8 दिन से नहीं पूरे गॉव मे बिजली ग्रामीण बेहाल जिम्मेदार बोले जाँच उपरांत आएगी बिजली विकासखंड राजेपुर की ग्राम सभा नगला हूसा के मजरा कलट्टरगंज में इन दिनों ग्रामीण बिजली और पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि करीब आठ दिनों से पूरे गांव की बिजली आपूर्ति बंद है, जिसके चलते भीषण उमस भरी गर्मी में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार गांव के अंदर बिजली के खंभे लगे हुए हैं और गांव के अंदर बाढ़ का पानी भी नहीं है। बाढ़ का पानी गांव के बाहरी हिस्से में है। इसके बावजूद बिजली विभाग की ओर से पूरे गांव की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई है। बिजली न होने के कारण छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि रात के समय पूरे गांव में अंधकार छाया रहता है। बाढ़ के पानी के आसपास होने के कारण सांप और जहरीले कीड़े निकलने का भी डर बना रहता है। बिजली नहीं होने के कारण मोबाइल फोन तक चार्ज नहीं हो पा रहे हैं, जिससे ग्रामीणों को आपात स्थिति में भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि गांव को बाढ़ प्रभावित मानकर बिजली आपूर्ति बंद की गई है तो उन्हें बाढ़ राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाए। ग्रामीणों ने मांग की कि यदि गांव के अंदर बाढ़ का पानी नहीं है तो बिजली आपूर्ति तत्काल बहाल की जाए, ताकि लोगों को गर्मी और अंधेरे से राहत मिल सके। समस्या से परेशान चंद्रकली, जगरानी, सुशीला देवी, विमला देवी, उमेश, आदेश, अनिल, पप्पू शर्मा, सर्वेंद्र शर्मा, संदीप, विपिन, संतोष, शिवकुमार, राधेश्याम, गोपाल सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से समस्या का शीघ्र समाधान कराने की मांग की है। ग्रामीणों की समस्या के संबंध में बिजली विभाग के एसडीओ को फोन के माध्यम से अवगत कराया गया। एसडीओ ने बताया कि जल्द ही बिजली कर्मियों को मौके पर भेजकर गांव की स्थिति की जानकारी लेकर जांच कराई जाएगी। यदि गांव में बिजली सप्लाई देने में किसी प्रकार का खतरा नहीं रहता है तो बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
8 दिन से नहीं पूरे गॉव मे बिजली ग्रामीण बेहाल जिम्मेदार बोले जाँच उपरांत आएगी बिजली विकासखंड राजेपुर की ग्राम सभा नगला हूसा के मजरा कलट्टरगंज में इन दिनों ग्रामीण बिजली और पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि करीब आठ दिनों से पूरे गांव की बिजली आपूर्ति बंद है, जिसके चलते भीषण उमस भरी गर्मी में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार गांव के अंदर बिजली के खंभे लगे हुए हैं और गांव के अंदर बाढ़ का पानी भी नहीं है। बाढ़ का पानी गांव के बाहरी हिस्से में है। इसके बावजूद बिजली विभाग की ओर से पूरे गांव की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई है। बिजली न होने के कारण छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि रात के समय पूरे गांव में अंधकार छाया रहता है। बाढ़ के पानी के आसपास होने के कारण सांप और जहरीले कीड़े निकलने का भी डर बना रहता है। बिजली नहीं होने के कारण
मोबाइल फोन तक चार्ज नहीं हो पा रहे हैं, जिससे ग्रामीणों को आपात स्थिति में भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि गांव को बाढ़ प्रभावित मानकर बिजली आपूर्ति बंद की गई है तो उन्हें बाढ़ राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाए। ग्रामीणों ने मांग की कि यदि गांव के अंदर बाढ़ का पानी नहीं है तो बिजली आपूर्ति तत्काल बहाल की जाए, ताकि लोगों को गर्मी और अंधेरे से राहत मिल सके। समस्या से परेशान चंद्रकली, जगरानी, सुशीला देवी, विमला देवी, उमेश, आदेश, अनिल, पप्पू शर्मा, सर्वेंद्र शर्मा, संदीप, विपिन, संतोष, शिवकुमार, राधेश्याम, गोपाल सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से समस्या का शीघ्र समाधान कराने की मांग की है। ग्रामीणों की समस्या के संबंध में बिजली विभाग के एसडीओ को फोन के माध्यम से अवगत कराया गया। एसडीओ ने बताया कि जल्द ही बिजली कर्मियों को मौके पर भेजकर गांव की स्थिति की जानकारी लेकर जांच कराई जाएगी। यदि गांव में बिजली सप्लाई देने में किसी प्रकार का खतरा नहीं रहता है तो बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
- उत्तर प्रदेश जनपद फर्रुखाबाद से खबर हर छोटी बड़ी खबर आप तक देखते रहिए शुरू एप पर फर्रुखाबाद : गंगा के बढ़ते जलस्तर से एक्शन में प्रशासन, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का लिया जायजा नरौरा बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण फर्रुखाबाद जिले में गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ0 अंकुर लाठर ने कायमगंज तहसील के शमसाबाद विकासखंड अंतर्गत आने वाले बाढ़ प्रभावित गांवों का धरातल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले अजीजाबाद गांव का रुख किया, जहां बाढ़ की चपेट में आए परिवारों से सीधी बातचीत की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही 50 प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री किट