कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में मंत्री विजय शाह के खिलाफ कार्रवाई की मांग नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में आज कांग्रेस विधायक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मुलाकात कर कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में मंत्री विजय शाह के खिलाफ अभियोजन के प्रस्ताव पर पुनर्विचार एवं मंत्री के खिलाफ उचित कार्रवाई के निर्देश देने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। राज्यपाल से मुलाकात के बाद उमंग सिंघार ने कहा कि दूसरों को देशभक्ति का सर्टिफिकेट बांटने वाली भाजपा राष्ट्र का अपमान करने से कभी पीछे नहीं हटी है। कर्नल सोफिया कुरैशी का अपमान केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि सेना, महिला और देश का अपमान है। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी बदनामी से बचने के लिए राज्यपाल को बीच में ला रही है। उन्होंने कहा, अगर गलती सरकार की है तो राज्यपाल को बीच में क्यों लाया जा रहा है। सिंघार ने कहा कि जब कैबिनेट के पास विजय शाह के खिलाफ अभियोजन की स्वीकृति देने और उन्हें मंत्री पद से हटाने का अधिकार है, तो मुख्यमंत्री और भाजपा सरकार ने ऐसा क्यों नहीं किया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और लाड़ली बहना जैसी योजनाओं की बात करती है, लेकिन देश की बेटी का अपमान होने के बावजूद पूरी सरकार और भाजपा के नेता चुप हैं। नेता प्रतिपक्ष ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी की कथनी और करनी में अंतर है। उन्होंने राज्यपाल से मांग की कि वे इस मामले में पुनर्विचार करें और सरकार को मंत्री के खिलाफ केस चलाने के निर्देश दें। सिंघार ने बताया कि राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया है कि वे मामले में पुनर्विचार करेंगे और सरकार से चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को उम्मीद है कि राज्यपाल इस मामले में उचित निर्णय लेंगे।
कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में मंत्री विजय शाह के खिलाफ कार्रवाई की मांग नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में आज कांग्रेस विधायक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मुलाकात कर कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में मंत्री विजय शाह के खिलाफ अभियोजन के प्रस्ताव पर पुनर्विचार एवं मंत्री के खिलाफ उचित कार्रवाई के निर्देश देने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। राज्यपाल से मुलाकात के बाद उमंग सिंघार ने कहा कि दूसरों को देशभक्ति का सर्टिफिकेट बांटने वाली भाजपा राष्ट्र का अपमान करने से कभी पीछे नहीं हटी है। कर्नल सोफिया कुरैशी का अपमान केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि सेना, महिला और देश का अपमान है। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी बदनामी से बचने के लिए राज्यपाल को बीच में ला रही है। उन्होंने कहा, अगर गलती सरकार की है तो राज्यपाल को बीच में क्यों लाया जा रहा है। सिंघार ने कहा कि जब कैबिनेट के पास विजय शाह के खिलाफ अभियोजन की स्वीकृति देने और उन्हें मंत्री पद से हटाने का अधिकार है, तो मुख्यमंत्री और भाजपा सरकार ने ऐसा क्यों नहीं किया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और लाड़ली बहना जैसी योजनाओं की बात करती है, लेकिन देश की बेटी का अपमान होने के बावजूद पूरी सरकार और भाजपा के नेता चुप हैं। नेता प्रतिपक्ष ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी की कथनी और करनी में अंतर है। उन्होंने राज्यपाल से मांग की कि वे इस मामले में पुनर्विचार करें और सरकार को मंत्री के खिलाफ केस चलाने के निर्देश दें। सिंघार ने बताया कि राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया है कि वे मामले में पुनर्विचार करेंगे और सरकार से चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को उम्मीद है कि राज्यपाल इस मामले में उचित निर्णय लेंगे।
- सीलिंग कार्रवाई के विरोध में भोपाल के व्यापारियों का पैदल मार्च, मुख्यमंत्री आवास जाने से पहले पुलिस ने रोका भोपाल। राजधानी भोपाल में नगर निगम द्वारा लगातार की जा रही सीलिंग कार्रवाई के विरोध में भोपाल व्यापारी महासंघ लगातार अपनी आवाज उठा रहा है। व्यापारी पिछले कई दिनों से जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर अपनी मांगों और समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में आज भोपाल के व्यापारियों ने टीटी नगर स्थित नानके पेट्रोल पंप से मुख्यमंत्री आवास तक पैदल मार्च निकालने का आयोजन किया। व्यापारियों का कहना था कि वे मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराना चाहते हैं और उन्हें ज्ञापन सौंपना चाहते हैं। लेकिन मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ रहे व्यापारियों को जिला प्रशासन और पुलिस ने रास्ते में बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। इस दौरान व्यापारियों और पुलिसकर्मियों के बीच हल्की-फुल्की धक्का-मुक्की भी देखने को मिली। व्यापारियों का कहना था कि वे शांतिपूर्ण तरीके से मुख्यमंत्री आवास तक जाना चाहते हैं, लेकिन पुलिस उन्हें आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दे रही है। व्यापारियों ने नगर निगम की सीलिंग कार्रवाई को लेकर अपनी नाराजगी जताते हुए सरकार से उनकी समस्याओं का समाधान करने की मांग की।4
