Shuru
Apke Nagar Ki App…
Nala ke Bare me Ye Jo ayera hai Ashok nagar road No 9 kankarbagh Patna ka hai Bahut din se open kar ke chor diya hai yahi hal Nagar Nigam ka
Ashmit kumar
Nala ke Bare me Ye Jo ayera hai Ashok nagar road No 9 kankarbagh Patna ka hai Bahut din se open kar ke chor diya hai yahi hal Nagar Nigam ka
More news from बिहार and nearby areas
- गंगा के उफान से पुनपुन में आया तूफान, बकरचक की सड़क नदी में समायी सड़क टूटने से गौरीचक-चंदौसी और रामनगर का संपर्क भंग, सैकड़ों एकड़ में लगी धान की फसल डूबी; प्रशासनिक अधिकारी के नहीं पहुंचने से ग्रामीणों में आक्रोश पटना/फतुहा। गंगा नदी में लगातार बढ़ रहे जलस्तर का असर अब पुनपुन नदी पर भी साफ दिखाई देने लगा है। पुनपुन नदी उफान पर है और तेज बहाव के कारण फतुहा प्रखंड के पश्चिमी इलाके में बाढ़ का संकट गहराने लगा है। अलावलपुर पंचायत के बकरचक गांव के समीप पुनपुन नदी के तेज बहाव में हाल ही में बनी ग्रामीण सड़क पूरी तरह टूटकर ध्वस्त हो गयी। सड़क टूटने से बकरचक गांव का गौरीचक, चंदौसी और रामनगर समेत कई गांवों से सड़क संपर्क पूरी तरह भंग हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार बकरचक से चंदौसी होते हुए गौरीचक और रामनगर जाने वाली यह सड़क हाल ही में बनी थी। पुनपुन नदी में अचानक तेज उफान आने के बाद पानी के दबाव और तेज धारा के कारण सड़क का बड़ा हिस्सा टूटकर नदी में समा गया। सड़क के टूटने के बाद इस मार्ग से वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है। सात से दस किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करने की मजबूरी सड़क टूटने से बकरचक गांव के लोगों की परेशानी बढ़ गयी है। गौरीचक और चंदौसी की ओर जाने का सीधा रास्ता बंद हो गया है। ग्रामीणों को अब फतुहा बाजार आने-जाने के लिए करीब सात से दस किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पानी का दबाव इसी तरह बना रहा तो आसपास के अन्य ग्रामीण रास्तों पर भी संकट उत्पन्न हो सकता है। सैकड़ों एकड़ धान की फसल पानी में डूबी पुनपुन नदी के बढ़े जलस्तर का सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ा है। नदी का पानी आसपास के खेतों में फैलने से सैकड़ों एकड़ में लगी धान की फसल डूब गयी है। किसानों की मेहनत और लागत पर पानी फिरता नजर आ रहा है। किसानों ने बताया कि यदि जल्द पानी कम नहीं हुआ तो धान की फसल पूरी तरह बर्बाद हो सकती है। इससे किसानों को भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ेगी। सड़क टूटने के बाद भी नहीं पहुंचे अधिकारी ग्रामीणों में इस बात को लेकर भी काफी आक्रोश है कि सड़क टूटने और गांव का संपर्क भंग होने की सूचना के बावजूद सुबह से खबर लिखे जाने तक कोई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल मौके पर पहुंचकर सड़क और बाढ़ की स्थिति का निरीक्षण करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन को तत्काल वैकल्पिक आवागमन की व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि आपात स्थिति में लोगों को फतुहा बाजार, अस्पताल और अन्य जरूरी स्थानों तक पहुंचने में परेशानी न हो। साथ ही किसानों की डूबी फसल का सर्वे कराकर उचित मुआवजा देने की भी मांग की गयी है। पुनपुन नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से बकरचक और आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। अब ग्रामीणों की नजर प्रशासन पर टिकी है कि वह कब तक मौके पर पहुंचकर राहत और आवागमन की व्यवस्था करता है।4
