Fatehpur CBSE Board Results: फतेहपुर में सीबीएसई बोर्ड का जलवा, 99% अंक लाकर अर्पिता सिंह बनीं जिले की टॉपर सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में फतेहपुर के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया. जयपुरिया विद्यालय की अर्पिता सिंह ने 99% अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान पाया. निष्ठा दीक्षित और वत्सल रस्तोगी समेत कई छात्रों ने 97% से अधिक अंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया. Fatehpur Highschool CBSE Board: सीबीएसई हाईस्कूल का परिणाम घोषित होते ही फतेहपुर जिले में खुशी की लहर दौड़ गई. मेधावी छात्रों की मेहनत रंग लाई और कई विद्यालयों ने उत्कृष्ट परिणाम देकर जिले का गौरव बढ़ाया. इस बार जयपुरिया विद्यालय की अर्पिता सिंह ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया, जबकि अन्य छात्रों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता की नई मिसाल पेश की. अर्पिता सिंह की सफलता बनी प्रेरणा, 99% अंक से किया टॉप फतेहपुर के जयपुरिया विद्यालय की छात्रा अर्पिता सिंह ने 99 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया. अर्पिता की इस उपलब्धि ने न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे जिले को गौरवान्वित किया है. उन्होंने बताया कि उनकी शुरुआती पढ़ाई मिशन स्कूल से हुई और इसके बाद उन्होंने जयपुरिया विद्यालय से आगे की पढ़ाई पूरी की. उनके पिता अरविंद कुमार परिषदीय विद्यालय में शिक्षक हैं, जबकि माता गृहिणी हैं. अर्पिता ने अपनी सफलता का श्रेय पिता और शिक्षकों को दिया. उन्होंने नियमित पढ़ाई और समय प्रबंधन को अपनी सफलता का मूल मंत्र बताया. परिवार का सहयोग और अनुशासित दिनचर्या उनके लिए सबसे बड़ा आधार बनी. निष्ठा दीक्षित ने 98.6% अंक से दूसरा स्थान किया हासिल महर्षि विद्या मंदिर की छात्रा निष्ठा दीक्षित ने 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा स्थान हासिल किया. शहर के कलक्टरगंज क्षेत्र की रहने वाली निष्ठा के पिता संजय दीक्षित सीएचसी गाजीपुर में लैब टेक्नीशियन हैं, जबकि उनकी माता असोथर के खरसेनपुर में शिक्षिका हैं. निष्ठा ने बताया कि उन्होंने केवल गणित विषय की कोचिंग ली और बाकी विषयों की तैयारी स्कूल के शिक्षकों के मार्गदर्शन में की. उन्होंने समय सारिणी बनाकर पढ़ाई की, जो उनकी सफलता का मुख्य कारण बना. निष्ठा ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया. संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर वत्सल रस्तोगी और दिव्या यादव इस बार जिले में तीसरे स्थान पर भी कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली. वत्सल रस्तोगी और दिव्या यादव ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया. इनके अलावा आराध्या पटेल ने 98 प्रतिशत, सूर्य दुबे ने 97.8 प्रतिशत और दिव्यांशु रंजन ने 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए. मोहम्मद अरबाब 97.4 प्रतिशत, हिमांशु प्रसाद 97.2 प्रतिशत और आकांक्षा सिंह, प्राची पाल तथा आनंद शुक्ला ने 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का मान बढ़ाया. इन सभी छात्रों की सफलता ने यह साबित किया कि फतेहपुर के छात्र किसी भी स्तर पर पीछे नहीं हैं. महर्षि विद्या मंदिर का शानदार परिणाम, 100% रिजल्ट महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल का परीक्षा परिणाम भी बेहद शानदार रहा. यहां निष्ठा दीक्षित ने 98.6 प्रतिशत अंक के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया. आकांक्षा सिंह ने 97 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा और नितिका बाजपेयी ने 96.6 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया. विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि इस वर्ष कुल 285 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और परिणाम शत-प्रतिशत रहा. 11 छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 53 छात्रों ने 90 प्रतिशत से ऊपर अंक हासिल किए. इस उपलब्धि पर विद्यालय में खुशी का माहौल रहा और छात्रों को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया. अन्य विद्यालयों में भी दिखा उत्कृष्ट प्रदर्शन चिल्ड्रेन पब्लिक सीनियर सेकेंड्री स्कूल में प्राची पाल और आनंद शुक्ला ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से विद्यालय में टॉप किया. ऐश्वी, कार्तिक, श्रेजल और आर्यन ने 95 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया. वहीं सृष्टि ने 94.4 प्रतिशत, मनू ने 93.2 प्रतिशत, नैन्सी वर्मा ने 93 प्रतिशत, अर्नव ने 90.6 प्रतिशत और अभिजीत ने 90 प्रतिशत अंक हासिल किए. वहीं आरएस एक्सेल इंग्लिश अकादमी में दिव्या यादव ने 98.2 प्रतिशत अंक के साथ टॉप किया. आयती मिश्रा ने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि श्रेया और आरुषि पटेल ने 96 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया. विद्यालय के प्रबंध निदेशक मयूर गुप्ता ने बताया कि 89 नामांकित छात्रों में से 88 परीक्षा में शामिल हुए और 41 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए. विद्यालय प्रशासन ने छात्रों को मिठाई खिलाकर खुशी जताई.

