Shuru
Apke Nagar Ki App…
Neeraj Mariya
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- उत्तर प्रदेश के बदायूं जनपद के उझानी में स्वास्थ्य सेवाएं बेहद बदहाल स्थिति में पहुंच चुकी हैं। जहां एक ओर योगी-मोदी सरकार स्वास्थ्य सेवाओं पर अरबों-खरबों रुपये पानी की तरह बहा रही है, वहीं दूसरी ओर उझानी का सरकारी अस्पताल पूरी तरह राम भरोसे चल रहा है। अस्पताल के चिकित्साधीक्षक लगातार सुधार का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन जिला मुख्यालय से सहयोग न मिलने की वजह से इसका खामियाजा यहां आने वाले मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। पूरा अस्पताल इस समय मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाले मेडिकल विद्यार्थियों के सहारे चल रहा है। अस्पताल में बदहाली का आलम यह है कि यहां वर्षों से कोई नेत्र चिकित्सक तैनात नहीं हो सका है और न ही यहां कोई एमबीबीएस डॉक्टर या सर्जन नियुक्त किया गया है। इसके चलते इलाज के लिए आने वाले मरीजों को मजबूरन प्राइवेट डॉक्टरों की शरण में जाना पड़ रहा है। मामले में चिकित्साधीक्षक देवेंद्र कुमार ने बताया कि पूरे जनपद में ही नेत्र चिकित्सक नहीं हैं। फील्ड में काम कर रहे चिकित्सक केवल शनिवार को बैठते हैं, बाकी दिन नेत्र ओपीडी बंद रहती है। अस्पताल की इस बदहाली और अव्यवस्थाओं से मरीजों में भारी नाराजगी है। मरीजों का कहना है कि उन्हें विशेषज्ञ डॉक्टरों की सुविधा और अच्छा इलाज नहीं मिल पा रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर गंभीर सवाल उठाते हुए स्थानीय नागरिकों ने जिलाधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी से उझानी अस्पताल में योग्य और विशेषज्ञ डॉक्टरों की जल्द तैनाती करने की मांग की है।1
- gvhhhyyyttttttttttttttttttttttddtdruttuftyfftctygftyfg 12345678963696369636963696369636963696369852369852369222521
- बरेली के थाना इज्जतनगर पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद लूट की घटना में शामिल दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई इस मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में से एक घायल हुआ है। इस पूरी कार्रवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी के संबंध में एएसपी/सीओ तृतीय श्री शिवम आशुतोष ने आधिकारिक बयान देकर विस्तृत जानकारी साझा की है।1
- बदायूं जिले के सहसवान अंतर्गत रामपुर से आज की ताजा खबर सामने आ रही है। यहाँ हवा नहीं पड़ रही है और दो किलोमीटर तक का क्षेत्र बंद है।1
- बरेली के अलीगंज–मझगवां रोड पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां अलीगंज की ओर से आ रही एक बाइक को एक तेज रफ्तार इर्टिगा कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बाइक को काफी दूर तक घसीटते हुए सड़क किनारे खाई में जा गिरी। इस हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जो कस्बा अलीगंज के निवासी बताए जा रहे हैं। दुर्घटना के बाद कार चालक अपना वाहन मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकालकर पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा कार की तेज रफ्तार के कारण हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार कार चालक की तलाश में जुटी है।1