logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हादसा बाराबंकी में दर्दनाक सड़क हादसा: युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर बाराबंकी जनपद के मसौली थाना क्षेत्र अंतर्गत बाराबंकी–बहराइच हाईवे पर बुधवार दोपहर करीब 3 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल युवक अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से गोंडा से लखनऊ की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि टक्कर मारने वाला वाहन मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बड़ा गांव पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल युवक की पहचान अभय प्रताप सिंह पुत्र अजय प्रताप सिंह, निवासी सिरौना थाना विशेश्वरगंज, जनपद बहराइच के रूप में हुई है। युवक के पैर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल उसका इलाज जिला अस्पताल में जारी है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। गनीमत रही कि युवक ने हेलमेट पहन रखा था, जिससे उसकी जान बच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाने के साथ ही परिजनों को सूचना दे दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और फरार वाहन की तलाश की जा रही है।

1 day ago
user_Adarsh rawat press
Adarsh rawat press
पत्रकार नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
1 day ago

हादसा बाराबंकी में दर्दनाक सड़क हादसा: युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर बाराबंकी जनपद के मसौली थाना क्षेत्र अंतर्गत बाराबंकी–बहराइच हाईवे पर बुधवार दोपहर करीब 3 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल युवक अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से गोंडा से लखनऊ की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि टक्कर मारने वाला वाहन मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य

b313084e-1e78-4e8c-8d41-957de7759299

केंद्र, बड़ा गांव पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल युवक की पहचान अभय प्रताप सिंह पुत्र अजय प्रताप सिंह, निवासी सिरौना थाना विशेश्वरगंज, जनपद बहराइच के रूप में हुई है। युवक के पैर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल उसका इलाज जिला अस्पताल में जारी है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। गनीमत रही कि युवक ने हेलमेट पहन रखा था, जिससे उसकी जान बच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाने के साथ ही परिजनों को सूचना दे दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और फरार वाहन की तलाश की जा रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • लखनऊ के विकास नगर स्थित LDA स्टेडियम के निजी प्रबंधन में जाने के बाद फीस में भारी इजाफा किया गया है। लोगों का कहना है कि बढ़ोतरी 100% से 500% तक की गई है, जिससे आम वर्ग के लिए स्टेडियम पहुंच से दूर होता जा रहा है। वहीं आरोप है कि इतनी फीस बढ़ने के बावजूद सुविधाएं पहले जैसी ही हैं। पानी और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं में सुधार नहीं हुआ है। मामले को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की जा रही है।
    1
    लखनऊ के विकास नगर स्थित LDA स्टेडियम के निजी प्रबंधन में जाने के बाद फीस में भारी इजाफा किया गया है। लोगों का कहना है कि बढ़ोतरी 100% से 500% तक की गई है, जिससे आम वर्ग के लिए स्टेडियम पहुंच से दूर होता जा रहा है।
वहीं आरोप है कि इतनी फीस बढ़ने के बावजूद सुविधाएं पहले जैसी ही हैं। पानी और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं में सुधार नहीं हुआ है।
मामले को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की जा रही है।
    user_ᴛʜᴇ ʟᴜᴄᴋɴᴏᴡ ᴄʀɪᴍᴇ
    ᴛʜᴇ ʟᴜᴄᴋɴᴏᴡ ᴄʀɪᴍᴇ
    Court reporter लखनऊ, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    44 min ago
  • जानकीपुरम ट्रामा सेंटर में इलाज के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है। युवती कामिनी वर्मा का आरोप है कि प्लास्टर के लिए ₹600 और दोबारा जाने पर ₹700 वसूले गए। विरोध करने पर अभद्रता और भाई के साथ हाथापाई की गई। वहीं भाजपा बूथ अध्यक्ष पुष्पा तिवारी ने भी पोती के इलाज के लिए ₹800 वसूले जाने का आरोप लगाया है। सवाल: क्या सरकारी अस्पतालों में अब ‘कैश दो, इलाज लो’ का सिस्टम चल रहा है?
