पंडरिया में 250 सीटर ऑडिटोरियम निर्माण को मिली स्वीकृति, 1.99 करोड़ रुपये से बनेगा आधुनिक सभागार CHHATTISGARH UPDATE. पंडरिया। पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए नगर को एक और महत्वपूर्ण सौगात मिली है। पंडरिया नगर में लगभग 1 करोड़ 99 लाख 50 हजार रुपये की लागत से 250 सीटर आधुनिक ऑडिटोरियम के निर्माण के लिए प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। लंबे समय से नगर में एक आधुनिक सभागार की मांग की जा रही थी, जहां शैक्षणिक, सांस्कृतिक, सामाजिक और प्रशासनिक कार्यक्रम सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित किए जा सकें। स्वीकृति मिलने के बाद क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। विधायक भावना बोहरा ने बताया कि पंडरिया नगर में आधुनिक ऑडिटोरियम की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। इसके लिए लगातार प्रयास किए गए, जिसके परिणामस्वरूप नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग से निर्माण कार्य को मंजूरी मिली। उन्होंने कहा कि यह भवन केवल एक सभागार नहीं होगा, बल्कि क्षेत्र के विद्यार्थियों, युवाओं, कलाकारों, सामाजिक संगठनों और विभिन्न संस्थाओं के लिए गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा। ऑडिटोरियम बनने के बाद यहां शैक्षणिक सेमिनार, प्रतियोगी परीक्षाओं के मार्गदर्शन कार्यक्रम, करियर काउंसलिंग, प्रशिक्षण कार्यशालाएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम, साहित्यिक आयोजन, संगोष्ठियां, सम्मान समारोह, सरकारी योजनाओं के जनजागरूकता कार्यक्रम तथा विभिन्न सामाजिक और प्रशासनिक बैठकों का आयोजन आधुनिक सुविधाओं के साथ किया जा सकेगा। इससे स्थानीय स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बेहतर मंच उपलब्ध होगा। भावना बोहरा ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना, युवाओं के विकास और जनसुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी जा रही है। उनका कहना है कि यह ऑडिटोरियम आने वाली पीढ़ियों के लिए अवसरों का केंद्र बनेगा, जहां युवा अपनी प्रतिभा को निखार सकेंगे और सांस्कृतिक गतिविधियों को भी नई पहचान मिलेगी। उन्होंने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने नगरवासियों को इस उपलब्धि पर बधाई भी दी। उन्होंने बताया कि पंडरिया विधानसभा में पिछले वर्षों के दौरान सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, खेल और अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए बड़े पैमाने पर कार्य किए गए हैं। हरिनाला पुल निर्माण, पंडरिया बाईपास, मुख्य मार्ग का निर्माण, बिसेसरा नाला से हरिनाला तक सड़क निर्माण, नवीन नगर पालिका भवन, नालंदा परिसर लाइब्रेरी, व्यवहार न्यायालय भवन, व्यावसायिक परिसर, मिनी स्टेडियम, चौक-चौराहों के सौंदर्यीकरण तथा विभिन्न वार्डों और गांवों में सड़क, नाली, पुल-पुलिया, बिजली, प्रकाश व्यवस्था और पेयजल जैसी परियोजनाओं पर भी कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा और जनता की आवश्यकताओं के अनुरूप नई विकास परियोजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद अब ऑडिटोरियम निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू होने की उम्मीद है, जिससे भविष्य में पंडरिया को एक आधुनिक और बहुउद्देशीय सभागार की सुविधा मिल सकेगी।

- ग्राम पंचायत बरतोरी (सि) में ग्राम सभा संपन्न, विकास कार्यों के कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित तिल्दा-नेवरा। ग्राम पंचायत बरतोरी (सि) में सरपंच पुष्पा सुमित सिंह की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में पंचायत के समग्र विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) की विभिन्न थीमों से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता देते हुए प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही गांव की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए प्रमुख चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, बेहतर रोशनी के लिए स्ट्रीट लाइट व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा गांव में विभिन्न विकास कार्यों को स्वीकृति देने संबंधी प्रस्ताव रखे गए। ग्राम सभा में उपस्थित सभी पंचों एवं ग्रामीणों ने प्रस्तावों का समर्थन करते हुए उन्हें सर्वसम्मति से पारित किया। इस दौरान पंचायत क्षेत्र के विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूरा कराने पर भी सहमति बनी। ग्राम सभा में सरपंच पुष्पा सुमित सिंह सहित पंचायत के सभी पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।2
- छात्र सावधान,कही आप भी,,बारहवीं के छात्र के साथ 12 लाख का Fraud!, उच्च शिक्षा के नाम पर साइबर ठगी का एक बड़ा मामला बिलासपुर के तारबहार थाना क्षेत्र में सामने आया है। प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान IIIT हैदराबाद में एडमिशन दिलाने का झांसा देकर एक छात्रा से 12 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी कर ली गई। आरोप है कि फर्जी एडमिशन कंसल्टेंसी चलाने वाले लोगों ने पहले छात्रा और उसके परिजनों का भरोसा जीता, फिर एडमिशन पक्का कराने का दावा करते हुए किस्तों में पूरी रकम अपने खाते में ट्रांसफर करा ली। जब न एडमिशन मिला और न ही पैसे वापस हुए, तब पीड़िता ने तारबहार थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- कवर्धा/अमरकंटक। सावन के पावन महीने में भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए निकली शिव शक्ति बोल-बम समिति, कुसुमघटा की कांवर यात्रा में उस समय बड़ा व्यवधान उत्पन्न हो गया कवर्धा/अमरकंटक। सावन के पावन महीने में भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए निकली शिव शक्ति बोल-बम समिति, कुसुमघटा की कांवर यात्रा में उस समय बड़ा व्यवधान उत्पन्न हो गया, जब समिति की व्यवस्थापक गाड़ी को अमरकंटक से लमनी और आगे खुड़िया जाने के दौरान अलग-अलग बेरियल पर रोक दिया गया।1
- पोंडी बिजली ऑफिस का घेराव! बढ़ते बिलों पर कांग्रेस का बड़ा आंदोलन। पोंडी बिजली ऑफिस का घेराव! बढ़ते बिलों पर कांग्रेस का बड़ा आंदोलन। ⚡ स्मार्ट मीटर पर सियासत तेज! कांग्रेस ने सरकार को घेरा, बिजली दफ्तर में किया प्रदर्शन। #Kawardha #Pondi #Congress #SmartMeter #ElectricityBill PowerDepartment Protest BreakingNews Chhattisgarh CGNews1