logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

23.03.2026 फतेहपुर: गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक’ के संघर्ष की पुनः बड़ी जीत: 2 महीने से अपहृत नाबालिग छात्रा उत्तराखंड से बरामद, अध्यक्ष हेमलता पटेल का अल्टीमेटम लाया रंग बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मड़राँव से पिछले दो महीनों से लापता नाबालिग छात्रा के मामले में 'गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक' के कड़े तेवरों और संघर्ष ने आखिरकार रंग दिखाया है। संगठन की अध्यक्ष हेमलता पटेल के नेतृत्व में किए गए पुरजोर विरोध और पुलिस प्रशासन को दिए गए अल्टीमेटम के बाद, पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए अपहृत छात्रा को उत्तराखंड के देहरादून से सकुशल बरामद कर लिया है। साथ ही पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही शुरू कर दी है | मामले की पृष्ठभूमि: विदित हो कि 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा 15 जनवरी 2026 को कोचिंग जाते समय लापता हो गई थी। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया था, लेकिन पुलिस की सुस्ती के कारण दो महीने बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा था। परेशान परिजन दर-दर की ठोकरें खा रहे थे, जिसके बाद उन्होंने 'गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक' से न्याय की गुहार लगाई। अध्यक्ष का कड़ा रुख और सफलता: मामले की गंभीरता को देखते हुए अध्यक्ष हेमलता पटेल ने हाल ही में बिंदकी क्षेत्राधिकारी (सीओ) और कोतवाल से तीखी वार्ता कर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी थी कि यदि 4 दिनों में बरामदगी नहीं हुई तो कोतवाली का घेराव कर वृहद आंदोलन किया जाएगा। इस दबाव के चलते पुलिस उसी दिन से सक्रिय हुई और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर छात्रा को उत्तराखंड से ढूंढ निकाला। अध्यक्ष हेमलता पटेल का बयान: छात्रा की बरामदगी पर खुशी जाहिर करते हुए हेमलता पटेल ने कहा, "यह संगठन और पीड़ित परिवार के धैर्य की जीत है। लेकिन सवाल यह है कि क्या जनता को इंसाफ तभी मिलेगा जब हम सड़कों पर उतरेंगे? पुलिस को अपनी जिम्मेदारी पहले ही समझनी चाहिए ताकि किसी मां को दो महीने तक अपनी बेटी के लिए रोना न पड़े।" क्षेत्र में खुशी का माहौल: छात्रा के सुरक्षित घर लौटने पर परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों में भारी उत्साह है। परिजनों ने नम आँखों से अध्यक्ष हेमलता पटेल और संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गुलाबी गैंग की सक्रियता के बिना यह संभव नहीं था।

4 hrs ago
user_Sapna thakur
Sapna thakur
एतमादपुर, आगरा, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

23.03.2026 फतेहपुर: गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक’ के संघर्ष की पुनः बड़ी जीत: 2 महीने से अपहृत नाबालिग छात्रा उत्तराखंड से बरामद, अध्यक्ष हेमलता पटेल का अल्टीमेटम लाया रंग बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मड़राँव से पिछले दो महीनों से लापता नाबालिग छात्रा के मामले में 'गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक' के कड़े तेवरों और संघर्ष ने आखिरकार रंग दिखाया है। संगठन की अध्यक्ष हेमलता पटेल के नेतृत्व में किए गए पुरजोर विरोध और पुलिस प्रशासन को दिए गए अल्टीमेटम के बाद, पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए अपहृत छात्रा को उत्तराखंड के देहरादून से सकुशल बरामद कर लिया है। साथ ही पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही शुरू कर दी है | मामले की पृष्ठभूमि: विदित हो कि 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा 15 जनवरी 2026 को कोचिंग जाते समय लापता हो गई थी। