logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मंहगाई व बोरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया धरना देश व राज्य में व्याप्त कुव्यवस्था, मंहगाई, बेरोजगारी नीट पेपर लीक मामले के खिलाफ गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय के सामने धरना दिया। बाद में महामहिम राज्यपाल के नाम मांग पत्र बीडीओ को सौंपा। कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष नवींद्र सिंह खोखा के नेतृत्व में आयोजित धरना कार्यक्रम में दर्जनों पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिए। धरना कार्यक्रम को संबोधित करते प्रखंड अध्यक्ष खोखा सिंह ने कहा कि देश अराजकता के दौर से गुजर रहा है। लोग कमरतोड़ मंहगाई से परेशान हैं। देश में बेरोजगारी चरम सीमा पर पहुंच गया है। नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक होना सरकार की नाकामयाबी को दर्शाता है। यह मेधावी छात्रों के साथ धोखा है। केंद्र और राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। सरकार को लोगों के विकास से कोई मतलब नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि प्रखंड, अंचल और थाना में लोगों का आसानी से काम नहीं हो पाता है। हर तरफ भ्रष्टाचार फैला हुआ है। उन्होंने सरकार से मांग किया कि भ्रष्टाचार पर रोक लगाया जाय।‌ आने वाले समय में उग्र आंदोलन किया जाएगा। धरना कार्यक्रम में विनय कुमार राय, मु. गफ्फार, श्यामनंदन सिंह, मालिक कुमार सिंह, शिशिधर झा, अजय कुमार राय, सज्जन मोहन ठाकुर, नवीन गुप्ता, कृपा पासवान, गौरीशंकर मंडल, राजेंद्र चौधरी, मु. शरीफ आदि मौजूद थे।

13 hrs ago
user_Nitish Sharma
Nitish Sharma
Local News Reporter किशनगंज, मधेपुरा, बिहार•
13 hrs ago
8613b544-e281-4bd2-93be-5c675503455d

मंहगाई व बोरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया धरना देश व राज्य में व्याप्त कुव्यवस्था, मंहगाई, बेरोजगारी नीट पेपर लीक मामले के खिलाफ गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय के सामने धरना दिया। बाद में महामहिम राज्यपाल के नाम मांग पत्र बीडीओ को सौंपा। कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष नवींद्र सिंह खोखा के नेतृत्व में आयोजित धरना कार्यक्रम में दर्जनों पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिए। धरना कार्यक्रम को संबोधित करते प्रखंड अध्यक्ष खोखा सिंह ने कहा कि देश अराजकता के दौर से गुजर रहा है। लोग कमरतोड़ मंहगाई से परेशान हैं। देश में बेरोजगारी चरम सीमा पर पहुंच गया है। नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक होना सरकार की नाकामयाबी

70fd2ded-a363-4efb-9faf-1aa145e562cd

को दर्शाता है। यह मेधावी छात्रों के साथ धोखा है। केंद्र और राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। सरकार को लोगों के विकास से कोई मतलब नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि प्रखंड, अंचल और थाना में लोगों का आसानी से काम नहीं हो पाता है। हर तरफ भ्रष्टाचार फैला हुआ है। उन्होंने सरकार से मांग किया कि भ्रष्टाचार पर रोक लगाया जाय।‌ आने वाले समय में उग्र आंदोलन किया जाएगा। धरना कार्यक्रम में विनय कुमार राय, मु. गफ्फार, श्यामनंदन सिंह, मालिक कुमार सिंह, शिशिधर झा, अजय कुमार राय, सज्जन मोहन ठाकुर, नवीन गुप्ता, कृपा पासवान, गौरीशंकर मंडल, राजेंद्र चौधरी, मु. शरीफ आदि मौजूद थे।

More news from बिहार and nearby areas
  • गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में 12 महिलाओं का सफल बंध्याकरण, पुरुष नसबंदी के लिए जागरूकता अभियान तेज गोगरी अनुमंडल अस्पताल में शुक्रवार को परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत बंध्याकरण शिविर का आयोजन किया गया। वहीं दूसरी ओर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश के निर्देश पर क्षेत्र में आशा एवं ममता कार्यकर्ताओं द्वारा परिवार नियोजन को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। शिविर में महिला चिकित्सक डॉ. शोभा रानी ने कुल 12 महिलाओं का सफल बंध्याकरण ऑपरेशन किया। सभी महिलाओं का ऑपरेशन सुरक्षित तरीके से संपन्न कराया गया तथा उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय देखभाल भी उपलब्ध कराई गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश ने शुक्रवार की शाम छह बजे बताया कि सरकार के निर्देशानुसार परिवार नियोजन कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के लिए आशा एवं ममता कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि अब केवल महिलाओं ही नहीं, बल्कि पुरुषों को भी नसबंदी के प्रति प्रेरित और जागरूक किया जा रहा है, ताकि परिवार नियोजन की जिम्मेदारी दोनों की सहभागिता से पूरी हो सके। उन्होंने लोगों से अपील की कि छोटे एवं स्वस्थ परिवार के निर्माण के लिए सरकार द्वारा संचालित परिवार नियोजन कार्यक्रम का लाभ उठाएं तथा आवश्यक जानकारी के लिए अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या आशा कार्यकर्ता से संपर्क करें।
    1
    गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में 12 महिलाओं का सफल बंध्याकरण, पुरुष नसबंदी के लिए जागरूकता अभियान तेज
गोगरी अनुमंडल अस्पताल में शुक्रवार को परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत बंध्याकरण शिविर का आयोजन किया गया। वहीं दूसरी ओर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश के निर्देश पर क्षेत्र में आशा एवं ममता कार्यकर्ताओं द्वारा परिवार नियोजन को लेकर लोगों को जागरूक किया गया।
शिविर में महिला चिकित्सक डॉ. शोभा रानी ने कुल 12 महिलाओं का सफल बंध्याकरण ऑपरेशन किया। सभी महिलाओं का ऑपरेशन सुरक्षित तरीके से संपन्न कराया गया तथा उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय देखभाल भी उपलब्ध कराई गई। 
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश ने शुक्रवार की शाम छह बजे बताया कि सरकार के निर्देशानुसार परिवार नियोजन कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के लिए आशा एवं ममता कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि अब केवल महिलाओं ही नहीं, बल्कि पुरुषों को भी नसबंदी के प्रति प्रेरित और जागरूक किया जा रहा है, ताकि परिवार नियोजन की जिम्मेदारी दोनों की सहभागिता से पूरी हो सके।
उन्होंने लोगों से अपील की कि छोटे एवं स्वस्थ परिवार के निर्माण के लिए सरकार द्वारा संचालित परिवार नियोजन कार्यक्रम का लाभ उठाएं तथा आवश्यक जानकारी के लिए अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या आशा कार्यकर्ता से संपर्क करें।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    8 hrs ago
  • Aisa video dekhne ke liye comment ek shayari hello friend banaya ek like Karen bhai Subhash Yadav jindabad
    1
    Aisa video dekhne ke liye comment ek shayari hello friend banaya ek like Karen bhai
Subhash Yadav jindabad
    user_Subhash Yadav
    Subhash Yadav
    Graphic designer अलौली, खगड़िया, बिहार•
    12 min ago
  • बिहार पुलिस का बड़ा फैसला! अब सिपाही और ASI नहीं करेंगे वाहन चेकिंग ADG ने जारी किया आदेश
    1
    बिहार पुलिस का बड़ा फैसला! अब सिपाही और ASI नहीं करेंगे वाहन चेकिंग ADG ने जारी किया आदेश
    user_BHOLA KUMAR
    BHOLA KUMAR
    Local News Reporter Kahalgaon, Jamālpur•
    2 hrs ago
  • ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र अब एक वर्ष तक रहेगा मान्य, छात्रों के लिए छात्रावास की भी तैयारी : राजकुमार सिंह मुंगेर। उच्च जातियों के लिए आयोग (सवर्ण आयोग) के सदस्य राजकुमार सिंह ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) का प्रमाण पत्र अब निर्गत होने की तिथि से पूरे एक वर्ष तक मान्य रहेगा। इससे अभ्यर्थियों को बार-बार प्रमाण पत्र बनवाने की परेशानी से राहत मिलेगी और विभिन्न भर्ती एवं शैक्षणिक प्रक्रियाओं में सुविधा होगी। शुक्रवार को मुंगेर पहुंचे राजकुमार सिंह ने सबसे पहले एक नंबर ट्रैफिक चौक स्थित बाबू वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद