प्रशासनिक उपेक्षा पर भड़के किसान: 24 दिन से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठा भाकियू (चढूनी) बृहस्पतिवार को बरेली कमिश्नरी का घेराव करेंगे कार्यकर्ता। बदायूँ। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) का मालवीय आवास गृह पर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन जिला प्रशासन की आपराधिक चुप्पी और उदासीनता बरकरार है। प्रशासन की इस बेरुखी से क्षुब्ध होकर संगठन के वरिष्ठ नेताओं ने आंदोलन को और तेज करने का निर्णय लिया है। जिलाध्यक्ष सतीश साहू के नेतृत्व में अब किसान बृहस्पतिवार को बरेली कमिश्नरी पहुंचकर मंडलायुक्त (कमिश्नर) को ज्ञापन सौंपेंगे और प्रशासन की नाकामी को उजागर करेंगे। जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि बदायूँ शहर में बीएसएनएल ऑफिस के पीछे स्थित सरकारी नाले की कीमती भूमि पर भू-माफियाओं ने अवैध कब्जा कर निर्माण करा लिया है। वहीं दूसरा मामला ग्राम पंचायत बुटला दौलत जूनिईया के मजरा का है, जहां एक असहाय और लाचार महिला प्रेमवती की भूमि को दबंगों व भू-माफियाओं ने फर्जी और अवैध तरीके से अपने नाम बैनामा करा लिया है। जबकि उक्त भूमि का इकरारनामा कई वर्ष पूर्व ही रजिस्टर्ड कराया जा चुका था। सतीश साहू ने तीखा हमला बोलते हुए कहा, "एक गरीब और लाचार महिला अपनी जमीन बचाने के लिए दर-दर भटक रही है और माफिया खुलेआम धांधली कर रहे हैं। लगभग एक महीने से किसान सड़कों पर बैठे हैं, लेकिन बदायूँ प्रशासन कुंभकर्णी नींद सोया हुआ है। क्या प्रशासन भू-माफियाओं को संरक्षण दे रहा है? जब तक पीड़िता को न्याय नहीं मिलता और नाले की अवैध भूमि को कब्जा मुक्त नहीं कराया जाता, यह लड़ाई जारी रहेगी। "संगठन ने आगामी रूपरेखा स्पष्ट करते हुए बताया कि आंदोलन को गति देने के लिए कामेश्वरी का विशेष कार्यक्रम बृहस्पतिवार को आयोजित किया जाएगा। कार्यकर्ताओं को इस दिवस के लिए विशेष जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। संगठन के नेताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि बृहस्पतिवार को कमिश्नरी स्तर पर भी समस्याओं का त्वरित निस्तारण नहीं हुआ, तो आंदोलन को पूरे मंडल स्तर पर उग्र रूप दिया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी बदायूं जिला प्रशासन की होगी।इस मौके पर बीयीशु दास, भगवान दास, शरीफ अब्बासी, कामिनी राशिद हुसैन, दिलशाद हुसैन, प्रेमवती, कृष्ण अवतार शाक्य, कल्लू, नूरुद्दीन आदि लोग मौजूद रहे।
प्रशासनिक उपेक्षा पर भड़के किसान: 24 दिन से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठा भाकियू (चढूनी) बृहस्पतिवार को बरेली कमिश्नरी का घेराव करेंगे कार्यकर्ता। बदायूँ। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) का मालवीय आवास गृह पर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन जिला प्रशासन की आपराधिक चुप्पी और उदासीनता बरकरार है। प्रशासन की इस बेरुखी से क्षुब्ध होकर संगठन के वरिष्ठ नेताओं ने आंदोलन को और तेज करने का निर्णय लिया है। जिलाध्यक्ष सतीश साहू के नेतृत्व में अब किसान बृहस्पतिवार को बरेली कमिश्नरी पहुंचकर मंडलायुक्त (कमिश्नर) को ज्ञापन सौंपेंगे और प्रशासन की नाकामी को उजागर करेंगे। जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि बदायूँ शहर में बीएसएनएल ऑफिस के पीछे स्थित सरकारी नाले की कीमती भूमि पर भू-माफियाओं ने अवैध कब्जा कर निर्माण करा लिया है। वहीं दूसरा मामला ग्राम पंचायत बुटला दौलत जूनिईया के मजरा का है, जहां एक असहाय और लाचार महिला प्रेमवती की भूमि को दबंगों व भू-माफियाओं ने फर्जी और अवैध तरीके से अपने नाम बैनामा करा लिया है। जबकि उक्त भूमि का इकरारनामा कई वर्ष पूर्व ही
