logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मध्य प्रदेश के शहडोल में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI) में आयोजित 12 दिवसीय जैविक सब्जी उत्पादन एवं नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण का समापन लिखित और मौखिक परीक्षा के साथ संपन्न हो गया। मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से आयोजित इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करने वाली स्व-सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर स्वरोजगार के लिए तैयार करना है। संस्थान के संचालक विप्लव चंद्रा के अनुसार, इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में ब्यौहारी, बुढार, जयसिंहनगर, गोहपारू और सोहागपुर विकासखंड की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को जैविक सब्जी उत्पादन, उन्नत कृषि तकनीक और स्वरोजगार से जुड़ी व्यावहारिक जानकारियां दी गईं। परीक्षा का आयोजन रूडसेटी भारत सरकार भोपाल के परीक्षा नियंत्रक एवं प्रमाणीकरण ओम प्रकाश चतुर्वेदी के निर्देशन में हुआ। इसमें सब्जी उत्पादन एवं नर्सरी प्रबंधन विषय की परीक्षा कटनी के रामसुख दुबे द्वारा और बैंकिंग विषय की परीक्षा शहडोल के पवन कुमार पांडे द्वारा संपन्न कराई गई। परीक्षा के दौरान प्रतिभागियों का मूल्यांकन मिट्टी परीक्षण, कीट एवं रोग नियंत्रण की जैविक विधियों, जैविक खाद व कीटनाशक निर्माण, मल्चिंग, स्प्रिंकलर व ड्रिप सिंचाई, पॉलीहाउस तकनीक, बैंकिंग, बीमा योजनाओं तथा उद्यमिता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर किया गया। प्रायोगिक परीक्षा में महिलाओं को केंचुआ खाद निर्माण, जैविक खाद की तैयारी और पौधों में बडिंग तकनीक का भी अवलोकन कराया गया। इस पूरे कार्यक्रम और परीक्षा को सफल बनाने में संस्थान के कर्मचारी दुर्गेश गुप्ता, ज्ञान सागर और अंजलि गुप्ता ने विशेष सहयोग प्रदान किया।

1 hr ago
user_Durgesh Kumar Gupta
Durgesh Kumar Gupta
Electrician Beohari, Shahdol•
1 hr ago
b82c6150-ff86-4019-b707-41329e7bd1a5

मध्य प्रदेश के शहडोल में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI) में आयोजित 12 दिवसीय जैविक सब्जी उत्पादन एवं नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण का समापन लिखित और मौखिक परीक्षा के साथ संपन्न हो गया। मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से आयोजित इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करने वाली स्व-सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर स्वरोजगार के लिए तैयार करना है। संस्थान के संचालक विप्लव चंद्रा के अनुसार, इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में ब्यौहारी, बुढार, जयसिंहनगर, गोहपारू और सोहागपुर विकासखंड की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को जैविक सब्जी उत्पादन, उन्नत कृषि तकनीक और स्वरोजगार से जुड़ी व्यावहारिक जानकारियां दी गईं। परीक्षा का आयोजन रूडसेटी भारत सरकार भोपाल के परीक्षा नियंत्रक एवं प्रमाणीकरण ओम प्रकाश चतुर्वेदी के निर्देशन में हुआ। इसमें सब्जी उत्पादन एवं नर्सरी प्रबंधन विषय की परीक्षा कटनी के रामसुख दुबे द्वारा और बैंकिंग विषय की परीक्षा शहडोल के पवन कुमार पांडे द्वारा संपन्न कराई गई। परीक्षा के दौरान प्रतिभागियों का मूल्यांकन मिट्टी परीक्षण, कीट एवं रोग नियंत्रण की जैविक विधियों, जैविक खाद व कीटनाशक निर्माण, मल्चिंग, स्प्रिंकलर व ड्रिप सिंचाई, पॉलीहाउस तकनीक, बैंकिंग, बीमा योजनाओं तथा उद्यमिता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर किया गया। प्रायोगिक परीक्षा में महिलाओं को केंचुआ खाद निर्माण, जैविक खाद की तैयारी और पौधों में बडिंग तकनीक का भी अवलोकन कराया गया। इस पूरे कार्यक्रम और परीक्षा को सफल बनाने में संस्थान के कर्मचारी दुर्गेश गुप्ता, ज्ञान सागर और अंजलि गुप्ता ने विशेष सहयोग प्रदान किया।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • बिहार के हाजीपुर से उड़ान भरते ही उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी के कारण करीब 7 मिनट तक हवा में ही रुका रहा। इस आपातकालीन स्थिति के कारण कार्यक्रम स्थल पर भारी हड़कंप मच गया और प्रशासनिक अधिकारी बदहवास होकर इधर-उधर भागने लगे। हालांकि, सूझबूझ दिखाते हुए हेलीकॉप्टर की सुरक्षित लैंडिंग करा ली गई।
