करैरा नगर परिषद की सीसी रोड पर दबंगों का राज, आम जनता बेबस — प्रशासन की चुप्पी सवालों के घेरे में रिपोर्टर : हेमंत भार्गव करैरा नगर परिषद क्षेत्र के वार्डों में जनता के टैक्स से बनी सीसी रोड आज दबंगों की बपौती बन चुकी है। सड़क के बीचों-बीच अवैध पार्किंग और कब्जे कर लिए गए हैं, जिससे राहगीरों का निकलना तक मुश्किल हो गया है। हालात यह हैं कि नगर परिषद का कचरा वाहन भी घर-घर नहीं पहुंच पा रहा, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी आंखों पर पट्टी बांधे बैठे हैं। सवाल यह है कि क्या सीसी रोड दबंगों की निजी संपत्ति है? क्या नगर परिषद सिर्फ कागज़ों में ही विकास करती है? स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि कब्जाधारियों के आगे नगर परिषद पूरी तरह नतमस्तक नजर आ रही है। कई बार शिकायतों के बावजूद न तो अतिक्रमण हटाया गया और न ही कोई ठोस कार्रवाई हुई। गंदगी बढ़ रही है, रास्ते बंद हो रहे हैं और आम जनता मजबूरी में यह सब झेल रही है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि प्रशासन की निष्क्रियता दबंगों के हौसले बुलंद कर रही है। यदि यही हाल रहा तो आने वाले समय में सीसी रोड का नामोनिशान ही मिट जाएगा और जनता केवल तमाशबीन बनकर रह जाएगी। अब देखना यह है कि नगर परिषद कब कुंभकरणी नींद से जागेगी या फिर दबंगों के आगे यूं ही घुटने टेकती रहेगी।

- शिवपुरी: कल रात साइंस कॉलेज में चोरी हो गई।1
- करैरा नगर परिषद की सीसी रोड पर दबंगों का राज, आम जनता बेबस — प्रशासन की चुप्पी सवालों के घेरे में रिपोर्टर : हेमंत भार्गव करैरा नगर परिषद क्षेत्र के वार्डों में जनता के टैक्स से बनी सीसी रोड आज दबंगों की बपौती बन चुकी है। सड़क के बीचों-बीच अवैध पार्किंग और कब्जे कर लिए गए हैं, जिससे राहगीरों का निकलना तक मुश्किल हो गया है। हालात यह हैं कि नगर परिषद का कचरा वाहन भी घर-घर नहीं पहुंच पा रहा, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी आंखों पर पट्टी बांधे बैठे हैं। सवाल यह है कि क्या सीसी रोड दबंगों की निजी संपत्ति है? क्या नगर परिषद सिर्फ कागज़ों में ही विकास करती है? स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि कब्जाधारियों के आगे नगर परिषद पूरी तरह नतमस्तक नजर आ रही है। कई बार शिकायतों के बावजूद न तो अतिक्रमण हटाया गया और न ही कोई ठोस कार्रवाई हुई। गंदगी बढ़ रही है, रास्ते बंद हो रहे हैं और आम जनता मजबूरी में यह सब झेल रही है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि प्रशासन की निष्क्रियता दबंगों के हौसले बुलंद कर रही है। यदि यही हाल रहा तो आने वाले समय में सीसी रोड का नामोनिशान ही मिट जाएगा और जनता केवल तमाशबीन बनकर रह जाएगी। अब देखना यह है कि नगर परिषद कब कुंभकरणी नींद से जागेगी या फिर दबंगों के आगे यूं ही घुटने टेकती रहेगी।1
- राजा नल दमयंती खेल परिसर मे विगत 15 दिनों से जारी क्रिकेट टूर्नामेंट का आज फाइनल मुकाबला मगरोनी 11, नरवर 11 के बीच शनिवार को शाम 6 बजे तक खेला गया, जिसमें फाइनल मुकाबला नरवर 11 ने जीता, जानकारी के अनुसार समाजसेवी बिलाल खान द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कराया गया था जिसमें प्रथम पुरस्कार 31 हजार रुपए एवं द्वितीय पुरस्कार ₹15000 रखा गया है आज फाइनल मुकाबला कार्यक्रम समारोह में मुख्य अतिथि विधायक कैलाश कुशवाह थे जिन्होंने विजेताओं एवं उपविजेताओं को पुरस्कार एवं ट्रॉफी, शील्ड भेंट की, पहले गेंदबाजी करते हुए नरवर की टीम ने 130 रनों का स्कोर खड़ा किया दूसरी पारी में मगरोनी की टीम 90 रनों पर ही सिमट गई,फाइनल मुकाबले खेलने से पहले कई टीमें सेमीफाइनल तक पहुंचने में ही फेल हो गई, मुख्य अतिथि विधायक कैलाश कुशवाह ने अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाया आगे सुनिए क्या बोले विधायक कैलाश कुशवाहा कार्यक्रम आयोजक बिलाल खान1
