शटडाउन के बाद अचानक शुरू हुई बिजली सप्लाई, संविदा लाइनमैन गंभीर रूप से झुलसा शटडाउन के बाद अचानक शुरू हुई बिजली सप्लाई, संविदा लाइनमैन गंभीर रूप से झुलसा अमेठी में हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट ठीक करते समय अचानक बिजली सप्लाई शुरू होने से संविदा लाइनमैन गंभीर रूप से झुलस गया। हादसा शनिवार शाम करीब छह बजे भादर ब्लॉक के सांगापुर हरखा मजरा गांव में हुआ। घायल लाइनमैन सुनील शर्मा (35) को पहले भादर सीएचसी ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए उन्हें सुल्तानपुर जिला अस्पताल और बाद में लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार पीपरपुर बिजली उपकेंद्र के सोनारी फीडर की एलटी लाइन में खराबी आई थी। सुनील शर्मा मरम्मत के लिए शटडाउन लेकर लाइन पर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक बिजली सप्लाई शुरू हो गई और वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद लाइन पर काम करने से पहले शटडाउन की पुष्टि और सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। अधिशासी अभियंता उमेश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी जुटाई जा रही है। सप्लाई किन परिस्थितियों में शुरू हुई और सुरक्षा नियमों का पालन हुआ था या नहीं, इसकी जांच कराई जाएगी। लापरवाही सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।
शटडाउन के बाद अचानक शुरू हुई बिजली सप्लाई, संविदा लाइनमैन गंभीर रूप से झुलसा शटडाउन के बाद अचानक शुरू हुई बिजली सप्लाई, संविदा लाइनमैन गंभीर रूप से झुलसा अमेठी में हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट ठीक करते समय अचानक बिजली सप्लाई शुरू होने से संविदा लाइनमैन गंभीर रूप से झुलस गया। हादसा शनिवार शाम करीब छह बजे भादर ब्लॉक के सांगापुर हरखा मजरा गांव में हुआ। घायल लाइनमैन सुनील शर्मा (35) को पहले भादर सीएचसी ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए उन्हें सुल्तानपुर जिला अस्पताल और बाद में लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार पीपरपुर बिजली उपकेंद्र के सोनारी फीडर की एलटी लाइन में खराबी आई थी। सुनील शर्मा मरम्मत के लिए शटडाउन लेकर लाइन पर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक बिजली सप्लाई शुरू हो गई और वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद लाइन पर काम करने से पहले शटडाउन की पुष्टि और सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। अधिशासी अभियंता उमेश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी जुटाई जा रही है। सप्लाई किन परिस्थितियों में शुरू हुई और सुरक्षा नियमों का पालन हुआ था या नहीं, इसकी जांच कराई जाएगी। लापरवाही सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।
- सोमवार को मां कालिकन धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन सोमवार को मां कालिकन धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन अमेठी। सोमवार को अमेठी तहसील के संग्रामपुर विकासखंड स्थित प्रसिद्ध मां कालिकन धाम में हजारों श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ रही और मां कालिका के जयकारों से पूरा धाम भक्तिमय नजर आया। दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर सुख-समृद्धि और मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना की। मां कालिकन धाम अमृत कुंड के किनारे स्थित है। श्रद्धालुओं में मान्यता है कि अमृत कुंड में श्रद्धा और विश्वास के साथ स्नान करने से कष्टों से मुक्ति मिलती है। मां कालिका के प्रति भक्तों की गहरी आस्था है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग यहां दर्शन करने पहुंचते हैं। मंदिर के मुख्य पुजारी पीताधीश्वर श्री महाराज जी हैं।3
- गूगल की भाषा बन चुकी है अवधी-,-----राम बहादुर मिसिर गूगल की भाषा बन चुकी है अवधी-,राम बहादुर मिसिर अमेठी। अवधी भाषा के विकास के लिए पिछले चार दशकों से निरंतर प्रयासरत राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित डॉ राम बहादुर मिसिर ने पिछले एक दशक में अवधी की प्रगति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले सत्र में विधानसभा में अवधी को मान्यता मिल गई है, अनुवादक मैं स्वयं हूं। भारतीय भाषा संस्थान से अवधी का टाई-अप हुआ है। लखनऊ सहित तीन विश्व विद्यालयों में अवधी के पाठ्यक्रम प्रारंभ हो गये हैं। 15देशों की यात्रा कर चुके डॉ राम बहादुर मिसिर ने बताया कि अवधी का भविष्य उज्जवल है।मारीशस में अवध के पंडितों की बहुत मांग है। इंडोनेशिया के मुसलमान हिन्दू धर्म के प्रति बहुत उदार है।मलिक मोहम्मद जायसी,संत तुलसीदास अवधी के प्रतिनिधि रचनाकार और विद्वान हैं। अमेठी के दादरा के बाबा पुरुषोत्तम दास और जगदीश पीयूष ने भी अवधी के लिए बड़ा काम किया है। पूरे कार्यक्रम का संचालन अवधी में हुआ।संचालक ने एक भी शब्द खड़ी बोली का प्रयोग नहीं किया। रचनाकारों ने हिंदी, उर्दू मिश्रित वक्तव्य प्रस्तुत किए डा अर्जुन पांडेय, उनके पुत्र अभिमन्यु पांडेय, सुभाष चन्द्र पाण्डेय, वैभव पांडेय,अनुपम पांडेय आदि ने कवियों, साहित्यकारों और अतिथियों का स्वागत सम्मान किया।1