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया था, लेकिन पुलिस की सुस्ती के कारण दो महीने बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा था। परेशान परिजन दर-दर की ठोकरें खा रहे थे, जिसके बाद उन्होंने 'गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक' से न्याय की गुहार लगाई। अध्यक्ष का कड़ा रुख और सफलता: मामले की गंभीरता को देखते हुए अध्यक्ष हेमलता पटेल ने हाल ही में बिंदकी क्षेत्राधिकारी (सीओ) और कोतवाल से तीखी वार्ता कर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी थी कि यदि 4 दिनों में बरामदगी नहीं हुई तो कोतवाली का घेराव कर वृहद आंदोलन किया जाएगा। इस दबाव के चलते पुलिस उसी दिन से सक्रिय हुई और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर छात्रा को उत्तराखंड से ढूंढ निकाला। अध्यक्ष हेमलता पटेल का बयान: छात्रा की बरामदगी पर खुशी जाहिर करते हुए हेमलता पटेल ने कहा, "यह संगठन और पीड़ित परिवार के धैर्य की जीत है। लेकिन सवाल यह है कि क्या जनता को इंसाफ तभी मिलेगा जब हम सड़कों पर उतरेंगे? पुलिस को अपनी जिम्मेदारी पहले ही समझनी चाहिए ताकि किसी मां को दो महीने तक अपनी बेटी के लिए रोना न पड़े।" क्षेत्र में खुशी का माहौल: छात्रा के सुरक्षित घर लौटने पर परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों में भारी उत्साह है। परिजनों ने नम आँखों से अध्यक्ष हेमलता पटेल और संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गुलाबी गैंग की सक्रियता के बिना यह संभव नहीं था।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जोधपुर। धार्मिक नगरी सूर्यनगरी में शनिवार को गणगौर का त्योहार उत्साह, परंपरा और खुशी के साथ मनाया गया। यहां सुहागिन महिलाओं ने गणगौर तीज का व्रत रखा और सुहाग की लम्बी उम्र की कामना के लिए पूजा अर्चना की। गीतों के साथ हाथों पर मेहंदी सजाई। इस दौरान शहर में शाम को सोलह श्रृंगार के साथ गवर माता की सवारी व शोभायात्रा निकाली गई। इससे पहले भीतरी शहर में तीजणियों की टोली गाजे बाजे के साथ जलाशयों पर जल भर कर पूजा स्थल पर लाई और गवर ईसर को अर्पित किया। इस दौरान तीजणियों ने सज धज कर सोलह श्रृंगार किए और साफा भी बांधा। गुलाब सागर, राणीसर पदमसर आदि जलाशय पर तीजणियों की टोली की रेलमपेल नजर आई। अपने सुहाग की रक्षा की कामना के लिए हर साल मनाया जाने वाला गणगौर का त्योहार इस बार भी मारवाड़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने अपने सुहाग की रक्षा के लिए पूजा-अर्चना की। सुखी वैवाहिक जीवन और4 परिवार में वैभव की कामना को लेकर गणगौरी तीज पर शंकर-पार्वती के प्रतीक ईसर-गवर का विशेष पूजन किया गया। गवर पूजन स्थलों पर तीजणियों ने गोर-गोर गोमती, ईसर पूजे पार्वती गाकर गवर ईसर का पूजन किया और पारम्परिक गीत प्रस्तुत किए। इससे पूर्व तीजणियां समूह के रूप में मंगल गीत गाते हुए गाजे-बाजों के साथ पवित्र जलाशय पहुंची। