23वें ‘मालवा रत्न’ अलंकरण से युवा झांकी कलाकार पप्पू बैरवा हुए सम्मानित विशेष पुरस्कार से क्लेरोनेट वादन अब्दुल सलाम नोशाद हुए विभुषित (बिचोली मरदाना इंदौर) इंदौर। देश भर में प्रसिद्ध इन्दौर की परम्परा और मिल मजदूर की मेहनत से 102 वर्षों से चलीआ रही परम्परा को जिंदा रखने में मिल कर्मचारियों के सहयोग से जीवित गणेशविसर्जन उत्सव चलित झांकी पर जो आज संकट दिखाई देता पड़ रहा है उसको देखते हुए मैं सत्यनारायण पटेल सभी मिल कमेटियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा हूँ और हस संभव मदद करने के लिए तैयार हूँ। ये उद्बोधन पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने नेताजी सुभाष मंच एवं श्री गीता-रामेश्वरम ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में 23वां मालवा रत्न अलंकरण आयोजन में कहे। इस मौके पर गत वर्ष में निकले चल समारोह में निर्णायक मंडल द्वारा घोषित कलाकारों, मिलों की कमेटियों, अखाड़ों में अपनी कला का प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में युवा झांकी कलाकार पप्पू बैरवा (नरेन्द्र) को 23वें मालवा रत्न अलंकरण से सम्मानित किया गया। साथ ही विशेष रूप से क्लेरोनेट वादन अब्दुल सलाम नोशाद को भी अभिनंदन पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। आयोजन का शुभारंभ मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री दिवंगत रामेश्वर पटेल की जयंती के प्रसंग पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई और उनके द्वारा कार्यों के विषय में विस्तृत संबोधन दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने शिरकत की। इसके अलावा, विशेष अतिथि के रूप में पद्मश्री भैरवसिंह चौहान, शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे, राधेश्याम पटेल सहकारिता नेता, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोहर धवन, अर्चना जायसवाल, सोनाली मीमरोट, ज्ञान सिंह दरबार (देवास), पार्षद सीमा सोलंकी, रीना बोरासी और इंदौर से रघु परमार, विजय राठौर, बंटी, शक्ति सिंह गोयल सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन की जानकारी मंच के अध्यक्ष मदन परमालिया और ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद सत्यनारायण पटेल ने दी। इस अवसर पर सेंट्रल कोतवाली नगर सुरक्षा समिति के 50 साथियों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन मदन परमालिया ने किया, आभार चेतन सिंह चौधरी ने माना। अतिथियों का स्वागत विनोद सत्यनारायण पटेल, जगदीश जोशी, नरेन्द्र सूर्यवंशी, मिथिलेष जोशी, मनोज पाटीदार, प्रितेश राजू, राहुल पटेल आदि ने किया

- सोलह श्रृंगार में सजी-धजी अग्रवाल वैश्य महिलाओं ने निकाली दादी की प्रभातफेरी स्नेह नगर उद्यान से 45 महिला संगठनों की भागीदारी में निकली पालकी का घर-घर हुआ पूजन (अग्रवाल नगर सपना संगीताइंदौर ) इंदौर। भादवी अमावस्या के पावन पर्व पर गुरुवार सुबह श्री अग्रोहा कपल ग्रुप एवं जय दादी दरबार संगठन की मेजबानी में स्नेह नगर स्थित वृंदावन वाटिका से अग्रवाल नगर स्थित राणी सती दादी के मंदिर तक भव्य प्रभातफेरी के आयोजन में सैकड़ों महिलाएं मारवाड़ी सोलह श्रृंगार में सज-धजकर राजस्थानी चुनरी पहनकर मंगल गीत गाते हुए दादी की सुसज्जित पालकी को लेकर चलीं। सैकड़ों महिलाओं ने दादी के जयघोष से समूचे क्षेत्र में गुंजायमान बनाए रखा। प्रभातफेरी स्नेह नगर गार्डन से प्रारंभ होकर विभिन्न कालोनियों में भ्रमण के बाद