अमेठी में तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार मुसाफिरखाना। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुसाफिरखाना पुलिस ने एक युवक को तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में 13 सितंबर को क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अनुराग पाण्डेय (32) पुत्र वृन्दावन पाण्डेय निवासी तिलकराम पाण्डेय का पुरवा, मजरे नेवादा किशुनगढ़, थाना मुसाफिरखाना को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 235/26, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ सुलतानपुर और अमेठी के विभिन्न थानों में चोरी, एनडीपीएस एक्ट समेत अन्य धाराओं में चार मुकदमे पहले से दर्ज हैं। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सौरभ सिंह यादव, कांस्टेबल जावेद राईन चौहान और कांस्टेबल सुरेन्द्र पाल शामिल रहे।
अमेठी में तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार मुसाफिरखाना। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुसाफिरखाना पुलिस ने एक युवक को तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में 13 सितंबर को क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अनुराग पाण्डेय (32) पुत्र वृन्दावन पाण्डेय निवासी तिलकराम पाण्डेय का पुरवा, मजरे नेवादा किशुनगढ़, थाना मुसाफिरखाना को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 235/26, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ सुलतानपुर और अमेठी के विभिन्न थानों में चोरी, एनडीपीएस एक्ट समेत अन्य धाराओं में चार मुकदमे पहले से दर्ज हैं। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सौरभ सिंह यादव, कांस्टेबल जावेद राईन चौहान और कांस्टेबल सुरेन्द्र पाल शामिल रहे।
- आगामी त्योहारों के दृष्टिगत थाना बल्दीराय पुलिस द्वारा पारा बाजार में रूट मार्च/पैदल गश्त * *दिनांक-13.09.2026* *जनपद सुलतानपुर* *आगामी त्योहारों के दृष्टिगत थाना बल्दीराय पुलिस द्वारा पारा बाजार में रूट मार्च/पैदल गश्त* आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री विनीत जायसवाल के निर्देशन में थाना बल्दीराय पुलिस द्वारा क्षेत्र में सतर्कता एवं सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जा रही है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना बल्दीराय द्वारा मय पुलिस बल पारा बाजार में रूट मार्च/पैदल गश्त किया गया। इस दौरान बाजार एवं प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए आमजन एवं व्यापारियों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। पुलिस द्वारा आगामी त्योहारों के दृष्टिगत संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए क्षेत्र में लगातार भ्रमण एवं गश्त की जा रही है। आमजन से आपसी सौहार्द बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। *पुलिस मीडिया सेल* *जनपद सुलतानपुर ।*1
- प्रतापगढ़ के होनहार बच्चों को मिला गाडगे ज्ञान गौरव सम्मान, देखें पूरी खबर संत गाडगे जागरूकता मंच के तत्वावधान में आज प्रतापगढ़ शहर में एक भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में जनपद के मेधावी छात्र-छात्राओं को "गाडगे ज्ञान गौरव" सम्मान से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बुद्ध के समक्ष दीप प्रज्वलन और बुद्ध वंदना के साथ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षिका शोभा कनौजिया ने की और संचालन मंच के अध्यक्ष सुरेंद्र विमल ने किया। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी नंदलाल रजक ने कहा कि - प्रतिभा किसी परिस्थिति की मोहताज नहीं होती, आज के यही मेधावी बच्चे कल राष्ट्र का भविष्य तय करेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि डॉ राजकुमार कनौजिया ने बच्चों को मेहनत और निरंतर प्रयास का मंत्र दिया।इस दौरान समाजसेवी लक्खू चौधरी, रोशन लाल उमरवैश्य समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे और बच्चों का हौसला बढ़ाया।1
- सड़क हादसे में विजय पासवान की मौत, परिजनों ने रखी रास्ते की मांग—पूर्व विधायक राकेश सिंह पहुंचे, त्वरित शुरू हुआ रास्ते का निर्माण सेमरी गांव निवासी विजय पासवान की सड़क दुर्घटना में मौत की सूचना पर पूर्व विधायक राकेश सिंह परिजनों से मिलने पहुंचे। इस दौरान परिजनों ने आवागमन के लिए रास्ते की समस्या उनके सामने रखी। परिजनों की मांग पर रास्ते का निर्माण कार्य तत्काल शुरू कराया गया, जिससे ग्रामीणों में राहत की उम्मीद जगी। Rakesh Singh सड़क हादसे में विजय पासवान की मौत, परिजनों ने रखी रास्ते की मांग—पूर्व विधायक राकेश सिंह पहुंचे, त्वरित शुरू हुआ रास्ते का निर्माण सेमरी गांव निवासी विजय पासवान की सड़क दुर्घटना में मौत की सूचना पर पूर्व विधायक राकेश सिंह परिजनों से मिलने पहुंचे। इस दौरान परिजनों ने आवागमन के लिए रास्ते की समस्या उनके सामने रखी। परिजनों की मांग पर रास्ते का निर्माण कार्य तत्काल शुरू कराया गया, जिससे ग्रामीणों में राहत की उम्मीद जगी। Rakesh Singh1