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी-धजी तीजणियों में खासा उत्साह नजर आया। सोलह श्रृंगार के साथ गवर माता की सवारी व शोभायात्रा शाम को निकाली गई। गणगौर समिति की ओर से निकाली गई शोभायात्रा के लिए पार्वती रूपी गवर माता को विशेष रूप से स्वर्णाभूषणों से सजाया गया। शोभायात्रा राखी हाउस से शुरू होकर सिरे बाजार, पुगलपाड़ा, कबूतरों का चौक, नृसिंह थड़ा होकर जालोरीबारी, जालोरी गेट से निकली। यहां से पुष्टिकर स्कूल, खांडा फलसा, आडा बाजार, कुम्हारिया कुआं, सर्राफा बाजार, मिर्ची बाजार, सिटी पुलिस थाना, कटला बाजार होते हुए घंटाघर प्रांगण पहुंची। शोभायात्रा में गवर माता को सोने के आभूषणों सहित करीब डेढ़ लाख रुपए की पोशाक धारण करवाई गई। गवर माता को विराजित करने के लिए खिवाड़ा से विशेष चांदी की कारीगरी वाला रथ मंगवाया गया जिसमें आगे दो चांदी के हाथी, दोनों तरफ सिंह के मुख और बालाजी की तस्वीर विराजित थी। गवर माता अगले सात दिनों तक पीहर में रहेंगी और 27 मार्च को भोळावणी के दिन वापस ससुराल लौटेंगी, उस दिन भी शोभायात्रा निकाली जाएगी। 16 दिन लगातार चलती है पूजा बता दे कि माता गणगौर की पूजा चैत्र कृष्ण प्रथम यानी धुलंडी से शुरू होकर चैत्र शुक्ल तृतीया यानी तीसरे नवरात्र को पूरी होती है। यह 16 दिन तक चलने वाली गणगौर पूजा यूं तो राजस्थान का मुख्य पर्व है, लेकिन उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा और गुजरात के कुछ इलाकों में भी यह त्योहार मनाया जाता है। गणगौर को गौरी तृतीया भी कहते हैं। अखंड सौभाग्य के लिए मनाया जाने वाला गणगौर पर्व मनाने के लिए कुंवारी लड़कियां और सुहागिन महिलाएं घर-घर में गणगौर यानी शिव-पार्वती की पूजा करती हैं। इसमें ईसर और गौर यानी शिव-पार्वती की मिट्टी की मूर्ति बनाकर सोलह श्रृंगार कर सजाया जाता है। यह पूजा 16 दिन तक लगातार चलती है। -तीजणियों का सामूहिक उद्यापन जोधपुर शहर माहेश्वरी महिला मंडल पश्चिम क्षेत्र द्वारा हर वर्ष की भांति 40 तीजणियों का सामूहिक उद्यापन कार्यक्रम रातानाडा स्थित जनोपयोगी माहेश्वरी भवन में श्रद्धापूर्वक व हर्षोल्लास के साथ आयोजित हुआ। सचिव विजय लक्ष्मी भूतड़ा ने बताया कि अध्यक्ष अलका जौहरी की अध्यक्षता एवं समाजसेविका आशा फोफलियां, निवर्तमान अध्यक्ष सुनीता जैसलमेरियां, कोषाध्यक्ष निशा पुंगलिया, उपाध्यक्ष कुमुद भूतड़ा, सहसचिव भारती राठी सहित महिला मंडल की मेजबानी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सुबह तीजणियों द्वारा सिर पर लोटिया रखकर गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें महिलाओं ने नृत्य किया। इसके बाद पंडित द्वारा विधि-विधान से गणगौर पूजन कराया गया और गणगौर प्रसादी का आयोजन हुआ।
    1
    जोधपुर। धार्मिक नगरी सूर्यनगरी में शनिवार को गणगौर का त्योहार उत्साह, परंपरा और खुशी के साथ मनाया गया। यहां सुहागिन महिलाओं ने गणगौर तीज का व्रत रखा और सुहाग की लम्बी उम्र की कामना के लिए पूजा अर्चना की। गीतों के साथ हाथों पर मेहंदी सजाई। इस दौरान शहर में शाम को सोलह श्रृंगार के साथ गवर माता की सवारी व शोभायात्रा निकाली गई। इससे पहले भीतरी शहर में तीजणियों की टोली गाजे बाजे के साथ जलाशयों पर जल भर कर पूजा स्थल पर लाई और गवर ईसर को अर्पित किया। इस दौरान तीजणियों ने सज धज कर सोलह श्रृंगार किए और साफा भी बांधा। गुलाब सागर, राणीसर पदमसर आदि जलाशय पर तीजणियों की टोली की रेलमपेल
नजर आई। अपने सुहाग की रक्षा की कामना के लिए हर साल मनाया जाने वाला गणगौर का त्योहार इस बार भी मारवाड़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने अपने सुहाग की रक्षा के लिए पूजा-अर्चना की। सुखी वैवाहिक जीवन और4 परिवार में
वैभव की कामना को लेकर गणगौरी तीज पर शंकर-पार्वती के प्रतीक ईसर-गवर का विशेष पूजन किया गया। गवर पूजन स्थलों पर
तीजणियों ने गोर-गोर गोमती, ईसर पूजे पार्वती गाकर गवर ईसर का पूजन किया और पारम्परिक गीत प्रस्तुत किए। इससे पूर्व तीजणियां समूह के रूप में मंगल गीत गाते हुए गाजे-बाजों के साथ पवित्र जलाशय पहुंची। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी-धजी तीजणियों