- ब्रेकिंग न्यूज़*हादसे की शिकायत लेकर थाने पहुंची महिला ने थाना प्रभारी कटारा हिल्स पर अभद्रता का लगाया आरोप* भोपाल। कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में वाहन दुर्घटना की शिकायत दर्ज कराने पहुंची एक महिला ने थाना प्रभारी और स्टाफ पर अभद्र व्यवहार करने तथा शिकायत पर उचित कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। महिला ने इस संबंध में 1 सितंबर को पुलिस आयुक्त कार्यालय में आवेदन देकर मामले की जांच और संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के अनुसार महिला रक्षा गुप्ता का आरोप है कि 31 अगस्त को दोपहर करीब 3 बजे भोपाल में उसके वाहन को पीछे से एक कार ने टक्कर मार दी थी। इसकी शिकायत दर्ज कराने वह कटारा हिल्स थाने पहुंची। महिला का कहना है कि वहां उसके और परिजनों के साथ कथित तौर पर अभद्रता की गई। महिला ने आरोप लगाया है कि थाना प्रभारी ने सामने वाले वाहन चालक से रुपये लिए और उसकी शिकायत पर कार्रवाई करने के बजाय उसे और उसके परिजनों को थाने से बाहर जाने के लिए कहा। आवेदन में महिला ने थाना प्रभारी द्वारा कथित रूप से अपशब्द कहे जाने का भी उल्लेख किया है। महिला ने पुलिस आयुक्त से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और थाना प्रभारी व स्टाफ के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का पक्ष सामने आने के बाद ही मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।3
- भोपाल. सीएम डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता कैबिनेट की बैठक खत्म 41 हजार करोड़ रुपये के प्रस्तावों को दी गई मंजूरी दुग्ध उत्पादको के लिए 2 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा स्वीकृत किए हैं प्रदेश का राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) अब तीन हिस्सों में बांटा जाएगा। प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी मध्य भारत, महाकौशल और मालवा रीजन के लिए अलग-अलग प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय बनेगे तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रस्ताव के मुताबिक भोपाल का मौजूदा RGPV मध्य भारत प्रांत का विश्वविद्यालय होगा वहीं जबलपुर में महाकौशल विश्वविद्यालय और उज्जैन में मालवा क्षेत्र का विश्वविद्यालय मुख्यालय बनाया जाएगा। प्रत्येक जिले में शिकायतों के निराकरण के लिए लोकपाल नियुक्त किए जाएंगे। बीना खिमलासा मार्ग को फोर लेन बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी 2 763 करोड़ की लागत से बनेगा मार्ग। आयुष विभाग में नवगठित जिलों के लिए पदो के सृजन के लिए मंजूरी। देश में जीडीपी की वृद्धि पर कैबिनेट ने दी बधाई भोपाल. सीएम डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता कैबिनेट की बैठक खत्म 41 हजार करोड़ रुपये के प्रस्तावों को दी गई मंजूरी दुग्ध उत्पादको के लिए 2 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा स्वीकृत किए हैं प्रदेश का राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) अब तीन हिस्सों में बांटा जाएगा। प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी मध्य भारत, महाकौशल और मालवा रीजन के लिए अलग-अलग प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय बनेगे तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रस्ताव के मुताबिक भोपाल का मौजूदा RGPV मध्य भारत प्रांत का विश्वविद्यालय होगा वहीं जबलपुर में महाकौशल विश्वविद्यालय और उज्जैन में मालवा क्षेत्र का विश्वविद्यालय मुख्यालय बनाया जाएगा। प्रत्येक जिले में शिकायतों के निराकरण के लिए लोकपाल नियुक्त किए जाएंगे। बीना खिमलासा मार्ग को फोर लेन बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी 2 763 करोड़ की लागत से बनेगा मार्ग। आयुष विभाग में नवगठित जिलों के लिए पदो के सृजन के लिए मंजूरी। देश में जीडीपी की वृद्धि पर कैबिनेट ने दी बधाई1