- जल जमाओ की समस्या से आम जनता बेहाल नवादा से साजिद हुसैन की रिपोर्ट जल जमाओ की समस्या से आम जनता बेहाल नवादा से साजिद हुसैन की रिपोर्ट नवादा नगर तकिया मोहल्ला तालाब में बदला तकिया मोहल्ला पर एक गली से दूसरी गली में आना जाना तकिया मोहल्ला के जनता के लिए बहुत मुश्किल और दुश्वार हो चुका है । मस्जिदे बिलाल मोहल्ला तकिया पर के इमाम मुफ्ती इनायतुल्लाह कासमी ने बताया कि हर साल बारिश के मौसम में पूरा मोहल्ला मुर्गी फार्म से लेकर आखिर तक तालाब हो जाता है एक गली से दूसरी गली आना जाना मुश्किल होता है और इस पूरे मोहल्ला के लोगों का बाजार के लिए निकलना अपने रिश्तेदारों दोस्तों के यहां इसी मोहल्ला में मिलने जुलने के लिए आना-जाना पूरे बरसात भर बंद हो जाता है । हर साल यह स्थिति विकास के दावों पर बड़ा सवाल खड़ा करती है। मोहल्ले में जमा गंदा पानी, बिखरा कचरा, कीचड़ और बदहाल जलनिकासी की स्थिति देखकर सवाल उठना उचित है— बारिश के दौरान जलजमाव की समस्या को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। तकिया मोहल्ला में हर बारिश के समय जलजमाव की स्थिति का उल्लेख किया जाता है लेकिन कुछ भी फर्क नहीं पड़ता। जनप्रतिनिधियों से जनता का सवाल: स्थानीय स्तर पर वार्ड पार्षद से लेकर मुख्य पार्षद, विधायक, विधान पार्षद तक जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि वे अपने क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं के संबंधित विभाग और प्रशासन के सामने मजबूती से रखें। सवाल किसी एक व्यक्ति या राजनीतिक दल का नहीं है। सवाल है कि तकिया मोहल्ला के लोगों को आखिर कब बेहतर नाली गली साफ नाला और स्थायी जलनिकासी व्यवस्था मिलेगी? अगर हर साल बारिश में मोहल्ला गलियां तालाब बन जाएं, वही कचरा दिखाई दे और वही समस्याएं दोबारा सामने आएं, तो जनता को यह पूछने का अधिकार है कि विकास के नाम पर किए जा रहे कामों का वास्तविक लाभ जमीन पर क्यों नहीं दिखाई दे रहा? विशेष तौर पर यहां की विधायिका विभा देवी और नवादा एमएलसी अशोक यादव से से तकिया मोहल्ला वासियों की मांग है के यहां के नालियों और गलियों का काम बहुत जल्द करा कर यहां के स्थिति को यहां की तस्वीर को बदलें।4
- शराब पकड़ा है पटना हथवा में 120 करोड़ की लागत से दारू की कार्रवाई हुई पकड़े हुई और बहुत बढ़िया से फतवा थाना में 120 करोड़ की दारू माफिया ने पकड़ा है1
- PK ने डस्टबिन घोटाले में मंगल पांडेय के साथ तेजस्वी को भी घेरा, बोले - डस्टबिन की खरीद तेजस्वी यादव के स्वास्थ्य मंत्री रहते शुरू हुई, इस मामले में मंगल पांडेय के साथ उनकी भूमिका की भी जांच होनी चाहिए मुजफ्फरपुर.2 सितंबर।PK ने डस्टबिन घोटाले में मंगल पांडेय के साथ तेजस्वी को भी घेरा, बोले - डस्टबिन की खरीद तेजस्वी यादव के स्वास्थ्य मंत्री रहते शुरू हुई, इस मामले में मंगल पांडेय के साथ उनकी भूमिका की भी जांच होनी चाहिए प्रशांत किशोर दिल्ली में बिहार के मंत्री को चप्पल से मारने की कथित घटना पर बोले - सुनने में आ रहा है कि एक मंत्री पर आरोप लगा है कि दिल्ली में एक लड़की से छेड़खानी करने पर जूता-चप्पल से मारा गया है, जब सरकार के मुखिया का चरित्र ही दागदार-अपराधी है तो इस तरह कि घटनाएं सरकार के मंत्री, विधायक, व्यवस्था से जुड़े लोग और अधिकारियों से सुनने को मिलती रहेगी।1
