logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दादी से मारपीट के मामले में आरोपी हिरासत में, लूट व छेड़खानी के आरोपों की जांच जारी दादी से मारपीट के मामले में आरोपी हिरासत में, लूट व छेड़खानी के आरोपों की जांच जारी हरदोई। थाना सांडी क्षेत्र में दादी के साथ मारपीट और अन्य आरोपों को लेकर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, 9 अगस्त 2026 को वादी द्वारा अपनी दादी के साथ मारपीट सहित अन्य आरोप लगाते हुए थाना सांडी में तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नामजद अभियुक्त भगवान पुत्र कल्टर, निवासी ग्राम आदमपुर, थाना सांडी, जनपद हरदोई को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, अब तक की जांच में रुपये छीनने और छेड़खानी किए जाने संबंधी आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। मामले की जांच जारी है और अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री सुबोध गौतम ने जानकारी देते हुए पुलिस की कार्रवाई एवं अब तक की जांच के संबंध में स्थिति स्पष्ट की।

7 hrs ago
user_Babu Bajpai
Babu Bajpai
Newspaper publisher शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago

दादी से मारपीट के मामले में आरोपी हिरासत में, लूट व छेड़खानी के आरोपों की जांच जारी दादी से मारपीट के मामले में आरोपी हिरासत में, लूट व छेड़खानी के आरोपों की जांच जारी हरदोई। थाना सांडी क्षेत्र में दादी के साथ मारपीट और अन्य आरोपों को लेकर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, 9 अगस्त 2026 को वादी द्वारा अपनी दादी के साथ मारपीट सहित अन्य आरोप लगाते हुए थाना सांडी में तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नामजद अभियुक्त भगवान पुत्र कल्टर, निवासी ग्राम आदमपुर, थाना सांडी, जनपद हरदोई को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, अब तक की जांच में रुपये छीनने और छेड़खानी किए जाने संबंधी आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। मामले की जांच जारी है और अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री सुबोध गौतम ने जानकारी देते हुए पुलिस की कार्रवाई एवं अब तक की जांच के संबंध में स्थिति स्पष्ट की।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कांवड़ यात्रा को लेकर एसपी हरदोई ने किया मार्ग निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा कांवड़ यात्रा को लेकर एसपी हरदोई ने किया मार्ग निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा हरदोई। कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आज दिनांक 09 अगस्त 2026 को पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा थाना कोतवाली शहर एवं थाना बिलग्राम क्षेत्रांतर्गत कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ यात्रा के मद्देनजर की गई सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कांवड़ियों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था तथा मार्ग पर सतर्क निगरानी बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाए। पुलिस बल को लगातार भ्रमणशील रहकर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। रिपोर्टर : कृष्ण मोहन बाजपेयी
    1
    कांवड़ यात्रा को लेकर एसपी हरदोई ने किया मार्ग निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
कांवड़ यात्रा को लेकर एसपी हरदोई ने किया मार्ग निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
हरदोई। कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आज दिनांक 09 अगस्त 2026 को पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा थाना कोतवाली शहर एवं थाना बिलग्राम क्षेत्रांतर्गत कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ यात्रा के मद्देनजर की गई सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कांवड़ियों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था तथा मार्ग पर सतर्क निगरानी बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसपी ने निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाए। पुलिस बल को लगातार भ्रमणशील रहकर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।