- चांदा पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा, चाकू व नकदी बरामद चांदा पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा, चाकू व नकदी बरामद सुलतानपुर। चांदा थाना पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चाकू, स्टील के दो नाजिल और 350 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाने में दर्ज मुकदमे से संबंधित कार्रवाई की गई है। 13 सितंबर को संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग तथा वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम ने गड़मा-कोइरीपुर मोड़ के पास से रिशु यादव (28) पुत्र कदन यादव निवासी रजवाड़े रामपुर, थाना चांदा को गिरफ्तार किया। तलाशी में एक चाकू, गोल आकार के स्टील धातु के दो नाजिल और 350 रुपये मिले। पुलिस ने मामले में आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 और बीएनएस की धारा 317(2) की बढ़ोतरी की है। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी पर पूर्व में भी मुकदमा दर्ज है।2
- 450 से अधिक छात्र-छात्राओं ने दी सामान्य ज्ञान परीक्षा, नेताजी सुभाष चंद्र बोस वेलफेयर सोसाइटी का एक और सराहनीय प्रयास प्रतापगढ़। विद्यार्थियों में शिक्षा, सामान्य ज्ञान और प्रतियोगी भावना को बढ़ावा देने की दिशा में नेताजी सुभाष चंद्र बोस वेलफेयर सोसाइटी, कोहंडौर ने एक और सराहनीय पहल की है। संस्था की ओर से आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता रविवार को उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। प्रतियोगिता में दो दर्जन से अधिक विद्यालयों के लगभग 450 छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। परीक्षा के दौरान छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिला। संस्था की इस पहल की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। सोसाइटी का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारना, उनमें सामान्य ज्ञान के प्रति रुचि पैदा करना और उन्हें भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना है। प्रतियोगिता में समाज के प्रबुद्ध एवं बुद्धिजीवी लोगों के साथ शिक्षकगण भी मौजूद रहे। सोसाइटी के प्रबंधक हबीबुर्रहमान ने बताया कि परीक्षा का परिणाम 25 अक्टूबर 2026 को घोषित किया जाएगा। परिणाम के बाद संस्था की ओर से भव्य पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को लैपटॉप देकर सम्मानित किया जाएगा। वहीं परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा। संस्था के इस निर्णय से विद्यार्थियों में खुशी और उत्साह का माहौल है। सोसाइटी के पदाधिकारियों ने कहा कि संस्था भविष्य में भी विद्यार्थियों के हित में इस तरह के शैक्षिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी। क्षेत्र के बच्चों को एक मंच उपलब्ध कराकर उनकी प्रतिभा को सम्मानित करने का यह प्रयास निश्चित रूप से संस्था की एक और सराहनीय पहल है। कार्यक्रम में सोसाइटी के अध्यक्ष अजीम उल्ला, उपाध्यक्ष जमीर असगर, उर्मिला सरोज, राहुल सोनी, डी.के. सिंह, सिद्धनाथ मिश्रा, हरितखान, वसीम आदिशबाज , अजमान खान, रामनाथ, एजाज, इश्तियाक, अशुतोष पाठक, कौशिक इकराम, महफूज, संदीप, नादिर, तारिक, हजरत, दिनेश सरोज, आमिर लखनऊ, आशोक, महेंद्र, विजयलक्ष्मी, किरन, फैसल, कमाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।1
- कानपुर में 5600 करोड़ की साइबर धोखाधड़ी - कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने किया इंटर स्टेट गैंग का भंडाफोड - दो शातिर ठग गिरफ्तार, 65.26 लाख रुपये भी बरामद किये गये कानपुर में 5600 करोड़ की साइबर धोखाधड़ी - कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने किया इंटर स्टेट गैंग का भंडाफोड - दो शातिर ठग गिरफ्तार, 65.26 लाख रुपये भी बरामद किये गये The Dolphin 🐬 News Network कानपुर। कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी सराहनीय उपलब्धि हासिल करते हुये ऑनलाइन गेमिंग के जरिये 5600 करोड़ की साइबर धोखाधड़ी करने वाले इंटर स्टेट गैंग का भंडाफोड़ करते हुये दो शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। साइबर सेल की पुलिस टीम ने योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए कॉरपोरेट एवं फर्जी फर्मों के बैंक खातों का दुरुपयोग कर देशभर में साइबर ठगी करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। इस बाबत पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने प्रेस कांफ्रंेस की और गिरफ्तार शातिरों को मीडिया के सामने पेश किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में शाहजेव वारिस पुत्र मो0 अवेज नि० ओ0-97 तलाक महल रेल पटरी थाना-बेकनगंज कानपुर और. सलमान पुत्र शकील अहमद निवासी, हलीम कालेज के पास थाना चमनगंज कानपुर नगर शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से 65 लाख, 26 हजार रूपये के अलावा दो एड्रावाइड फोन तीन अदद चेकबुक, दो एटीएम कार्ड, खाता ओपनिंग फार्म, कैश जमा निकासी रसीद, जीएसटी/उद्यम सम्बन्धित प्रपत्र, मोबाइल फोन से आपराधिक कॉल रिकॉर्ड, व्हाट्सएप चैट एवं साइबर अपराध से संबंधित महत्वपूर्ण डिजिटल सामग्री प्राप्त हुई। प्रेस कांफें्रस में डीसीपी साइबर क्राइम सत्यजीत गुप्ता, एडीसीपी क्राइम सुमित सुधाकर रामटेके व एसीपी क्राइम अंजनी दहिया भी मौजूद थीं। #viralreelsシ #facebookreels #KanpurNews #kanpurpolice #ipsraghuveerlaal #ipssumitsudhakarramteke #ipsanjalidahiya #kanpurcybercell1
- सुल्तानपुर में रेलवे ट्रैक की ओवरहालिंग: 12 घंटे बंद रहा सड़क मार्ग, रेल यातायात भी रुका; राहगीरों को वैकल्पिक रास्तों से जाना पड़ा सुल्तानपुर के गोसाईगंज थाना टेढ़हू इलाके में रविवार को रेलवे ट्रैक की ओवरहालिंग की गई। इस दौरान रेलवे की BCM, WHT और DGS मशीनों से ट्रैक की मरम्मत और सुधार का काम हुआ। काम पूरा होने के बाद सड़क को रबराइज्ड किया गया, जिससे रेलवे ट्रैक पर सड़क की सतह बेहतर हो गई। ओवरहालिंग के कारण सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक सड़क मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह बंद रही। सड़क बंद करने की जानकारी पहले ही जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को दे दी गई थी। इस वजह से राहगीरों और वाहन चालकों को दूसरे रास्तों से जाना पड़ा। रेलवे ट्रैक पर काम के दौरान दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक रेल यातायात भी बंद रहा। तय समय में काम पूरा करने के लिए रेलवे कर्मचारियों और मजदूरों की टीम लगातार लगी रही। इस काम की निगरानी सीनियर मैकेनिकल केपी यादव और संदीप मौर्या ने की। ओवरहालिंग के समय राहुल, अभिषेक, मनीष और अंकित समेत कई मजदूर मौजूद थे। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि रात 8 बजे के बाद काम पूरा होने पर ट्रैक और सड़क मार्ग को आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा।1
- रामपुर हॉस्पिटल का हुआ भव्य उद्घाटन समारोह। सम्मानित लोग रहे उपस्थित प्रतापगढ़। रामपुर हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन समारोह संपन्न जनपद प्रतापगढ़ के मांधाता ब्लॉक के अंतर्गत मांधाता प्रतापगढ़ रोड पर रामपुर हॉस्पिटल के उद्घाटन समारोह में पहुंचे क्षेत्र के गणमान्य नागरिक समाजसेवी नेता।डा .के के तिवारी का संकल्प हुआ पूरा पैतृक गांव रामपुर मुश्तर्का में निर्मित हुआ रामपुर हॉस्पिटल. क्षेत्रीय जनमानस की सेवा में समर्पित डॉक्टर के के तिवारी।1
- शटडाउन के बाद अचानक शुरू हुई बिजली सप्लाई, संविदा लाइनमैन गंभीर रूप से झुलसा शटडाउन के बाद अचानक शुरू हुई बिजली सप्लाई, संविदा लाइनमैन गंभीर रूप से झुलसा अमेठी में हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट ठीक करते समय अचानक बिजली सप्लाई शुरू होने से संविदा लाइनमैन गंभीर रूप से झुलस गया। हादसा शनिवार शाम करीब छह बजे भादर ब्लॉक के सांगापुर हरखा मजरा गांव में हुआ। घायल लाइनमैन सुनील शर्मा (35) को पहले भादर सीएचसी ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए उन्हें सुल्तानपुर जिला अस्पताल और बाद में लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार पीपरपुर बिजली उपकेंद्र के सोनारी फीडर की एलटी लाइन में खराबी आई थी। सुनील शर्मा मरम्मत के लिए शटडाउन लेकर लाइन पर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक बिजली सप्लाई शुरू हो गई और वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद लाइन पर काम करने से पहले शटडाउन की पुष्टि और सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। अधिशासी अभियंता उमेश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी जुटाई जा रही है। सप्लाई किन परिस्थितियों में शुरू हुई और सुरक्षा नियमों का पालन हुआ था या नहीं, इसकी जांच कराई जाएगी। लापरवाही सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।1