांव के अंदर बाढ़ का पानी नहीं है तो बिजली आपूर्ति तत्काल बहाल की जाए, ताकि लोगों को गर्मी और अंधेरे से राहत मिल सके। समस्या से परेशान चंद्रकली, जगरानी, सुशीला देवी, विमला देवी, उमेश, आदेश, अनिल, पप्पू शर्मा, सर्वेंद्र शर्मा, संदीप, विपिन, संतोष, शिवकुमार, राधेश्याम, गोपाल सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से समस्या का शीघ्र समाधान कराने की मांग की है। ग्रामीणों की समस्या के संबंध में बिजली विभाग के एसडीओ को फोन के माध्यम से अवगत कराया गया। एसडीओ ने बताया कि जल्द ही बिजली कर्मियों को मौके पर भेजकर गांव की स्थिति की जानकारी लेकर जांच कराई जाएगी। यदि गांव में बिजली सप्लाई देने में किसी प्रकार का खतरा नहीं रहता है तो बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
    2
    8 दिन से नहीं पूरे गॉव मे बिजली ग्रामीण बेहाल जिम्मेदार बोले जाँच उपरांत आएगी बिजली 
विकासखंड राजेपुर की ग्राम सभा नगला हूसा के मजरा कलट्टरगंज में इन दिनों ग्रामीण बिजली और पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि करीब आठ दिनों से पूरे गांव की बिजली आपूर्ति बंद है, जिसके चलते भीषण उमस भरी गर्मी में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार गांव के अंदर बिजली के खंभे लगे हुए हैं और गांव के अंदर बाढ़ का पानी भी नहीं है। बाढ़ का पानी गांव के बाहरी हिस्से में है। इसके बावजूद बिजली विभाग की ओर से पूरे गांव की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई है। बिजली न होने के कारण छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है।
ग्रामीणों ने बताया कि रात के समय पूरे गांव में अंधकार छाया रहता है। बाढ़ के पानी के आसपास होने के कारण सांप और जहरीले कीड़े निकलने का भी डर बना रहता है। बिजली नहीं होने के कारण मोबाइल फोन तक चार्ज नहीं हो पा रहे हैं, जिससे ग्रामीणों को आपात स्थिति में भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि गांव को बाढ़ प्रभावित मानकर बिजली आपूर्ति बंद की गई है तो उन्हें बाढ़ राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाए। ग्रामीणों ने मांग की कि यदि गांव के अंदर बाढ़ का पानी नहीं है तो बिजली आपूर्ति तत्काल बहाल की जाए, ताकि लोगों को गर्मी और अंधेरे से राहत मिल सके।
समस्या से परेशान चंद्रकली, जगरानी, सुशीला देवी, विमला देवी, उमेश, आदेश, अनिल, पप्पू शर्मा, सर्वेंद्र शर्मा, संदीप, विपिन, संतोष, शिवकुमार, राधेश्याम, गोपाल सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से समस्या का शीघ्र समाधान कराने की मांग की है।
ग्रामीणों की समस्या के संबंध में बिजली विभाग के एसडीओ को फोन के माध्यम से अवगत कराया गया। एसडीओ ने बताया कि जल्द ही बिजली कर्मियों को मौके पर भेजकर गांव की स्थिति की जानकारी लेकर जांच कराई जाएगी। यदि गांव में बिजली सप्लाई देने में किसी प्रकार का खतरा नहीं रहता है तो बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
    user_पत्रकार गोपाल सक्सेना
    पत्रकार गोपाल सक्सेना
    अमृतपुर, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • जनपद हरदोई अवगत कराना है आज दिनांक 08.08.2026 को वादी द्वारा थाना सवायजपुर पर तहरीर दी गयी कि दिनांक 06.08.2026 को वादी अपनी पुत्री का इलाज कराने/झाड फूक हेतु अभियुक्त भगत रामकीर्ति पुत्र अज्ञात नि. ग्राम जैतापुर थाना सवाजपुर जनपद हरदोई के पास लेकर आय़े थे। अभियुक्त द्वारा वादी की पुत्री को अपने कमरे में बुलाकर गलत जनपद हरदोई अवगत कराना है आज दिनांक 08.08.2026 को वादी द्वारा थाना सवायजपुर पर तहरीर दी गयी कि दिनांक 06.08.2026 को वादी अपनी पुत्री का इलाज कराने/झाड फूक हेतु अभियुक्त भगत रामकीर्ति पुत्र अज्ञात नि. ग्राम जैतापुर थाना सवाजपुर जनपद हरदोई के पास लेकर आय़े थे। अभियुक्त द्वारा वादी की पुत्री को अपने कमरे में बुलाकर गलत कार्य किया गया। इस संबंध मे वादी से प्राप्त तहरीर के आधार थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया है। स्थानीय पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को हिरासत मे लिया गया है। अन्य आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी हरपालपुर श्री प्रवीण कुमार यादव द्वारा दी गयी बाइट
