देवा महादेवा के तर्ज पर आयोजित पलिया विराट पशु मेला का शुभारंभ मेला में मनोरंजन के कई साधन होंगे उपलब्ध बाराबंकी। जनपद के तहसील हैदरगढ़ के सुबेहा क्षेत्र में पलिया पशु मेला एवं नुमाइश का सोमवार को शुभारंभ हुआ। देवा महादेवा महोत्सव की तर्ज पर आयोजित इस मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि महंत कृष्णानंद भारती और क्षेत्रीय विधायक दिनेश रावत ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रामदेव सिंह, नगर अध्यक्ष सुबेहा देवीदीन रावत, चौधरी हुमायूं हुसैन, हैदरगढ़ चेयरमैन आलोक तिवारी, प्रधान प्रतिनिधि अनिल सिंह, मनोज मिश्रा और मंडल अध्यक्ष सुबेहा रणवीर सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। पलिया पशु मेला के प्रबंधक जावेद आलम ने बताया कि यह मेला 30 दिसंबर तक चलेगा। मेला प्रबंधक जावेद आलम ने सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन का सहयोग लिया जा रहा है। मेला कमेटी ने महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। जिसमें जगह-जगह स्वयंसेवकों की तैनाती और सीसीटीवी कैमरे शामिल हैं। बाहर से आने वाले व्यापारियों और आगंतुकों के लिए भी व्यापक प्रबंध किए गए हैं। जावेद आलम ने बताया कि मेले में 24 और 25 दिसंबर को कुश्ती के मुकाबले आयोजित होंगे। इनमें सुविख्यात पहलवान जावेद गनी का मुकाबला भूटान के चिम चिम डोगरा से होगा। इसके अतिरिक्त, पहलवान मौसम अली और देवा थापा के बीच भी एक रोमांचक कुश्ती देखने को मिलेगी। मेले में उच्च प्रजाति के दुधारू पशु आकर्षण का केंद्र होंगे। इनमें अमृतसर की नस्लदार गायें, पंजाब की पड़िया और हरियाणा की भैंसें शामिल हैं। काबुल के बलूथरा नस्ल के घोड़े और उनके बच्चे, साथ ही जयपुर के बकरी के बच्चे भी यहां खरीद-फरोख्त के लिए उपलब्ध होंगे। मनोरंजन के लिए मौत का कुआं, नाच नौटंकी किस्सा और सर्कस भी मेले का हिस्सा होंगे। इसके अलावा,सहारनपुर के प्रसिद्ध फर्नीचर की दुकानें और तिब्बत के ऊनी वस्त्र भी यहां उपलब्ध होंगे। आपको बता दें कि मेला प्रबंधक जावेद आलम ने मेले में आए मुख्य अतिथि महंत कृष्णानंद भारती, व क्षेत्रीय विधायक दिनेश रावत का अंगवस्त्र भेंट देकर सम्मानित किया और उनका आभार व्यक्त किया। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक कृष्णकांत सिंह पुलिस बल के साथ सुरक्षा में मुस्तैद रहे।
देवा महादेवा के तर्ज पर आयोजित पलिया विराट पशु मेला का शुभारंभ मेला में मनोरंजन के कई साधन होंगे उपलब्ध बाराबंकी। जनपद के तहसील हैदरगढ़ के सुबेहा क्षेत्र में पलिया पशु मेला एवं नुमाइश का सोमवार को शुभारंभ हुआ। देवा महादेवा महोत्सव की तर्ज पर आयोजित इस मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि महंत कृष्णानंद भारती और क्षेत्रीय विधायक दिनेश रावत ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रामदेव सिंह, नगर अध्यक्ष सुबेहा देवीदीन रावत, चौधरी हुमायूं हुसैन, हैदरगढ़ चेयरमैन आलोक तिवारी, प्रधान प्रतिनिधि अनिल सिंह, मनोज मिश्रा और मंडल अध्यक्ष सुबेहा रणवीर सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। पलिया पशु मेला के प्रबंधक जावेद आलम ने बताया कि यह
मेला 30 दिसंबर तक चलेगा। मेला प्रबंधक जावेद आलम ने सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन का सहयोग लिया जा रहा है। मेला कमेटी ने महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। जिसमें जगह-जगह स्वयंसेवकों की तैनाती और सीसीटीवी कैमरे शामिल हैं। बाहर से आने वाले व्यापारियों और आगंतुकों के लिए भी व्यापक प्रबंध किए गए हैं। जावेद आलम ने बताया कि मेले में 24 और 25 दिसंबर को कुश्ती के मुकाबले आयोजित होंगे। इनमें सुविख्यात पहलवान जावेद गनी का मुकाबला भूटान के चिम चिम डोगरा से होगा। इसके अतिरिक्त, पहलवान मौसम अली और देवा थापा के बीच भी एक रोमांचक कुश्ती देखने को मिलेगी। मेले में उच्च प्रजाति के दुधारू पशु आकर्षण
