सात सवारियों से भरा था ऑटो, हादसे के बाद मची चीख-पुकार; घायलों को हायर सेंटर रेफर रोडवेज बस ने ऑटो में मारी टक्कर, दो की मौत, पांच गंभीर सात सवारियों से भरा था ऑटो, हादसे के बाद मची चीख-पुकार; घायलों को हायर सेंटर रेफर एटा। जैथरा थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा परौली सुहागपुर गांव के समीप उस समय हुआ, जब सवारियों से भरे एक ऑटो में रोडवेज बस ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना राहगीरों ने तत्काल जैथरा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र जैथरा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें एटा के वीरांगना अवंतीबाई लोधी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय रेफर किया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने परीक्षण के दौरान गुलफान पुत्र दीवारी लाल (45) निवासी पटियाली तथा सुखो पत्नी शाकिर (45) को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। बताया गया कि ऑटो एटा की ओर से जा रहा था, जबकि रोडवेज बस अलीगंज की ओर से आ रही थी। परौली सुहागपुर गांव के समीप दोनों वाहनों की भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्वेताभ पाण्डेय मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घायलों का हाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से घायलों के उपचार की जानकारी ली। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हादसे में सात लोग घायल हुए थे, जिनमें दो की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। बाइट— श्वेताभ पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक एटा बाइट— सचिन कुमार, मृतक के भतीजे

- रोडवेज बस ने ऑटो में मारी टक्कर, दो की मौत, पांच घायल,,,,,,,, एटा। जैथरा थाना क्षेत्र में रविवार को रोडवेज बस और ऑटो की टक्कर में ऑटो सवार सात लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को उपचार के लिए चिकित्सालय भिजवाया। पुलिस के अनुसार, उपचार के दौरान एक पुरुष और एक महिला की मृत्यु हो गई। हादसे में मृतकों के शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं अन्य घायलों का चिकित्सालय में उपचार कराया जा रहा है। घटना के संबंध में पुलिस द्वारा थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया तथा मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।1
- मैनपुरी में एक बार फिर से निकलीं भोले की टोली भोले की फौज करेगी मौज,,, BREAKING NEWS | मैनपुरी मैनपुरी में गूंजा हर-हर महादेव! सड़कों पर उतरी डाक कांवड़ियों की टोली मैनपुरी से पत्रकार मोहित गुप्ता, संपादक जनपद मैनपुरी। मैनपुरी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। मैनपुरी में एक बार फिर डाक कांवड़ियों की टोली निकली है। रविवार शाम करीब 6 बजे कांवड़ियों की टोली नगर के प्रमुख बाजारों और मार्गों से भ्रमण करती हुई निकली। कांवड़ियों के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। हर-हर महादेव… बोल बम… जय भोलेनाथ! कांवड़ियों की टोली अब फर्रुखाबाद के पांचाल घाट के लिए रवाना होगी और वहां से कल सुबह मैनपुरी के लिए प्रस्थान करेगी। कांवड़ियों के जोश और उत्साह को देखते हुए रास्ते में लोगों ने उनका स्वागत किया। भक्ति भी… जोश भी… और भोलेनाथ का रंग भी! मैनपुरी की सड़कों पर आज देखने को मिला भोले के भक्तों का जबरदस्त उत्साह। भोले की फौज करेगी मौज… हर-हर महादेव!1
- सकीट (एटा)। सकीट क्षेत्र से बड़ी संख्या में महिलाएं कांवड़ यात्रा के लिए गंगा घाट रवाना हुईं। कांवड़ यात्रा को लेकर महिलाओं और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। सकीट (एटा)। सकीट क्षेत्र से बड़ी संख्या में महिलाएं कांवड़ यात्रा के लिए गंगा घाट रवाना हुईं। कांवड़ यात्रा को लेकर महिलाओं और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। महिला कांवड़िये श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ गंगा घाट की ओर रवाना हुईं। इसके बाद वे गंगाजल लेकर सकीट क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में पहुंचकर शिवलिंग पर जलाभिषेक करेंगी। सकीट क्षेत्र में तरा वाले महादेव मंदिर, भस्मासुर मंदिर, शिव मंदिर और शीतला देवी मंदिर सहित अन्य शिवालयों में कांवड़ियों द्वारा जलाभिषेक किया जाएगा। कांवड़ यात्रा में शांति देवी, उषा देवी, सुनीता देवी, सुधा देवी, रेनू देवी, कुंती, मुस्कान, चांदनी, खुशी, जानकी, रजनी, पूजा, जानवी, रौनक, बिट्टू और शोभा सहित कई महिलाएं शामिल रहीं। यात्रा के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल दिखाई दिया।2