जिला अतिथि गृह में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने सरकार की ओर से ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हाल ही में संपन्न 19,800 से अधिक सिपाही भर्ती में ईडब्ल्यूएस श्रेणी के 1,983 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। वहीं संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में भी ईडब्ल्यूएस वर्ग के 26 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के सर्वेक्षण के अनुसार सवर्ण समाज के करीब 52 प्रतिशत लोग ईडब्ल्यूएस के दायरे में आते हैं। राजकुमार सिंह ने कहा कि आयोग का प्रयास है कि अन्य आरक्षण प्राप्त वर्गों की तरह ईडब्ल्यूएस श्रेणी के विद्यार्थियों को भी शिक्षा, छात्रावास और अन्य सरकारी सुविधाओं का समान लाभ मिले। उन्होंने बताया कि ईडब्ल्यूएस वर्ग के छात्रों के लिए प्रमंडल स्तर पर छात्रावास निर्माण तथा बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आयोग आर्थिक रूप से कमजोर सवर्ण परिवारों के बच्चों को शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में अधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। प्रेस वार्ता के दौरान आयोग की विभिन्न योजनाओं और सरकार की पहलों की भी जानकारी दी गई। ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र अब एक वर्ष तक रहेगा मान्य, छात्रों के लिए छात्रावास की भी तैयारी : राजकुमार सिंह मुंगेर। उच्च जातियों के लिए आयोग (सवर्ण आयोग) के सदस्य राजकुमार सिंह ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) का प्रमाण पत्र अब निर्गत होने की तिथि से पूरे एक वर्ष तक मान्य रहेगा। इससे अभ्यर्थियों को बार-बार प्रमाण पत्र बनवाने की परेशानी से राहत मिलेगी और विभिन्न भर्ती एवं शैक्षणिक प्रक्रियाओं में सुविधा होगी। शुक्रवार को मुंगेर पहुंचे राजकुमार सिंह ने सबसे पहले एक नंबर ट्रैफिक चौक स्थित बाबू वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद जिला अतिथि गृह में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने सरकार की ओर से ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हाल ही में संपन्न 19,800 से अधिक सिपाही भर्ती में ईडब्ल्यूएस श्रेणी के 1,983 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। वहीं संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में भी ईडब्ल्यूएस वर्ग के 26 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के सर्वेक्षण के अनुसार सवर्ण समाज के करीब 52 प्रतिशत लोग ईडब्ल्यूएस के दायरे में आते हैं। राजकुमार सिंह ने कहा कि आयोग का प्रयास है कि अन्य आरक्षण प्राप्त वर्गों की तरह ईडब्ल्यूएस श्रेणी के विद्यार्थियों को भी शिक्षा, छात्रावास और अन्य सरकारी सुविधाओं का समान लाभ मिले। उन्होंने बताया कि ईडब्ल्यूएस वर्ग के छात्रों के लिए प्रमंडल स्तर पर छात्रावास निर्माण तथा बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आयोग आर्थिक रूप से कमजोर सवर्ण परिवारों के बच्चों को शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में अधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। प्रेस वार्ता के दौरान आयोग की विभिन्न योजनाओं और सरकार की पहलों की भी जानकारी दी गई।
    1
    ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र अब एक वर्ष तक रहेगा मान्य, छात्रों के लिए छात्रावास की भी तैयारी : राजकुमार सिंह


मुंगेर। उच्च जातियों के लिए आयोग (सवर्ण आयोग) के सदस्य राजकुमार सिंह ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) का प्रमाण पत्र अब निर्गत होने की तिथि से पूरे एक वर्ष तक मान्य रहेगा। इससे अभ्यर्थियों को बार-बार प्रमाण पत्र बनवाने की परेशानी से राहत मिलेगी और विभिन्न भर्ती एवं शैक्षणिक प्रक्रियाओं में सुविधा होगी।