- गायत्री प्रजापति के परिवार पर आरोपों के बीच अरुण प्रजापति बोले- पारिवारिक विवाद को दिया जा रहा दूसरा रंग अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के परसावां गांव निवासी एक व्यक्ति ने प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के परिवार के लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई के साथ सुरक्षा की मांग की है। वहीं मामले को लेकर अरुण प्रजापति ने सामने आकर अपना पक्ष रखा है। अरुण प्रजापति का कहना है कि विवाद मारपीट या धमकी को लेकर नहीं, बल्कि पैसे के लेनदेन को लेकर हुआ था। उन्होंने दावा किया कि आरोप लगाने वाला व्यक्ति उनकी बुआ के लड़के का बेटा है और दोनों पक्षों के बीच पारिवारिक संबंध हैं। उन्होंने कहा कि परिवार के सभी लोग एक-दूसरे को जानते हैं और आपस में एक परिवार की तरह हैं। अरुण प्रजापति ने आरोप लगाया कि घर में शादी के नाम पर पैसे लिए गए थे। उनका कहना है कि अब उक्त रकम वापस न करनी पड़े, इसलिए उनके और परिवार के लोगों के खिलाफ इस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि पूरे मामले की जांच होने पर वास्तविक स्थिति सामने आ जाएगी।1
- नीलगाय से टकराकर बाइक सवार गंभीर घायल, निजी कार से पहुंचाया गया अस्पताल नीलगाय से टकराकर बाइक सवार गंभीर घायल, निजी कार से पहुंचाया गया अस्पताल अमेठी अमेठी की ओर से संग्रामपुर मार्ग होते हुए रामगढ़ जा रहे बाइक सवार के सामने रविवार को अचानक नीलगाय आ जाने से हादसा हो गया। केडी ईंट भट्ठे के पास नीलगाय से बाइक up 44v 2472 की टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार को गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन एंबुलेंस के पहुंचने में देरी होने के कारण घायल को निजी कार से अमेठी सीएचसी ले जाया गया, जहां उसका उपचार कराया गया। घायल की पहचान रामेश्वर मास्टर के पुत्र, निवासी रामगढ़ के रूप में बताई गई है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।2
- अमेठी में तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार मुसाफिरखाना। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुसाफिरखाना पुलिस ने एक युवक को तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में 13 सितंबर को क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अनुराग पाण्डेय (32) पुत्र वृन्दावन पाण्डेय निवासी तिलकराम पाण्डेय का पुरवा, मजरे नेवादा किशुनगढ़, थाना मुसाफिरखाना को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 235/26, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ सुलतानपुर और अमेठी के विभिन्न थानों में चोरी, एनडीपीएस एक्ट समेत अन्य धाराओं में चार मुकदमे पहले से दर्ज हैं। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सौरभ सिंह यादव, कांस्टेबल जावेद राईन चौहान और कांस्टेबल सुरेन्द्र पाल शामिल रहे।1
- थाना चांदा पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चाकू, स्टील के नाजिल व नकदी बरामद *दिनांक 13.09.2026* *जनपद सुलतानपुर* *थाना चांदा पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चाकू, स्टील के नाजिल व नकदी बरामद* पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री विनीत जायसवाल के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी लम्भुआ के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना चांदा पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 281/2026, धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी का विवरण-------दिनांक 13.09.2026 को थाना चांदा पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के दौरान गड़मा कोइरीपुर मोड़ के पास से अभियुक्त रिशु यादव पुत्र कदन यादव, उम्र करीब 28 वर्ष, निवासी ग्राम रजवाड़े रामपुर, थाना चांदा, जनपद सुलतानपुर को हिरासत पुलिस में लिया गया। *बरामदगी------------------* 01 अदद चाकू 02 अदद नाजिल, गोल आकार के स्टील धातु के ₹350/- नकद उक्त प्रकरण में धारा 4/25 आर्म्स एक्ट व 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक अग्रिम विधिक कार्यवाही कर मा0 न्यायालय भेजा गया । *अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-----* अभियुक्त रिशु यादव के विरुद्ध थाना चांदा पर पूर्व में मु0अ0सं0 256/2025, धारा 115(2)/352/351(3)/324(2) बीएनएस व 3(1)(द,ध) एससी/एसटी एक्ट पंजीकृत है। *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम* प्र0नि0 श्री राजकुमार वर्मा, थाना चांदा, सुलतानपुर उ0नि0 श्री शंकरबक्श सिंह, थाना चांदा, सुलतानपुर का0 प्रदीप यादव, थाना चांदा, सुलतानपुर का0 विजय गौड़, थाना चांदा, सुलतानपुर1
- शास्त्र के साथ शस्त्र भी धारण करना होगा हमें - राजा भैया1
- नीलगाय से टकराकर बाइक सवार गंभीर घायल, सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर नीलगाय से टकराकर बाइक सवार गंभीर घायल, सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर संग्रामपुर। अमेठी-संग्रामपुर मार्ग पर रविवार को केडी ईंट भट्ठे के पास अचानक सड़क पर आई नीलगाय से टकराकर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब रामगढ़ निवासी अर्पित (25) पुत्र रामेश्वर बाइक संख्या UP 44 V 2472 से अमेठी की ओर से संग्रामपुर होते हुए रामगढ़ जा रहा था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अर्पित सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन एंबुलेंस के पहुंचने में देरी होने पर घायल को निजी कार से अमेठी सीएचसी पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।3