भवाली पुलिस की कार्रवाई: युवती बिजनौर से बरामद, आरोपी पर अपहरण व दुष्कर्म का मुकदमा भवाली। युवती की गुमशुदगी के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज होने के बाद उसे बिजनौर से सकुशल बरामद कर लिया मामले में आरोपी युवक सुहैल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जिसके खिलाफ अपहरण और बलात्कार की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है वहीं कोतवाली पहुंचे भाजपा पदाधिकारियों ने लव जिहाद लैंड जिहाद में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की महिला मोर्चा की निर्वितमान महामंत्री भावना मेहरा ने कहा कि बाहरी प्रदेशों से आए लोग स्थानीय बच्चियों को बरगलाने का काम कर रहे हैं ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई के साथ उनके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जानी चाहिए कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि गरमपानी निवासी युवती के पिता की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया जिसके बाद पुलिस की दो टीमों को तत्काल रवाना किया गया । युवक को दिल्ली–बिजनौर बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया गया मामले में आरोपी के खिलाफ अपहरण और बलात्कार की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है रविवार को मेडिकल के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने त्वरित कार्रवाई और युवती की सकुशल बरामदगी पर पुलिस टीम को सम्मानित किया।
भवाली पुलिस की कार्रवाई: युवती बिजनौर से बरामद, आरोपी पर अपहरण व दुष्कर्म का मुकदमा भवाली। युवती की गुमशुदगी के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज होने के बाद उसे बिजनौर से सकुशल बरामद कर लिया मामले में आरोपी युवक सुहैल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जिसके खिलाफ अपहरण और बलात्कार की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है वहीं कोतवाली पहुंचे भाजपा पदाधिकारियों ने लव जिहाद लैंड जिहाद में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की महिला मोर्चा की निर्वितमान महामंत्री भावना मेहरा ने कहा कि बाहरी प्रदेशों से आए लोग स्थानीय बच्चियों को बरगलाने का काम कर रहे हैं ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई के साथ उनके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जानी चाहिए कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि गरमपानी निवासी युवती के पिता की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया जिसके बाद पुलिस की दो टीमों को तत्काल रवाना किया गया । युवक को दिल्ली–बिजनौर बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया गया मामले में आरोपी के खिलाफ अपहरण और बलात्कार की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है रविवार को मेडिकल के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने त्वरित कार्रवाई और युवती की सकुशल बरामदगी पर पुलिस टीम को सम्मानित किया।
- नैनीताल: जनपद के न्यायालय परिसरों में नैनीताल पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान से संबंध1
- 27 जनवरी 2026 को सुंदरपाड़ा इलाके के आजाद नगर में हिस्ट्रीशीटर शाहनवाज मलिक अपनी छत पर देसी बम बना रहा था। उसके साथ परिवार वाले भी मौजूद थे। तभी भयंकर ब्लास्ट हो गया, जिस वजह से चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। आस पड़ोस में डर का माहौल बना हुआ है1
- औली में पहली बार हुए नाइट स्कीइंग गेम्स ने विदेशी सैलानियों के लिए नया द्वार खोल दिया है। दिन के समय की स्कीइंग सामान्य है, लेकिन सफेद बर्फ के ऊपर रात की जगमगाती रोशनी में स्कीइंग करना आश्चर्यजनक है, जो रोमांच के साथ अलग अनुभव करा जाता है। यूरोपीय देशों में स्कीइंग का आकर्षण गेम्स और मनोरंजन की अलग गाथा है, लेकिन नाइट स्कीइंग एहसास की अलग पराकाष्ठा है, जो स्कीइंग के शौकीनों को देश में पहली बार देखने को मिल रही है। इस अनुभव का अद्भुत एहसास को लेकर विदेशी सैलानियों का जमाववड़ा औली में लगने लगेगा। औली एक शांत और नैसर्गिक पर्वतीय स्थल है। जहां स्कीइंग जैसे इवेंट का आयोजन पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में उत्तराखंड के साथ देश को अलग पहचान दे सकता है और औली में पहली हुए नाइट स्कीइंग ने यह कर दिखाया है। अब जरूरत इसे आगे ले जाने की है और दिखाने की है कि हिमालय की गोद में बसा औली कुदरत का अनुपम उपहार ही नहीं बल्कि स्कीइंग की जन्नत है और इसके साथ नाइट स्कीइंग का अनुभव सोने में सुहागा है। कमसे स्कीइंग के शौकीन विदेशी, इस अनुभव से दूर रहना तो कतई पसंद करेंगे। उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार की यह खास उपलब्धि है। प्रदेश के विकास में सरकार ने अनेकों जतन तो किए होंगे, लेकिन स्कीइंग के साथ नाइट स्कीइंग प्रदेश को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान दिलाने में कामयाब हुआ है। बहरहाल औली की नाइट स्कीइंग की पहचान यूरोपीय, रसिया, अमेरिकी और चायना जैसे देशों से परिचित कराने की है। इन देशों में अनेक हिस्सों में बर्फ के खेलों का आयोजन सिर चढ़कर बोलता है, लेकिन दुनिया के थर्ड पोल हिमालय में स्कींग और नाइट स्कीइंग अनुभूति देश को सर्वोपरि ला खड़ा करेगी।4
