विधायक विजय चौरे ने प्रभारी मंत्री के समक्ष उठाईं सौसर क्षेत्र की जनसमस्याएं पांढुर्णा:-शिक्षा, गौ तस्करी, प्रदूषण और पशु चिकित्सा सुविधाओं को लेकर जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक में रखी मांगें। जिला मुख्यालय पांढुर्णा स्थित नगर पालिका सभाकक्ष में आयोजित जिला विकास एवं सलाहकार समिति की बैठक में विधायक श्री विजय चौरे ने प्रभारी मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के समक्ष सौसर क्षेत्र की विभिन्न महत्वपूर्ण जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया। बैठक के दौरान विधायक श्री चौरे ने नगर सौसर स्थित सांदीपानी विद्यालय में निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों को प्रवेश नहीं मिलने का मुद्दा उठाते हुए कक्षाओं में सीटों की संख्या बढ़ाने की मांग की, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को शिक्षा का लाभ मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने नगर मोहगांव एवं ग्राम सवरनी के बैल बाजारों से हो रही गौ तस्करी पर तत्काल रोक लगाने की मांग करते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई करने का अनुरोध किया। विधायक श्री चौरे ने औद्योगिक क्षेत्र की कंपनियों द्वारा फैलाए जा रहे जल एवं वायु प्रदूषण का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि प्रदूषण के कारण स्थानीय नागरिकों के स्वास्थ्य एवं कृषि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है, इसलिए इस पर तत्काल नियंत्रण किया जाना आवश्यक है। बैठक में पशु चिकित्सा सेवाओं की बदहाल स्थिति को लेकर भी चिंता व्यक्त की गई। विधायक श्री चौरे ने बताया कि सौसर, लोधीखेड़ा, पिपला नारायणवार एवं रामाकोना स्थित पशु चिकित्सालयों में डॉक्टरों के पद रिक्त पड़े हैं। वहीं सौसर विकासखंड के विभिन्न पशु औषधालयों में पर्याप्त स्टॉफ नहीं होने से पशुपालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कृत्रिम गर्भाधान केंद्रों एवं उपकेंद्रों में रिक्त पदों को भरने की मांग करते हुए कहा कि स्टॉफ की कमी के कारण अधिकांश केंद्र बंद स्थिति में हैं, जिससे पशुपालकों को समय पर सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। प्रभारी मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने एवं समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया।
विधायक विजय चौरे ने प्रभारी मंत्री के समक्ष उठाईं सौसर क्षेत्र की जनसमस्याएं पांढुर्णा:-शिक्षा, गौ तस्करी, प्रदूषण और पशु चिकित्सा सुविधाओं को लेकर जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक में रखी मांगें। जिला मुख्यालय पांढुर्णा स्थित नगर पालिका सभाकक्ष में आयोजित जिला विकास एवं सलाहकार समिति की बैठक में विधायक श्री विजय चौरे ने प्रभारी मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के समक्ष सौसर क्षेत्र की विभिन्न महत्वपूर्ण जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया। बैठक के दौरान विधायक श्री चौरे ने नगर सौसर स्थित
सांदीपानी विद्यालय में निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों को प्रवेश नहीं मिलने का मुद्दा उठाते हुए कक्षाओं में सीटों की संख्या बढ़ाने की मांग की, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को शिक्षा का लाभ मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने नगर मोहगांव एवं ग्राम सवरनी के बैल बाजारों से हो रही गौ तस्करी पर तत्काल रोक लगाने की मांग करते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई करने का अनुरोध किया। विधायक श्री चौरे ने औद्योगिक क्षेत्र की कंपनियों द्वारा फैलाए जा रहे जल एवं
वायु प्रदूषण का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि प्रदूषण के कारण स्थानीय नागरिकों के स्वास्थ्य एवं कृषि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है, इसलिए इस पर तत्काल नियंत्रण किया जाना आवश्यक है। बैठक में पशु चिकित्सा सेवाओं की बदहाल स्थिति को लेकर भी चिंता व्यक्त की गई। विधायक श्री चौरे ने बताया कि सौसर, लोधीखेड़ा, पिपला नारायणवार एवं रामाकोना स्थित पशु चिकित्सालयों में डॉक्टरों के पद रिक्त पड़े हैं। वहीं सौसर विकासखंड के विभिन्न पशु औषधालयों में पर्याप्त स्टॉफ नहीं
होने से पशुपालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कृत्रिम गर्भाधान केंद्रों एवं उपकेंद्रों में रिक्त पदों को भरने की मांग करते हुए कहा कि स्टॉफ की कमी के कारण अधिकांश केंद्र बंद स्थिति में हैं, जिससे पशुपालकों को समय पर सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। प्रभारी मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने एवं समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया।
- मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में पिछले दो महीने से गरीबों को सरकारी राशन नहीं मिल पा रहा है। हितग्राहियों को बार-बार 'कल आना' कहकर वापस भेजा जा रहा है, जिससे वे महंगे बाजार से अनाज खरीदने को मजबूर हैं। दुकान संचालकों का कहना है कि कम आवंटन और बढ़ती कार्डधारी संख्या के कारण यह समस्या आ रही है, जिसकी जानकारी खाद्य विभाग को दी गई है।1
- मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में कन्हरगांव डैम का जलस्तर तेजी से गिर रहा है। 500 से ज्यादा किसानों पर मोटर पंप से अवैध सिंचाई का आरोप है, जिससे शहर की पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो रही है। नगर निगम ने सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।1
- बैतूल के चूना लोमा गाँव में शराब के पैसों के विवाद में बेटे ने पत्थर से अपने पिता की हत्या कर दी। पुलिस को गुमराह करने की कोशिश हुई, लेकिन कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पुत्र ने जुर्म कबूल कर लिया है और उसे जिला जेल भेज दिया गया।1
- बैतूल के घोड़ाडोंगरी में शराब के पैसों को लेकर हुए विवाद में बेटे ने अपने पिता की पत्थर से मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे अनिल को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने बार-बार पैसे मांगने पर यह खौफनाक कदम उठाया।1
- भीषण बाइक भिड़ंत: भैंसदेही में दो युवकों की दर्दनाक मौत, अस्पताल पर लापरवाही के आरोप भैंसदेही भैंसदेही आमला-झल्लार मार्ग पर वाघमारे के खेत के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। एक ने मौके पर दम तोड़ा, जबकि दूसरे की अस्पताल में उपचार के अभाव में मौत हुई। दो अन्य गंभीर घायल बैतूल जिला अस्पताल में भर्ती हैं। हादसे का विवरण भैंसदेही-बरहापुर, आमला-झल्लार मार्ग पर शनिवार को दो बाइकों में भयंकर भिड़ंत हो गई। दोनों बाइकों पर दो-दो युवक सवार थे। टक्कर इतनी तेज थी कि पोहर निवासी जगदीश पिता गणपति अड़लक (40 वर्ष) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, मालेगांव निवासी अंकुश पिता धनराज वाघमारे (22 वर्ष) को भैंसदेही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों की अनुपस्थिति और समय पर इलाज न मिलने से उनकी भी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि अंकुश को तुरंत उपचार मिल जाता तो उसकी जान बच सकती थी। इसके अलावा, मालेगांव निवासी भूपेंद्र पिता धर्मराज वाघमारे और पोहर निवासी सुनिता पत्नी जगदीश अड़लक (38 वर्ष) भी गंभीर रूप से घायल हुए। उन्हें बैतूल रेफर किया गया, लेकिन एम्बुलेंस न मिलने पर प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में हंगामा और चक्काजाम मृतकों और घायलों के परिजन भैंसदेही स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे तो डॉक्टरों पर समय पर इलाज न करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने दोनों शव सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। नारेबाजी के बीच डॉक्टरों और स्टाफ पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगे। सूचना पर एसडीएम अजीत मरावी, एसडीओपी भूपेंद्र सिंह मौर्य, थाना प्रभारी राजेश सातनकर सहित तीन थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। परिजनों ने जांच और कार्रवाई की मांग की है ।3
- मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के खवासा में पेंच टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने वन विभाग की राज्यस्तरीय कार्यशाला आयोजित की। प्रधान मुख्य वन संरक्षक की अध्यक्षता में जल संरक्षण, वन्यजीव प्रबंधन और वन विकास पर विस्तृत चर्चा हुई। बाघों की बढ़ती संख्या, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकथाम और स्थानीय ग्रामीणों की सहभागिता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।1
- बैतूल के सर्वोदय स्कूल के पास सड़क निर्माण के दौरान एक ऑटो चालक ने मजदूर राज धुर्वे से मारपीट की। तेज गति से आ रहे ऑटो चालक ने ट्रैफिक को लेकर गाली-गलौज शुरू की और समझाने पर मजदूर को पीटा। कोतवाली थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है, और साथी मजदूर निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।1
- मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में राशन वितरण व्यवस्था चरमराई हुई है, जिससे गरीब परिवारों को पिछले दो महीने से राशन नहीं मिल पा रहा है। सरकारी दावों के बावजूद, उन्हें 'कल आना' कहकर लौटाया जा रहा है और बाजार से महंगा राशन खरीदने पर मजबूर होना पड़ रहा है। दुकान संचालक कम आवंटन को इसकी वजह बता रहे हैं, जबकि 'वन नेशन वन कार्ड' योजना से हितग्राहियों की संख्या बढ़ रही है।1
- छिंदवाड़ा में कलेक्टर के निर्देश पर 150 सीएससी संचालकों को ई-विकास प्रणाली का प्रशिक्षण दिया गया। अब किसान केवल ₹15 शुल्क में नजदीकी सीएससी से उर्वरक के लिए ई-टोकन बुक कर सकेंगे। 1 अप्रैल से खाद का शत-प्रतिशत वितरण ई-पोर्टल के माध्यम से होगा, जिससे सभी किसानों, खासकर सिकमी और वृद्ध किसानों को आसानी होगी।1