में खासा उत्साह नजर आया। सोलह श्रृंगार के साथ गवर माता की सवारी व शोभायात्रा शाम को निकाली गई। गणगौर समिति की ओर से निकाली गई शोभायात्रा के लिए पार्वती रूपी गवर माता को विशेष रूप से स्वर्णाभूषणों से सजाया गया। शोभायात्रा राखी हाउस से शुरू होकर सिरे बाजार, पुगलपाड़ा, कबूतरों का चौक, नृसिंह थड़ा होकर जालोरीबारी, जालोरी गेट से निकली। यहां से पुष्टिकर स्कूल, खांडा फलसा, आडा बाजार, कुम्हारिया कुआं, सर्राफा बाजार, मिर्ची बाजार, सिटी पुलिस थाना, कटला बाजार होते हुए घंटाघर प्रांगण पहुंची।
शोभायात्रा में गवर माता को सोने के आभूषणों सहित करीब डेढ़ लाख रुपए की पोशाक धारण करवाई गई। गवर माता को विराजित करने के लिए खिवाड़ा से विशेष चांदी की कारीगरी वाला रथ मंगवाया गया जिसमें आगे दो चांदी के हाथी, दोनों तरफ सिंह के मुख और बालाजी की तस्वीर विराजित थी। गवर माता अगले सात दिनों तक पीहर में रहेंगी और 27 मार्च को भोळावणी के दिन वापस ससुराल लौटेंगी, उस दिन भी शोभायात्रा
निकाली जाएगी। 16 दिन लगातार चलती है
पूजा बता दे कि माता गणगौर की पूजा चैत्र कृष्ण प्रथम यानी धुलंडी से शुरू होकर चैत्र शुक्ल तृतीया यानी तीसरे नवरात्र को पूरी होती है। यह 16 दिन तक चलने वाली गणगौर पूजा यूं तो राजस्थान का मुख्य पर्व है, लेकिन उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा और गुजरात के कुछ इलाकों में भी यह त्योहार मनाया जाता है। गणगौर को गौरी तृतीया भी कहते हैं। अखंड सौभाग्य के लिए मनाया जाने वाला गणगौर पर्व मनाने के लिए कुंवारी लड़कियां और सुहागिन महिलाएं घर-घर में गणगौर यानी शिव-पार्वती की पूजा करती हैं। इसमें ईसर और गौर यानी शिव-पार्वती की मिट्टी की मूर्ति बनाकर सोलह श्रृंगार कर सजाया जाता है। यह पूजा 16 दिन तक लगातार
चलती है।
-तीजणियों का सामूहिक उद्यापन जोधपुर शहर माहेश्वरी महिला मंडल पश्चिम क्षेत्र द्वारा हर वर्ष की भांति 40 तीजणियों का सामूहिक उद्यापन कार्यक्रम रातानाडा स्थित जनोपयोगी माहेश्वरी भवन में श्रद्धापूर्वक व हर्षोल्लास के साथ आयोजित हुआ। सचिव विजय लक्ष्मी भूतड़ा ने बताया कि अध्यक्ष अलका जौहरी की
अध्यक्षता एवं समाजसेविका आशा फोफलियां, निवर्तमान अध्यक्ष सुनीता जैसलमेरियां, कोषाध्यक्ष निशा पुंगलिया, उपाध्यक्ष कुमुद भूतड़ा, सहसचिव भारती राठी सहित महिला मंडल की मेजबानी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान
सुबह तीजणियों द्वारा सिर पर लोटिया रखकर गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें महिलाओं ने नृत्य किया। इसके बाद पंडित द्वारा विधि-विधान से गणगौर पूजन कराया गया और गणगौर प्रसादी का आयोजन हुआ।
    user_रबेन्द्र सिंह परमार संपादक
    रबेन्द्र सिंह परमार संपादक
    एतमादपुर, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    59 min ago
  • हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है कुछ दिनों पूर्व मे एक मनी एक्सचेंज की दुकान पर गोलियाँ चलाने वाले तीनों शूटरों कों सीआईए पुलिस नें सोनीपत मे एसटीएफ टीम के साथ मिलकर पकड़ा है तीनों अभियुक्तों कों आप देख सकते है पुलिस बाजार मे सरेआम घुमा रही है देख सकते है तीनों बदमाश लंगड़ाते हुए नज़र आ रहे है | तीनों अभियुक्तों का रिमांड पुलिस की ओर से लिया गया है तीनों आरोपी मनी एक्सचेंज की दुकान पर गोलियाँ चलाकर फरार हो गए थे | किसी गैंग से जुड़े होने की सूचना है जिन्होंने अमेरिका मे बैठ कर इनकी जिम्मेदारी ली थी | आखिरकार पुलिस के हाथ मे बड़ी कामयादी हाथ लगी है | Updated News- 23/मार्च /26- AIN नेटवर्क से संपादक अनुज रावत देश व प्रदेश की हर छोटी बड़ी खबर को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूलें | AIN NETWORK को आवश्यकता है पूरे भारतवर्ष के प्रत्येक जिले तहसील व ब्लॉक से पत्रकारिता करने हेतु युवक युवतियों की | संपर्क करें -9193250352 ( प्रधान संपादक -अनुज रावत )