रिपोर्टर : कृष्ण मोहन बाजपेयी
    user_Babu Bajpai
    Babu Bajpai
    Newspaper publisher शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • कावड़ को लेकर भक्ति में लगे शिव भक्त हर हर बम बम भोले उद्घोष के साथ चल रहे हैं भक्त सावन के महीने में लोग भगवान शिव को जल अर्पित करने के लिए दूर-दूर से मंदिरों में जा रहे हैं
    1
    कावड़ को लेकर भक्ति में लगे शिव भक्त 
हर हर बम बम भोले उद्घोष के साथ चल रहे हैं भक्त
सावन के महीने में लोग भगवान शिव को जल अर्पित करने के लिए दूर-दूर से मंदिरों में जा रहे हैं
    user_Arvind Kumar Pandey
    Arvind Kumar Pandey
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • जनपद में कांवड़ मार्ग पर पुलिस का कड़ा पहरा, चप्पे-चप्पे पर नजर शाहजहांपुर। कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी है। शनिवार को पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात और बैरिकेडिंग व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ मार्ग पर बनाए गए बैरिकेडिंग प्वाइंट, ड्यूटी प्वाइंट, संवेदनशील स्थलों और यातायात व्यवस्था को परखा। उन्होंने पुलिसकर्मियों को पूरी मुस्तैदी और सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा हर गतिविधि पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए। किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल और प्रभावी कार्रवाई के लिए भी पुलिस बल को अलर्ट किया गया। कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और नियमों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ यात्रियों और आमजन से संवाद कर शांति व सौहार्द बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि मार्ग पर किसी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दी जाए, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की ढिलाई न हो, इसके लिए पूरे मार्ग पर पुलिस की लगातार निगरानी जारी रहेगी।
    1
    जनपद में कांवड़ मार्ग पर पुलिस का कड़ा पहरा, चप्पे-चप्पे पर नजर
शाहजहांपुर। कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए  पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी है। शनिवार को पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात और बैरिकेडिंग व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ मार्ग पर बनाए गए बैरिकेडिंग प्वाइंट, ड्यूटी प्वाइंट, संवेदनशील स्थलों और यातायात व्यवस्था को परखा। उन्होंने पुलिसकर्मियों को पूरी मुस्तैदी और सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा हर गतिविधि पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए। किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल और प्रभावी कार्रवाई के लिए भी पुलिस बल को अलर्ट किया गया।
कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और नियमों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ यात्रियों और आमजन से संवाद कर शांति व सौहार्द बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील भी की।
उन्होंने कहा कि मार्ग पर किसी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दी जाए, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की ढिलाई न हो, इसके लिए पूरे मार्ग पर पुलिस की लगातार निगरानी जारी रहेगी।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • ##विहिप बजरंग दल द्वारा राष्ट्र गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर "रन फ़ॉर बंदे मातरम" कार्यक्रम का आयोजन किया गया।* ##शाहजहांपुर। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल शाहजीपुर महानगर द्वारा *राष्ट्र गीत वंदे मातरम* के 150 वर्ष पूरे होने पर विहिप के केंद्रीय नेतृत्व के आवाहन पर अखंड भारत का संकल्प लेकर *रन फॉर वंदे मातरम* कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम हेतु खिरनीबाग मैदान में कार्यकर्त्ता एकत्रित हुए। प्रांत सह मंत्री राकेश त्यागी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को हिंदू युवाओं को नशा मुक्ति व अखंड भारत का निर्माण करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने बताया कि भारत का भू-भाग अटक से लेकर कटक तक जो भी भाग कटा है उसे हम पुनः भारत का भूभाग बनाएंगे। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया तत्पश्चात उपस्थित कार्यकर्ता खिरनी बाग मैदान से सदर,बहादुरगंज,इस्लामिया के रास्ते होते हुए खिरनी बाग में समापन हुआ। रन फॉर वंदेमातरम कार्यक्रम में प्रान्त सह मंत्री राकेश त्यागी,प्रांत सह संयोजक राहुल सिंह,प्रान्त प्रशिक्षण प्रमुख सुधीर सिंह,प्रांत मिलन प्रमुख हरीश,विभाग मंत्री अशनील सिंह,विभाग संयोजक बजरंग दल पंकज गुप्ता,महानगर उपाध्यक्ष रमेश कोरी,महानगर उपाध्यक्ष सुरेश राठौर,महानगर मंत्री धर्मेंद्र सिंह,महानगर सह मंत्री राहुल व प्रदीप,महानगर संजोयक हर्षित गुप्ता,कार्यक्रम संयोजक लखन वर्मा व सोनू सिंह,राजीव सिंह,अवनीश प्रजापति,कुनाल राठौर,ऋषभ गुप्ता,अमन कश्यप सहित सभी प्रखंड व खण्ड के सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    4
    ##विहिप बजरंग दल द्वारा राष्ट्र गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर "रन फ़ॉर बंदे मातरम" कार्यक्रम का आयोजन किया गया।*

##शाहजहांपुर। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल शाहजीपुर महानगर द्वारा *राष्ट्र गीत वंदे मातरम* के 150 वर्ष पूरे होने पर विहिप के केंद्रीय नेतृत्व के आवाहन पर अखंड भारत का संकल्प लेकर *रन फॉर वंदे मातरम* कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम हेतु खिरनीबाग मैदान में कार्यकर्त्ता एकत्रित हुए। प्रांत सह मंत्री राकेश त्यागी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को हिंदू युवाओं को नशा मुक्ति व अखंड भारत का निर्माण करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने बताया कि भारत का भू-भाग अटक से लेकर कटक तक जो भी भाग कटा है उसे हम पुनः भारत का भूभाग बनाएंगे। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया तत्पश्चात उपस्थित कार्यकर्ता खिरनी बाग मैदान से सदर,बहादुरगंज,इस्लामिया के रास्ते होते हुए खिरनी बाग में समापन हुआ। रन फॉर वंदेमातरम कार्यक्रम में प्रान्त सह मंत्री राकेश त्यागी,प्रांत सह संयोजक राहुल सिंह,प्रान्त प्रशिक्षण प्रमुख सुधीर सिंह,प्रांत मिलन प्रमुख हरीश,विभाग मंत्री अशनील सिंह,विभाग संयोजक बजरंग दल पंकज गुप्ता,महानगर उपाध्यक्ष रमेश कोरी,महानगर उपाध्यक्ष सुरेश राठौर,महानगर मंत्री धर्मेंद्र सिंह,महानगर सह मंत्री राहुल व प्रदीप,महानगर संजोयक हर्षित गुप्ता,कार्यक्रम संयोजक लखन वर्मा व सोनू सिंह,राजीव सिंह,अवनीश प्रजापति,कुनाल राठौर,ऋषभ गुप्ता,अमन कश्यप सहित सभी प्रखंड व खण्ड के सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    Photographer शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • अजीजगंज में जाम खुलवाने में पुलिस के छूटे पसीने, CO सिटी मौके पर पहुंचे; परिजनों से वार्ता जारी शाहजहांपुर। अजीजगंज क्षेत्र में दो वर्षीय मासूम की सड़क हादसे में मौत के बाद रविवार को परिजनों और स्थानीय लोगों का आक्रोश सड़क पर देखने को मिला। आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने सड़क पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। जाम खुलवाने के लिए पुलिस ने काफी प्रयास किए, लेकिन आक्रोशित परिजन अपनी मांग पर अड़े रहे। स्थिति को देखते हुए CO सिटी मौके पर पहुंचे और परिजनों से वार्ता शुरू की। परिजनों की प्रमुख मांग है कि मासूम को टक्कर मारने वाले आरोपी को तत्काल गिरफ्तार किया जाए और उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। मौके पर पुलिस बल तैनात है और अधिकारियों द्वारा लोगों को समझाने तथा जाम खुलवाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल CO सिटी और परिजनों के बीच वार्ता जारी है। अधिकारियों के आश्वासन के बाद ही जाम खुलने की उम्मीद है। PK24NEWS शाहजहांपुर अजीजगंज में जाम खुलवाने में पुलिस के छूटे पसीने, CO सिटी मौके पर पहुंचे; परिजनों से वार्ता जारी शाहजहांपुर। अजीजगंज क्षेत्र में दो वर्षीय मासूम की सड़क हादसे में मौत के बाद रविवार को परिजनों और स्थानीय लोगों का आक्रोश सड़क पर देखने को मिला। आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने सड़क पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। जाम खुलवाने के लिए पुलिस ने काफी प्रयास किए, लेकिन आक्रोशित परिजन अपनी मांग पर अड़े रहे। स्थिति को देखते हुए CO सिटी मौके पर पहुंचे और परिजनों से वार्ता शुरू की। परिजनों की प्रमुख मांग है कि मासूम को टक्कर मारने वाले आरोपी को तत्काल गिरफ्तार किया जाए और उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। मौके पर पुलिस बल तैनात है और अधिकारियों द्वारा लोगों को समझाने तथा जाम खुलवाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल CO सिटी और परिजनों के बीच वार्ता जारी है। अधिकारियों के आश्वासन के बाद ही जाम खुलने की उम्मीद है। PK24NEWS शाहजहांपुर