शुक्रवार को मुंगेर पहुंचे राजकुमार सिंह ने सबसे पहले एक नंबर ट्रैफिक चौक स्थित बाबू वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद जिला अतिथि गृह में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने सरकार की ओर से ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि हाल ही में संपन्न 19,800 से अधिक सिपाही भर्ती में ईडब्ल्यूएस श्रेणी के 1,983 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। वहीं संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में भी ईडब्ल्यूएस वर्ग के 26 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के सर्वेक्षण के अनुसार सवर्ण समाज के करीब 52 प्रतिशत लोग ईडब्ल्यूएस के दायरे में आते हैं।
राजकुमार सिंह ने कहा कि आयोग का प्रयास है कि अन्य आरक्षण प्राप्त वर्गों की तरह ईडब्ल्यूएस श्रेणी के विद्यार्थियों को भी शिक्षा, छात्रावास और अन्य सरकारी सुविधाओं का समान लाभ मिले। उन्होंने बताया कि ईडब्ल्यूएस वर्ग के छात्रों के लिए प्रमंडल स्तर पर छात्रावास निर्माण तथा बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आयोग आर्थिक रूप से कमजोर सवर्ण परिवारों के बच्चों को शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में अधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। प्रेस वार्ता के दौरान आयोग की विभिन्न योजनाओं और सरकार की पहलों की भी जानकारी दी गई।
ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र अब एक वर्ष तक रहेगा मान्य, छात्रों के लिए छात्रावास की भी तैयारी : राजकुमार सिंह
मुंगेर। उच्च जातियों के लिए आयोग (सवर्ण आयोग) के सदस्य राजकुमार सिंह ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) का प्रमाण पत्र अब निर्गत होने की तिथि से पूरे एक वर्ष तक मान्य रहेगा। इससे अभ्यर्थियों को बार-बार प्रमाण पत्र बनवाने की परेशानी से राहत मिलेगी और विभिन्न भर्ती एवं शैक्षणिक प्रक्रियाओं में सुविधा होगी।
शुक्रवार को मुंगेर पहुंचे राजकुमार सिंह ने सबसे पहले एक नंबर ट्रैफिक चौक स्थित बाबू वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद जिला अतिथि गृह में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने सरकार की ओर से ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि हाल ही में संपन्न 19,800 से अधिक सिपाही भर्ती में ईडब्ल्यूएस श्रेणी के 1,983 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। वहीं संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में भी ईडब्ल्यूएस वर्ग के 26 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के सर्वेक्षण के अनुसार सवर्ण समाज के करीब 52 प्रतिशत लोग ईडब्ल्यूएस के दायरे में आते हैं।
राजकुमार सिंह ने कहा कि आयोग का प्रयास है कि अन्य आरक्षण प्राप्त वर्गों की तरह ईडब्ल्यूएस श्रेणी के विद्यार्थियों को भी शिक्षा, छात्रावास और अन्य सरकारी सुविधाओं का समान लाभ मिले। उन्होंने बताया कि ईडब्ल्यूएस वर्ग के छात्रों के लिए प्रमंडल स्तर पर छात्रावास निर्माण तथा बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आयोग आर्थिक रूप से कमजोर सवर्ण परिवारों के बच्चों को शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में अधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। प्रेस वार्ता के दौरान आयोग की विभिन्न योजनाओं और सरकार की पहलों की भी जानकारी दी गई।
    user_Kumar Mithun
    Kumar Mithun
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    7 hrs ago
  • पूर्णिया के धमदाहा प्रखंड के राजघाट गरेल पंचायत से पैक्स अध्यक्ष पद के लिए मॉडल पैक्स अध्यक्ष अमरितेश कुमार की 371 मतों से शानदार जीत हुई हैं पूरे पंचायत में खुशी का माहौल बना हुआ हैं पूर्णिया के धमदाहा प्रखंड के राजघाट गरेल पंचायत से पैक्स अध्यक्ष पद के लिए मॉडल पैक्स अध्यक्ष अमरितेश कुमार की 371 मतों से शानदार जीत हुई हैं पूरे पंचायत में खुशी का माहौल बना हुआ हैं
    1
    पूर्णिया के धमदाहा प्रखंड के राजघाट गरेल पंचायत से पैक्स अध्यक्ष पद के लिए मॉडल पैक्स अध्यक्ष अमरितेश कुमार की 371 मतों से शानदार जीत हुई हैं पूरे पंचायत में खुशी का माहौल बना हुआ हैं 
पूर्णिया के धमदाहा प्रखंड के राजघाट गरेल पंचायत से पैक्स अध्यक्ष पद के लिए मॉडल पैक्स अध्यक्ष अमरितेश कुमार की 371 मतों से शानदार जीत हुई हैं पूरे पंचायत में खुशी का माहौल बना हुआ हैं