- समथर पुलिस ने दो बदमाशों को दो अवैध तमंचा 6 कारतूस 2 मोबाइल और 1 कार सहित पकड़ा1
- झांसी के चिरगांव ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय ग्राम सेमरी से हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों के हाथों में किताब, पैन और कॉपी होनी चाहिए थी, लेकिन शिक्षकों ने इन छात्रों के नन्हें हाथों में थमा दिए फावड़े और तसले, क्लासरूम की जगह छात्र गड्ढा खोदकर जमीन समतल करते में जुटे हैं। वहीं बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाला यह नजारा देख किसी जागरूक ग्रामीण ने इस पूरी शर्मनाक तस्वीर को अपने कैमरे में कैद करके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसमें साफ नजर आ रहा है कि जहाँ सरकार बच्चों का भविष्य संवारने के लिए लाखों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन झांसी के इस विद्यालय के शिक्षक बच्चों से मजदूरी करा रहे हैं।1
- झाँसी। सामाजिक संवेदनशीलता और मानवीय सरोकार की एक प्रेरक मिसाल उस समय देखने को मिली, जब संघर्ष सेवा समिति के माध्यम से दो सगी बहनों के विवाह में सहयोग कर समाज ने अपनी सामूहिक जिम्मेदारी का निर्वहन किया। रेलवे कॉलोनी, मिशन रोड, झाँसी निवासी मीनू रायकवार एवं शिखा रायकवार का विवाह 7 फरवरी को संपन्न हुआ। बहनों के पिता कल्लन रायकवार पेंटर का कार्य कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, जबकि माता पूजा रायकवार गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद परिवार ने बेटियों के विवाह का संकल्प लिया, जिसमें संघर्ष सेवा समिति आगे आकर सहारा बनी। इस अवसर पर समिति कार्यालय पर सादे किंतु भावनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ. संदीप सरावगी द्वारा दोनों बहनों को फुल साइज ट्रॉली बैग, किचन सेट सहित अन्य उपयोगी घरेलू सामग्री भेंट कर शुभाशीर्वाद दिया गया। कार्यक्रम का वातावरण आत्मीयता और सामाजिक अपनत्व से परिपूर्ण रहा। डॉ. संदीप सरावगी ने कहा कि कन्याओं का विवाह केवल पारिवारिक नहीं, बल्कि समाज की भी जिम्मेदारी है। संघर्ष सेवा समिति का उद्देश्य है कि किसी भी बेटी का भविष्य आर्थिक अभाव के कारण प्रभावित न हो। उन्होंने दोनों बहनों के सुखद दांपत्य जीवन की कामना करते हुए परिवार के संघर्ष और परिश्रम की सराहना की। विवाह अवसर पर दोनों बहनों को कलर्स ब्यूटी पार्लर द्वारा तैयार किया गया, जिसकी उपस्थितजनों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की। पार्लर की टीम ने सादगी और आधुनिकता का संतुलित सौंदर्य प्रस्तुत किया। पार्लर संचालक रुपेश कुदरया एवं रचना कुदरया ने दोनों कन्याओं को सफल वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों से बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से मनोज तामकर, सोमकांत निगम, संदीप वंशल, ऐश्वर सरावगी, रानी रावत, सुनीता रैकवार, संदीप नामदेव, अनुज प्रताप सिंह, राजू शर्मा, अक्षत गुर्वे, अनिल गुर्वे, सुशांत गेड़ा, सागर, अनिकेत, कुणाल, नीतू रजक, बसंत गुप्ता, राजू सेन, राकेश अहिरवार, अंजली विश्वकर्मा, हर्षित अरोड़ा, रिया वर्मा, नितिन वर्मा, सिद्धांत गुप्ता, मिंटू बाल्मीकि, महेंद्र रैकवार, आशा सेन, धर्मेंद्र खटीक, अशोक काका, मनोज सोनी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थितजनों ने संघर्ष सेवा समिति की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में विश्वास, सहयोग और मानवीय मूल्यों को मजबूत करते हैं। यह आयोजन दो बहनों के जीवन की नई शुरुआत के साथ-साथ सामाजिक एकजुटता का भी संदेश दे गया।1
- दतिया। पीएम सुनिधि योजना बिना गारंटी के लोन भारत सरकार दे रही है।1
- थाना करैरा पुलिस द्वारा अबैध मादक पदार्थ स्मैक 28 ग्राम कीमती 5,60,000 रुपये के साथ किया आरोपी को किया गिरफ्तार रिपोर्टर: हेमंत भार्गव1