Shuru
Apke Nagar Ki App…
*नानपारा में आंधी का कहर, पेड़ और बिजली के खंभे गिरे* अपने क्षेत्र की सभी खबरें देखने और *खबरें शेयर करके कमाई करने के लिए शुरू ऐप (Shuru App) डाउनलोड करें* 👇🏻
Pankaj Dev Tripathi
*नानपारा में आंधी का कहर, पेड़ और बिजली के खंभे गिरे* अपने क्षेत्र की सभी खबरें देखने और *खबरें शेयर करके कमाई करने के लिए शुरू ऐप (Shuru App) डाउनलोड करें* 👇🏻
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- 40 लाख के अमृत सरोवर पर गंभीर सवाल: गरीब की जमीन से लेकर जांच रिपोर्ट तक उठे प्रश्न उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में करीब 40 लाख रुपये की लागत से बनाए गए एक अमृत सरोवर को लेकर कई गंभीर सवाल सामने आ रहे हैं। आरोप है कि सरकारी धन से निर्मित यह अमृत सरोवर गांव के एक गरीब दलित व्यक्ति की उस जमीन पर बनाया गया, जो उसे करीब 40 वर्ष पूर्व पट्टे के रूप में आवंटित हुई थी। सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि जमीन वास्तव में पट्टाधारक के नाम थी, तो आखिर सरकारी अभिलेखों में इस भूमि का सत्यापन किस आधार पर हुआ? लेखपाल की रिपोर्ट में इस जमीन को अमृत सरोवर के निर्माण के लिए उपयुक्त कैसे माना गया? क्या निर्माण से पहले भूमि के स्वामित्व और पट्टे से संबंधित अभिलेखों की विधिवत जांच की गई थी? इस पूरे प्रकरण में तत्कालीन एसडीएम की भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि इन सवालों का स्पष्ट उत्तर संबंधित अभिलेखों और आधिकारिक जांच से ही सामने आ सकता है। बताया जाता है कि जमीन से जुड़े इस विवाद को लेकर संबंधित गरीब व्यक्ति पिछले करीब सात वर्षों से अधिकारियों के कार्यालयों और न्याय की चौखट के चक्कर लगा रहा है। बावजूद इसके, अब तक उसे अपने अधिकार और जमीन को लेकर स्पष्ट न्याय मिल पाया है या नहीं, यह भी जांच का विषय है। मामले में बलहा विधायक सरोज सोनकर और उनके प्रतिनिधि आलोक जिंदल से भी कई महत्वपूर्ण सवाल जुड़े हैं। स्थानीय स्तर पर यह बात सामने आई है कि मौके के निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य को मानक के अनुरूप न पाए जाने के बाद अमृत सरोवर के उद्घाटन से इनकार किया गया था। यदि ऐसा हुआ था, तो सवाल यह है कि उस समय गठित जांच समिति की रिपोर्ट कहां है? जांच किस स्तर तक पहुंची? उसकी रिपोर्ट में क्या निष्कर्ष सामने आए? यदि निर्माण कार्य में कमियां पाई गई थीं, तो उसके बाद कार्रवाई क्यों नहीं हुई? सबसे महत्वपूर्ण सवाल यह भी है कि जांच के बाद इस पूरे मामले की दोबारा समीक्षा क्यों नहीं कराई गई? करीब 40 लाख रुपये के सरकारी धन से बने इस अमृत सरोवर की भूमि, निर्माण की स्वीकृति, तकनीकी मानक, भुगतान, लेखपाल की रिपोर्ट और जांच समिति की रिपोर्ट सार्वजनिक होने पर ही पूरे मामले की तस्वीर स्पष्ट हो सकती है। अब सवाल सिर्फ एक अमृत सरोवर का नहीं, बल्कि एक गरीब व्यक्ति के कथित भूमि अधिकार, सरकारी धन के उपयोग और प्रशासनिक जवाबदेही का है। संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से इन सवालों का स्पष्ट जवाब अपेक्षित है।1
- गोरखपुर को ‘स्पेन’ बनाने का दावा, बारिश में सांसद रवि किशन का घर ही पानी में डूबा! यूपी के गोरखपुर से सांसद रवि किशन के उस दावे पर अब सवाल उठ रहे हैं, जिसमें उन्होंने गोरखपुर को स्पेन जैसा विकसित बनाने की बात कही थी। बारिश के बाद उनके घर में पानी भरने की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। लोग सवाल पूछ रहे हैं—जब सांसद के अपने घर के आसपास जलभराव की स्थिति है, तो शहर को जलभराव से कब राहत मिलेगी? हालांकि, वायरल तस्वीरों और वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि जरूरी है।1