का केंद्र होंगे। इनमें अमृतसर की नस्लदार गायें, पंजाब की पड़िया और हरियाणा की भैंसें शामिल हैं। काबुल के बलूथरा नस्ल के घोड़े और उनके बच्चे, साथ ही जयपुर के बकरी के बच्चे भी यहां खरीद-फरोख्त के लिए उपलब्ध होंगे। मनोरंजन के लिए मौत का कुआं, नाच नौटंकी किस्सा और सर्कस भी मेले का हिस्सा होंगे। इसके अलावा,सहारनपुर के प्रसिद्ध फर्नीचर की दुकानें और तिब्बत के ऊनी वस्त्र भी यहां उपलब्ध होंगे। आपको बता दें कि मेला प्रबंधक जावेद आलम ने मेले में आए मुख्य अतिथि महंत कृष्णानंद भारती, व क्षेत्रीय विधायक दिनेश रावत का अंगवस्त्र भेंट देकर सम्मानित किया और उनका आभार व्यक्त किया। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक कृष्णकांत सिंह पुलिस बल के साथ सुरक्षा में मुस्तैद रहे।
- बाराबंकी जनपद के कस्बा रसौली स्थित कन्हाईपुर हनुमान गढ़ी मंदिर में हनुमान जयंती के अवसर पर भक्तों का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना की। देशभर में 2 अप्रैल को हनुमान जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि को हर वर्ष हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान की पूजा-अर्चना का विशेष महत्व है। शास्त्रों के अनुसार, वानरराज केसरी और माता अंजना के पुत्र हनुमान जी को भगवान शिव का 11वां रुद्रावतार माना जाता है। उनकी भक्ति और शक्ति के कारण उन्हें संकटमोचन भी कहा जाता है। भारत में हनुमान जी के कई प्रसिद्ध मंदिर हैं, जिनकी विशेष मान्यता है। इन मंदिरों में सालभर भक्तों की लंबी कतारें लगी रहती हैं और इनके प्रति भक्तों की अटूट आस्था है। ऐसी मान्यता है कि इन सिद्धपीठों पर दर्शन करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इन्हीं प्रसिद्ध मंदिरों में से एक हनुमान गढ़ी मंदिर भगवान राम की नगरी अयोध्या में स्थित है। यह मंदिर अयोध्या शहर के बीचों-बीच एक ऊंचे टीले पर बना हुआ है। इसके दक्षिण में अंगद और सुग्रीव टीले भी स्थित हैं। इस मंदिर से जुड़ी कई पौराणिक कथाएं और मान्यताएं हैं। कहा जाता है कि लंका से लौटने के बाद भगवान राम ने अपने प्रिय भक्त हनुमान को यह स्थान रहने के लिए दिया था, इसलिए इसे हनुमान जी का घर भी कहते हैं। अथर्ववेद के अनुसार, भगवान राम ने हनुमान जी से कहा था कि अयोध्या में उनके दर्शन करने से पहले भक्तों को हनुमान जी के दर्शन करने होंगे। यह मंदिर हनुमान जी का सिद्धपीठ माना जाता है, जिसे स्वयं भगवान राम ने उन्हें सौंपा था।2
- #LPG गैस लीक कांड : ड्राइवर की #दिलेरी से बचा बड़ा हादसा...! गैस टैंकर के #ड्राइवर ने सूझबूझ से लीकेज टैंकर को भीड़ से निकाल कर सुनसान जगह खड़ा किया लीकेज #टैंकर पर चढ़ कर वाल्ब सही करने का किया प्रयास ड्राइवर के अनुसार असेनी मोड़ पर खराब सड़क से #झटका लगने के बाद लीकेज हुई गैस #LPG गैस टैंकर में गैस रिसाव से हड़कम...! #अयोध्या लखनऊ हाईवे पर रोका गया यातायात #बाराबंकी के असेनी मोड़ पर हादसा फायर विभाग मौके पर राहत बचाओ कार्य जारी मथुरा से गैस लेकर नेपाल जा रहा था टैंकर आस पास के गांव में हड़कंप लगभग चार घंटे तक जाम रहा हाइवे #आईपीएल मैच देखने वाले फंसे रहे जाम में4
- बाराबंकी जनपद के सबसे व्यस्त लखनऊ अयोध्या नेशनल हाईवे पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब गैस से लदे एक टैंकर में अचानक रिसाव शुरू हो गया। नगर कोतवाली क्षेत्र के असैनी मोड़ के पास हुई इस घटना से राहगीरों में दहशत फैल गई।सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम ने सुरक्षा के मद्देनजर हाईवे की दोनों लेन को रोककर रूट डायवर्ट कर दिया, जिससे शहर के भीतर भीषण जाम की स्थिति पैदा हो गई।जानकारी के अनुसार टैंकर चालक गुरप्रीत मथुरा से करीब 18 टन एलपीजी लादकर नेपाल जा रहा था। बुधवार शाम करीब 6:45 बजे जैसे ही वह असैनी मोड़ के पास पहुँचा, टैंकर के ऊपरी हिस्से में लगे वाल्व से अचानक गैस का रिसाव होने लगा। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को किनारे रोका और पुलिस को सूचना दी।ज्वलनशील गैस के रिसाव की खबर मिलते ही प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया। मौके पर पहुँची नगर कोतवाली पुलिस और यातायात प्रभारी ने सुरक्षा के लिहाज से बाराबंकी शहर से असैनी मोड़ की ओर जाने वाले वाहनों को रोक दिया।एहतियात के तौर पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों को भी मौके पर बुला लिया गया। रूट डायवर्जन के कारण शहर के मुख्य चौराहों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रशासनिक टीम देर शाम तक गैस रिसाव को पूरी तरह बंद करने के प्रयास में जुटी रही। एहतियात के तौर पर आसपास की दुकानों को भी बंद करा दिया गया ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।1