    1
    जनपद हरदोई अवगत कराना है आज दिनांक 08.08.2026 को वादी द्वारा थाना सवायजपुर पर तहरीर दी गयी कि दिनांक 06.08.2026 को वादी अपनी पुत्री का इलाज कराने/झाड फूक हेतु अभियुक्त भगत रामकीर्ति पुत्र अज्ञात नि. ग्राम जैतापुर थाना सवाजपुर जनपद हरदोई के पास लेकर आय़े थे। अभियुक्त द्वारा वादी की पुत्री को अपने कमरे में बुलाकर गलत
जनपद हरदोई अवगत कराना है आज दिनांक 08.08.2026 को वादी द्वारा थाना सवायजपुर पर तहरीर दी गयी कि दिनांक 06.08.2026 को वादी अपनी पुत्री का इलाज कराने/झाड फूक हेतु अभियुक्त भगत रामकीर्ति पुत्र अज्ञात नि. ग्राम जैतापुर थाना सवाजपुर जनपद हरदोई के पास लेकर आय़े थे। अभियुक्त द्वारा वादी की पुत्री को अपने कमरे में बुलाकर गलत कार्य किया गया। इस संबंध मे वादी से प्राप्त तहरीर के आधार थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया है। स्थानीय पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को हिरासत मे लिया गया है। अन्य आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी हरपालपुर श्री प्रवीण कुमार यादव  द्वारा दी गयी बाइट
    user_राजीव यादव पत्रकार  सह संपादक
    राजीव यादव पत्रकार सह संपादक
    Press advisory सवायाजपुर, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश जनपद फर्रुखाबाद से खबर हर छोटी बड़ी खबर आप तक देखते रहिए शुरू एप पर फर्रुखाबाद : गंगा के बढ़ते जलस्तर से एक्शन में प्रशासन, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का लिया जायजा नरौरा बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण फर्रुखाबाद जिले में गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ0 अंकुर लाठर ने कायमगंज तहसील के शमसाबाद विकासखंड अंतर्गत आने वाले बाढ़ प्रभावित गांवों का धरातल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले अजीजाबाद गांव का रुख किया, जहां बाढ़ की चपेट में आए परिवारों से सीधी बातचीत की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही 50 प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री किट वितरित की। स्वास्थ्य, सफाई और शिक्षा को लेकर कड़े दिशा-निर्देश निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपदा की इस घड़ी में आमजन को कोई असुविधा न हो। उन्होंने स्वास्थ्य और पशु चिकित्सा विभाग को निर्देश दिया कि हर तीन दिन के अंतराल पर प्रभावित गांवों में विशेष चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाएं। इसके साथ ही गांव में दवाओं व कीटनाशकों के छिड़काव, शुद्ध पेयजल आपूर्ति और बेसिक शिक्षा अधिकारी के जरिए बच्चों की पढ़ाई जारी रखने की व्यवस्था करने के कड़े निर्देश जारी किए। शरणालय और ढाई घाट पर व्यवस्थाओं का लिया जायजा इसके बाद जिलाधिकारी ने शमसाबाद मंडी स्थित शरणालय स्थल और ढाई घाट का रुख किया। मंडी शरणालय में उन्होंने पेयजल, भोजन, प्रकाश, स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि संवेदनशील इलाकों पर चौबीसों घंटे निगरानी रखी जाए और नावों, नाविकों व बचाव टीमों को अलर्ट मोड पर रखा जाए। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि वे जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें और प्रशासनिक निर्देशों का पालन करें।
    1
    उत्तर प्रदेश जनपद फर्रुखाबाद से खबर हर छोटी बड़ी खबर आप तक देखते रहिए शुरू एप पर 
फर्रुखाबाद : गंगा के बढ़ते जलस्तर से एक्शन में प्रशासन, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का लिया जायजा
नरौरा बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण फर्रुखाबाद जिले में गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ0 अंकुर लाठर ने कायमगंज तहसील के शमसाबाद विकासखंड अंतर्गत आने वाले बाढ़ प्रभावित गांवों का धरातल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले अजीजाबाद गांव का रुख किया, जहां बाढ़ की चपेट में आए परिवारों से सीधी बातचीत की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही 50 प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री किट वितरित की।
स्वास्थ्य, सफाई और शिक्षा को लेकर कड़े दिशा-निर्देश