    1
    जानकीपुरम ट्रामा सेंटर में इलाज के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है। युवती कामिनी वर्मा का आरोप है कि प्लास्टर के लिए ₹600 और दोबारा जाने पर ₹700 वसूले गए। विरोध करने पर अभद्रता और भाई के साथ हाथापाई की गई।
वहीं भाजपा बूथ अध्यक्ष पुष्पा तिवारी ने भी पोती के इलाज के लिए ₹800 वसूले जाने का आरोप लगाया है।
सवाल: क्या सरकारी अस्पतालों में अब ‘कैश दो, इलाज लो’ का सिस्टम चल रहा है?
    user_NATIONAL INDIA TV
    NATIONAL INDIA TV
    Local News Reporter बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • तहसील फतेहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत फतेहपुर-रामनगर मार्ग पर स्थित गुरसेल माता मंदिर पर चैत्र पूर्णिमा और हनुमान जयंती के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। श्रद्धालु माता रानी के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते नजर आए। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में भक्ति का विशेष माहौल बना रहा। जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया, जहां भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया और सेवा भाव से भोजन वितरण में भी भाग लिया। भंडारों में पूड़ी, सब्जी, हलवा और अन्य प्रसाद वितरित किया गया। स्थानीय युवाओं और सामाजिक संगठनों ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग किया। स्थानीय निवासियों ने बताया कि हर माह पूर्णिमा के अवसर पर यहां मेला लगता है, लेकिन इस बार चैत्र पूर्णिमा के साथ हनुमान जयंती होने के कारण श्रद्धालुओं की संख्या सामान्य से कई गुना अधिक रही। मंदिर परिसर को सजाया गया था और भक्तिमय भजन-कीर्तन से वातावरण गूंज उठा। सुरक्षा और व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए स्थानीय प्रशासन भी सतर्क रहा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। पूरे दिन मंदिर परिसर में श्रद्धा, आस्था और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसने इस आयोजन को और भी खास बना दिया।
    1
    तहसील फतेहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत फतेहपुर-रामनगर मार्ग पर स्थित गुरसेल माता मंदिर पर चैत्र पूर्णिमा और हनुमान जयंती के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। श्रद्धालु माता रानी के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते नजर आए।
मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में भक्ति का विशेष माहौल बना रहा। जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया, जहां भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया और सेवा भाव से भोजन वितरण में भी भाग लिया। भंडारों में पूड़ी, सब्जी, हलवा और अन्य प्रसाद वितरित किया गया। स्थानीय युवाओं और सामाजिक संगठनों ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग किया।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि हर माह पूर्णिमा के अवसर पर यहां मेला लगता है, लेकिन इस बार चैत्र पूर्णिमा के साथ हनुमान जयंती होने के कारण श्रद्धालुओं की संख्या सामान्य से कई गुना अधिक रही। मंदिर परिसर को सजाया गया था और भक्तिमय भजन-कीर्तन से वातावरण गूंज उठा।
सुरक्षा और व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए स्थानीय प्रशासन भी सतर्क रहा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। पूरे दिन मंदिर परिसर में श्रद्धा, आस्था और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसने इस आयोजन को और भी खास बना दिया।
    user_देश दस्तक न्यूज़
    देश दस्तक न्यूज़
    Local News Reporter फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बाराबंकी। विकासखंड निंदूरा क्षेत्र के ग्राम बहरौली स्थित सुप्रसिद्ध बाबा मस्तराम दास आश्रम में गुरुवार को आयोजित हवन-पूजन एवं भंडारे में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ-साथ प्रदेश के विभिन्न जनपदों से लाखों की संख्या में भक्त यहां पहुंचे और बाबा मस्तराम दास के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। बताया जाता है कि हर महीने की पूर्णिमा के अवसर पर इस पवित्र आश्रम में हवन एवं भंडारे का आयोजन किया जाता है, जिसमें दूर-दराज से श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होते हैं। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से प्रार्थना करने पर बाबा मस्तराम दास सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। यही कारण है कि गुरुवार को सीतापुर, बहराइच, गोंडा, कानपुर, लखीमपुर और लखनऊ सहित कई जिलों से भक्त यहां पहुंचे। श्रद्धालुओं ने आश्रम पहुंचकर विधि-विधान से हवन में आहुति दी और भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। पूरे परिसर में “बाबा मस्तराम दास की जय” के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। मेले जैसा दृश्य देखने को मिला, जहां आए हुए श्रद्धालुओं ने विभिन्न दुकानों पर खरीदारी का भी आनंद लिया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कुर्सी थाना पुलिस मुस्तैद रही। पुलिस बल पूरे समय मौके पर तैनात रहा और भीड़ को नियंत्रित करता नजर आया। वहीं, आश्रम समिति के सदस्य भी श्रद्धालुओं की सुविधा और सहयोग के लिए सक्रिय रूप से लगे रहे। आयोजन शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ।
    1
    बाराबंकी। विकासखंड निंदूरा क्षेत्र के ग्राम बहरौली स्थित सुप्रसिद्ध बाबा मस्तराम दास आश्रम में गुरुवार को आयोजित हवन-पूजन एवं भंडारे में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ-साथ प्रदेश के विभिन्न जनपदों से लाखों की संख्या में भक्त यहां पहुंचे और बाबा मस्तराम दास के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
बताया जाता है कि हर महीने की पूर्णिमा के अवसर पर इस पवित्र आश्रम में हवन एवं भंडारे का आयोजन किया जाता है, जिसमें दूर-दराज से श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होते हैं। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से प्रार्थना करने पर बाबा मस्तराम दास सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। यही कारण है कि गुरुवार को सीतापुर, बहराइच, गोंडा, कानपुर, लखीमपुर और लखनऊ सहित कई जिलों से भक्त यहां पहुंचे।
श्रद्धालुओं ने आश्रम पहुंचकर विधि-विधान से हवन में आहुति दी और भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। पूरे परिसर में “बाबा मस्तराम दास की जय” के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। मेले जैसा दृश्य देखने को मिला, जहां आए हुए श्रद्धालुओं ने विभिन्न दुकानों पर खरीदारी का भी आनंद लिया।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कुर्सी थाना पुलिस मुस्तैद रही। पुलिस बल पूरे समय मौके पर तैनात रहा और भीड़ को नियंत्रित करता नजर आया। वहीं, आश्रम समिति के सदस्य भी श्रद्धालुओं की सुविधा और सहयोग के लिए सक्रिय रूप से लगे रहे। आयोजन शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ।
    user_पत्रकार श्रियांक शर्मा
    पत्रकार श्रियांक शर्मा
    Local News Reporter फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • डीएम देवरिया की अपील 👆 देवरिया में गेहूं की फसल तैयार है—गर्मी में आग से सतर्क रहें! ✅ कंबाइन/भूसा मशीन के साथ पानी, बालू व अग्निशमन यंत्र रखें ✅ आग लगते ही तुरंत जुताई कर फैलाव रोकें ✅ तेज हवा के समय भूसा मशीन चलाने से बचें आपकी सतर्कता ही आपकी मेहनत की सुरक्षा है। #देवरिया #deoriaup52 #deorianews
    1
    डीएम देवरिया की अपील 👆
देवरिया में गेहूं की फसल तैयार है—गर्मी में आग से सतर्क रहें!
✅ कंबाइन/भूसा मशीन के साथ पानी, बालू व अग्निशमन यंत्र रखें
✅ आग लगते ही तुरंत जुताई कर फैलाव रोकें
✅ तेज हवा के समय भूसा मशीन चलाने से बचें
आपकी सतर्कता ही आपकी मेहनत की सुरक्षा है। #देवरिया #deoriaup52 #deorianews
    user_खबर पूर्वांचल
    खबर पूर्वांचल
    Media and News Sadar, Lucknow•
    2 hrs ago
  • *सरकारी ट्रामा सेंटर में वसूली का खेल! पैसे बिना नहीं इलाज, विरोध पर हाथापाई के आरोप* लखनऊ के जानकीपुरम ट्रामा सेंटर में इलाज के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है। युवती कामिनी वर्मा का आरोप है कि प्लास्टर के लिए ₹600 और दोबारा जाने पर ₹700 वसूले गए। विरोध करने पर अभद्रता और भाई के साथ हाथापाई की गई। वहीं भाजपा बूथ अध्यक्ष पुष्पा तिवारी ने भी पोती के इलाज के लिए ₹800 वसूले जाने का आरोप लगाया है। सवाल: क्या सरकारी अस्पतालों में अब ‘कैश दो, इलाज लो’ का सिस्टम चल रहा है?