- मुजफ्फरपुर मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का आगमन को लेकर बरी तयारी1
- 7000,से 12,000 तक रोज़गार आप कभी भी ले सकते हैं, WTEC कंपनी के माध्यम से, देखिए ITS ASHOK SAMRAT के साथ,1
- Venom आरती Goldan .....................................1
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीडीपी के आंकड़ों पर तेजस्वी का पलटवार असल GDP लोगों की जेब और रसोई से देखिएप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीडीपी के आंकड़ों पर तेजस्वी का पलटवार असल GDP लोगों की जेब और रसोई से देखिए पटना.02 सितम्बर। राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री तेजस्वी यादव जी ने प्रधानमंत्री मोदी के जीडीपी के आंकड़ों पर पलटवार करते हुए कहा कि:- मोदी जी, Reel से बाहर निकलकर Reality की बात करिए। ये असल GDP आपके आंकड़ों और Headline में नहीं, वह तो जमीन पर लोगों के जीवन, लोगों की जेब और रसोई में दिखती है। मोदी जी जो दिखाते है वह होता नहीं है, जो नहीं दिखाते वही खतरनाक चीज़ जमीन पर होता है। प्रधानमंत्री जी का Economic Model और GDP मॉडल ऐसा है कि उसमें मुनाफा ऊपर के 5% लोगों को मिलता है और नुक़सान नीचे के 95% लोगों को। मोदी सरकार के दौर में RBI का डिविडेंड हर साल रिकॉर्ड तोड़ रहा है? सरकार को जब deficit कम दिखाना होता है तो RBI से डिविडेंड बढ़ा लेती है। देश में पहली बार मोदी सरकार ने RBI से 2 लाख 68 हज़ार करोड़ रुपए निकाले। मोदी जी, आप किस बात का Growth सेलिब्रेट कर रहे है। रुपया तेजी से गिर रहा है। रिकार्डतोड़ महंगाई बढ़ रही है। बेरोजगारी दर 50 साल में सबसे अधिक है। रोजगार कम हो रहे हैं। घरेलू कर्ज बढ़ रहा है। छोटे व्यापार टूट रहे हैं। युवा प्रतियोगी परीक्षाओं में उम्र खपा रहे हैं। लोग EMI और उधार पर जिंदगी चला रहे हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री जी किस बात का GDP ग्रोथ जब देश में 8.7 करोड़ युवा पढ़ाई नहीं कर रहे हैं। NDA सरकार के 10 साल में 94000 स्कूल बंद हो गए है यानि प्रतिदिन 26 स्कूल बंद हो रहे है। देश के 1 लाख स्कूल सिर्फ एक शिक्षक के भरोसे चल रहे है। तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि 12 साल से सत्ता में बैठे है लेकिन फिर भी 85 करोड़ लोगों को पेट भरने के लिए 5 किलो अनाज देना ही अपनी उपलब्धि समझते है। जिस देश में 85 करोड़ लोगों को अनाज देना पड़े वह देश ऐसी GDP का क्या करेगा? मोदी जी जब आप जीडीपी की बात करते है तो आपको यह भी बताना चाहिए कि भारत के पड़ोसी देशों जैसे बांग्लादेश, भूटान और श्रीलंका की प्रति व्यक्ति आय भारत से अधिक है। किस बात का ग्रोथ मोदी जी?? 12 साल हो गए अब तो झूठ और जुमले छोड़ जमीन पर काम कीजिए।1
- राजद पार्टी का लालटेन वर्षा में भी जल रहा है आंधी पानी से इस लालटेन को कोई फर्क नहीं पड़ता1