- निष्ठा 98.6, दिव्या ने 98.2, प्राची और आनंद ने 97, नव्या ने 96.4 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय का नाम किया रोशन फतेहपुर जिले में केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नई दिल्ली ने आज 10 वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया। महर्षि विद्या मन्दिर सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल की छात्रा निष्ठा दीक्षित ने 98.6 प्रतिशत अंक पाकर फतेहपुर एवं विद्यालय का नाम रोशन किया। इसी विद्यालय की छात्रा आकांक्षा सिंह 97 प्रतिशत अंक लाकर द्वितीय स्थान पर रहीं। विद्यालय की छात्रा नितिका बाजपेयी 96.6 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। नव्या शुक्ला ने 96.4 प्रतिशत अंक के साथ पांचवें स्थान पर रही। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि इस परीक्षा में कुल 285 छात्र उपस्थित हुए थे। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत्-प्रतिशत् रहा। अभिभावकों व प्रधानाचार्य ने बच्चों को मिष्ठान वितरण कर खुशी व्यक्त किया। वहीं चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में एक बार फिर मेधावियों ने बाजी मारी लडकिया रही अव्वल। हर बार की तरह इस बार भी सी०पी०एस० के मेधावियों ने सफलता का परचम लहराया। विद्यालय का परीक्षा परीणाम शत प्रतिशत रहा। कक्षा 10 की प्राची और आनंद शुक्ला 97% अंको के साथ प्रथम स्थान पर रहे। 95 के साथ श्रेजल अग्रहरी, अशवी सिंह, कार्तिक चौरसिंया दूसरे स्थान पर रहे। आर्यन राज वर्मा 94.6 के साथ तीसरे, सृष्टि श्रीवास्तव 94.4 के साथ चौथे, मनु 93.2 के साथ पांचवे, नैन्सी वर्मा 93 के साथ छठे, अर्नव सिंह 90.6 के साथ सांतवे, अभिजीत सिंह 89.4 के साथ आठवें और आरोही पटेल 88.2 के साथ नवें स्थान पर रहे। विद्यालय के प्रबंधक सुनील कुमार श्रीवास्ताव, संजय कुमार श्रीवास्तव तथा निदेशक इंजी० मिसेज प्राची श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य श्रीमती पूनम श्रीवास्तव व हैड मिस्ट्रेस श्रीमती रीना शुक्ला ने आये हुए बच्चों का मुँह मीठा करा कर उन्हे उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएँ दी। इसी तरह शहर स्थित आर. एस. एक्सेल इंग्लिश अकादमी के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। विद्यालय की छात्रा दिव्या यादव ने 98.2% अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त आयती मिश्रा ने 96.6%, श्रेय़ा ने 96%, आरुषि पटेल ने 96% तथा स्वतंत्र त्रिवेदी ने 95% अंक प्राप्त किए। एकुल 89 नामांकित छात्रों में से 88 छात्र परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनमें से 41 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक मयूर गुप्ता ने सभी छात्रों, अभिभावकों एवं समस्त स्टाफ को उत्कृष्ट परिणाम के लिए हार्दिक बधाई दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार श्रीवास्तव एवं सिविल लाइन परिसर की प्रधानाचार्या श्रीमती वीना श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को सही विषयों के चयन के महत्व पर बल देते हुए सभी का अभिनंदन किया।2
- Post by Sandeep tvnews1
- Post by Vinod shriwastva1
- दिव्यांग बच्चों के इलाज के लिए खुल गया जिले में एबिलिटीज अनलिस्टेड भारत हॉस्पिटल फतेहपुर जिले के नंदी चौराहे वीआईपी रोड में एबिलिटीज अनलिस्टेड भारत हॉस्पिटल का शुभारंभ संचालक प्राप्ती सक्सेना के नेतृत्व में एक दिव्यांग बच्चे द्वारा फीता काटकर किया गया। बच्चों के बौद्धिक, शारीरिक विकास व अच्छी सेहत और उनके सफल जीवन को बनाए जाने के लिए डाक्टर जे के उमराव का सफल आयोजन किया गया। जंहा उन्होंने बताया कि जिन बच्चों का बचपन से बौद्धिक ,शारीरिक, या मानसिक सहित विभिन्न गंभीर बीमारियों के कारण विकास नहीं हो पाता उनके जीवक को समाज के अनुसार समझने योग्य बनाने का काम हॉस्पिटल में किया जाएगा जंहा संचालिका प्राप्ती सक्सेना ने बताया दिव्यांग बच्चों के सर्वांगीण विकास को लेकर एबिलिटीज अनलिस्टेड भारत हॉस्पिटल का संचालन शुरू किया गया है अभी तक फतेहपुर जिले के बच्चों को ऐसी बीमारियों के कारण मासूम बच्चों को कानपुर प्रयागराज और लखनऊ लेकर अब उनके माता-पिता को भागना पड़ता था इस पीड़ा को देख डॉक्टर जे के उमराव की सुझाव पर इस हॉस्पिटल को संचालित किया गया जिसमें जिले के दिव्यांग बच्चों को इन गंभीर बीमारियों से छुटकारा दिलाने का काम किया जाएगा।