- *सीतापुर में दर्दनाक सड़क हादसा, पैदल जा रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार वाहन ने कुचला* सीतापुर के कमलापुर थाना क्षेत्र के मानपारा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ¹। *क्या है मामला?* जानकारी के मुताबिक, व्यक्ति पैदल जा रहा था जब तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उसे कुचल दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्या आप जानना चाहेंगे कि इस हादसे में पुलिस ने क्या कार्रवाई की है या सीतापुर में सड़क हादसों की क्या स्थिति है?1
- बाराबंकी में दर्दनाक सड़क हादसा: युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर बाराबंकी जनपद के मसौली थाना क्षेत्र अंतर्गत बाराबंकी–बहराइच हाईवे पर बुधवार दोपहर करीब 3 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल युवक अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से गोंडा से लखनऊ की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि टक्कर मारने वाला वाहन मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बड़ा गांव पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल युवक की पहचान अभय प्रताप सिंह पुत्र अजय प्रताप सिंह, निवासी सिरौना थाना विशेश्वरगंज, जनपद बहराइच के रूप में हुई है। युवक के पैर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल उसका इलाज जिला अस्पताल में जारी है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। गनीमत रही कि युवक ने हेलमेट पहन रखा था, जिससे उसकी जान बच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाने के साथ ही परिजनों को सूचना दे दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और फरार वाहन की तलाश की जा रही है।2
- बाराबंकी के लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर LPG टैंकर से गैस रिसाव होने की घटना सामने आई है। रिसाव की सूचना मिलते ही प्रशासन ने तुरंत एहतियातन ट्रैफिक रोक दिया। मौके पर पुलिस और संबंधित टीमें पहुंचकर हालात को काबू में करने में जुटी हैं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आसपास के क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है।1
- डीएम देवरिया की अपील 👆 देवरिया में गेहूं की फसल तैयार है—गर्मी में आग से सतर्क रहें! ✅ कंबाइन/भूसा मशीन के साथ पानी, बालू व अग्निशमन यंत्र रखें ✅ आग लगते ही तुरंत जुताई कर फैलाव रोकें ✅ तेज हवा के समय भूसा मशीन चलाने से बचें आपकी सतर्कता ही आपकी मेहनत की सुरक्षा है। #देवरिया #deoriaup52 #deorianews1
- ब्रेकिंग न्यूज़...... लखनऊ के काकोरी क्षेत्र में पुलिस की मिलीभगत से जुआ हो रहा संचालित गुरुदीन खेड़ा में कब्रिस्तान के पास खुलेआम जुआ खेलने की सूचना। अमरूद की बाग के नजदीक रोजाना जुटती है जुआरियों की भीड़ सूत्र...... सुभाष और सतीश नाम के व्यक्ति खिला रहे जुआ। स्थानीय लोगों का आरोप—पुलिस सब कुछ जानकर भी बनी हुई है मौन। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से लोग परेशान। जुए के अड्डों से अपराधियों को मिल रहा बढ़ावा, सुरक्षा पर सवाल। रात होते ही इलाके में बढ़ जाती है संदिग्ध गतिविधियां। शिकायतों के बावजूद अब तक नहीं हुई कोई ठोस कार्रवाई। ग्रामीणों में आक्रोश, प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग। काकोरी पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठ रहे गंभीर सवाल जुआ खेलते विडिओ वायरल......1