- मैनपुरी के थाना किशनी क्षेत्र पुलिस अधीक्षक के निर्देसानुसार सभी कावड़ियों को मिली पुलिस सहायता मैनपुरी से पत्रकार मोहित गुप्ता संपादक जनपद मैनपुरी मैनपुरी के थाना किशनी क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है मैनपुरी: किशनी पुलिस ने कांवड़ियों की सुरक्षा के साथ पेश की मानवता की मिसाल मैनपुरी। थाना किशनी क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर पुलिस टीम लगातार मुस्तैद नजर आ रही है। पुलिसकर्मियों द्वारा कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ उनकी हर संभव मदद की जा रही है। इसी क्रम में किशनी पुलिस टीम ने कांवड़ियों को चाय, केला एवं पानी उपलब्ध कराया और उनकी यात्रा को सुगम बनाने में सहयोग किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने स्वयं कांवड़ अपने कंधों पर उठाकर कांवड़ियों की मदद की। पुलिस के इस मानवीय एवं सेवा भाव वाले कार्य की क्षेत्र में सराहना हो रही है। पुलिस टीम ने कांवड़ियों को सुरक्षित यात्रा के लिए शुभकामनाएं देते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। मैनपुरी से पत्रकार मोहित गुप्ता की रिपोर्ट1
- UP Panchayat Election 2026: नवंबर तक होंगे ग्राम प्रधान चुनाव? हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, सरकार को फटकार उत्तर प्रदेश में ग्राम पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बड़ी खबर सामने आई है! ग्राम प्रधान चुनाव का इंतजार कर रहे लाखों ग्रामीणों और चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे संभावित प्रत्याशियों के लिए कोर्ट के रुख के बाद हलचल तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट और लखनऊ खंडपीठ में पंचायत चुनाव से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान राज्य सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग से चुनाव में देरी को लेकर सवाल किए गए हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर UP Panchayat Election 2026 कब होगा और क्या नवंबर तक ग्राम प्रधानों का चुनाव पूरा कराया जाएगा? इस वीडियो में जानिए— 🔴 यूपी ग्राम पंचायत चुनाव 2026 को लेकर कोर्ट का क्या रुख है? 🔴 ग्राम पंचायतों के चुनाव में देरी क्यों हुई? 🔴 नवंबर तक चुनाव कराने को लेकर क्या निर्देश सामने आए हैं? 🔴 UP Gram Pradhan Election की प्रक्रिया कब शुरू हो सकती है? 🔴 चुनाव की तारीख कब घोषित हो सकती है? 🔴 गांव की सरकार यानी ग्राम प्रधान के चुनाव को लेकर आगे क्या होगा? 🔴 संभावित प्रत्याशियों और ग्रामीणों के लिए इसका क्या मतलब है? अगर आप UP Panchayat Election 2026, Gram Pradhan Election 2026, UP Pradhan Chunav या ग्राम पंचायत चुनाव की तारीख से जुड़ी जानकारी तलाश रहे हैं, तो यह वीडियो आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। 📌 महत्वपूर्ण: चुनाव की अंतिम तारीख, चरण और आधिकारिक कार्यक्रम की पुष्टि उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग की आधिकारिक घोषणा के बाद ही होगी। वीडियो में उपलब्ध रिपोर्ट और कोर्ट की कार्यवाही से संबंधित जानकारी को आसान भाषा में समझाया गया है। 👉 अपने गांव का नाम और जिला कमेंट में जरूर बताएं। 👉 वीडियो पसंद आए तो LIKE 👍 करें। 👉 इसे अपने गांव के WhatsApp और Facebook ग्रुप में जरूर शेयर करें। 👉 GD NEWS NETWORK को SUBSCRIBE करें ताकि यूपी पंचायत चुनाव से जुड़ी हर बड़ी खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे।1
- झोलाछाप डॉक्टर के पास से तमंचा बरामद होने का पुलिस का दावा, CJP प्रवक्ता ने कार्रवाई पर उठाए सवाल झोलाछाप डॉक्टर के पास से तमंचा बरामद होने का पुलिस का दावा, CJP प्रवक्ता ने कार्रवाई पर उठाए सवाल1
- हरिद्वार- हरकी पैड़ी के धनुष पुल के पास रेलिंग के बाहर खड़ा एक कांवड़िया गंगा में डुबकी लगाते ही तेज बहाव की चपेट में आकर गहरे पानी में समा गया, जल पुलिस लापता कांवड़िए की गंगा में तलाश कर रही है।1