1
- Post by Devendra Kumar2
- Post by RN Vishwkarma1
- Post by JSB NEWS UP1
- स्क्रिप्ट बबलू सिंह फतेहपुर उत्तर प्रदेश निष्ठा 98.6, दिव्या ने 98.2, प्राची और आनंद ने 97, नव्या ने 96.4 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय का नाम किया रोशन फतेहपुर जिले में केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नई दिल्ली ने आज 10 वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया। महर्षि विद्या मन्दिर सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल की छात्रा निष्ठा दीक्षित ने 98.6 प्रतिशत अंक पाकर फतेहपुर एवं विद्यालय का नाम रोशन किया। इसी विद्यालय की छात्रा आकांक्षा सिंह 97 प्रतिशत अंक लाकर द्वितीय स्थान पर रहीं। विद्यालय की छात्रा नितिका बाजपेयी 96.6 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। नव्या शुक्ला ने 96.4 प्रतिशत अंक के साथ पांचवें स्थान पर रही। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि इस परीक्षा में कुल 285 छात्र उपस्थित हुए थे। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत्-प्रतिशत् रहा। अभिभावकों व प्रधानाचार्य ने बच्चों को मिष्ठान वितरण कर खुशी व्यक्त किया। वहीं चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में एक बार फिर मेधावियों ने बाजी मारी लडकिया रही अव्वल। हर बार की तरह इस बार भी सी०पी०एस० के मेधावियों ने सफलता का परचम लहराया। विद्यालय का परीक्षा परीणाम शत प्रतिशत रहा। कक्षा 10 की प्राची और आनंद शुक्ला 97% अंको के साथ प्रथम स्थान पर रहे। 95 के साथ श्रेजल अग्रहरी, अशवी सिंह, कार्तिक चौरसिंया दूसरे स्थान पर रहे। आर्यन राज वर्मा 94.6 के साथ तीसरे, सृष्टि श्रीवास्तव 94.4 के साथ चौथे, मनु 93.2 के साथ पांचवे, नैन्सी वर्मा 93 के साथ छठे, अर्नव सिंह 90.6 के साथ सांतवे, अभिजीत सिंह 89.4 के साथ आठवें और आरोही पटेल 88.2 के साथ नवें स्थान पर रहे। विद्यालय के प्रबंधक सुनील कुमार श्रीवास्ताव, संजय कुमार श्रीवास्तव तथा निदेशक इंजी० मिसेज प्राची श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य श्रीमती पूनम श्रीवास्तव व हैड मिस्ट्रेस श्रीमती रीना शुक्ला ने आये हुए बच्चों का मुँह मीठा करा कर उन्हे उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएँ दी। इसी तरह शहर स्थित आर. एस. एक्सेल इंग्लिश अकादमी के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। विद्यालय की छात्रा दिव्या यादव ने 98.2% अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त आयती मिश्रा ने 96.6%, श्रेय़ा ने 96%, आरुषि पटेल ने 96% तथा स्वतंत्र त्रिवेदी ने 95% अंक प्राप्त किए। एकुल 89 नामांकित छात्रों में से 88 छात्र परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनमें से 41 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक मयूर गुप्ता ने सभी छात्रों, अभिभावकों एवं समस्त स्टाफ को उत्कृष्ट परिणाम के लिए हार्दिक बधाई दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार श्रीवास्तव एवं सिविल लाइन परिसर की प्रधानाचार्या श्रीमती वीना श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को सही विषयों के चयन के महत्व पर बल देते हुए सभी का अभिनंदन किया।2