Shuru
Apke Nagar Ki App…
पीलीभीत में 60 लाख की सनसनीखेज चोरी का खुलासा, दो महिलाओं समेत 6 आरोपी गिरफ्तार
यूपी समाचार
पीलीभीत में 60 लाख की सनसनीखेज चोरी का खुलासा, दो महिलाओं समेत 6 आरोपी गिरफ्तार
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- पूरनपुर,पीलीभीत,जनपद के ट्रांस शारदा क्षेत्र में तेंदुए की दहशत थमने का नाम नहीं ले रही है। बीती रात लगभग एक बजे भरजूनियां फार्म निवासी सरजीत सिंह के फार्म पर रह रहे लेबर के घर में तेंदुआ घुस आया और एक बकरी को मार डाला। घटना के बाद से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।जानकारी के अनुसार फार्म परिसर में रह रहे कुलीराम ने बताया कि देर रात बकरियों के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर उनकी आंख खुली। जब उन्होंने बाहर निकलकर देखा तो तेंदुआ टटिया फाड़कर अंदर घुस चुका था और एक बकरी को मुंह में दबाकर बाहर खींचने की कोशिश कर रहा था। बकरी के गले में बंधी मजबूत रस्सी के कारण तेंदुआ उसे बाहर नहीं ले जा सका। कुलीराम द्वारा शोर मचाने पर तेंदुआ मौके से भाग गया, लेकिन तब तक बकरी की मौत हो चुकी थी।घटना की सूचना फार्म स्वामी सरजीत सिंह ने वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया। टीम ने ग्रामीणों को रात में सतर्क रहने, बच्चों और पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखने तथा अकेले बाहर न निकलने की सलाह दी। ग्रामीणों ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। वन विभाग ने निगरानी बढ़ाने का आश्वासन दिया है।1
- Post by यूपी समाचार1
- Post by संदीप निडर1
- आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत पीलीभीत के माला निवासी रमेश सिकदार ने एक अनोखा अविष्कार करते हुए पुरानी साइकिल में 4-स्ट्रोक इंजन लगाकर न केवल रोजगार का एक नया साधन तैयार किया है बल्कि स्थानीय स्तर पर स्वदेशी तकनीक को भी प्रदर्शित किया है। #richhola #UttarPradesh #puranpur_pilibhit #माला #UttarPradesh #MYogiAdityanath #Dmpilibhit1
- महिला को नशीली दवा देकर दुष्कर्म, मामले में मुकदमा दर्ज पूरनपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह रोज़गार के सिलसिले में हरियाणा में रहकर मजदूरी करता है। युवक के अनुसार, बीती 9 फरवरी को उसकी पत्नी पूरनपुर में कपड़े खरीदने के लिए आई थी, लेकिन इसके बाद वह अचानक लापता हो गई। काफी तलाश के बावजूद जब पत्नी का कोई सुराग नहीं लगा, तो युवक ने कोतवाली पहुंचकर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पीड़ित युवक ने बताया कि कई दिनों बाद उसकी पत्नी अचानक घर पहुंची और उसने जो आपबीती सुनाई, वह बेहद चौंकाने वाली थी। महिला ने बताया कि गांव का ही एक युवक उसे बहला-फुसलाकर जबरन अपने साथ रुद्रपुर ले गया। वहां आरोपी ने उसे नशीली दवाइयां खिलाकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और दोबारा जबरन शारीरिक शोषण किया। महिला ने यह भी बताया कि आरोपी लगातार उसे धमकाता रहा और कई दिनों तक अपने कब्जे में रखकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। अंत में आरोपी उसे पूरनपुर मंडी समिति के पास छोड़कर फरार हो गया। किसी तरह घर पहुंचकर महिला ने पूरी घटना की जानकारी अपने पति को दी, जिसके बाद दंपती ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत की पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया है।1
- पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना हजारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई। न्यायालय से जारी वारंटों की तामील के लिए चला विशेष अभियान। 5 गैर जमानती वारंटियों को पुलिस ने उनके ठिकानों से किया गिरफ्तार।1
- पीलीभीत सूचना विभाग 23 फरवरी 2026/जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने आज द्वितीय दिन सरस मेले में लगे स्टालों का भ्रमण कर स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को देखा व समूहों की महिलाओं से बात की, निर्मित उत्पादों की खरीददारी कर समूह की महिलाओं को प्रोत्साहित किया। सरस मेले में 51 समूहों के 40 स्टाॅल लगाए है। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए व्यंजनो जैसे भेलपुरी, पानीपुरी, दहीपुरी, भुजिया पुरी आदि के स्टालों को देखा व व्यंजन का स्वाद चखा उन्होंने व्यंजनों के स्वाद की सराहना की। मेले में जरी जरदोजी, जूट उत्पाद, जलकुम्भी उत्पाद, होली का सामान हर्बल गुलाल, मिट्टी के वर्तन, शहद, अचार, मोरिंगा पाउडर इत्यादि स्टाॅल आकर्षण का केन्द्र बने हुए है। मेले में उत्पादों की बिक्री से समूहों की महिलाओं में उत्साह है। इस दौरान जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की गई कि सरस मेले में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की खरीददारी करें। इस दौरान परियोजना निदेशक, डी0सी0एनआरएलएम सहित अन्य उपस्थित रहे।3
- Post by यूपी समाचार1