    1
    अजीजगंज में जाम खुलवाने में पुलिस के छूटे पसीने, CO सिटी मौके पर पहुंचे; परिजनों से वार्ता जारी

शाहजहांपुर। अजीजगंज क्षेत्र में दो वर्षीय मासूम की सड़क हादसे में मौत के बाद रविवार को परिजनों और स्थानीय लोगों का आक्रोश सड़क पर देखने को मिला। आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने सड़क पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई।

जाम खुलवाने के लिए पुलिस ने काफी प्रयास किए, लेकिन आक्रोशित परिजन अपनी मांग पर अड़े रहे। स्थिति को देखते हुए CO सिटी मौके पर पहुंचे और परिजनों से वार्ता शुरू की।

परिजनों की प्रमुख मांग है कि मासूम को टक्कर मारने वाले आरोपी को तत्काल गिरफ्तार किया जाए और उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। मौके पर पुलिस बल तैनात है और अधिकारियों द्वारा लोगों को समझाने तथा जाम खुलवाने का प्रयास किया जा रहा है।

फिलहाल CO सिटी और परिजनों के बीच वार्ता जारी है। अधिकारियों के आश्वासन के बाद ही जाम खुलने की उम्मीद है।

PK24NEWS शाहजहांपुर
अजीजगंज में जाम खुलवाने में पुलिस के छूटे पसीने, CO सिटी मौके पर पहुंचे; परिजनों से वार्ता जारी
शाहजहांपुर। अजीजगंज क्षेत्र में दो वर्षीय मासूम की सड़क हादसे में मौत के बाद रविवार को परिजनों और स्थानीय लोगों का आक्रोश सड़क पर देखने को मिला। आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने सड़क पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई।
जाम खुलवाने के लिए पुलिस ने काफी प्रयास किए, लेकिन आक्रोशित परिजन अपनी मांग पर अड़े रहे। स्थिति को देखते हुए CO सिटी मौके पर पहुंचे और परिजनों से वार्ता शुरू की।
परिजनों की प्रमुख मांग है कि मासूम को टक्कर मारने वाले आरोपी को तत्काल गिरफ्तार किया जाए और उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। मौके पर पुलिस बल तैनात है और अधिकारियों द्वारा लोगों को समझाने तथा जाम खुलवाने का प्रयास किया जा रहा है।
फिलहाल CO सिटी और परिजनों के बीच वार्ता जारी है। अधिकारियों के आश्वासन के बाद ही जाम खुलने की उम्मीद है।
PK24NEWS शाहजहांपुर
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • दादी से मारपीट के मामले में आरोपी हिरासत में, लूट व छेड़खानी के आरोपों की जांच जारी दादी से मारपीट के मामले में आरोपी हिरासत में, लूट व छेड़खानी के आरोपों की जांच जारी हरदोई। थाना सांडी क्षेत्र में दादी के साथ मारपीट और अन्य आरोपों को लेकर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, 9 अगस्त 2026 को वादी द्वारा अपनी दादी के साथ मारपीट सहित अन्य आरोप लगाते हुए थाना सांडी में तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नामजद अभियुक्त भगवान पुत्र कल्टर, निवासी ग्राम आदमपुर, थाना सांडी, जनपद हरदोई को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, अब तक की जांच में रुपये छीनने और छेड़खानी किए जाने संबंधी आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। मामले की जांच जारी है और अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री सुबोध गौतम ने जानकारी देते हुए पुलिस की कार्रवाई एवं अब तक की जांच के संबंध में स्थिति स्पष्ट की।
    1
    दादी से मारपीट के मामले में आरोपी हिरासत में, लूट व छेड़खानी के आरोपों की जांच जारी
दादी से मारपीट के मामले में आरोपी हिरासत में, लूट व छेड़खानी के आरोपों की जांच जारी