रजिस्टर्ड कराया जा चुका था। सतीश साहू ने तीखा हमला बोलते हुए कहा, "एक गरीब और लाचार महिला अपनी जमीन बचाने के लिए दर-दर भटक रही है और माफिया खुलेआम धांधली कर रहे हैं। लगभग एक महीने से किसान सड़कों पर बैठे हैं, लेकिन बदायूँ प्रशासन कुंभकर्णी नींद सोया हुआ है। क्या प्रशासन भू-माफियाओं को संरक्षण दे रहा है? जब तक पीड़िता को न्याय नहीं मिलता और नाले की अवैध भूमि को कब्जा मुक्त नहीं कराया जाता, यह लड़ाई जारी रहेगी। "संगठन ने आगामी रूपरेखा स्पष्ट करते हुए बताया कि आंदोलन को गति देने के लिए कामेश्वरी का विशेष कार्यक्रम बृहस्पतिवार को आयोजित किया जाएगा। कार्यकर्ताओं को इस दिवस के लिए विशेष जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। संगठन के नेताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि बृहस्पतिवार को कमिश्नरी स्तर पर भी समस्याओं का त्वरित निस्तारण नहीं हुआ, तो आंदोलन को पूरे मंडल स्तर पर उग्र रूप दिया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी बदायूं जिला प्रशासन की होगी।इस मौके पर बीयीशु दास, भगवान दास, शरीफ अब्बासी, कामिनी राशिद हुसैन, दिलशाद हुसैन, प्रेमवती, कृष्ण अवतार शाक्य, कल्लू, नूरुद्दीन आदि लोग मौजूद रहे।
- बीयीशुदासबदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेशबहुत सुन्दर रिपोर्ट4 hrs ago
- उझानी पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेजा| उझानी (बदायूॅं) /1
- #BADAUN_BREAKING : दातागंज में क्षत्रिय समाज का सम्मेलन, ढिलवारी में उमड़ा जनसैलाब...! ढिलवारी इंटर कॉलेज में क्षत्रिय समाज का भव्य सामाजिक सम्मेलन आयोजित। सम्मेलन में उमड़ी भारी भीड़, चुनाव से पहले दिखी सियासी ताकत। योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प। विधायक राजीव कुमार सिंह (बब्बू भैया) को तीसरी बार विधायक बनाने की हुंकार विधायक बब्बू भैया बोले— सभी समाज मेरे परिवार का हिस्सा, विकास ही मेरी प्राथमिकता। ब्लॉक प्रमुख अतेन्द्र विक्रम सिंह की भावुक अपील— गिले-शिकवे भुलाकर पिताजी को ऐतिहासिक जीत दिलाएं। सम्मेलन में वक्ताओं ने एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनाव में जीत का संकल्प दोहराया।1
- प्रशासनिक उपेक्षा पर भड़के किसान: 24 दिन से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठा भाकियू (चढूनी) बृहस्पतिवार को बरेली कमिश्नरी का घेराव करेंगे कार्यकर्ता। बदायूँ। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) का मालवीय आवास गृह पर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन जिला प्रशासन की आपराधिक चुप्पी और उदासीनता बरकरार है। प्रशासन की इस बेरुखी से क्षुब्ध होकर संगठन के वरिष्ठ नेताओं ने आंदोलन को और तेज करने का निर्णय लिया है। जिलाध्यक्ष सतीश साहू के नेतृत्व में अब किसान बृहस्पतिवार को बरेली कमिश्नरी पहुंचकर मंडलायुक्त (कमिश्नर) को ज्ञापन सौंपेंगे और प्रशासन की नाकामी को उजागर करेंगे। जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि बदायूँ शहर में बीएसएनएल ऑफिस के पीछे स्थित सरकारी नाले की कीमती भूमि पर भू-माफियाओं ने अवैध कब्जा कर निर्माण करा लिया है। वहीं दूसरा मामला ग्राम पंचायत बुटला दौलत जूनिईया के मजरा का है, जहां एक असहाय और लाचार महिला प्रेमवती की भूमि को दबंगों व भू-माफियाओं ने फर्जी और अवैध तरीके से अपने नाम बैनामा करा लिया है। जबकि उक्त भूमि का इकरारनामा कई वर्ष पूर्व ही रजिस्टर्ड कराया जा चुका था। सतीश साहू ने तीखा हमला बोलते हुए कहा, "एक गरीब और लाचार महिला अपनी जमीन बचाने के लिए दर-दर भटक रही है और माफिया खुलेआम धांधली कर रहे हैं। लगभग एक महीने से किसान सड़कों पर बैठे हैं, लेकिन बदायूँ प्रशासन कुंभकर्णी नींद सोया हुआ है। क्या प्रशासन भू-माफियाओं को संरक्षण दे रहा है? जब तक पीड़िता को न्याय नहीं मिलता और नाले की अवैध भूमि को कब्जा मुक्त नहीं कराया जाता, यह लड़ाई जारी रहेगी। "संगठन ने आगामी रूपरेखा स्पष्ट करते हुए बताया कि आंदोलन को गति देने के लिए कामेश्वरी का विशेष कार्यक्रम बृहस्पतिवार को आयोजित किया जाएगा। कार्यकर्ताओं को इस दिवस के लिए विशेष जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। संगठन के नेताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि बृहस्पतिवार को कमिश्नरी स्तर पर भी समस्याओं का त्वरित निस्तारण नहीं हुआ, तो आंदोलन को पूरे मंडल स्तर पर उग्र रूप दिया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी बदायूं जिला प्रशासन की होगी।