Shuru
Apke Nagar Ki App…
15 फरवरी 2026 को कादीपुर में सुपर स्टार रितेश पाण्डेय का आगमन
ई-रेडियो अवध
15 फरवरी 2026 को कादीपुर में सुपर स्टार रितेश पाण्डेय का आगमन
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सुल्तानपुर जिले के लम्भुआ क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। लखनऊ–वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग 731 पर निर्माणाधीन अग्निशमन केंद्र के सामने मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, लम्भुआ कस्बा निवासी 23 वर्षीय चंदन सोनी, पुत्र मुन्नीलाल सोनी, किसी निजी कार्य से सुल्तानपुर से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह मुरली के पास स्थित निर्माणाधीन अग्निशमन केंद्र के सामने पहुंचे, सामने से आ रहे ट्रैक्टर से उनकी मोटरसाइकिल की सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि चंदन सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस को सूचना दी और घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लम्भुआ पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ देर तक यातायात भी प्रभावित रहा। फिलहाल युवक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।4
- 2 पैकेट दूध, 10 लीटर पानी में मिला लो एक बाल्टी 'दूध' बना लो मलाई मार कर बच्चों का पेट काटते रहो स्कूल में दूध बनाने की रेसिपी है। यह वीडियो उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के धिकवाहा प्राथमिक स्कूल से....1
- उत्तर प्रदेश के मथुरा के इस वक्त की एक बेहद दर्द नाकऔर सनसनीखेज खबर सामने आ रही है मथुरा जनपद के तहसील महावन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम खप्परपुर में एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने जहर खाकर सामूहिक आत्महत्या कर ली इस हृदय विदारक घटना में तीन मासूम बच्चों समेत दंपति की मौत हो गई है घटना की जानकारी मिलते ही गांव में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है बताया जा रहा है कि आत्महत्या से पहले दंपति ने एक सुसाइड नोट भी लिखा है जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है हालांकि नोट में क्या लिखा है इस बारे में पुलिस फिलहाल कुछ भी सार्वजनिक नहीं कर रही घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पुलिस कप्तान डीआईजी स्तर के अधिकारी पहुंचे और पूरे मामले की मौके पर जांच कर रहे हैं फॉरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल से साक्य जुटाने का काम शुरू कर दिया है मथुरा उत्तर प्रदेश से शीतला प्रसाद की रिपोर्ट।1
- Post by Raju.u.p.441
- सड़क दुर्घटना में इकलौते पुत्र की दर्दनाक मौत... बुझ गया घर का चिराग - पुलिस जांच में जुटी1
- यूपी की सियासत में जातीय खींचतान और भड़काऊ बयानबाजी से हलचल लोधी समुदाय की लखनऊ बैठक से बीजेपी संगठन पर दबाव की अटकलें तेज एआईएमआईएम नेता शौकत अली के जनसंख्या बयान से सियासी पारा चढ़ा 2027 से पहले ध्रुवीकरण और वोट बैंक साधने की रणनीति पर चर्चा क्या 2027 से पहले उत्तर प्रदेश की राजनीति नए सामाजिक समीकरणों की ओर बढ़ रही है? बीजेपी के भीतर जातीय टेंशन अब खुलकर सामने आता दिख रहा है। ब्राह्मण नाराजगी की चर्चाओं के बीच लोधी समुदाय ने लखनऊ में बड़ी बैठक कर सरकार और संगठन को अपनी ताकत का एहसास कराया है। महोबा में लोधी विधायक बृजभूषण राजपूत और कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के बीच हुई तकरार ने इस बहस को और हवा दी। पार्टी का मजबूत स्तंभ मानी जाने वाली लोधी बिरादरी के भीतर यह भावना उभर रही है कि उसे अपेक्षित राजनीतिक भागीदारी नहीं मिल रही। नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में लोधी चेहरों की अनदेखी कर कुर्मी बिरादरी से पंकज चौधरी को जिम्मेदारी