Shuru
Apke Nagar Ki App…
मुख्यमंत्री पद छोड़ेंगे Nitish Kumar? राज्यसभा नामांकन के बाद तेज हुई सियासी हलचल
Bihar ke Janta ki Awaaz
मुख्यमंत्री पद छोड़ेंगे Nitish Kumar? राज्यसभा नामांकन के बाद तेज हुई सियासी हलचल
More news from बिहार and nearby areas
- बिहार सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम ’’सात निश्चय-3’’ अंतर्गत सातवें निश्चय सबका सम्मान-जीवन आसान के तहत आज समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय ने आमजनों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी शिकायतें सीधे जिलाधिकारी को लोगों द्वारा दिए गए परिवादों को सुना गया एवं उसके समाधान की दिशा में आवश्यक कदम उठाए गए। जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, राजस्व संबंधी मामले, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना,आई सी डी एस, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, सड़क, राशन कार्ड,अतिक्रमण, सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी परिवाद प्राप्त हुए। जिलाधिकारी ने प्रत्येक मामले की बारीकी से समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल एवं प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी श्री पांडेय ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनसमस्याओं के निष्पादन में जिले के सभी पदाधिकारी पूरी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक शिकायत काजिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं पारदर्शी समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल समाधान निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। जिलाधिकारी ने कहा कि सेवा-संवाद-समाधान कार्यक्रम के माध्यम से प्रशासन और आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित हुआ है। इससे न केवल समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया तेज हुई है, बल्कि प्रशासन के प्रति आम लोगों का भरोसा भी और अधिक मजबूत हुआ है। आज जिलाधिकारी के कार्यालय कक्ष में लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के द्वितीय अपील की सुनवाई की गई। कुल 07 मामलों की सुनवाई की गई जिसके विरुद्ध 03 पर आदेश पारित किए गए।1
- प्यार में इंसान क्या क्या नहीं कर जाता है, जीता जागता तस्वीर गोपालगंज में देखने को मिला,'शोले' स्टाइल ड्रामा हथकड़ी में आया 'वीरू' तब टावर पर से उतरी 'बसंती'। *--प्यार में इंसान किसी भी हद तक जा सकता है, जिसका उदाहरण भोरे थाना क्षेत्र के बनकटा जागीरदारी गांव में देखने को मिला. यहां एक युवती अपने प्रेमी की रिहाई की मांग के लिए टावर पर चढ़ गई. इस दौरान मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।* (रवि कुमार भार्गव संपादक दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार) गोपालगंज 06 मार्च 2026 गोपालगंज:-आपने फिल्म 'शोले' में वीरू को बसंती के लिए पानी की टंकी पर चढ़ते तो देखा ही होगा, लेकिन गोपालगंज में इसका 'रिवर्स वर्जन' देखने को मिला है. यहां 'बसंती' अपने 'वीरू' की रिहाई के लिए टावर पर जा बैठी. शुक्रवार (6 मार्च) की सुबह गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के बनकटा जागीरदारी गांव में एक युवती अपने प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर गगनचुंबी मोबाइल टावर पर चढ़ गई. घंटों चले इस ड्रामे के बाद पुलिस को मजबूरन हिरासत में लिए गए प्रेमी को हथकड़ी समेत टावर के नीचे लाना पड़ा.बनकटा मल गांव निवासी संजय गोंड की पुत्री अर्पिता कुमारी का प्रेम प्रसंग गांव के ही पवन चौहान के साथ पिछले काफी समय से चल रहा था. गुरुवार (5 मार्च) की रात अर्पिता अचानक अपने घर से लापता हो गई. परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन जब वह नहीं मिली, तो उन्होंने पवन चौहान पर अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रेमी पवन चौहान को हिरासत में ले लिया और उसे थाने ले आई.शुक्रवार की सुबह जब ग्रामीणों की नजर बनकटा जागीरदारी स्थित मोबाइल टावर पर पड़ी, तो उनके होश उड़ गए. अर्पिता टावर की ऊंचाई पर बैठी थी. देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई. युवती की मांग थी कि पवन को रिहा किया जाए और उन दोनों की शादी कराई जाए. घटना की सूचना मिलते ही भोरे थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. काफी समझाने-बुझाने के बाद भी जब अर्पिता नीचे उतरने को तैयार नहीं हुई, तो पुलिस ने एक अनोखा तरीका अपनाया. पुलिस हाजत में बंद पवन चौहान को हथकड़ी लगी हालत में ही जीप से टावर के पास लाया गया,तब जाकर युवती नीचे उतरी और मामला शांत हुआ.1
- Post by Aaj Sirsi Live1
- मुजफ्फरपुर जिला बिहार कटरा में बन रहा है 5km का मेगा ब्रिज ...1
- kalua Bihari1
- Post by Satyam kumar1
- एक युवक ने चढ़ी बिजली की पोल पर।जिसका वीडियो हुआ वायरल।2
- मुजफ्फरपुर बखरी पेट्रोल पंप पर CNG लेते वक्त ऑटो ब्लास्ट हो गया😭😭😭1
- Post by Nishad Ji1