इस मौके पर बीयीशु दास, भगवान दास, शरीफ अब्बासी, कामिनी राशिद हुसैन, दिलशाद हुसैन, प्रेमवती, कृष्ण अवतार शाक्य, कल्लू, नूरुद्दीन आदि लोग मौजूद रहे।2
- बदायूं: प्राचीन मंदिर की भूमि पर आवंटित पट्टे निरस्त, महंत ने समाधि लेने का फैसला टाल। बदायूं: प्राचीन मंदिर की भूमि पर आवंटित पट्टे निरस्त, महंत ने समाधि लेने का फैसला टाला 📍 कादरचौक, बदायूं। बदायूं जनपद के कादरचौक क्षेत्र के गांव लभारी में प्राचीन मंदिर की भूमि पर पट्टे आवंटित किए जाने का मामला सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया। मंदिर की भूमि पर पट्टे आवंटित होने से आहत महंत समाधि लेने पर अड़ गए। मामले की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य उर्फ पप्पू भैया मौके पर पहुंचे और महंत से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। उनकी पहल पर गांव सभा की बैठक आयोजित की गई, जिसमें मंदिर की भूमि पर आवंटित किए गए पट्टों को निरस्त करने का निर्णय लिया गया। साथ ही पट्टाधारकों को दूसरी जगह पट्टे आवंटित किए जाने की बात कही गई। पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने महंत को समझाकर समाधि न लेने के लिए राजी किया। इस पहल के बाद गांव में उत्पन्न तनावपूर्ण स्थिति को शांत करने का प्रयास किया गया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र राजपूत, ग्राम प्रधान दिनेश चंद्र गुप्ता उर्फ पप्पू प्रधान, राजेश गुप्ता, रचित गुप्ता, उमेश गुप्ता, पंकज, पूर्व प्रधान रमेश कश्यप, ज्ञानचंद उर्फ गब्बू प्रधान, रमेश पंडित, हेतराम शाक्य और दाऊ दयाल पंडित सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। मंदिर की भूमि से जुड़े इस मामले में ग्रामीणों की मौजूदगी और जनप्रतिनिधियों की पहल के बाद समाधान की दिशा में कदम उठाया गया। 📢 जनपद न्यूज़ 24 यूपी सच की आवाज़, जनता के साथ। #BadaunNews #KadarChowk #Labhari #DharmendraShakya #JanpadNews24UP #बदायूं_न्यूज1
- नगर पालिका बदायूं स्थिति बहुत खराब सफाई व्यवस्था बहुत खराब जिला रिपोर्ट संजीव कुमार राणा यू.पी पुलिस मॉनिटर हिन्द मासिक पत्रिका का न्यूज़ नाली का पानी सड़क पर आया नगर पालिका बदायूं की सफाई व्यवस्था बहुत ही खराब हैं जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए है जल्दी सुधार किया जाए नगर पालिका के सारी अधिकारी मौन नगर पालिका बदायूं द्वारा जो सड़क पर लाइट लगवाई जा रही है उन्हें न लगवा कर सड़कों में सुधार किया जाए नगर पालिका बदायूं द्वारा जो टेढ़े मेढ़े नाले बनवाए गई उसमें सरकारी रुपए की बहुत धांधली हुई है इसकी जांच कराकर सरकारी रुपए का दुरुपयोग हुआ है उसकी रिकवरी कराकर तत्काल वसूल किया जाए श्रीमान जिलाधिकारी महोदय आप भी तत्काल एक्शन में आए2
- बदायूँ: 23वें दिन भी जारी बीकेयू (चढूनी) का धरना, नाला कब्ज़ा और ज़मीन धोखाधड़ी के खिलाफ आर-पार की चेतावनी बदायूँ जनपद में दो गंभीर जनसमस्याओं के समाधान और पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के बैनर तले मालवीय आवास गृह पर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना 23वें दिन भी जारी रहा। जिला अध्यक्ष सतीश साहू के नेतृत्व में 9 अक्टूबर से शुरू हुआ यह आंदोलन दिन-रात 24 घंटे लगातार चल रहा है। धरने पर बैठे किसानों का आरोप है कि इतने दिन बीत जाने के बाद भी जिला प्रशासन का कोई जिम्मेदार अधिकारी उनकी सुध लेने नहीं पहुंचा है और न