अग्रवाल नगर स्थित राणी सती मंदिर पर पूजा-अर्चना के साथ सम्पूर्ण हुई, जहां आरती, पूजन एवं दादी को सोलह श्रृंगार की सामग्री समर्पित की गई। अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष प्रेमचंद गोयल, समाजसेवी विष्णु बिंदल, विधायक गोलू शुक्ला, समाजसेवी बीआर गोयल, महेश मित्तल, गोविन्द सिंघल एवं राजेश बंसल के आतिथ्य में ग्रुप की ओर से प्रमुख संयोजक श्रीमती संगीता-अरविंद बागड़ी, सुनीता नंदकिशोर कंदोई, ज्योति-विनोद अग्रवाल, निर्मला जिंदल, किरण-गयाप्रसाद तायल, पुष्पा गुप्ता, कविता-दिलीप गर्ग, स्वाति-अमिताभ सिंघल सहित प्रभातफेरी में शहर के 45 प्रमुख महिला संगठनों की भागीदारी रहीं। यात्रा में प्रहलाद दादा अग्रवाल, रमेश गुप्ता पीठेवाले, राधेश्याम चूरीवाला, विकास बंसल एवं अंकुर अग्रवाल सहित समाज बंधुओं ने विभिन्न व्यवस्थाएं संभाली। वृंदावन गार्डन पर अलग-अलग क्षेत्रों की महिलाएं सोलह श्रृंगार एवं राजस्थानी-मारवाड़ी चुनरी के परिधान में सज-धजकर आईं तो मानो समूचा मारवाड़ उतर आया। दादी की पालकी का फूलों से मनोहारी श्रृंगार भी देखते ही बन रहा था। सैकड़ों मोबाइल कैमरों में दादी की पालकी का मनोहारी श्रृंगार कैद किया गया। शहनाई एवं वाद्य यंत्रों की मंगल ध्वनि के बीच पालकी को वृंदावन गार्डन से निर्धारित मार्गों से होते हुए अग्रवाल नगर स्थित दादी के मंदिर तक ले जाया गया। इस दौरान लगभग सभी कालोनियों में घर-घर दादी की पालकी का पूजन और प्रभात फेरी में शामिल महिलाओं का स्वागत किया गया। अग्रवाल नगर स्थित दादी के मंदिर पर समाज बंधुओं ने पालकी की अगवानी की। यहां महिलाओं ने पालकी की पूजा, आरती के बाद दादी को सुहाग की सामग्री भी भेंट की। अंत में संयोजक संगीता बागड़ी ने आभार माना।1
- मऊ में अवैध शराब पर बड़ा एक्शन! छापे में 234 बल्क लीटर शराब जब्त इंदौर। महू की सुपर सिटी कॉलोनी में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टीम ने एक बंद मकान की तलाशी ली, जहां से करीब 234 बल्क लीटर अवैध शराब बरामद की गई। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 17 हजार रुपए बताई गई है। आबकारी विभाग ने शराब को जब्त कर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- पंजाब का लुधियाना बंद कर दिया डॉक्टर भीमराव बाबा साहब अंबेडकर का अपमान करने पर पूरा लुधियाना बंद कर दिया1
- सीएमा क्रिकेट प्रीमियर लीग 3.0 में 15-16 सितंबर को 12 टीमें दिखाएंगी दम सीएमा क्रिकेट प्रीमियर लीग 3.0 में 15-16 सितंबर को 12 टीमें दिखाएंगी दम इंदौर। मध्य भारत के इवेंट मैनेजमेंट प्रोफेशनल्स की संस्था कंबाइंड इनिशिएटिव फॉर इवेंट मैनेजर्स वेलफेयर एसोसिएशन (सीएमा) द्वारा अपने सदस्यों के लिए आयोजित की जा रही सीएमा क्रिकेट प्रीमियर लीग (CPL 3.0) का तीसरा सीजन 15 और 16 सितंबर को इंदौर के अभय प्रशाल में आयोजित होगा। दो दिन चलने वाली इस क्रिकेट लीग में इवेंट इंडस्ट्री से जुड़े प्रोफेशनल्स की 12 टीमें हिस्सा लेंगी। आयोजकों के अनुसार CPL 3.0 को क्रिकेट, टीम स्पिरिट, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और नेटवर्किंग का ऐसा मंच बनाया गया है, जहां इवेंट इंडस्ट्री से जुड़े लोग खेल के मैदान पर एक-दूसरे के साथ जुड़ सकें। सीएमा के अध्यक्ष निमेष पितलिया ने कहा, “CPL 3.0 हमारे लिए सिर्फ क्रिकेट टूर्नामेंट नहीं, बल्कि पूरी इवेंट फ्रेटरनिटी को एक साथ जोड़ने का माध्यम है। 