    1
    हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है कुछ दिनों पूर्व मे एक मनी एक्सचेंज की दुकान पर गोलियाँ चलाने वाले तीनों शूटरों कों सीआईए पुलिस नें सोनीपत मे एसटीएफ टीम के साथ मिलकर पकड़ा है तीनों अभियुक्तों कों आप देख सकते है पुलिस बाजार मे सरेआम घुमा रही है देख सकते है तीनों बदमाश लंगड़ाते हुए नज़र आ रहे है | तीनों अभियुक्तों का रिमांड पुलिस की ओर से लिया गया है तीनों आरोपी मनी एक्सचेंज की दुकान पर गोलियाँ चलाकर फरार हो गए थे | किसी गैंग से जुड़े होने की सूचना है जिन्होंने अमेरिका मे बैठ कर इनकी जिम्मेदारी ली थी | आखिरकार पुलिस के हाथ मे बड़ी कामयादी हाथ लगी है | 
Updated News- 23/मार्च /26- AIN नेटवर्क से संपादक अनुज रावत 
देश व प्रदेश की हर छोटी बड़ी खबर को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूलें | AIN NETWORK को आवश्यकता है पूरे भारतवर्ष के प्रत्येक जिले तहसील व ब्लॉक से पत्रकारिता करने हेतु युवक युवतियों की | संपर्क करें -9193250352 ( प्रधान संपादक -अनुज रावत )
    user_Anuj Rawat Editor In Chief
    Anuj Rawat Editor In Chief
    टूंडला, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जबसे ये युद्ध शुरू हुआ है, तबसे ही प्रभावित क्षेत्रों में हर भारतीय को जरूरी मदद दी जा रही है। मैंने खुद पश्चिम एशिया के ज्यादातर राष्ट्राध्यक्षों के साथ दो राउंड फोन पर बात की है। सभी ने भारतीयों की सुरक्षा का पूरा आश्वासन दिया है। माननीय प्रधानमंत्री *श्री Narendra Modi जी* #PMModiInLokSabha
    1
    जबसे ये युद्ध शुरू हुआ है, तबसे ही प्रभावित क्षेत्रों में हर भारतीय को जरूरी मदद दी जा रही है।
मैंने खुद पश्चिम एशिया के ज्यादातर राष्ट्राध्यक्षों के साथ दो राउंड फोन पर बात की है।
सभी ने भारतीयों की सुरक्षा का पूरा आश्वासन दिया है। 
माननीय प्रधानमंत्री *श्री Narendra Modi जी*  
#PMModiInLokSabha
    user_Sapna thakur
    Sapna thakur
    एतमादपुर, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मां चावल्दे मेला महोत्सव के तीसरे दिन विशाल दंगल का आयोजन चावली में आयोजित मां चावल्दे मेला महोत्सव के तीसरे दिन विशाल दंगल का भव्य आयोजन किया गया। दंगल में दूर-दराज़ क्षेत्रों से आए पहलवानों ने अपने दमखम का शानदार प्रदर्शन किया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। दंगल की सबसे बड़ी और अंतिम कुश्ती हरिकेश तोमर की रही, जिसे राजा चौहान (पुत्र श्री राकेश चौहान) द्वारा कराया गया। इस रोमांचक मुकाबले ने दर्शकों का भरपूर उत्साह बढ़ाया। दंगल की प्रमुख कुश्तियों में पहली कुश्ती 31 हजार रुपये, दूसरी कुश्ती 21 हजार रुपये की रही, जिसे जिला पंचायत सदस्य मानवेंद्र सिंह चौहान ने पश्रद्धेय श्री स्व कमल सिंह सभापति जी की स्मृति ने कराई गई तो वहीं तीसरी कुश्ती 7100 रुपये की रही, जिसे भूरी सिंह कुशवाह ने कराया। पूरे दंगल का मंच संचालन रानू चौहान, डॉ जीतू चौहान, मानवेंद्र सिंह चौहान, ललित शर्मा जी, प्रेम चौहान, मुलायम सिंह चौहान,मनमोहन सिंह, सुरेश चंद्र शर्मा, सोनू पवार, किशन वीर परमार,पप्पू कुशवाहा, हरेंद्र सिंह धाकरे, भूरी सिंह कुशवाहा, एवं समस्त मां चावल दे मेला महोत्सव कमेटी ने दंगल एवं मेले की व्यवस्था को संभाला । दंगल में सैकड़ों दर्शक और अनेक पहलवान मौजूद रहे, जिन्होंने इस पारंपरिक खेल का आनंद लिया। मुकाबलों के दौरान दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और पूरे आयोजन का माहौल जोश और रोमांच से भर गया।