ही पीड़ितों की समस्याओं पर कोई ठोस कार्रवाई की गई है। क्या हैं मुख्य मुद्दे? सार्वजनिक नाले व आम रास्ते पर अवैध कब्जा: पहला मामला बदायूँ में बीएसएनएल कार्यालय के पीछे का है, जहाँ सार्वजनिक नाले और आठ फुट चौड़े आम रास्ते पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा किए जाने का आरोप है। स्थानीय लोगों के आवागमन में भारी परेशानी हो रही है, लेकिन बार-बार शिकायत के बावजूद रास्ता अब तक खाली नहीं कराया गया। भगवान दास ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा उझानी क्षेत्र में जमीन धोखाधड़ी: दूसरा मामला उझानी के ग्राम जूईनिया का है। पीड़ित प्रेमवती और भगवान दास के अनुसार, जमीन का विधिवत इकरारनामा होने के बावजूद आरोपी गजराज ने धोखाधड़ी कर उस जमीन का बैनामा किसी अन्य व्यक्ति के नाम कर दिया। आरोप है कि जमीन पर अवैध कब्जा भी कर लिया गया है, लेकिन पुलिस ने अभी तक इस मामले में एफआईआर (FIR) तक दर्ज नहीं की है। भूख हड़ताल और आंदोलन व्यापक करने की चेतावनी किसान नेताओं ने प्रशासनिक चुप्पी पर कड़ा रोष जताया है। संगठन के पदाधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि दोनों मामलों की निष्पक्ष जांच कराकर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई और पीड़ितों को न्याय नहीं मिला, तो बीकेयू (चढूनी) प्रदेश और मंडल स्तर पर भूख हड़ताल शुरू करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी बदायूँ जिला प्रशासन की होगी। धरने में प्रमुख रूप से मौजूद रहे: धरने के दौरान जिला अध्यक्ष सतीश साहू, जिला महासचिव बीयीशु दास, पीड़ित भगवान दास, प्रेमवती, दिलशाद, इरशाद, रशीद अब्बासी, शरीफ अब्बासी, नूरुद्दीन, जुबैर, हरी सिंह, अजीम मिस्त्री, नौशाद सहित बड़ी संख्या में किसान और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- थाना बिसौली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम परवेजनगर में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना के संम्बन्ध में थाना पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही किये जाने के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डा0 हृदेश कठेरिया द्वारा दी गई बाइट । थाना बिसौली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम परवेजनगर में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना के संम्बन्ध में थाना पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही किये जाने के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डा0 हृदेश कठेरिया द्वारा दी गई बाइट ।1
- सहसवान में हर्षोल्लास से मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती, धूमधाम से निकाली भव्य शोभा यात्रा, मनमोहक झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र| बदायूॅं / नगर में महर्षि वाल्मीकि जी का प्राकट्योत्सव बडे ही हर्षोल्लास मनाया गया इस अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ प्राचीन वाल्मीकि मंदिर में हवन-पूजन के साथ किया गया। हवन पूजन के उपरांत मंदिर प्रांगण से शोभायात्रा प्रारंभ हुई जो अकबराबाद चौराहा, जहांगीराबाद चौराहा, नयागंज मोहल्ला , नवादा, बाजार विल्सनगंज तहसील गेट होते हुए मोहल्ला नीची नीनोहर में संपन्न हुई। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं। रास्ते भर नगर के लोगों ने फूल-मालाओं से शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर अब्दुल फरीद खां, आदर्श सक्सेना, अतुल कुमार सोनी, मौर्य, हाजी अली, सलमान हैदर नकवी, शाकिर अली, शिवदेव सहित नगर के तमाम संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे। शोभायात्रा में सुनील वालाराम, सचिन उर्फ किन्नी, बाबू वाल्मीकि, अमन वाल्मीकि, राजीव कुमार, अजय कुमार, हर्षित, नीरज उत्तम वाल्मीकि, सोनू कुमार, शिवा सोना, विनेश वाल्मीकि व एहसान आदि का विशेष सहयोग रहा।1