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपदा की इस घड़ी में आमजन को कोई असुविधा न हो। उन्होंने स्वास्थ्य और पशु चिकित्सा विभाग को निर्देश दिया कि हर तीन दिन के अंतराल पर प्रभावित गांवों में विशेष चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाएं। इसके साथ ही गांव में दवाओं व कीटनाशकों के छिड़काव, शुद्ध पेयजल आपूर्ति और बेसिक शिक्षा अधिकारी के जरिए बच्चों की पढ़ाई जारी रखने की व्यवस्था करने के कड़े निर्देश जारी किए।
शरणालय और ढाई घाट पर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
इसके बाद जिलाधिकारी ने शमसाबाद मंडी स्थित शरणालय स्थल और ढाई घाट का रुख किया। मंडी शरणालय में उन्होंने पेयजल, भोजन, प्रकाश, स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि संवेदनशील इलाकों पर चौबीसों घंटे निगरानी रखी जाए और नावों, नाविकों व बचाव टीमों को अलर्ट मोड पर रखा जाए। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि वे जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें और प्रशासनिक निर्देशों का पालन करें।
    user_Rahul katheriya
    Rahul katheriya
    Samaj Sevak फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • देशी शराब की दुकान बंद कर घर लौट रहे दो युवकों से मारपीट, तीन अज्ञात समेत चार पर मुकदमा देशी शराब की दुकान बंद कर घर लौट रहे दो युवकों से मारपीट, तीन अज्ञात समेत चार पर मुकदमा पचदेवरा। थाना क्षेत्र के हथौड़ा गांव में दुकान बंद कर घर लौट रहे दो युवकों के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, हथौड़ा गाँव निवासी ब्रजेश सिंह ने बताया कि वह और गांव के सत्यम मिश्रा पुत्र संजय मिश्रा रोजाना की तरह गांव के चौराहे पर शराब ठेका संचालित करने के बाद 2 अगस्त 2026 की रात करीब 10:10 बजे मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। रास्ते में कारखाने के पास सत्यम मिश्रा के साथ मौजूद तीन अज्ञात लोगों ने उन्हें रोक लिया। पुराने रुपये के लेन-देन को लेकर कहासुनी के बाद आरोप है कि आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। जब अवनीश शुक्ला ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। दोनों के शरीर में चोटें आने की बात तहरीर में कही गई है। पीड़ित के शोर मचाने पर आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की। पचदेवरा पुलिस ने 8 अगस्त 2026 को मुकदमा दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 352 और 351(3) के तहत विवेचना शुरू कर दी है। थाना प्रभारी राकेश यादव ने बताया कि मामले में अभियोग पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।
    1
    देशी शराब की दुकान बंद कर घर लौट रहे दो युवकों से मारपीट, तीन अज्ञात समेत चार पर मुकदमा
देशी शराब की दुकान बंद कर घर लौट रहे दो युवकों से मारपीट, तीन अज्ञात समेत चार पर मुकदमा
पचदेवरा। थाना क्षेत्र के हथौड़ा गांव में दुकान बंद कर घर लौट रहे दो युवकों के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, हथौड़ा गाँव निवासी ब्रजेश सिंह ने बताया कि वह और गांव के सत्यम मिश्रा पुत्र संजय मिश्रा रोजाना की तरह गांव के चौराहे पर शराब ठेका संचालित करने के बाद 2 अगस्त 2026 की रात करीब 10:10 बजे मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे।
रास्ते में कारखाने के पास सत्यम मिश्रा के साथ मौजूद तीन अज्ञात लोगों ने उन्हें रोक लिया। पुराने रुपये के लेन-देन को लेकर कहासुनी के बाद आरोप है कि आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। जब अवनीश शुक्ला ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। दोनों के शरीर में चोटें आने की बात तहरीर में कही गई है।
पीड़ित के शोर मचाने पर आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की।
पचदेवरा पुलिस ने 8 अगस्त 2026 को मुकदमा दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 352 और 351(3) के तहत विवेचना शुरू कर दी है। थाना प्रभारी राकेश यादव ने बताया कि मामले में अभियोग पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।
    user_अजीत प्रताप सिंह
    अजीत प्रताप सिंह
    Local News Reporter सवायाजपुर, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.