    1
    *सरकारी ट्रामा सेंटर में वसूली का खेल! पैसे बिना नहीं इलाज, विरोध पर हाथापाई के आरोप*
लखनऊ के जानकीपुरम ट्रामा सेंटर में इलाज के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है।
युवती कामिनी वर्मा का आरोप है कि प्लास्टर के लिए ₹600 और दोबारा जाने पर ₹700 वसूले गए। विरोध करने पर अभद्रता और भाई के साथ हाथापाई की गई।
वहीं भाजपा बूथ अध्यक्ष पुष्पा तिवारी ने भी पोती के इलाज के लिए ₹800 वसूले जाने का आरोप लगाया है।
सवाल: क्या सरकारी अस्पतालों में अब ‘कैश दो, इलाज लो’ का सिस्टम चल रहा है?
    user_Sameer Safder naqvi
    Sameer Safder naqvi
    Video Creator सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जनपद बाराबंकी मोहिनी गैस एजेंसी के मैनेजर सुनील चौधरी उन्होंने एक पत्रकार से बदतमीजी से बात की और उसका माइक तोड़ने का प्रयास भी किया गया इसीलिए बाराबंकी पुलिस अधीक्षक महोदय को एक दिया गया ज्ञापन कार्रवाई के लिए पत्रकार दिनेश कुमार वर्मा
    1
    जनपद बाराबंकी मोहिनी गैस एजेंसी के मैनेजर सुनील चौधरी उन्होंने एक पत्रकार से बदतमीजी से बात की और उसका माइक तोड़ने का प्रयास भी किया गया इसीलिए बाराबंकी पुलिस अधीक्षक महोदय को एक दिया गया ज्ञापन कार्रवाई के लिए पत्रकार दिनेश कुमार वर्मा
    user_राम जी दीक्षित पत्रकार
    राम जी दीक्षित पत्रकार
    Voice of people नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। ‘हुक कैफ़े’ नाम का हुक्का बार, जिसे फरवरी में पुलिस द्वारा सील किया गया था, वह अब भी खुलेआम संचालित हो रहा है। आरोप है कि हुक्का बार संचालक पुलिस कार्रवाई को दरकिनार कर बेखौफ तरीके से कारोबार चला रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सीलिंग के बावजूद लगातार संचालन प्रशासनिक लापरवाही या मिलीभगत की ओर इशारा करता है। इस मामले ने अब तूल पकड़ लिया है और लोग पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस पर क्या सख्त कदम उठाता है।
    1
    लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। ‘हुक कैफ़े’ नाम का हुक्का बार, जिसे फरवरी में पुलिस द्वारा सील किया गया था, वह अब भी खुलेआम संचालित हो रहा है।
आरोप है कि हुक्का बार संचालक पुलिस कार्रवाई को दरकिनार कर बेखौफ तरीके से कारोबार चला रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सीलिंग के बावजूद लगातार संचालन प्रशासनिक लापरवाही या मिलीभगत की ओर इशारा करता है।
इस मामले ने अब तूल पकड़ लिया है और लोग पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस पर क्या सख्त कदम उठाता है।
    user_ᴛʜᴇ ʟᴜᴄᴋɴᴏᴡ ᴄʀɪᴍᴇ
    ᴛʜᴇ ʟᴜᴄᴋɴᴏᴡ ᴄʀɪᴍᴇ
    Court reporter लखनऊ, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    55 min ago
  • लखनऊ के थाना गुडंबा क्षेत्र के आधार खेड़ा ग्राम में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष शुरू हो गया। मारपीट के दौरान आधार खेड़ा निवासी रामचंद्र यादव और उनके तीन बेटे अंकुर यादव, अजय यादव और प्रियांशु यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। झगड़े में चारों के सिर फूट गए और उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।
    1
    लखनऊ के थाना गुडंबा क्षेत्र के आधार खेड़ा ग्राम में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष शुरू हो गया।
मारपीट के दौरान आधार खेड़ा निवासी रामचंद्र यादव और उनके तीन बेटे अंकुर यादव, अजय यादव और प्रियांशु यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। झगड़े में चारों के सिर फूट गए और उन्हें गंभीर चोटें आईं।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।
    user_NATIONAL INDIA TV
    NATIONAL INDIA TV
    Local News Reporter बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.