    1
    मां चावल्दे मेला महोत्सव के तीसरे दिन विशाल दंगल का आयोजन
चावली में आयोजित मां चावल्दे मेला महोत्सव के तीसरे दिन विशाल दंगल का भव्य आयोजन किया गया। दंगल में दूर-दराज़ क्षेत्रों से आए पहलवानों ने अपने दमखम का शानदार प्रदर्शन किया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
दंगल की सबसे बड़ी और अंतिम कुश्ती हरिकेश तोमर की रही, जिसे राजा चौहान (पुत्र श्री राकेश चौहान) द्वारा कराया गया। इस रोमांचक मुकाबले ने दर्शकों का भरपूर उत्साह बढ़ाया।
दंगल की प्रमुख कुश्तियों में पहली कुश्ती 31 हजार रुपये, दूसरी कुश्ती 21 हजार रुपये की रही, जिसे जिला पंचायत सदस्य मानवेंद्र सिंह चौहान ने पश्रद्धेय श्री स्व कमल सिंह सभापति जी की स्मृति ने कराई गई तो वहीं तीसरी कुश्ती 7100 रुपये की रही, जिसे भूरी सिंह कुशवाह ने कराया।
पूरे दंगल का मंच संचालन रानू चौहान, डॉ जीतू चौहान, मानवेंद्र सिंह चौहान, ललित शर्मा जी, प्रेम चौहान, मुलायम सिंह चौहान,मनमोहन सिंह, सुरेश चंद्र शर्मा, सोनू पवार, किशन वीर परमार,पप्पू कुशवाहा, हरेंद्र सिंह धाकरे, भूरी सिंह कुशवाहा, एवं समस्त मां चावल दे मेला महोत्सव कमेटी ने दंगल एवं मेले की व्यवस्था को संभाला । दंगल में सैकड़ों दर्शक और अनेक पहलवान मौजूद रहे, जिन्होंने इस पारंपरिक खेल का आनंद लिया। मुकाबलों के दौरान दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और पूरे आयोजन का माहौल जोश और रोमांच से भर गया।
    user_टी. एन न्यूज़ 24
    टी. एन न्यूज़ 24
    Graphic designer एतमादपुर, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • आगरा में गैस एजेंसी की मनमानी को लेकर उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। रामबाग क्षेत्र के लोगों ने आरोप लगाया है कि एजेंसी द्वारा होम डिलीवरी पूरी तरह बंद कर दी गई है, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रामबाग क्षेत्र के गैस उपभोक्ताओं का कहना है कि रामबाग से बुकिंग की पर्ची लेने के बाद उन्हें गैस सिलेंडर लेने के लिए एत्मादपुर स्थित गोदाम भेजा जा रहा है। इतना ही नहीं, 8 से 10 दिन पहले बुकिंग कराने के बावजूद भी घर पर सिलेंडर नहीं पहुंच रहा है। ग्राहकों ने यह भी आरोप लगाया है कि 925 रुपये के निर्धारित मूल्य वाले सिलेंडर को 930 से 960 रुपये तक में बेचा जा रहा है। वहीं, हॉकरों को भी पर्याप्त सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं, जिससे होम डिलीवरी व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। बताया जा रहा है कि रामबाग स्थित भारत गैस एजेंसी का गोदाम एत्मादपुर में स्थित है, जहां से उपभोक्ताओं को खुद सिलेंडर लेने के लिए मजबूर किया जा रहा है। जब इस सम्बन्ध में डीएसओ आगरा से फोन पर बात की गई तो उन्होंने बताया कि अगर मामला संज्ञान में आता है तो जांच की जाएगी। एत्मादपुर से मोहित सिसोदिया की रिपोर्ट
    4
    आगरा में गैस एजेंसी की मनमानी को लेकर उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। रामबाग क्षेत्र के लोगों ने आरोप लगाया है कि एजेंसी द्वारा होम डिलीवरी पूरी तरह बंद कर दी गई है, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