- नानपारा बहराइच हाइवे पर बरसात और तेज हवा के कारण गिरा पेड़ कुछ लोग घायल तथा गाडिय़ों में ज्यादा ना नुकसान बाल बाल बचे लोग।1
- : रात 11 बजे भी सड़कों पर डटी रहीं नगर पालिका EO प्रमिता सिंह, बहराइच में 24 घंटे से आंधी-बारिश जारी बहराइच। जिले में पिछले 24 घंटे से तेज आंधी और बारिश लगातार हो रही है। रात के 11 बजे भी नगर पालिका प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है। रात 11 बजे नगर पालिका अधिशासी अधिकारी प्रमिता सिंह खुद नगर क्षेत्र में निकलकर सभी सड़कों का जायजा ले रही हैं। उन्होंने अपने कर्मचारियों और अधिकारियों को निर्देश दिया है कि किसी भी तरह से जाम की समस्या न आने पाए। EO प्रमिता सिंह सड़क किनारे गिरे हुए पेड़ों को हटवाने और सफाई करवाने में खुद लगी हुई हैं। पूरा दिन नगर पालिका की पूरी टीम जेसीबी और तमाम मशीनों की मदद से पेड़ों को हटाने और सड़क किनारे भरे पानी की निकासी का काम करवा रही है। नौशाद पत्रकार की खास रिपोर्ट।1
- *ब्रेकिंग न्यूज़ बहराइच - नानपारा रोड पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित, पुलिस ने हटवाया* बहराइच से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां नानपारा रोड पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया। *-* मामला थाना रामगांव क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे पुलिस चौकी स्थित नानपारा रोड का है, जहां अचानक पेड़ गिरने से आवागमन ठप हो गया और लोगों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। गनीमत रही कि पेड़ गिरने से किसी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई। सूचना पर थाना अध्यक्ष रामगांव दिवाकर तिवारी, हाईवे चौकी प्रभारी हेमंत कुमार सिंह और वन विभाग के बहराइच रेंजर साकिब अंसारी मौके पर पहुंचे और तत्काल पेड़ को हटवाकर यातायात को सुचारू रूप से चालू कराया। *ब्रेकिंग न्यूज़ बहराइच - नानपारा रोड पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित, पुलिस ने हटवाया* बहराइच से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां नानपारा रोड पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया। *-* मामला थाना रामगांव क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे पुलिस चौकी स्थित नानपारा रोड का है, जहां अचानक पेड़ गिरने से आवागमन ठप हो गया और लोगों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। गनीमत रही कि पेड़ गिरने से किसी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई। सूचना पर थाना अध्यक्ष रामगांव दिवाकर तिवारी, हाईवे चौकी प्रभारी हेमंत कुमार सिंह और वन विभाग के बहराइच रेंजर साकिब अंसारी मौके पर पहुंचे और तत्काल पेड़ को हटवाकर यातायात को सुचारू रूप से चालू कराया।1
- बहराइच के रेलवे स्टेशन पर लगा लंबा पेड़ जब गिरा तो दुकाने हो गई नष्ट लाईव वीडियो देखे ,,,,, #animeedits #highlightseveryonefollowers2024 #viralreels #viralvideos #highlight बहराइच के रेलवे स्टेशन पर लगा लंबा पेड़ जब गिरा तो दुकाने हो गई नष्ट लाईव वीडियो देखे ,,,,, #animeedits #highlightseveryonefollowers2024 #viralreels #viralvideos #highlight1