    user_Today Real News
    Today Real News
    Media company पूर्णिया पूर्व, पूर्णिया, बिहार•
    8 hrs ago
  • पोखर में डूबने से 13 वर्षीय किशोर की मौत, एनडीआरएफ ने किया रेस्क्यू, सदर अस्पताल में तोड़ा दम पिपरा (सुपौल): पिपरा थाना क्षेत्र के पोखर में डूबने से 13 वर्षीय किशोर की मौत, एनडीआरएफ ने किया रेस्क्यू, सदर अस्पताल में तोड़ा दम पिपरा (सुपौल): पिपरा थाना क्षेत्र के तुम्हा पंचायत वार्ड संख्या-12 में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में 13 वर्षीय किशोर पीयूष राज की पोखर में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अरुण शाह के इकलौते पुत्र पीयूष राज के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार पीयूष राज किसी कार्य से घर के पास स्थित पोखर की ओर गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया। कुछ देर बाद वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति की नजर पानी में डूब रहे पीयूष पर पड़ी। उसने तत्काल इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और तत्काल एनडीआरएफ टीम तथा स्थानीय प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलते ही एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर पीयूष को पोखर से बाहर निकाला। गंभीर अवस्था में उसे एंबुलेंस से इलाज के लिए सुपौल सदर अस्पताल ले जाया गया। रास्ते में चिकित्सकीय उपचार भी जारी रहा, लेकिन सदर अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि पीयूष अपने परिवार का इकलौता पुत्र था। उसकी तीन बड़ी बहनें हैं—चंचल कुमारी (24 वर्ष), चांदनी कुमारी (20 वर्ष) और सरस्वती कुमारी (16 वर्ष)। चार भाई-बहनों में पीयूष सबसे छोटा और परिवार की उम्मीदों का केंद्र था। उसकी असमय मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। गांव में शोक का माहौल है और हर कोई इस दर्दनाक हादसे से स्तब्ध है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है तथा पूरे क्षेत्र में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।
    3
    पोखर में डूबने से 13 वर्षीय किशोर की मौत, एनडीआरएफ ने किया रेस्क्यू, सदर अस्पताल में तोड़ा दम
पिपरा (सुपौल): पिपरा थाना क्षेत्र के
पोखर में डूबने से 13 वर्षीय किशोर की मौत, एनडीआरएफ ने किया रेस्क्यू, सदर अस्पताल में तोड़ा दम
पिपरा (सुपौल): पिपरा थाना क्षेत्र के तुम्हा पंचायत वार्ड संख्या-12 में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में 13 वर्षीय किशोर पीयूष राज की पोखर में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अरुण शाह के इकलौते पुत्र पीयूष राज के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार पीयूष राज किसी कार्य से घर के पास स्थित पोखर की ओर गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया। कुछ देर बाद वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति की नजर पानी में डूब रहे पीयूष पर पड़ी। उसने तत्काल इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और तत्काल एनडीआरएफ टीम तथा स्थानीय प्रशासन को सूचना दी।
सूचना मिलते ही एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर पीयूष को पोखर से बाहर निकाला। गंभीर अवस्था में उसे एंबुलेंस से इलाज के लिए सुपौल सदर अस्पताल ले जाया गया। रास्ते में चिकित्सकीय उपचार भी जारी रहा, लेकिन सदर अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जाता है कि पीयूष अपने परिवार का इकलौता पुत्र था। उसकी तीन बड़ी बहनें हैं—चंचल कुमारी (24 वर्ष), चांदनी कुमारी (20 वर्ष) और सरस्वती कुमारी (16 वर्ष)। चार भाई-बहनों में पीयूष सबसे छोटा और परिवार की उम्मीदों का केंद्र था। उसकी असमय मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। गांव में शोक का माहौल है और हर कोई इस दर्दनाक हादसे से स्तब्ध है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है तथा पूरे क्षेत्र में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।