    1
    बिहार के हाजीपुर से उड़ान भरते ही उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी के कारण करीब 7 मिनट तक हवा में ही रुका रहा। इस आपातकालीन स्थिति के कारण कार्यक्रम स्थल पर भारी हड़कंप मच गया और प्रशासनिक अधिकारी बदहवास होकर इधर-उधर भागने लगे। हालांकि, सूझबूझ दिखाते हुए हेलीकॉप्टर की सुरक्षित लैंडिंग करा ली गई।
    user_शेखर तिवारी
    शेखर तिवारी
    Journalist गुढ़, रीवा, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • रीवा के हुजूर में पिछले 11 साल से कक्षा 1 से 5 तक के बच्चे एक ही कमरे में पढ़ रहे हैं। स्कूल का ऑफिस भी इसी कमरे में संचालित हो रहा है। इस स्कूल में बच्चों को पढ़ाने के लिए तीन शिक्षक भी मौजूद हैं, जो इसी व्यवस्था के बीच कार्यरत हैं।
    1
    रीवा के हुजूर में पिछले 11 साल से कक्षा 1 से 5 तक के बच्चे एक ही कमरे में पढ़ रहे हैं। स्कूल का ऑफिस भी इसी कमरे में संचालित हो रहा है। इस स्कूल में बच्चों को पढ़ाने के लिए तीन शिक्षक भी मौजूद हैं, जो इसी व्यवस्था के बीच कार्यरत हैं।
    user_Abhishek Pandey
    Abhishek Pandey
    Huzur, Rewa•
    23 hrs ago
  • मध्य प्रदेश जनसंपर्क खबरों के अंतर्गत भोपाल, सतना, रीवा, जबलपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, इंदौर, उज्जैन और शिवानी का उल्लेख किया गया है।
    1
    मध्य प्रदेश जनसंपर्क खबरों के अंतर्गत भोपाल, सतना, रीवा, जबलपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, इंदौर, उज्जैन और शिवानी का उल्लेख किया गया है।
    user_रामदत्त दाहिया
    रामदत्त दाहिया
    Firefighter रामपुर बघेलन, सतना, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • सतना के मैहर में अब यह बड़ा सवाल उठाया जा रहा है कि क्या सतना सांसद सड़क का निर्माण करवाएंगे। इस मुद्दे को लेकर लगातार सवाल पूछे जा रहे हैं कि क्या आखिरकार सांसद द्वारा इस सड़क को बनवाया जाएगा।
    1
    सतना के मैहर में अब यह बड़ा सवाल उठाया जा रहा है कि क्या सतना सांसद सड़क का निर्माण करवाएंगे। इस मुद्दे को लेकर लगातार सवाल पूछे जा रहे हैं कि क्या आखिरकार सांसद द्वारा इस सड़क को बनवाया जाएगा।
    user_Satyanarayan tiwari
    Satyanarayan tiwari
    Local News Reporter मैहर•
    1 hr ago
  • गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर मध्य प्रदेश के मैहर में श्रीराम सेना द्वारा शनिवार शाम को जन जागरण संकल्प यात्रा निकाली गई। इस यात्रा का शुभारंभ मां शारदा मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुआ, जिसके बाद कार्यकर्ता बागेश्वर धाम के लिए रवाना हो गए। शिवम पांडेय के नेतृत्व में निकाली गई इस यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं और संगठन के पदाधिकारियों ने भाग लिया। यात्रा के दौरान जयघोष और धार्मिक नारों के बीच कार्यकर्ताओं ने लोगों को गौ संरक्षण और भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया और इस मांग के समर्थन में आगे आने की अपील की। श्रीराम सेना के पदाधिकारियों ने बताया कि संगठन लंबे समय से गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिए जाने की मांग कर रहा है और इसी उद्देश्य से जनसमर्थन जुटाने के लिए इस यात्रा का आयोजन किया गया है। संगठन द्वारा आगामी 27 जुलाई को इस मांग को लेकर मैहर कलेक्टर के माध्यम से राज्य एवं केंद्र सरकार के नाम ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। इस संकल्प यात्रा में मुख्य संचालक एवं श्रीराम सेना के प्रांत मंत्री शिवम (शिब्बू) पांडेय, जिला अध्यक्ष पंकज गुप्ता, वासु तिवारी, रजनीश मिश्रा, नारायण पांडे, आकाश विश्वकर्मा, अक्षय, सोनू पांडे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।