- भोपाल के रेजिडेंशियल एरिया में चल रही कमर्शियल गतिविधियों पर निगम की तालाबंदी के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन, अर्थी निकाली जताया विरोध भोपाल के रिहायशी इलाकों में व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ नगर निगम की सीलिंग कार्रवाई ने अब शहर में व्यापारियों के विरोध को तेज कर दिया है। मंगलवार को नए और पुराने शहर के सैकड़ों व्यापारी रोशनपुरा चौराहे पर सड़क पर उतर आए और कार्रवाई के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया और नगर निगम की कार्रवाई तत्काल रोकने के साथ भोपाल का मास्टर प्लान लागू करने की मांग उठाई। व्यापारियों के प्रदर्शन को देखते हुए रोशनपुरा से लेकर टॉप एंड टाउन तक पुलिस ने जगह-जगह बैरिकेडिंग कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। नए शहर से प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे व्यापारियों को पुलिस ने टॉप एंड टाउन के पास रोकने का प्रयास किया, जिसके बाद व्यापारी नाराज हो गए और नारेबाजी शुरू कर दी। बाद में भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष गोविंद गोयल ने पुलिस अधिकारियों से सभी व्यापारियों को एक स्थान पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की अनुमति देने का अनुरोध किया। इसके बाद व्यापारी जवाहर भवन के सामने एकत्र होकर विरोध करने लगे।4
- भोपाल। शराब दुकानों के साथ संचालित हो रहे अवैध अहातों के खिलाफ आबकारी विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग की टीमों ने शराब दुकानों पर छापेमारी कर अहातों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने अवैध रूप से अहाता संचालित करने वालों को चेतावनी दी। निरीक्षण के दौरान जहां भी अहाते की व्यवस्था नजर आई, उसे हटाने के निर्देश दिए गए। आबकारी विभाग की इस कार्रवाई के बाद शराब दुकानों के आसपास अवैध अहाते संचालित करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।1
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय सभागार में आयोजित लैपटॉप राशि अंतरण कार्यक्रम में कक्षा 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों से संवाद किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।1
- मध्यप्रदेश में हमने सांदीपनि विद्यालयों की स्थापना के साथ ही राज्य शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर किया है। सभी विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की अनंत शुभकामनाएँ देता हूँ। आज आप LEARN करेंगे तो कल EARN करेंगे। निश्चित रूप से ये लैपटॉप आपको पढ़ाई की दिशा में महत्वपूर्ण सहायक सिद्ध होगा। - डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री1
- जेब खाली, रोजगार गायब! महंगाई बढ़ी तो जनता में मचेगी जंग? भोपाली जनता का फूटा गुस्सा बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी पर उठ रहे सवालों ने आम आदमी की चिंता बढ़ा दी है। क्या आर्थिक दबाव समाज में तनाव बढ़ा सकता है? देखिए जनता की बात और पूरी चर्चा।1
- कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में मंत्री विजय शाह के खिलाफ कार्रवाई की मांग नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में आज कांग्रेस विधायक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मुलाकात कर कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में मंत्री विजय शाह के खिलाफ अभियोजन के प्रस्ताव पर पुनर्विचार एवं मंत्री के खिलाफ उचित कार्रवाई के निर्देश देने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। राज्यपाल से मुलाकात के बाद उमंग सिंघार ने कहा कि दूसरों को देशभक्ति का सर्टिफिकेट बांटने वाली भाजपा राष्ट्र का अपमान करने से कभी पीछे नहीं हटी है। कर्नल सोफिया कुरैशी का अपमान केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि सेना, महिला और देश का अपमान है। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी बदनामी से बचने के लिए राज्यपाल को बीच में ला रही है। उन्होंने कहा, अगर गलती सरकार की है तो राज्यपाल को बीच में क्यों लाया जा रहा है। सिंघार ने कहा कि जब कैबिनेट के पास विजय शाह के खिलाफ अभियोजन की स्वीकृति देने और उन्हें मंत्री पद से हटाने का अधिकार है, तो मुख्यमंत्री और भाजपा सरकार ने ऐसा क्यों नहीं किया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और लाड़ली बहना जैसी योजनाओं की बात करती है, लेकिन देश की बेटी का अपमान होने के बावजूद पूरी सरकार और भाजपा के नेता चुप हैं। नेता प्रतिपक्ष ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी की कथनी और करनी में अंतर है। उन्होंने राज्यपाल से मांग की कि वे इस मामले में पुनर्विचार करें और सरकार को मंत्री के खिलाफ केस चलाने के निर्देश दें। सिंघार ने बताया कि राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया है कि वे मामले में पुनर्विचार करेंगे और सरकार से चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को उम्मीद है कि राज्यपाल इस मामले में उचित निर्णय लेंगे।1