12 टीमों की भागीदारी के साथ इस बार मुकाबला और रोमांच दोनों बढ़ने वाले हैं। हमारा प्रयास है कि खेल के साथ-साथ सदस्यों के बीच बॉन्डिंग, टीमवर्क और नेटवर्किंग भी मजबूत हो।” सीएमा के उपाध्यक्ष गजेंद्र कदम ने कहा , “क्रिकेट ऐसा खेल है जो हर व्यक्ति को टीम के साथ मिलकर काम करना सिखाता है। इवेंट इंडस्ट्री में भी सफलता के लिए टीमवर्क और बेहतर कोऑर्डिनेशन जरूरी है। CPL 3.0 के जरिए सदस्यों को काम से अलग एक खुशनुमा माहौल में एक-दूसरे के साथ समय बिताने और प्रतिस्पर्धा करने का अवसर मिलेगा।” आयोजकों ने बताया कि CPL 3.0 में कुल 12 टीमें क्रिकेट के मैदान पर आमने-सामने होंगी। लीग का उद्देश्य इवेंट फ्रेटरनिटी के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के साथ टीमवर्क, कॉन्फिडेंस और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देना है। दो दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में प्रतिभागियों के साथ इवेंट इंडस्ट्री से जुड़े अन्य लोगों के लिए भी क्रिकेट का उत्साह और माहौल आकर्षण का केंद्र रहेगा। आयोजकों की योजना इसे सिर्फ मैचों तक सीमित रखने के बजाय इवेंट इंडस्ट्री के लोगों के बीच बेहतर बॉन्डिंग और नेटवर्किंग का अवसर बनाने की है। *सीएमा के सचिव ध्रुव मेहता ने कहा* , “CPL के तीसरे सीजन को लेकर सदस्यों में काफी उत्साह है। दो दिनों तक चलने वाला यह आयोजन क्रिकेट के रोमांच के साथ इवेंट इंडस्ट्री के प्रोफेशनल्स को आपस में जुड़ने का अवसर देगा। हमारी कोशिश है कि इस बार लीग को पहले से बेहतर तरीके से आयोजित किया जाए और सभी टीमों को शानदार अनुभव मिले।” सीएमा के संयुक्त सचिव सुमीत मालू ने कहा, “CPL 3.0 की तैयारी में पूरी टीम ने काफी मेहनत की है। हमारा फोकस ऐसा माहौल तैयार करने पर है, जहां खिलाड़ी पूरे उत्साह के साथ मैदान पर उतरें और दर्शक भी मुकाबलों का आनंद लें। क्रिकेट के साथ मनोरंजन और आपसी जुड़ाव इस लीग की खासियत रहेगी।” *सीएमा के कोषाध्यक्ष नितेश जैन ने कहा,* “CPL 3.0 में अलग-अलग टीमों और प्रतिभागियों की भागीदारी इसे एक बड़े आयोजन का रूप दे रही है। इस तरह के आयोजन संस्था के सदस्यों को एक-दूसरे के करीब लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हमें उम्मीद है कि 15 और 16 सितंबर को अभय प्रशाल में होने वाली यह लीग सभी के लिए यादगार अनुभव बनेगी।” आयोजकों की ओर से कहा गया, “CPL 3.0 में हमारा फोकस खेल के साथ-साथ लोगों को जोड़ने पर है। इवेंट इंडस्ट्री में हम सभी रोज अलग-अलग प्रोजेक्ट्स और क्लाइंट्स के लिए टीम के रूप में काम करते हैं। क्रिकेट के मैदान पर यही टीम भावना एक अलग रूप में दिखाई देती है। दो दिनों तक होने वाला यह आयोजन सभी प्रतिभागियों के लिए प्रतिस्पर्धा, मनोरंजन और यादगार पलों से भरा अनुभव बनाने की हमारी कोशिश है।” लीग को विभिन्न ब्रांड्स और संस्थाओं का सहयोग भी मिल रहा है। स्काईलाइन क्लब एंड रिजॉर्ट पावर्ड-बाय पार्टनर और डीएनसी को-पावर्ड-बाय पार्टनर के रूप में जुड़े हैं। इसके अलावा विभिन्न संस्थाएं को-स्पॉन्सर, ट्रॉफी पार्टनर, सपोर्टिंग स्पॉन्सर और अन्य पार्टनर के रूप में CPL 3.0 का हिस्सा हैं। 15 और 16 सितंबर को अभय प्रशाल में होने वाली CPL 3.0 में 12 टीमों के बीच मुकाबले होंगे। आयोजकों को उम्मीद है कि तीसरे सीजन में क्रिकेट के साथ इवेंट इंडस्ट्री की टीम स्पिरिट और उत्साह भी मैदान पर देखने को मिलेगा। CPL 3.0 – Where Champions Rise की थीम के साथ आयोजित यह लीग इवेंट फ्रेटरनिटी के लिए खेल, मनोरंजन और नेटवर्किंग का खास मंच बनेगी।1