- बारिश और तेज हवाओं से विद्युत आपूर्ति प्रभावित, बहाली में लग सकते हैं दो से तीन दिन विशेश्वरगंज। लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं के कारण क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र विशेश्वरगंज से जुड़े कई क्षेत्रों में विद्युत पोल और तार गिरने से आपूर्ति बाधित हो गई है। विद्युत विभाग के अधिकारियों के अनुसार पयागपुर क्षेत्र में करीब 1.32 लाख की लाइन प्रभावित हुई है, जिसे पहले दुरुस्त किया जाना जरूरी है। इसके बाद 33 केवी लाइन की आपूर्ति बहाल होने पर 11 केवी फीडरों को ठीक करने का कार्य शुरू किया जा सकेगा। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक पावर हाउस में टीपीएमओ से जुड़े तार भी टूट गए हैं। कई स्थानों पर विद्युत पोल गिरने के साथ तार पेड़ों पर पड़े हुए हैं। ऐसे में पेड़ों को हटाने के साथ क्षतिग्रस्त तारों और लाइनों की मरम्मत करनी पड़ रही है। अधिकारियों का कहना है कि प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था पूरी तरह सामान्य होने में दो से तीन दिन तक का समय लग सकता है। विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए एसडीओ लखेंद्र सिंह और जेई आकाश श्रीवास्तव कर्मचारियों के साथ लगातार क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रहे हैं। टीमें जगह-जगह विद्युत लाइनों का निरीक्षण कर रही हैं। जहां तारों पर पेड़ गिरे हैं, वहां उन्हें हटवाकर मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। विद्युत व्यवस्था बहाल करने के अभियान में वीरबल प्रसाद, मिश्री लाल, इंद्र कुमार यादव, जसजीत सिंह, अजय कुमार मिश्रा, मुसुलहासन, पुत्तनु चौहान, परशुराम नेता और देवेंद्र सहित अन्य कर्मचारी जुटे हुए हैं। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि यदि कहीं विद्युत तार या पोल गिरा हुआ दिखाई दे तो उसे अपने हाथों से बिल्कुल न हटाएं और न ही उसके पास जाएं। किसी भी तरह की दुर्घटना से बचने के लिए तत्काल 1912 पर अथवा संबंधित अधिकारी या विद्युत विभाग के कर्मचारियों को सूचना दें। विभाग ने मरम्मत कार्य पूरा होने तक उपभोक्ताओं से सहयोग बनाए रखने की अपील की है।3
- बहराइच: नगर पालिका की लापरवाही से अस्पताल चौराहे के सामने फैला जलभराव, दो महीने से नहीं हुई नालियों की सफाई बहराइच। नगर पालिका परिषद बहराइच की घोर लापरवाही के कारण अस्पताल चौराहे के सामने स्थिति अत्यंत खराब हो चुकी है। कानूंगोपुरा उत्तरी स्थित डॉ. एम. पांडे वाली गली में नालियों की बीते दो महीनों से सफाई न होने के कारण जलभराव की गंभीर समस्या पैदा हो गई है। नालियों की सफाई न होने से जल निकासी पूरी तरह बाधित हो चुकी है। थोड़ी सी बारिश होते ही सारा पानी गलियों में भर जाता है और लोगों के घरों के दरवाजों तक पहुंच जाता है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि जलभराव के कारण लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है तथा क्षेत्र में गंभीर बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। नगर पालिका प्रशासन की इस अनदेखी से स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश है। मोहल्ले वासियों ने शीघ्र से शीघ्र नालियों की सफाई कराकर जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने की मांग की है। रिपोर्ट: पंकज त्रिपाठी संवाददाता: दैनिक विश्ववार्ता, बहराइच संपर्क: 79857110681