Shuru
Apke Nagar Ki App…
बाझेडीह- एश पॉन्ड बना लोगों के लिए खतरा...............…. बाझेडीह- एश पॉन्ड बना लोगों के लिए खतरा...........
JANATA 1 NEWS
बाझेडीह- एश पॉन्ड बना लोगों के लिए खतरा...............…. बाझेडीह- एश पॉन्ड बना लोगों के लिए खतरा...........
More news from Jharkhand and nearby areas
- बाझेडीह- एश पॉन्ड बना लोगों के लिए खतरा...............…. बाझेडीह- एश पॉन्ड बना लोगों के लिए खतरा...........1
- जयनगर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। केंद्रों निवासी अशोक रजक की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वे अपने घर में बाथरूम की टंकी खुदवाने का काम करवा रहे थे, तभी अचानक दीवार भरभराकर गिर गई और वे मलबे में दब गए। स्थानीय लोगों और परिजनों ने तुरंत उन्हें बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। #Jaynagar #Koderma #JharkhandNews #BreakingNews #SadNews1
- भारतीय जनता पार्टी झुमरी तिलैया नगर मंडल (उत्तरी) की पहली मासिक कार्यसमिति बैठक शिवाटिका होटल में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इसमें नवगठित मंडल के पदाधिकारियों का परिचय और सम्मान किया गया, साथ ही संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया।2
- समेकित जांच चौकी रजौली पर अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई के तहत बड़ी मात्रा में जब्त 50 लाख से अधिक मूल्य के कोडिनयुक्त कफ सिरप का विनष्टीकरण किया गया। समाहर्ता नवादा के आदेशानुसार जब्त कफ सिरप को रजौली समेकित जांच चेकपोस्ट परिसर में नष्ट किया गया। इस दौरान रजौली सीओ तथा चेकपोस्ट की प्रभारी की मौजूदगी में की गई। जब्त कफ सिरप की बोतलों को रोड रोलर की सहायता से क्रश कर पूरी तरह नष्ट किया गया, ताकि इसका दोबारा दुरुपयोग न हो सके।1
- नवादा के हथमरवा क्षेत्र में पिछले करीब 36 घंटे से बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित है, जिससे स्थानीय लोग भीषण गर्मी में भारी परेशानी झेल रहे हैं। पेयजल संकट गहराने के साथ छात्रों की पढ़ाई और छोटे व्यवसायों को भी नुकसान हो रहा है। प्रशासन और बिजली विभाग से शीघ्र समाधान की मांग की जा रही है।1
- Post by Dinesh Rana3
- हजारीबाग के चौपारण स्थित इटखोरी चौक पर सब्जी विक्रेताओं के सड़क किनारे ठेले लगाने से भारी जाम लगता है। इससे राहगीरों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है और यातायात बाधित हो रहा है।1
- कोडरमा के जय नगर में धारदार हथियार से हमला और मारपीट की घटना सामने आई है। आरोप है कि 15-20 लोगों ने छिनतई भी की, जिनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज हुई है।1