    1
    गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर मध्य प्रदेश के मैहर में श्रीराम सेना द्वारा शनिवार शाम को जन जागरण संकल्प यात्रा निकाली गई। इस यात्रा का शुभारंभ मां शारदा मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुआ, जिसके बाद कार्यकर्ता बागेश्वर धाम के लिए रवाना हो गए। शिवम पांडेय के नेतृत्व में निकाली गई इस यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं और संगठन के पदाधिकारियों ने भाग लिया। यात्रा के दौरान जयघोष और धार्मिक नारों के बीच कार्यकर्ताओं ने लोगों को गौ संरक्षण और भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया और इस मांग के समर्थन में आगे आने की अपील की।

श्रीराम सेना के पदाधिकारियों ने बताया कि संगठन लंबे समय से गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिए जाने की मांग कर रहा है और इसी उद्देश्य से जनसमर्थन जुटाने के लिए इस यात्रा का आयोजन किया गया है। संगठन द्वारा आगामी 27 जुलाई को इस मांग को लेकर मैहर कलेक्टर के माध्यम से राज्य एवं केंद्र सरकार के नाम ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। इस संकल्प यात्रा में मुख्य संचालक एवं श्रीराम सेना के प्रांत मंत्री शिवम (शिब्बू) पांडेय, जिला अध्यक्ष पंकज गुप्ता, वासु तिवारी, रजनीश मिश्रा, नारायण पांडे, आकाश विश्वकर्मा, अक्षय, सोनू पांडे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।
    user_Satyaprakash Media Maihar
    Satyaprakash Media Maihar
    Photographer मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सतना पुलिस कॉलोनी में दो सांपों के नृत्य करने का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों सांपों को एक साथ नृत्य करते हुए देखा जा सकता है।
    1
    सतना पुलिस कॉलोनी में दो सांपों के नृत्य करने का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों सांपों को एक साथ नृत्य करते हुए देखा जा सकता है।
    user_रोहित कुमार पाठक
    रोहित कुमार पाठक
    Lawyer अमरपाटन, सतना, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित "Gen-Z Cyclothon – युवा स्वाभिमान यात्रा" के समर्थन में डॉ रश्मि सिंह ने छात्राओं के साथ गोबरावकला से ऊँचेहरा बस स्टैंड स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा तक 10 किलोमीटर की साइकिल यात्रा निकाली। यह यात्रा युवाओं के सम्मान, रोजगार, निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था और उनके अधिकारों की आवाज़ बुलंद करने के उद्देश्य से निकाली गई है, क्योंकि प्रदेश का युवा पेपर लीक, रद्द होती परीक्षाओं और वर्षों से लंबित भर्तियों से बेहद परेशान है। इस मुहिम के तहत 14 जुलाई को इंदौर से प्रारंभ होकर 15 जुलाई 2026 को भोपाल पहुँचने वाली "Gen-Z Cyclothon – युवा स्वाभिमान यात्रा" में अधिक से अधिक संख्या में युवाओं को शामिल होने की अपील की गई है। ऊँचेहरा में आयोजित हुई इस साइकिल यात्रा में प्रमुख रूप से पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष एड लालबहादुर सिंह, युवा ब्लॉक अध्यक्ष मिठाईलाल कुशवाहा, रामनरेश सिंह, मो सिकंदर, मो. सलाउद्दीन, बलराम कोरी, सुखेन्द्र सिंह, हीरामन, आनंद, अमित, वीरेंद्र सिंह और अभिषेक कुशवाहा सहित कई छात्राएं एवं युवा मौजूद रहे।
