UP Politics News: अब लोधी समाज की बैठक ने उड़ाई भाजपा की नींद, #bjpupdates #buldozer यूपी की सियासत में जातीय खींचतान और भड़काऊ बयानबाजी से हलचल लोधी समुदाय की लखनऊ बैठक से बीजेपी संगठन पर दबाव की अटकलें तेज एआईएमआईएम नेता शौकत अली के जनसंख्या बयान से सियासी पारा चढ़ा 2027 से पहले ध्रुवीकरण और वोट बैंक साधने की रणनीति पर चर्चा क्या 2027 से पहले उत्तर प्रदेश की राजनीति नए सामाजिक समीकरणों की ओर बढ़ रही है? बीजेपी के भीतर जातीय टेंशन अब खुलकर सामने आता दिख रहा है। ब्राह्मण नाराजगी की चर्चाओं के बीच लोधी समुदाय ने लखनऊ में बड़ी बैठक कर सरकार और संगठन को अपनी ताकत का एहसास कराया है। महोबा में लोधी विधायक बृजभूषण राजपूत और कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के बीच हुई तकरार ने इस बहस को और हवा दी। पार्टी का मजबूत स्तंभ मानी जाने वाली लोधी बिरादरी के भीतर यह भावना उभर रही है कि उसे अपेक्षित राजनीतिक भागीदारी नहीं मिल रही। नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में लोधी चेहरों की अनदेखी कर कुर्मी बिरादरी से पंकज चौधरी को जिम्मेदारी दिए जाने को लेकर भी असंतोष की चर्चा है। हालांकि मंच से पार्टी के प्रति समर्पण जताया गया, लेकिन इसे 2027 से पहले दबाव की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। दूसरी ओर जनसंख्या नियंत्रण की राष्ट्रीय बहस के बीच एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने मुरादाबाद में विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि अब नारा होगा हम दो और हमारे दो दर्जन। अपने परिवार का उदाहरण देते हुए उन्होंने अधिक बच्चों की वकालत की और आरएसएस प्रमुख के तीन बच्चे वाले मॉडल पर कटाक्ष किया। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस तरह के बयान चुनाव से पहले ध्रुवीकरण को बढ़ावा दे सकते हैं। हैदराबाद से भी उत्तर प्रदेश की सियासत को लेकर चुनौती दी गई है। एआईएमआईएम नेता अकबरुद्दीन ओवैसी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम लेते हुए कहा कि उनकी पार्टी 2027 में पूरी ताकत के साथ यूपी में उतरेगी। वहीं शौकत अली ने यह भी कहा कि अगर दलित समाज अपनी ताकत से नेतृत्व स्थापित कर सकता है तो मुस्लिम आबादी भी अपना मुख्यमंत्री चुन सकती है। इस सक्रियता को बीजेपी के साथ-साथ सपा और कांग्रेस के लिए भी चुनौती के तौर पर देखा जा रहा है, क्योंकि यह उनके पारंपरिक वोट बैंक में नई हलचल पैदा कर सकती है।

- Post by Raju.u.p.441
- पड़ेला, कादीपुर में नीलकंठ महाकालेश्वर मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भोजपुरी गायक रितेश पांडे की मौजूदगीहोगी। कार्यक्रम को भव्यता के साथ संजो रहे हैं ब्लॉक प्रमुख डॉ श्रवण मिश्रा।2
- अमेठी। शनिवार सुबह कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मॉर्निंग वॉक पर निकले दो लोगों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, घटना अमेठी कोतवाली क्षेत्र के ककवा रोड स्थित महाराजपुर गांव के पास सिंह धर्म कांटा के सामने की है। शनिवार सुबह नरैनी गांव निवासी कमलेश सिंह (55) पुत्र जगन्नाथ सिंह और रमाशंकर तिवारी (50) निवासी ककवा बियसिया मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कमलेश सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रमाशंकर तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से दुर्घटना करने वाले वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। थाना प्रभारी रवि सिंह ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है तथा हादसा करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।1
- खंडवा में शादी के दौरान डीजे की तेज आवाज से घोड़ी विदक गई ,और कुंए में गिर पड़ी ।दूल्हा सूझ बूझ दिखाते हुए समय रहते हुए कूद कर बचाई जान ।1
- दोस्तों, " सुहागरात बर्बाद कय देब " मजेदार 😲😛😅😂🤣 काॅमेडी विडिओ का आनंद लें एंव लाईक, शेयर, चैनल सब्सक्राइब एंव कमेंट जरूर करें। 🙏1
- सुलतानपुर, लम्भुआ। जनपद सुलतानपुर में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे ने दो जिंदगियां छीन लीं। लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र के मदनपुर पनियार शुक्ला पेट्रोल पंप के पास सुबह करीब 5 बजे तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक सड़क पर सामान्य गति से आगे बढ़ रहा था, तभी पीछे से आ रही कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे ट्रक से टकरा गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चालक को भोर के समय झपकी आ जाने के कारण यह हादसा हुआ। कार में चालक समेत चार लोग सवार थे। सभी बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले बताए गए हैं। इनमें से तीन लोग अपने ननिहाल बलिया जा रहे थे, जबकि एक महिला वाराणसी लौट रही थीं। हादसे में गंभीर रूप से घायल बेबी मसीह (45) पत्नी स्वर्गीय जगदीश मसीह और उनके पुत्र अर्पित कुमार (20) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। वहीं संजू (27) को सामान्य चोटें आई हैं। एक अन्य घायल अमृता (40) का इलाज जारी है। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। लम्भुआ के उप निरीक्षक जय शंकर यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया चालक को झपकी आने से हादसा होना प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने अज्ञात ट्रक की तलाश तेज कर दी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।4
- 15 फरवरी 2026 को कादीपुर में सुपर स्टार रितेश पाण्डेय का आगमन1
- Post by Raju.u.p.441