- धीरेंद्र शास्त्री के बयान से भड़का विवाद, पोस्टर पर बरसे जूते | Asansol पश्चिम बंगाल में बाबा धीरेंद्र शास्त्री के उस बयान के बाद विवाद खड़ा हो गया, जिसमें उन्होंने दुर्गा पूजा और नवरात्रि के दौरान पंडालों के आसपास मांसाहारी भोजन न बनाने और न बेचने की बात कही थी। इसी बयान से नाराज़ आसनसोल के कुछ लोगों ने धीरेंद्र शास्त्री के पोस्टर पर जूते मारे। इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है? कमेंट में जरूर बताएं 👇1
- सिंगरौली। पत्नी के घर से अचानक चले जाने से नराज अरविंद पाल मोबाईल टॉवर पर चढ़ा सिंगरौली। पत्नी के घर से अचानक चले जाने से नराज अरविंद पाल मोबाईल टॉवर पर चढ़ा1
- Indore : 350 लोगों ने Free में देखी ‘हनुमान अंश’ | Hindvi Swarajya Sena की पहल | Indore News1
- 23वें ‘मालवा रत्न’ अलंकरण से युवा झांकी कलाकार पप्पू बैरवा हुए सम्मानित विशेष पुरस्कार से क्लेरोनेट वादन अब्दुल सलाम नोशाद हुए विभुषित (बिचोली मरदाना इंदौर) इंदौर। देश भर में प्रसिद्ध इन्दौर की परम्परा और मिल मजदूर की मेहनत से 102 वर्षों से चलीआ रही परम्परा को जिंदा रखने में मिल कर्मचारियों के सहयोग से जीवित गणेशविसर्जन उत्सव चलित झांकी पर जो आज संकट दिखाई देता पड़ रहा है उसको देखते हुए मैं सत्यनारायण पटेल सभी मिल कमेटियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा हूँ और हस संभव मदद करने के लिए तैयार हूँ। ये उद्बोधन पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने नेताजी सुभाष मंच एवं श्री गीता-रामेश्वरम ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में 23वां मालवा रत्न अलंकरण आयोजन में कहे। इस मौके पर गत वर्ष में निकले चल समारोह में निर्णायक मंडल द्वारा घोषित कलाकारों, मिलों की कमेटियों, अखाड़ों में अपनी कला का प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में युवा झांकी कलाकार पप्पू बैरवा (नरेन्द्र) को 23वें मालवा रत्न अलंकरण से सम्मानित किया गया। साथ ही विशेष रूप से क्लेरोनेट वादन अब्दुल सलाम नोशाद को भी अभिनंदन पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। आयोजन का शुभारंभ मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री दिवंगत रामेश्वर पटेल की जयंती के प्रसंग पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई और उनके द्वारा कार्यों के विषय में विस्तृत संबोधन दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने शिरकत की। इसके अलावा, विशेष अतिथि के रूप में पद्मश्री भैरवसिंह चौहान, शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे, राधेश्याम पटेल सहकारिता नेता, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोहर धवन, अर्चना जायसवाल, सोनाली मीमरोट, ज्ञान सिंह दरबार (देवास), पार्षद सीमा सोलंकी, रीना बोरासी और इंदौर से रघु परमार, विजय राठौर, बंटी, शक्ति सिंह गोयल सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन की जानकारी मंच के अध्यक्ष मदन परमालिया और ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद सत्यनारायण पटेल ने दी। इस अवसर पर सेंट्रल कोतवाली नगर सुरक्षा समिति के 50 साथियों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन मदन परमालिया ने किया, आभार चेतन सिंह चौधरी ने माना। अतिथियों का स्वागत विनोद सत्यनारायण पटेल, जगदीश जोशी, नरेन्द्र सूर्यवंशी, मिथिलेष जोशी, मनोज पाटीदार, प्रितेश राजू, राहुल पटेल आदि ने किया1