    1
    मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित "Gen-Z Cyclothon – युवा स्वाभिमान यात्रा" के समर्थन में डॉ रश्मि सिंह ने छात्राओं के साथ गोबरावकला से ऊँचेहरा बस स्टैंड स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा तक 10 किलोमीटर की साइकिल यात्रा निकाली। यह यात्रा युवाओं के सम्मान, रोजगार, निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था और उनके अधिकारों की आवाज़ बुलंद करने के उद्देश्य से निकाली गई है, क्योंकि प्रदेश का युवा पेपर लीक, रद्द होती परीक्षाओं और वर्षों से लंबित भर्तियों से बेहद परेशान है।

इस मुहिम के तहत 14 जुलाई को इंदौर से प्रारंभ होकर 15 जुलाई 2026 को भोपाल पहुँचने वाली "Gen-Z Cyclothon – युवा स्वाभिमान यात्रा" में अधिक से अधिक संख्या में युवाओं को शामिल होने की अपील की गई है। ऊँचेहरा में आयोजित हुई इस साइकिल यात्रा में प्रमुख रूप से पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष एड लालबहादुर सिंह, युवा ब्लॉक अध्यक्ष मिठाईलाल कुशवाहा, रामनरेश सिंह, मो सिकंदर, मो. सलाउद्दीन, बलराम कोरी, सुखेन्द्र सिंह, हीरामन, आनंद, अमित, वीरेंद्र सिंह और अभिषेक कुशवाहा सहित कई छात्राएं एवं युवा मौजूद रहे।
    user_Shiv Singh rajput dahiya journ
    Shiv Singh rajput dahiya journ
    Court reporter Amarpatan, Satna•
    5 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के रीवा जिले के हुजूर क्षेत्र का एक लाल अग्निवीर बनकर अपने गांव वापस लौटा है। उसने सेना का हिस्सा बनकर अपने माता-पिता के सपनों को साकार कर दिखाया है।
    1
    मध्य प्रदेश के रीवा जिले के हुजूर क्षेत्र का एक लाल अग्निवीर बनकर अपने गांव वापस लौटा है। उसने सेना का हिस्सा बनकर अपने माता-पिता के सपनों को साकार कर दिखाया है।
    user_Abhishek Pandey
    Abhishek Pandey
    Huzur, Rewa•
    23 hrs ago
  • बिहार के खगड़िया में चलती ट्रेन की खिड़की से मोबाइल झपट रहे एक चोर को यात्रियों ने पकड़ लिया, जिसके बाद वह करीब 9 किलोमीटर तक हवा में लटकता रहा। यह घटना मानसी स्टेशन से रवाना हो रही जनहित एक्सप्रेस में हुई। ट्रेन जैसे ही स्टेशन से खुली, एक युवक ने खिड़की के रास्ते यात्री का मोबाइल छीनने का प्रयास किया, लेकिन सतर्क यात्रियों ने तुरंत उसका हाथ दबोच लिया। ट्रेन की रफ्तार तेज होने के कारण आरोपी खिड़की के बाहर हवा में लटक गया। यात्रियों ने उसकी जान बचाने के लिए उसका हाथ कसकर पकड़े रखा और वह इसी तरह खगड़िया स्टेशन तक घसीटता चला गया। स्टेशन आने पर यात्रियों ने उसे सुरक्षित नीचे उतारा और जीआरपी (GRP) के हवाले कर दिया। पुलिस अब इस मामले में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
    1
    बिहार के खगड़िया में चलती ट्रेन की खिड़की से मोबाइल झपट रहे एक चोर को यात्रियों ने पकड़ लिया, जिसके बाद वह करीब 9 किलोमीटर तक हवा में लटकता रहा। यह घटना मानसी स्टेशन से रवाना हो रही जनहित एक्सप्रेस में हुई। ट्रेन जैसे ही स्टेशन से खुली, एक युवक ने खिड़की के रास्ते यात्री का मोबाइल छीनने का प्रयास किया, लेकिन सतर्क यात्रियों ने तुरंत उसका हाथ दबोच लिया।

ट्रेन की रफ्तार तेज होने के कारण आरोपी खिड़की के बाहर हवा में लटक गया। यात्रियों ने उसकी जान बचाने के लिए उसका हाथ कसकर पकड़े रखा और वह इसी तरह खगड़िया स्टेशन तक घसीटता चला गया। स्टेशन आने पर यात्रियों ने उसे सुरक्षित नीचे उतारा और जीआरपी (GRP) के हवाले कर दिया। पुलिस अब इस मामले में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
    user_Shiv Singh rajput dahiya journ
    Shiv Singh rajput dahiya journ
    Court reporter Amarpatan, Satna•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.