- जागेश्वर के जाख में दिन दहाड़े गुलदार को धमक, लोगों ने की सुरक्षा की मांग अल्मोड़ा जनपद के जागेश्वर विधानसभा के जाख क्षेत्र में दिन दहाड़े गुलदार दिखा। दिनदहाड़े गुलदार दिखने से लोग भय में हैं। लोगों का कहना है कि वन विभाग जंगली जानवरों के आतंक से निजात दिलाई।1
- जिला अलीगढ़ की खबरें 🙏👍1
- Post by शैल शक्ति1
- उत्तराखंड:रुद्रपुर के शिमला बहादुर रोड पर फोम से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली बनी आग का गोला 🔥 देखते ही देखते पूरा सामान जलकर राख… चारों तरफ धुआं ही धुआं! स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा समय रहते ट्रॉली को बिजली के तारों से दूर रोका गया, फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू।1
- नैनीताल: सोमवार को विकास भवन भीमताल सभागार में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जिले में संचालित विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी विभागों से आए अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वीत्तीय वर्ष समाप्ति पर है,नैनीताल जिला प्रदेश में अव्वल रहे इस हेतु सभी योजनाओं में जितनी भी धनराशि अभी अवशेष रह गई है उसे प्रत्येक दशा में 10 मार्च से पूर्व व्यय करना सुनिश्चित करें। साथ ही बीस सूत्री कार्यक्रम में सभी मदों में ए श्रेणी रहे यह भी सुनिश्चित रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि जितने भी निर्माण कार्य हुए हैं वह गुणवत्ता होने चाहिए इस हेतु अधिकारी मौके पर जाकर सत्यापन भी अवश्य करें। इसके अतिरिक्त जो भी सामग्री इस वर्ष विभाग में क्रय की गई है उसकी शतप्रतिशत आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ ही उसका भौतिक सत्यापन भी अवश्य कर लिया जाय। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागों से आए अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि आगामी जिला योजना 2026-27 हेतु भी अभी से विभागीय प्राथमिकता के अनुसार योजनाओं का चयन कर संरचना तैयार कर ली जाय, चालू कार्यों के साथ ही जनहित के मामलों को प्राथमिकता दी जाय। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि जनपद को सभी योजनाओं में आवंटित धनराशि को प्रत्येक दशा में 10 मार्च तक व्यय कर लिया जाए बीस सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जिस प्रकार विगत माहों में विभागों द्वारा बेहतर कार्य करते हुए अच्छी प्रगति प्राप्त की है मार्च तक भी सभी विभाग ए श्रेणी बनाए रखें।जिलाधिकारी ने कहा कि बीस सूत्री कार्यक्रमों के लिए जनपद के जिन विभागों को योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु जो लक्ष्य निर्धारित किये गये है उन लक्ष्यों को इसी मांह पूर्ण करते हुए ए श्रेणी प्राप्त करें। इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी सड़क निर्माण एजेंसियों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मौसम अब अनुकूल हो रहा है जिन मोटर मार्गों में हॉटमिक्स व डामरीकरण कार्य होना है शीघ्र ही उसे प्रारम्भ कर समय पर पूर्ण किया जाय, साथ ही जहॉं पर भी क्रेशबैरियर क्षतिग्रस्त हैं उन्हें भी शीघ्र बदला जाए।सभी अधिकारी सड़कों की लगातार निगरानी रखते हुए सुचारू आवागमन सुनिश्चित कराएं। जिलाधिकारी ने स्वच्छता के संबंध में भी संबंधित विभागों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने सभी ग्राम पंचायतों में नियमित सफाई अभियान जारी रखने के निर्देश जिला पंचायतीराज विभाग को दिए, उन्होंने जिला पंचायत को ग्रामीण कस्बों एवं क्षेत्रों सहित सड़क किनारे मुख्य मुख्य मार्गों में लगातार स्वच्छता अभियान चलाते हुए नियमित कूड़ा उठाने एवं उसका सही निस्तारण के निर्देश दिए।उन्होंने सभी नगर निकायों को भी। नियमित सफाई व्यवस्था के साथ ही लगातार यह अभियान चलाने के निर्देश दिए। जिला अधिकारी ने जिले के सभी झीलों की सफाई के भी निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि इन सभी झीलों में जाल आदि माध्यम से पानी की नियमित सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। इस दौरान जिलाधिकारी ने सैनिटोरियम के पास स्थित वन चौकी को कैंची भवाली बाईपास मार्ग पर नव निर्मित वन चौकी में शिफ्ट करने के निर्देश वन विभाग एवं लोक निर्माण विभाग को दिए। बैठक में समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने दुग्ध विकास विभाग को दुग्ध समिति के प्राथमिक सदस्यों को अच्छी नश्ल के दुधारू गाय यूनिट शीघ्र उपलब्ध कराए जाय। उन्होंने कहा कि प्रत्येक लाभार्थी को योजनाओं का लाभ मिले यह प्रयास किए जाए। बीस सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि मांग आधारित लक्ष्य हैं प्रत्येक दशा में वह शत प्रतिशत पूर्ण होने चाहिए। इस हेतु जो भी तकनीकी अपनाई जानी है वह अपनाई जाय। प्रत्येक दशा में सभी मद ए श्रेणी में रहे। उन्होंने बाल विकास विभाग एवं पेयजल विभाग को जो वर्तमान में डी श्रेणी में हैं लक्ष्य पूर्ति कर ए श्रेणी लाने के निर्देश दिए। विभिन्न निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जो भी निर्माण कार्य पूर्ण हो गए हैं उनकी थर्ड पार्टी सत्यापन कराते हुए अवशेष धनराशि की भी मांग शीघ्र कर ली जाय। ताकि 10 मार्च से पूर्व धनराशि शत प्रतिशत व्यय हो सके।1