Shuru
Apke Nagar Ki App…
हर्षित अग्रवाल द्वारा स्वर्गीय श्री परमेश्वर दयाल गुप्ता जी (बाबा जी )स्मृति उत्कृष्ट समाज सेवा सम्मान डॉ रस्तोगी जी को श्री वैश्य समाज वसुंधरा के वार्षिकोत्सव (1/3/26) में प्रदान किया
पत्रकार धीरेंद्र त्रिपाठी
हर्षित अग्रवाल द्वारा स्वर्गीय श्री परमेश्वर दयाल गुप्ता जी (बाबा जी )स्मृति उत्कृष्ट समाज सेवा सम्मान डॉ रस्तोगी जी को श्री वैश्य समाज वसुंधरा के वार्षिकोत्सव (1/3/26) में प्रदान किया
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by पत्रकार धीरेंद्र त्रिपाठी1
- गृहकर वृद्धि के विरोध में आमरण अनशन शुरू, व्यापार मंडल का आर-पार का ऐलान “गृहकर की जनविरोधी बढ़ोतरी के खिलाफ आर-पार की लड़ाई जारी रहेगी” — अवधेश शर्मा गाजियाबाद | 05 मार्च 2026 नगर निगम द्वारा शहरवासियों पर थोपी गई गृहकर (हाउस टैक्स) वृद्धि के विरोध में गाजियाबाद उद्योग व्यापार मंडल ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। संगठन के अध्यक्ष अवधेश शर्मा ने गुरुवार को नवयुग मार्केट स्थित अम्बेडकर पार्क में अनिश्चितकालीन आमरण अनशन की शुरुआत की। अनशन के पहले ही दिन बड़ी संख्या में शहर के प्रबुद्ध नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न व्यापारिक संगठनों का जबरदस्त समर्थन देखने को मिला। अनशन स्थल पर पहुंचे लोगों ने गृहकर वृद्धि को जनविरोधी बताते हुए आंदोलन को अपना समर्थन दिया और प्रशासन से इस निर्णय को तुरंत वापस लेने की मांग की। कई संगठनों ने लिखित समर्थन पत्र सौंपकर इस संघर्ष में साथ खड़े रहने का भरोसा भी दिलाया। आंदोलन के समर्थन में शहर के कई प्रमुख लोग मौजूद रहे, जिनमें रामगोपाल शर्मा, कपिल सक्सेना, मनोज कौशिक, विवेक रावल, तिलक राज अरोड़ा, राजीव अग्रवाल, प्रीतम लाल, आर.के. गर्ग, आर.के. आर्य, आर.के. गोयल और संजीव गुप्ता शामिल रहे। समाज सेवी आर.के. गर्ग ने कहा, “हम इस आंदोलन में व्यापारियों और आम जनता के साथ हैं। यह केवल आर्थिक मुद्दा नहीं, बल्कि जनता के अधिकार और आवाज़ की लड़ाई है। प्रशासन को हमारी मांग तुरंत स्वीकार करनी चाहिए।” इसके अलावा राजनगर और वसुंधरा क्षेत्र से संजीव अग्रवाल, दिनेश शर्मा, जयप्रकाश शर्मा, संतोष शर्मा तथा वसुंधरा से अपनी पूरी टीम के साथ वाई.के. दत्ता भी आंदोलन के समर्थन में पहुंचे। गाजियाबाद संघर्ष समिति की ओर से अमित गुप्ता, राजकुमार त्यागी और अविनाश त्यागी ने भी उपस्थित होकर समर्थन दिया। आंदोलन की जानकारी आम जनता और मीडिया तक पहुँचाने की जिम्मेदारी गौरव बंसल और दिनेश जमदग्नि द्वारा संभाली जा रही है। इस अवसर पर अध्यक्ष अवधेश शर्मा ने कहा कि यह केवल व्यापारियों की नहीं बल्कि पूरे गाजियाबाद की जनता की लड़ाई है। जब तक प्रशासन इस अनुचित गृहकर वृद्धि को वापस नहीं लेता, तब तक उनका आमरण अनशन जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने जल्द कोई निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।4
- लोहिया पार्क में नगर निगम नहीं दे रहा है ध्यान जिसके कारण जगह हो रहा है कूड़े का ढेर खंडहर में हो रहा है तब दिल संवाददाता रेनू पुरी की रिपोर्ट4
- यूपी – गाजियाबाद पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोप में हिन्दू रक्षा दल कार्यकर्ता दक्ष चौधरी और अक्कू पंडित को गिरफ्तार कर जेल भेजा !!1