रामबाग क्षेत्र के गैस उपभोक्ताओं का कहना है कि रामबाग से बुकिंग की पर्ची लेने के बाद उन्हें गैस सिलेंडर लेने के लिए एत्मादपुर स्थित गोदाम भेजा जा रहा है। इतना ही नहीं, 8 से 10 दिन पहले बुकिंग कराने के बावजूद भी घर पर सिलेंडर नहीं पहुंच रहा है। ग्राहकों ने यह भी आरोप लगाया है कि 925 रुपये के निर्धारित मूल्य वाले सिलेंडर को 930 से 960 रुपये तक में बेचा जा रहा है। वहीं, हॉकरों को भी पर्याप्त सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं, जिससे होम डिलीवरी व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। बताया जा रहा है कि रामबाग स्थित भारत गैस एजेंसी का गोदाम एत्मादपुर में स्थित है, जहां से उपभोक्ताओं को खुद सिलेंडर लेने के लिए मजबूर किया जा रहा है। जब इस सम्बन्ध में डीएसओ आगरा से फोन पर बात की गई तो उन्होंने बताया कि अगर मामला संज्ञान में आता है तो जांच की जाएगी।
एत्मादपुर से मोहित सिसोदिया की रिपोर्ट
    user_Mohit kumar 9412853004
    Mohit kumar 9412853004
    Local News Reporter एतमादपुर, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • पिनाहट। थाना बसई अरेला क्षेत्र के अंतर्गत गांव सबोरा की पुलिया के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में दो महिलाओं सहित एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार जयवीर (35) पुत्र राम प्रकाश, निवासी गांव खुडो (मध्य प्रदेश), अपनी पत्नी कल्पना और भाभी सुषमा पत्नी रामनरेश को लेकर फतेहाबाद अस्पताल दवा दिलाने जा रहे थे। जैसे ही वे सबोरा पुलिया के पास पहुंचे, तभी अरनोटा की ओर से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी बाइक ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद राहगीरों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पिनाहट में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आ गया है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
    4
    पिनाहट। थाना बसई अरेला क्षेत्र के अंतर्गत गांव सबोरा की पुलिया के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में दो महिलाओं सहित एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार जयवीर (35) पुत्र राम प्रकाश, निवासी गांव खुडो (मध्य प्रदेश), अपनी पत्नी कल्पना और भाभी सुषमा पत्नी रामनरेश को लेकर फतेहाबाद अस्पताल दवा दिलाने जा रहे थे। जैसे ही वे सबोरा पुलिया के पास पहुंचे, तभी अरनोटा की ओर से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी बाइक ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद राहगीरों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पिनाहट में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
इस संबंध में थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आ गया है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
    user_सुमित शर्मा (पत्रकार)✍🏻✍🏻✍🏻
    सुमित शर्मा (पत्रकार)✍🏻✍🏻✍🏻
    Local News Reporter आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    43 min ago
  • Post by Syed Shakeel Journalist
    1
    Post by Syed Shakeel Journalist
    user_Syed Shakeel Journalist
    Syed Shakeel Journalist
    Local News Reporter आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    46 min ago
