नरसिंहपुर के राकई बसेड़ी गांव में महिला की नृशंस हत्या, खेत की मेढ़ पर मिला लहूलुहान शव करेली (नरसिंहपुर)। जिले के करेली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम राकई बसेड़ी में मंगलवार की रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक 25 वर्षीय महिला की अज्ञात हमलावर ने सिर और मुंह पर घातक वार कर निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। खेत में मजदूरी करती थी मृतका:- जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान वंदना ठाकुर (25 वर्ष) के रूप में हुई है। वंदना अपने पति पुष्पेंद्र के साथ राकई हार स्थित रिजवान नामक व्यक्ति के खेत में मजदूरी करती थी और वहीं बने डेरे में रह रही थी। मंगलवार रात जब वह खेत की ओर थी, तभी अज्ञात हमलावर ने उस पर हमला कर दिया। महिला का शव गेहूं और गन्ने के खेत की मेढ़ पर पड़ा मिला। सिर और मुंह पर किए गए घातक वार:- घटना की सूचना मिलते ही करेली थाना प्रभारी रत्नाकर हिंगवे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस के मुताबिक, महिला के सिर और मुंह पर किसी भारी वस्तु या हथियार से वार किए गए हैं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रात करीब 11 बजे पुलिस को इस वारदात की जानकारी मिली थी। भाई ने जताया हत्या का शक, जांच में जुटी पुलिस:- मृतका के भाई सोनू ठाकुर ने इस मामले में एक व्यक्ति पर संदेह जताया है। हालांकि, पुलिस अभी सभी पहलुओं पर गौर कर रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक (SP) ऋषिकेश मीणा ने भी घटनास्थल का मुआयना किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। करेली थाना प्रभारी ने कहा कि "रात 11 बजे सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुँची थी। मृतका वंदना के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और संदेहियों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।" — रत्नाकर हिंगवे, थाना प्रभारी, करेली क्षेत्र में दहशत का माहौल:- इस नृशंस हत्याकांड के बाद से राकई बसेड़ी और आसपास के ग्रामीण इलाकों में डर का माहौल है। पुलिस डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटा रही है। फिलहाल हत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है।
नरसिंहपुर के राकई बसेड़ी गांव में महिला की नृशंस हत्या, खेत की मेढ़ पर मिला लहूलुहान शव करेली (नरसिंहपुर)। जिले के करेली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम राकई बसेड़ी में मंगलवार की रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक 25 वर्षीय महिला की अज्ञात हमलावर ने सिर और मुंह पर घातक वार कर निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। खेत में मजदूरी करती थी मृतका:- जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान वंदना ठाकुर (25 वर्ष) के रूप में हुई है। वंदना अपने पति पुष्पेंद्र के साथ राकई हार स्थित रिजवान नामक व्यक्ति के खेत में मजदूरी करती थी और वहीं बने डेरे में रह रही थी। मंगलवार रात जब वह खेत की ओर थी, तभी अज्ञात हमलावर ने उस पर हमला कर दिया। महिला का शव गेहूं और गन्ने के खेत की मेढ़ पर पड़ा मिला। सिर और मुंह पर किए गए घातक वार:- घटना की सूचना मिलते ही करेली थाना प्रभारी रत्नाकर हिंगवे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस के मुताबिक, महिला के सिर और मुंह पर किसी भारी वस्तु या
हथियार से वार किए गए हैं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रात करीब 11 बजे पुलिस को इस वारदात की जानकारी मिली थी। भाई ने जताया हत्या का शक, जांच में जुटी पुलिस:- मृतका के भाई सोनू ठाकुर ने इस मामले में एक व्यक्ति पर संदेह जताया है। हालांकि, पुलिस अभी सभी पहलुओं पर गौर कर रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक (SP) ऋषिकेश मीणा ने भी घटनास्थल का मुआयना किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। करेली थाना प्रभारी ने कहा कि "रात 11 बजे सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुँची थी। मृतका वंदना के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और संदेहियों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।" — रत्नाकर हिंगवे, थाना प्रभारी, करेली क्षेत्र में दहशत का माहौल:- इस नृशंस हत्याकांड के बाद से राकई बसेड़ी और आसपास के ग्रामीण इलाकों में डर का माहौल है। पुलिस डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटा रही है। फिलहाल हत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है।
- मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट पर यातायात पुलिस का डंडा, 3 दिनों में हुई सख्त कार्यवाही नरसिंहपुर। शहर की सड़कों पर कानफोड़ू आवाज और पटाखों जैसे शोर मचाने वाले मॉडिफाइड साइलेंसरों के खिलाफ नरसिंहपुर यातायात पुलिस ने मोर्चा खोल दिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा के सख्त निर्देशन में चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के तहत पिछले तीन दिनों में तीन बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही की गई है।1
- पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ऋषिकेश मीना के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध आपरेशन ईगल क्ला चलाया जा रहा है इस अभियान के तहत गोटेगांव थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया मिनी ट्रक में जबलपुर से गाडरवारा जा रही 203 पेटी अवैध शराब को जप्त किया जिसकी लगभग कीमत 17 लाख रुपए बताई जा रही है पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ऋषिकेश मीना ने कंट्रोल रूम में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अवैध शराब के विरुद्ध की गई कार्रवाई की पत्रकारों को जानकारी दी।1
- ऑपरेशन “ईगल क्लॉ” में बड़ी सफलता, 203 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त नरसिंहपुर। अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन ईगल क्लॉ” के तहत नरसिंहपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। पुलिस ने 203 पेटी अवैध शराब और एक मिनी ट्रक सहित लगभग 25 लाख रुपये का मशरूका जप्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 10 मार्च 2026 की रात्रि को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि जबलपुर की ओर से एक वाहन में अवैध शराब की बड़ी खेप लाई जा रही है। सूचना पर एसडीओपी गोटेगांव मनीष त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने जबलपुर मार्ग पर सघन नाकेबंदी की। नाकेबंदी के दौरान गोटेगांव बायपास रोड पर एक मिनी ट्रक को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक वाहन तेज गति से लेकर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा कर धूमा तिराहे के पास वाहन को घेरकर रोक लिया। तलाशी लेने पर ट्रक में रखे कार्टूनों से 203 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने मोनू ठाकुर निवासी परियट, जिला जबलपुर को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया है। इस कार्रवाई में थाना गोटेगांव पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका3
- Post by पंकज गुप्ता "पत्रकार"1
- प्रदीप शर्मा नरसिंहपुर एसीएन भारत समाचार गोटेगांव पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 25 लाख की अवैध शराब जब्त नरसिंहपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे "ऑपरेशन ईगल क्लॉ" के तहत गोटेगांव पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। 1
- Post by Satish Vishwakarma2
- Post by Kailash gupta tv 241
- मॉडिफाइड साइलेंसरों के खिलाफ यातायात पुलिस की बड़ी कार्यवाही नरसिंहपुर। शहर की सड़कों पर कानफोड़ू आवाज और पटाखों जैसे शोर मचाने वाले मॉडिफाइड साइलेंसरों के खिलाफ नरसिंहपुर यातायात पुलिस ने मोर्चा खोल दिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा के सख्त निर्देशन में चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के तहत पिछले तीन दिनों में तीन बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही की गई है।1