Shuru
Apke Nagar Ki App…
हमीरपुर - मामूली विवाद को लेकर तीन भाइयों ने मिलकर एक युवक के साथ की जमकर की मारपीट, मामूली विवाद को लेकर तीन भाइयों ने मिलकर एक युवक के साथ की जमकर की मारपीट, युवक को बचाने आए पिता व भाई को भी पीटा, पीड़ित में थाने में तहरीर देकर लगाई न्याय के गुहार, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, चिकासी थाना क्षेत्र के चंदवारी डांडा का मामला।
Sheelu Nishad
हमीरपुर - मामूली विवाद को लेकर तीन भाइयों ने मिलकर एक युवक के साथ की जमकर की मारपीट, मामूली विवाद को लेकर तीन भाइयों ने मिलकर एक युवक के साथ की जमकर की मारपीट, युवक को बचाने आए पिता व भाई को भी पीटा, पीड़ित में थाने में तहरीर देकर लगाई न्याय के गुहार, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, चिकासी थाना क्षेत्र के चंदवारी डांडा का मामला।
- User5735Kisko, Lohardaga🙏on 25 March
- User9749Car Nicobar, Nicobars🙏on 25 March
- User9650Bakhtiarpur, Patna👏on 23 March
- Mustakim khan Mustkim khanAgra, Uttar Pradesh😡on 23 March
- दीवानराम, नैनीताल उत्तराखंडओखलकांडा, नैनीताल, उत्तराखंड💣on 23 March
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- हमीरपुर। सुमेरपुर क्षेत्र के ग्राम पचखुरा खुर्द में हाई टेंशन लाइन का फाल्ट ठीक करने के बाद टेस्टिंग के दौरान निकली चिंगारी से खेतों में खड़ी गेहूं की पकी फसल में आग लग गई। इसमें चार किसानों की 30 बीघा फसल जलकर खाक हो गई और आधा दर्जन किसान आग बुझाने में झुलस गए। घटना की सूचना पाकर पहुंची पीआरबी टीम ने फायर दस्ते के साथ मिलकर आग पर काबू पाया। गुस्साये किसानों ने पावर हाउस में प्रदर्शन करके लाइनमैन पर कार्रवाई करने तथा मुआवजा दिलाने की मांग की है। शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे पारा पावर हाउस का लाइनमैन अपने दो साथियों के साथ हाई टेंशन लाइन में आए फाल्ट को ठीक करने गया था। फाल्ट ठीक करने के बाद जैसे ही उसने शटडाउन वापस लिया, वैसे ही हाई टेंशन लाइन से निकली चिंगारी गेहूं की फसल में आ गिरी और आग लग गई। आग लगते ही लाइनमैन साथियों संग भाग निकला। आग से पचखुरा खुर्द के किसान उमेश सिंह की 15 बीघा, जितेंद्र सिंह की 5 बीघा, योगेंद्र सिंह की पांच बीघा, लाखन सिंह की पांच बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक हो गयी। इस घटना में आग बुझाते समय सर्वेश सिंह, अमित सिंह, प्रदीप सिंह, छोटू यादव सहित आधा दर्जन किसान मामूली रूप से झुलस गए। खेतों में आग लगने की सूचना ग्राम प्रधान अनिल यादव ने पुलिस और फायर दस्ते को दी। सूचना पाकर पीआरबी की दो गाड़ियां फायर दस्ते के साथ मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। घटना से आक्रोशित किसानों ने अपराह्न 3 बजे कस्बे के पावर हाउस में किसान बब्बू सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए उपखंड अधिकारी विद्युत को शिकायत सौंपकर लाइनमैन पर कार्रवाई करने तथा किसानों को क्षतिग्रस्त फसलों का मुआवजा दिलाने की मांग की है। उपखंड अधिकारी एमपी पाल ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन किसानों को दिया है। किसानों के अनुसार आग से करीब साढे छः लाख की फसल जलकर खाक हो गई।3
- फैक्ट्री से काम करके निकले वर्कर को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक हुआ गंभीर रूप से घायल, हालत गंभीर होने के चलते जिला अस्पताल से बाइक सवार को कानपुर किया गया रेफर, पुलिस ने हादसे को अंजाम देने वाले ट्रक को पकड़कर कार्यवाही की शुरू , सुमेरपुर थाना क्षेत्र के फैक्ट्री एरिया का मामला।4
- Hamirpur Uttar pradesh ग्राम अतरार में पाइप लाइन का पानी बहुत निकल रहा है जिससे पूरी सड़क खराब है आने जाने वालों वाहन चालकों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है1
- घाटमपुर क्षेत्र में शनिवार, 4 अप्रैल को हुई बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। शाम करीब 4 बजे शुरू हुई यह बारिश लगभग आधे घंटे तक जारी रही, जिससे गेहूं और सरसों की फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका है। अधिकांश क्षेत्रों में गेहूं की फसल पककर तैयार हो चुकी है, और कई किसानों ने कटाई भी शुरू कर दी है। बारिश के कारण खेतों में कटी पड़ी फसल के भीगने और खराब होने का डर है। इस बेमौसम बारिश से गेहूं की चमक और गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है, जिससे किसानों को मंडी में उचित दाम मिलने में कठिनाई होगी। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से खड़ी फसल खेतों में बिछ गई है, जिससे दाना गिरने और पैदावार घटने का खतरा बढ़ गया है। इसके अलावा, सरसों की झड़ी हुई फसल और अरहर को भी इस नमी से नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है।2