    user_Laxman kumar
    Laxman kumar
    Auto Air-conditioning Service पिपरा, सुपौल, बिहार•
    8 hrs ago
  • गोगरी में यूडीआईडी कार्ड निर्माण शिविर आयोजित, दोपहर तक 105 दिव्यांगजनों की हुई जांच। गोगरी में यूडीआईडी कार्ड निर्माण शिविर आयोजित, दोपहर तक 105 दिव्यांगजनों की हुई जांच गोगरी मुख्यालय स्थित ट्रायसेम भवन में शुक्रवार को दिव्यांगजनों के लिए यूडीआईडी कार्ड निर्माण हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के चिकित्सकों की टीम ने दिव्यांगजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर पात्र लाभुकों के यूडीआईडी कार्ड निर्माण की प्रक्रिया पूरी की। शिविर में कान रोग विशेषज्ञ डॉ. केशव सुमन सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे और लाभुकों की जांच की। वहीं, दिव्यांग संघ के जिला अध्यक्ष पवन कुमार पासवान भी शिविर में उपस्थित रहकर दिव्यांगजनों को आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान करते रहे। शिविर में बड़ी संख्या में दिव्यांगजन पहुंचे। दोपहर 2 बजे तक कुल 105 लाभुकों की चिकित्सीय जांच कर उनके यूडीआईडी कार्ड निर्माण की प्रक्रिया पूरी की गई। अधिकारियों ने बताया कि यूडीआईडी कार्ड बनने से दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ लेने में सहूलियत होगी। शिविर के दौरान लाभुकों से आवश्यक दस्तावेजों की जांच कर निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन स्वीकार किए गए। पूरे आयोजन में व्यवस्था सुचारु रही और दिव्यांगजनों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी गई।
    1
    गोगरी में यूडीआईडी कार्ड निर्माण शिविर आयोजित, दोपहर तक 105 दिव्यांगजनों की हुई जांच।

गोगरी में यूडीआईडी कार्ड निर्माण शिविर आयोजित, दोपहर तक 105 दिव्यांगजनों की हुई जांच
गोगरी मुख्यालय स्थित ट्रायसेम भवन में शुक्रवार को दिव्यांगजनों के लिए यूडीआईडी कार्ड निर्माण हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के चिकित्सकों की टीम ने दिव्यांगजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर पात्र लाभुकों के यूडीआईडी कार्ड निर्माण की प्रक्रिया पूरी की।
शिविर में कान रोग विशेषज्ञ डॉ. केशव सुमन सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे और लाभुकों की जांच की। वहीं, दिव्यांग संघ के जिला अध्यक्ष पवन कुमार पासवान भी शिविर में उपस्थित रहकर दिव्यांगजनों को आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान करते रहे।
शिविर में बड़ी संख्या में दिव्यांगजन पहुंचे। दोपहर 2 बजे तक कुल 105 लाभुकों की चिकित्सीय जांच कर उनके यूडीआईडी कार्ड निर्माण की प्रक्रिया पूरी की गई। अधिकारियों ने बताया कि यूडीआईडी कार्ड बनने से दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ लेने में सहूलियत होगी।
शिविर के दौरान लाभुकों से आवश्यक दस्तावेजों की जांच कर निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन स्वीकार किए गए। पूरे आयोजन में व्यवस्था सुचारु रही और दिव्यांगजनों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी गई।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    11 hrs ago
  • श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं की सुविधा पर खगड़िया जिला प्रशासन की पैनी नगर, व्यवस्था चाक चौबंद
    1
    श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं की सुविधा पर खगड़िया जिला प्रशासन की पैनी नगर, व्यवस्था चाक चौबंद
    user_Abhay Kumar Press
    Abhay Kumar Press
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    17 hrs ago
  • खाकी में Reel! ड्यूटी के दौरान महिला पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल
    1
    खाकी में Reel! ड्यूटी के दौरान महिला पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल
    user_BHOLA KUMAR
    BHOLA KUMAR
    Local News Reporter Kahalgaon, Jamālpur•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.