  • पत्नी पहुंची थाने, पति पर दूसरी महिलाओं से अवैध संबंधों का लगाया आरोप जोधपुर। इंडो तिब्बत पुलिस बल (आईटीबीपी) में तैनात एक जवान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है, जिसमें वह अपनी पत्नी और मां के साथ मारपीट करता दिखाई दे रहा है। इसके बाद पुलिस में शिकायत भी दी है। जवान की पत्नी ने थाने में रविवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें पत्नी ने पति पर कई अन्य महिलाओं से संबंध होने के भी आरोप लगाए हैं। भगत की कोठी थाने में सरस्वती नगर मधुबन, बासनी निवास रेखा कंवर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया कि उसका पति जय सिंह देवड़ा इंडो तिब्बत पुलिस बल (आईटीबीपी) में कार्यरत है। उनकी शादी 17 साल पहले हुई थी और उनके तीन संतानें हैं। रिपोर्ट में रेखा कंवर ने आरोप लगाया कि उनके पति के कई अन्य महिलाओं से अवैध संबंध हैं। जब भी वह नौकरी से छुट्टी लेकर घर आता है तो इसके बारे में पूछने पर मारपीट करता है। वहीं खर्चा-पानी भी देना बंद कर दिया है। इससे बच्चों के पालन-पोषण में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रेखा ने आरोप लगाया कि उसका पति बच्चों और अपनी मां को भी पीटता है। गत 15 मार्च को उसके पति ने उसे और उसके बच्चों को पीटा। इसके बाद 16 मार्च को उसकी सास के साथ मारपीट की। इस पर सास ने पुलिस को इस बारे में सूचित किया। तब पुलिस मौके पर पहुंची और उसे थाने लेकर पाबंद किया। रेखा ने बताया कि 16 मार्च की शाम को पति शराब पीकर घर आया। इसके बाद मुझे और बच्चों को पीटना शुरू कर दिया। जब उन्होंने पुलिस को बुलाने की बात कही तो वह वहां से भाग गया। रिपोर्ट में रेखा ने अपने और बच्चों को पति से जान का खतरा बताया है। वहीं उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामले को लेकर भगत की कोठी थानाधिकारी सुरेश ने बताया कि महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच करके आगे कार्रवाई की जाएगी।
    1
    पत्नी पहुंची थाने, पति पर दूसरी महिलाओं से अवैध संबंधों का लगाया आरोप जोधपुर। इंडो तिब्बत पुलिस बल (आईटीबीपी) में तैनात एक जवान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है, जिसमें वह अपनी पत्नी और मां के साथ मारपीट करता दिखाई दे रहा है। इसके बाद पुलिस में शिकायत भी दी है। जवान की पत्नी ने थाने में रविवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें पत्नी ने पति पर कई अन्य महिलाओं से संबंध होने के भी आरोप लगाए हैं। भगत की कोठी थाने में सरस्वती नगर मधुबन, बासनी निवास रेखा कंवर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया कि उसका पति जय सिंह देवड़ा इंडो तिब्बत पुलिस बल (आईटीबीपी) में कार्यरत है। उनकी शादी 17 साल पहले हुई थी और उनके तीन संतानें हैं। रिपोर्ट में रेखा कंवर ने आरोप लगाया कि उनके पति के कई अन्य महिलाओं से अवैध संबंध हैं। जब भी वह नौकरी से छुट्टी लेकर घर आता है तो इसके बारे में पूछने पर मारपीट करता है। वहीं खर्चा-पानी भी देना बंद कर दिया है। इससे बच्चों के पालन-पोषण में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रेखा ने आरोप लगाया कि उसका पति बच्चों और अपनी मां को भी पीटता है।
गत 15 मार्च को उसके पति ने उसे और उसके बच्चों को पीटा। इसके बाद 16 मार्च को उसकी सास के साथ मारपीट की। इस पर सास ने पुलिस को इस बारे में सूचित किया। तब पुलिस मौके पर पहुंची और उसे थाने लेकर पाबंद किया। रेखा ने बताया कि 16 मार्च की शाम को पति शराब पीकर घर आया। इसके बाद मुझे और बच्चों को पीटना शुरू कर दिया। जब उन्होंने पुलिस को बुलाने की बात कही तो वह वहां से भाग गया। रिपोर्ट में रेखा ने अपने और बच्चों को पति से जान का खतरा बताया है। वहीं उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामले को लेकर भगत की कोठी थानाधिकारी सुरेश ने बताया कि महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच करके आगे कार्रवाई की जाएगी।
    user_रबेन्द्र सिंह परमार संपादक
    रबेन्द्र सिंह परमार संपादक
    एतमादपुर, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.