हरदोई। थाना सांडी क्षेत्र में दादी के साथ मारपीट और अन्य आरोपों को लेकर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, 9 अगस्त 2026 को वादी द्वारा अपनी दादी के साथ मारपीट सहित अन्य आरोप लगाते हुए थाना सांडी में तहरीर दी गई।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नामजद अभियुक्त भगवान पुत्र कल्टर, निवासी ग्राम आदमपुर, थाना सांडी, जनपद हरदोई को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, अब तक की जांच में रुपये छीनने और छेड़खानी किए जाने संबंधी आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। मामले की जांच जारी है और अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री सुबोध गौतम ने जानकारी देते हुए पुलिस की कार्रवाई एवं अब तक की जांच के संबंध में स्थिति स्पष्ट की।
    user_Babu Bajpai
    Babu Bajpai
    Newspaper publisher शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर जिला युवा कांग्रेस ने कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन पर मेलोडी टॉफी वितरण कर धूमधाम से मनाया भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर जिला युवा कांग्रेस ने कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन पर मेलोडी टॉफी वितरण कर धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राम जी अवस्थी ने कहा कि मेलोडी खाना युवाओं की पहचान है। अब युवाओं ने मेलोडी और जेसीबी पर कब्जा जमा लिया है।”उन्होंने कहा कि भारतीय युवा कांग्रेस पिछले कई दशकों से देश के युवाओं की आवाज बनकर उनके अधिकारों, रोजगार, शिक्षा और न्याय के लिए संघर्ष करती आ रही है। युवा शक्ति अब संगठन को और मजबूत बनाने तथा जनहित के मुद्दों पर आगे बढ़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। महानगर अध्यक्ष शाहनबाज खान ने सभी युवा कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं और आह्वान किया कि वे संगठन की विचारधारा के प्रति समर्पित रहकर समाज सेवा व लोकतंत्र की रक्षा में अपना योगदान देते रहें।इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष फुरकान अहमद कुरेशी, जिला महासचिव गौरव त्रिपाठी,सोभित मिश्रा,फरमान खान,राहिल अंसारी,उस्मान शाह,नितिन तिवारी,रवि नंदन,सागर गुप्ता,इंद्र पाल वर्मा,सजल गुप्ता,कुंदन श्रीवास्तव आदि युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर जिला युवा कांग्रेस ने कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन पर मेलोडी टॉफी वितरण कर धूमधाम से मनाया
भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर जिला युवा कांग्रेस ने कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन पर मेलोडी टॉफी वितरण कर धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राम जी अवस्थी ने कहा कि मेलोडी खाना युवाओं की पहचान है। अब युवाओं ने मेलोडी और जेसीबी पर कब्जा जमा लिया है।”उन्होंने कहा कि भारतीय युवा कांग्रेस पिछले कई दशकों से देश के युवाओं की आवाज बनकर उनके अधिकारों, रोजगार, शिक्षा और न्याय के लिए संघर्ष करती आ रही है। युवा शक्ति अब संगठन को और मजबूत बनाने तथा जनहित के मुद्दों पर आगे बढ़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। महानगर अध्यक्ष शाहनबाज खान  ने सभी युवा कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं और आह्वान किया कि वे संगठन की विचारधारा के प्रति समर्पित रहकर समाज सेवा व लोकतंत्र की रक्षा में अपना योगदान देते रहें।इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष फुरकान अहमद कुरेशी, जिला महासचिव गौरव त्रिपाठी,सोभित मिश्रा,फरमान खान,राहिल अंसारी,उस्मान शाह,नितिन तिवारी,रवि नंदन,सागर गुप्ता,इंद्र पाल वर्मा,सजल गुप्ता,कुंदन श्रीवास्तव आदि युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Arvind Kumar Pandey
    Arvind Kumar Pandey
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    4
    Post by ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    user_ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    Photographer शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • झाड़ फूंक कराने गई युवती से गलत कार्य करने वाला आरोपी गिरफ्तार
    1
    झाड़ फूंक कराने गई युवती से गलत कार्य करने वाला आरोपी गिरफ्तार
    user_मुनीश कुमार पत्रकार
    मुनीश कुमार पत्रकार
    पत्रकार Shahabad, Hardoi•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.