दिए जाने को लेकर भी असंतोष की चर्चा है। हालांकि मंच से पार्टी के प्रति समर्पण जताया गया, लेकिन इसे 2027 से पहले दबाव की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। दूसरी ओर जनसंख्या नियंत्रण की राष्ट्रीय बहस के बीच एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने मुरादाबाद में विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि अब नारा होगा हम दो और हमारे दो दर्जन। अपने परिवार का उदाहरण देते हुए उन्होंने अधिक बच्चों की वकालत की और आरएसएस प्रमुख के तीन बच्चे वाले मॉडल पर कटाक्ष किया। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस तरह के बयान चुनाव से पहले ध्रुवीकरण को बढ़ावा दे सकते हैं। हैदराबाद से भी उत्तर प्रदेश की सियासत को लेकर चुनौती दी गई है। एआईएमआईएम नेता अकबरुद्दीन ओवैसी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम लेते हुए कहा कि उनकी पार्टी 2027 में पूरी ताकत के साथ यूपी में उतरेगी। वहीं शौकत अली ने यह भी कहा कि अगर दलित समाज अपनी ताकत से नेतृत्व स्थापित कर सकता है तो मुस्लिम आबादी भी अपना मुख्यमंत्री चुन सकती है। इस सक्रियता को बीजेपी के साथ-साथ सपा और कांग्रेस के लिए भी चुनौती के तौर पर देखा जा रहा है, क्योंकि यह उनके पारंपरिक वोट बैंक में नई हलचल पैदा कर सकती है।1
- क्या बीजेपी में गिरावट शुरू हो गई है ? पूरा विष्लेषण ई रेडियो अवध पर जरुर देखें1
- *प्रतापगढ़:"मनरेगा बचाओ संग्राम" के तहत कांग्रेस पार्टी की विशाल पदयात्रा हुई सम्पन्न*.. मनरेगा को कमजोर एवं समाप्त करने के प्रयासों के विरोध में शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर 45 दिवसीय अभियान के अंतर्गत आज कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी के नेत्तृत्व में 10 km की विशाल पदयात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हुआ। पदयात्रा पूर्वाह्न 10:15 बजे कांग्रेस कार्यालय, इंदिरा भवन से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से गुज़री। इस दौरान जगह-जगह नुक्कड़ सभाएं एवं चौपाल आयोजित कर आमजन को मनरेगा के महत्व तथा इसके माध्यम से ग्रामीणों को मिलने वाले रोजगार के अधिकार की जानकारी दी गई। प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी एवम संगठन सृजन अभियान के जिला कोऑर्डिनेटर हरिकेश त्रिपाठी ने कहा कि मनरेगा ग्रामीण गरीबों के जीवन-निर्वाह का आधार है। इसे समाप्त करने का कोई भी प्रयास कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी व पूर्व लोकसभा प्रत्याशी बशीर पहलवान ने संयुक्त रूप से कहा कि मनरेगा देश के करोड़ों ग्रामीण परिवारों के सम्मान और अधिकार से जुड़ा हुआ कानून है। जिला महासचिव संतोष सिंह एवं जिला प्रवक्ता मासूम हैदर ने संयुक्त रूप से कहा कि कांग्रेस पार्टी अंतिम व्यक्ति के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी। नगर अध्यक्ष मोहम्मद इश्तियाक एवम शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष काशी नारायण मिश्रा ने संयुक्त रूप से कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ हम सभी कांग्रेस जन सड़क से लेकर संसद तक जन आंदोलन के माध्यम से सरकार को घेरने का काम करेंगे l विशाल पदयात्रा में मुख्य रूप से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राम शिरोमणि वर्मा, कोषाध्यक्ष वेदान्त तिवारी,प्रेम शंकर द्विवेदी, महेंद्र शुक्ला, विजय शंकर त्रिपाठी, कपूर सरोज, दिनेश प्रताप सिंह, मलखान,भवानी शंकर दूबे,करुण पांडे, चंद्रनाथ शुक्ला, आर.पी वर्मा, छोटेलाल सरोज, मुजम्मिल हुसैन, मौलाना वाहिद, प्रशांत सिंह प्रिंशु,नफीस खान, सलमान खान,मकरंद शुक्ला, , अरबाज आलम, मोहम्मद दिलशाद, समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रहे मौजूद।1
- Post by Raju.u.p.441