वितरित की। स्वास्थ्य, सफाई और शिक्षा को लेकर कड़े दिशा-निर्देश निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपदा की इस घड़ी में आमजन को कोई असुविधा न हो। उन्होंने स्वास्थ्य और पशु चिकित्सा विभाग को निर्देश दिया कि हर तीन दिन के अंतराल पर प्रभावित गांवों में विशेष चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाएं। इसके साथ ही गांव में दवाओं व कीटनाशकों के छिड़काव, शुद्ध पेयजल आपूर्ति और बेसिक शिक्षा अधिकारी के जरिए बच्चों की पढ़ाई जारी रखने की व्यवस्था करने के कड़े निर्देश जारी किए। शरणालय और ढाई घाट पर व्यवस्थाओं का लिया जायजा इसके बाद जिलाधिकारी ने शमसाबाद मंडी स्थित शरणालय स्थल और ढाई घाट का रुख किया। मंडी शरणालय में उन्होंने पेयजल, भोजन, प्रकाश, स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि संवेदनशील इलाकों पर चौबीसों घंटे निगरानी रखी जाए और नावों, नाविकों व बचाव टीमों को अलर्ट मोड पर रखा जाए। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि वे जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें और प्रशासनिक निर्देशों का पालन करें।1
- CITY NEWS जेएस ग्रुप में नवप्रवेशित बीएएमएस छात्रों का हुआ स्वागत1
- फर्रुखाबाद ब्यूरो रिपोर्ट अमृतपुर में बाढ़ की स्थिति लगातार चिंताजनक बनी हुई है बाढ़ का पानी आप गांव और घरों से निकलकर प्रमुख मार्गो तक पहुंच गया है।1
- जनपद हरदोई अवगत कराना है आज दिनांक 08.08.2026 को वादी द्वारा थाना सवायजपुर पर तहरीर दी गयी कि दिनांक 06.08.2026 को वादी अपनी पुत्री का इलाज कराने/झाड फूक हेतु अभियुक्त भगत रामकीर्ति पुत्र अज्ञात नि. ग्राम जैतापुर थाना सवाजपुर जनपद हरदोई के पास लेकर आय़े थे। अभियुक्त द्वारा वादी की पुत्री को अपने कमरे में बुलाकर गलत जनपद हरदोई अवगत कराना है आज दिनांक 08.08.2026 को वादी द्वारा थाना सवायजपुर पर तहरीर दी गयी कि दिनांक 06.08.2026 को वादी अपनी पुत्री का इलाज कराने/झाड फूक हेतु अभियुक्त भगत रामकीर्ति पुत्र अज्ञात नि. ग्राम जैतापुर थाना सवाजपुर जनपद हरदोई के पास लेकर आय़े थे। अभियुक्त द्वारा वादी की पुत्री को अपने कमरे में बुलाकर गलत कार्य किया गया। इस संबंध मे वादी से प्राप्त तहरीर के आधार थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया है। स्थानीय पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को हिरासत मे लिया गया है। अन्य आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी हरपालपुर श्री प्रवीण कुमार यादव द्वारा दी गयी बाइट1
- to kaimganj mishri mein badh a chuki hai dekhiae to kaise hain mere bhaiyon aaj ki taaja khabren badh ka ki badhane lagi Hai1
- 9 अगस्त 1925 काकोरी कांड इस कांड के मुख्य चारों शहीदों में से तीन लाल शाहजहाँपुर के थे, जिन्होंने मातृभूमि के लिए हँसते-हँसते फाँसी के फंदे को चूम लिया। सरकारी खजाना लूटकर ब्रिटिश हुकूमत को चुनौती देने की पूरी योजना शाहजहाँपुर में ही रची गई।1
- बाबा भूतनाथ मंदिर से 35 शिवभक्तों का जत्था डाक कांवड़ लेकर रवाना बाबा भूतनाथ मंदिर से 35 शिवभक्तों का जत्था डाक कांवड़ लेकर रवाना पाली। सावन माह के द्वितीय सोमवार को शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए पाली से 35 शिवभक्तों का जत्था डाक कांवड़ लेकर फर्रुखाबाद के पांचाल घाट के लिए रवाना हुआ। शिवभक्तों ने बाबा भूतनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया और इसके बाद कांवड़ यात्रा शुरू की। यह पाली से निकलने वाली दूसरी डाक कांवड़ यात्रा बताई जा रही है। पुनीत और बजरंगी की अगुवाई में शिवभक्त सुबह पांचाल घाट पहुंचकर गंगा जल भरेंगे और वहां से डाक कांवड़ लेकर सकाहा स्थित संकट हरण शिव मंदिर के लिए रवाना होंगे। सावन के द्वितीय सोमवार को शिवभक्त संकट हरण शिव मंदिर में गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। यात्रा को लेकर शिवभक्तों में खासा उत्साह दिखाई दिया। रिपोर्टर : कृष्ण मोहन बाजपेयी4
- आज पुलिस अधीक्षक जनपद हरदोई द्वारा थाना को0 शहर व थाना बिलग्राम क्षेत्रान्तर्गत कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर कांवड़ यात्रा के दौरान की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया एवं संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।1
- *आज दिनांक 09.08.2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरदोई द्वारा थाना को0 शहर व थाना बिलग्राम क्षेत्रान्तर्गत कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर कांवड़ यात्रा के दौरान की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया एवं संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।* *आज दिनांक 09.08.2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरदोई द्वारा थाना को0 शहर व थाना बिलग्राम क्षेत्रान्तर्गत कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर कांवड़ यात्रा के दौरान की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया एवं संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।*1