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़: Greater Noida में आस्था का महासंगम 🚨 #RatnagiriBabaMela2026 #PhulpurDham #NoidaNews #HinduTradition #ViralNews 🚩 ग्रेटर नोएडा: फूलपुर धाम में सजेगा बाबा रत्नगिरी का दिव्य दरबार, पुरानी परंपरा होगी जीवंत! 🚩 ग्रेटर नोएडा, [आज की तारीख]: ग्रेटर नोएडा के दादरी के पास स्थित फूलपुर गाँव में सदियों पुरानी हिंदू परंपरा का एक अद्भुत दृश्य देखने को मिलेगा। आगामी 8 मार्च 2026 को श्री रत्नगिरी बाबा मंदिर पर विशाल 'पंचमी मेले' का भव्य आयोजन होने जा रहा है। यह मेला न केवल आस्था का केंद्र है, बल्कि हमारी प्राचीन पूर्वज परंपरा को संजोए रखने का एक बड़ा माध्यम है। आयोजन समिति और ग्रामवासियों ने इस बार रिकॉर्ड भीड़ जुटने की उम्मीद जताई है। ⚠️ नोट करें समय और स्थान - ज़्यादा से ज़्यादा पहुँचें! ⚠️ बाबा के दर्शन और मेले का आनंद लेने के लिए सभी भक्तों से अनुरोध है कि समय पर पहुँचें। 🗓️ दिनांक: 8 मार्च 2026 (रविवार) 📍 स्थान: श्री रत्नगिरी बाबा मंदिर, फूलपुर धाम (दादरी के पास), ग्रेटर नोएडा। ⏰ समय: दोपहर 3:00 बजे से कार्यक्रम शुरू (देर न करें!) 🙏 हाथ जोड़कर विनम्र निवेदन (Appeal for Viral) 🙏 समस्त क्षेत्रवासियों और देशवासियों से हाथ जोड़कर निवेदन है कि अपनी संस्कृति और विरासत को सम्मान देने के लिए इस पावन अवसर पर सपरिवार ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में पधारें। 🕉️ बाबा का दिव्य आशीर्वाद लें। 🍲 विशाल भंडारे में प्रसाद ग्रहण अवश्य करें। 👇 इस पोस्ट को अभी शेयर करें और बाबा की महिमा फैलाएं! 👇 हमारी परंपरा, हमारा गौरव है। इसे जीवित रखना हम सबका कर्तव्य है। आइये, मिलकर इस आयोजन को भव्य बनाएं! #JaiBabaRatnagiri #PanchmiMela #GreaterNoida #Dadri #PhulpurVillage #CulturalHeritage #HinduSamaj #Bhandara #Devotion #Spirituality #TrendingNoida #NoidaEvents #8March2026 #ViralPost #MustVisit प्रसारक: समस्त ग्रामवासी एवं हिंदू समाज सेवा समिति, फूलपुर धाम, ग्रेटर नोएडा।4
- Post by सुरेश त्यागी2
- Post by न्यूज़ आइकॉन 241
- भक्तमाल जयंती उत्सव: इंद्रेश उपाध्याय जी महाराज के सान्निध्य में प्रारंभ हुई भक्तमाल कथा गाजियाबाद। शहर के हिंदी भवन में संस्कार उपवन परिवार के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय “भक्तमाल जयंती उत्सव” का शुभारंभ भक्ति और उल्लास के साथ हुआ। होली के पावन अवसर पर कार्यक्रम के प्रथम दिन वृंदावन से पधारे परम पूज्य इंद्रेश उपाध्याय जी महाराज का मंगलमय आगमन हुआ। उनके आगमन पर भक्तों ने पुष्प अर्पित कर स्वागत किया तथा महाराज जी ने पटका पहनाकर सभी को आशीर्वाद प्रदान किया। नवनीत प्रिय दास जी के मार्गदर्शन में आयोजन कार्यक्रम की शुरुआत राधावल्लभ संकीर्तन मंडल के सदस्यों द्वारा संकीर्तन से की गई। इसके बाद लुभानी बृजवासी ने अपने मधुर भजनों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। तत्पश्चात संस्कार उपवन के संस्थापक गुरुजी नवनीत प्रिय दास जी महाराज द्वारा भक्तमाल कथा का भावपूर्ण गायन किया गया। उन्होंने वर्तमान समाज में संस्कारों की कमी पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि संतों की वाणी का श्रवण ही हमारे जीवन में अच्छे संस्कारों का संचार करता है। इंद्रेश उपाध्याय जी ने वृंदावन का अनुभव कराया । वृंदावन से पधारे इंद्रेश उपाध्याय जी महाराज ने श्रद्धालुओं को भक्तमाल की कथा अपने ठाकुर जी को सुनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने होली के रसिया और संतों के पदों का गायन कर ऐसा आध्यात्मिक वातावरण बना दिया कि श्रद्धालुओं को गाजियाबाद में ही वृंदावन की अनुभूति होने लगी।इस अवसर पर “तू ना संभाले तो हमें कौन संभाले, मेरी नैया है अब तेरे हवाले, जय प्रभु जगन्नाथ” भजन पर श्रद्धालु झूम उठे, वहीं होली के रसिया पर सभी भक्त आनंदपूर्वक नृत्य करने लगे। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक रामअवतार जिंदल और अनिल गर्ग ने संतों का पटका व माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम के मुख्य यजमान प्रदीप कुमार, शरद अग्रवाल, अनुराग गोयल, विनीत माहेश्वरी और रामनिवास बंसल रहे। कार्यक्रम की व्यवस्थाएं मुख्य रूप से वेद प्रकाश बंसल, मुकेश कुमार, अतुल गुप्ता, आशीष सिंघल, मुकेश गोयल, विवेक गोयल, सीमा गोयल, राजकुमार सिंघल, संजय अग्रवाल, शशि श्रीवास्तव, राकेश मित्तल और निर्मल गोयल सहित अन्य सदस्यों ने संभाली।4