Shuru
Apke Nagar Ki App…
to kaimganj mishri mein badh a chuki hai dekhiae to kaise hain mere bhaiyon aaj ki taaja khabren badh ka ki badhane lagi Hai
Arijit Singh
to kaimganj mishri mein badh a chuki hai dekhiae to kaise hain mere bhaiyon aaj ki taaja khabren badh ka ki badhane lagi Hai
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- to kaimganj mishri mein badh a chuki hai dekhiae to kaise hain mere bhaiyon aaj ki taaja khabren badh ka ki badhane lagi Hai1
- ⏩*एटा – कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय ने थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के कांवड़ मार्ग का किया भ्रमण/ निरीक्षण, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का लिया जायजा एवं संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश आज दिनांक 09.08.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय द्वारा क्षेत्राधिकारी सदर श्री संकल्पदीप कुशवाह के साथ वर्तमान में संचालित कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत थाना कोतवाली देहात क्षेत्रांतर्गत कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा कांवड़ियों की सुरक्षा एवं यात्रा के शांतिपूर्ण संचालन के उद्देश्य से यातायात व्यवस्था, रूट डायवर्जन, संवेदनशील स्थलों पर पुलिस तैनाती, बैरिकेडिंग, चेतावनी एवं सांकेतिक सूचना बोर्डों सहित अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया। इसके अतिरिक्त पुलिस सहायता केंद्रों, मेडिकल बूथों तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लगाए गए शिविरों एवं भंडारों का भी जायजा लिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक श्री श्वेताभ पाण्डेय ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने, यातायात को सुचारु रूप से संचालित करने, किसी भी आकस्मिक स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर निरंतर निगरानी रखने के निर्देश दिए। जनपदीय पुलिस द्वारा कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा एवं यातायात प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं।5
- एटा जनपद के लायलपुर निवासी सूरज प्रताप सिंह ने कांवर यात्रा के दौरान एक अनूठी पहल की। उन्होंने पुलिस लाइन हाथरस से सिकंदरा राऊ तक के कांवर यात्रा मार्ग पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कराई। इस दौरान कांवरियों पर फूलों की वर्षा की गई, जो यात्रा का एक विशेष आकर्षण बन गया। यह पहल आस्था और सनातन धर्म के प्रति सम्मान को दर्शाती है।1
- 8 दिन से नहीं पूरे गॉव मे बिजली ग्रामीण बेहाल जिम्मेदार बोले जाँच उपरांत आएगी बिजली विकासखंड राजेपुर की ग्राम सभा नगला हूसा के मजरा कलट्टरगंज में इन दिनों ग्रामीण बिजली और पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि करीब आठ दिनों से पूरे गांव की बिजली आपूर्ति बंद है, जिसके चलते भीषण उमस भरी गर्मी में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार गांव के अंदर बिजली के खंभे लगे हुए हैं और गांव के अंदर बाढ़ का पानी भी नहीं है। बाढ़ का पानी गांव के बाहरी हिस्से में है। इसके बावजूद बिजली विभाग की ओर से पूरे गांव की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई है। बिजली न होने के कारण छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि रात के समय पूरे गांव में अंधकार छाया रहता है। बाढ़ के पानी के आसपास होने के कारण सांप और जहरीले कीड़े निकलने का भी डर बना रहता है। बिजली नहीं होने के कारण मोबाइल फोन तक चार्ज नहीं हो पा रहे हैं, जिससे ग्रामीणों को आपात स्थिति में भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि गांव को बाढ़ प्रभावित मानकर बिजली आपूर्ति बंद की गई है तो उन्हें बाढ़ राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाए। ग्रामीणों ने मांग की कि यदि गांव के अंदर बाढ़ का पानी नहीं है तो बिजली आपूर्ति तत्काल बहाल की जाए, ताकि लोगों को गर्मी और अंधेरे से राहत मिल सके। समस्या से परेशान चंद्रकली, जगरानी, सुशीला देवी, विमला देवी, उमेश, आदेश, अनिल, पप्पू शर्मा, सर्वेंद्र शर्मा, संदीप, विपिन, संतोष, शिवकुमार, राधेश्याम, गोपाल सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से समस्या का शीघ्र समाधान कराने की मांग की है। ग्रामीणों की समस्या के संबंध में बिजली विभाग के एसडीओ को फोन के माध्यम से अवगत कराया गया। एसडीओ ने बताया कि जल्द ही बिजली कर्मियों को मौके पर भेजकर गांव की स्थिति की जानकारी लेकर जांच कराई जाएगी। यदि गांव में बिजली सप्लाई देने में किसी प्रकार का खतरा नहीं रहता है तो बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।2
- सात सवारियों से भरा था ऑटो, हादसे के बाद मची चीख-पुकार; घायलों को हायर सेंटर रेफर रोडवेज बस ने ऑटो में मारी टक्कर, दो की मौत, पांच गंभीर सात सवारियों से भरा था ऑटो, हादसे के बाद मची चीख-पुकार; घायलों को हायर सेंटर रेफर एटा। जैथरा थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा परौली सुहागपुर गांव के समीप उस समय हुआ, जब सवारियों से भरे एक ऑटो में रोडवेज बस ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना राहगीरों ने तत्काल जैथरा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र जैथरा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें एटा के वीरांगना अवंतीबाई लोधी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय रेफर किया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने परीक्षण के दौरान गुलफान पुत्र दीवारी लाल (45) निवासी पटियाली तथा सुखो पत्नी शाकिर (45) को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। बताया गया कि ऑटो एटा की ओर से जा रहा था, जबकि रोडवेज बस अलीगंज की ओर से आ रही थी। परौली सुहागपुर गांव के समीप दोनों वाहनों की भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्वेताभ पाण्डेय मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घायलों का हाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से घायलों के उपचार की जानकारी ली। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हादसे में सात लोग घायल हुए थे, जिनमें दो की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। बाइट— श्वेताभ पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक एटा बाइट— सचिन कुमार, मृतक के भतीजे1