- नाशिक के भविष्य बताने वाला बाबा अशोक खरात पिछले दिनों से चर्चा का विषय बना हुआ है। वह महिलाओं के साथ भविष्य बताने के बहाने यौन शोषण करता था। उसके 60 से ज्यादा वीडियो सामने आये है। वीडियो वायरल होते ही पुलिस सक्रिय हो गयी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है ।जिसकी जांच एसआईटी कर रही है। उसने बड़े चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।1
- रिपोर्टर शुभम साहू घाटमपुर कानपुर।नए शिक्षा सत्र की शुरुआत के साथ ही अभिभावकों की परेशानियां बढ़ गई हैं। क्षेत्र के कई प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर आरोप लग रहे हैं कि वे कॉपी-किताब और स्टेशनरी का सामान एक ही दुकान से खरीदने के लिए अभिभावकों पर दबाव बना रहे हैं। इससे अभिभावकों का बजट बिगड़ रहा है और उन्हें मजबूरी में महंगा सामान खरीदना पड़ रहा है। इसी मामले को लेकर समाजसेवी चंद्रवीर सिंह (एडवोकेट) ने तहसील दिवस में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान एक लिखित शिकायत प्रशासन को सौंपी है। शिकायत पत्र में स्पष्ट आरोप लगाया गया है कि घाटमपुर क्षेत्र के कई प्राइवेट व इंग्लिश मीडियम स्कूल शिक्षा के नाम पर अभिभावकों का आर्थिक शोषण कर रहे हैं। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि स्कूलों द्वारा निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें जबरन लगवाई जा रही हैं, जबकि एनसीईआरटी की किताबों से पढ़ाई संभव है। इसके अलावा स्कूलों द्वारा तय दुकानों से ही कॉपी-किताब खरीदने का दबाव बनाकर कमीशन का खेल खेला जा रहा है। अभिभावकों का कहना है कि यूकेजी से लेकर इंटरमीडिएट तक की किताबों की लंबी सूची दी जा रही है, जिससे खर्च कई गुना बढ़ गया है। इससे मध्यमवर्गीय परिवारों पर खासा आर्थिक दबाव पड़ रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए तहसील दिवस में मौजूद अधिकारियों ने जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) कानपुर नगर को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। अब देखना होगा कि जांच के बाद दोषी स्कूलों के खिलाफ क्या कदम उठाए जाते हैं।4
- बताने की घाटमपुर तहसील क्षेत्र के पतरा ब्लॉक के कटरा गांव में स्थित आशा देवी का मंदिर है जहां पर आशा दूज के पर्व में मंदिर पर लगी महिलाओं की लंबी लाइन वहीं मेले का आयोजन किया गया प्रतिवर्ष के भाती इस वर्ष भी भंडारे का आयोजन रखा गया है महिलाएं जाकर पूजा अर्चना कर रही हैं और वही भंडारे का प्रसाद भी चखा1
- हमीरपुर। कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय सुमेरपुर में वार्षिक उत्सव मनाया गया। जिसमें कक्षाओं में प्रथम स्थान एवं राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय का वार्षिक उत्सव का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे एवं प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.तरुण पाल ने किया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। मेधावी छात्राओं में कक्षा 8 की छात्रा अंशिका, कक्षा 7 की छात्रा मान्या व कक्षा 6 की छात्रा त्रिशा साहू के अपनी कक्षाओं में प्रथम स्थान पाने पर सम्मानित किया गया। इसी तरह राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में सफलता पाने वाली अंशिका, खुशी,आवनी, हर्षिता को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर सेवानिवृत शिक्षक मंजू गुप्ता,शिक्षिका रंजना, मीना, कुसुम लता, मंजू,अंकिता, ह्रदेश द्विवेदी आदि मौजूद है। प्रधानाध्यापिका वंदना त्रिपाठी ने सभी का आभार व्यक्त किया। उधर बांक के कंपोजिट विद्यालय में शिक्षा चौपाल,प्रवेश आरम्भ, वार्षिकोत्सव,परीक्षा फल वितरण एवं विदाई समारोह हुआ। मुख्य अतिथि डायट प्रवक्ता रमेश यादव, विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान रामपाल अनुरागी एवं स्वामी आनंद स्वरूप महाराज,संकुल प्रभारी रणजीत सिंह,अजीत सिंह, प्रधानाध्यापक अजय कुमार आदि मौजूद रहे। संचालन बीटीसी प्रशिक्षु शशांक शिवहरे ने किया।4