logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बरखेड़ा के वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को बांटा भोजन और फल वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों का जाना हाल, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश पीलीभीत। बरखेड़ा के मचवाखेड़ा स्थित आवासीय वृद्धाश्रम में आज वृद्धजनों को भोजन एवं फल का वितरण किया गया। इस दौरान वृद्धजनों का हालचाल जाना गया और आश्रम से संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

6 hrs ago
user_मीडिया
मीडिया
Media house पूरनपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago

बरखेड़ा के वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को बांटा भोजन और फल वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों का जाना हाल, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश पीलीभीत। बरखेड़ा के मचवाखेड़ा स्थित आवासीय वृद्धाश्रम में आज वृद्धजनों को भोजन एवं फल का वितरण किया गया। इस दौरान वृद्धजनों का हालचाल जाना गया और आश्रम से संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बरखेड़ा के वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को बांटा भोजन और फल वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों का जाना हाल, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश पीलीभीत। बरखेड़ा के मचवाखेड़ा स्थित आवासीय वृद्धाश्रम में आज वृद्धजनों को भोजन एवं फल का वितरण किया गया। इस दौरान वृद्धजनों का हालचाल जाना गया और आश्रम से संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
    1
    बरखेड़ा के वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को बांटा भोजन और फल
वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों का जाना हाल, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
पीलीभीत। बरखेड़ा के मचवाखेड़ा स्थित आवासीय वृद्धाश्रम में आज वृद्धजनों को भोजन एवं फल का वितरण किया गया। इस दौरान वृद्धजनों का हालचाल जाना गया और आश्रम से संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
    user_मीडिया
    मीडिया
    Media house पूरनपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • छेड़छाड़ से परेशान पीड़िता न्याय के लिए भटकने को मजबूर पीलीभीत के थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र में छेड़छाड़ से परेशान पीड़िता न्याय के लिए दर-दर भटक रही है। पीड़िता के मुताबिक वह चौकी और थाना से लेकर एसपी कार्यालय तक गुहार लगा चुकी है, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता का कहना है कि वह पिछले तीन दिनों से थाने के चक्कर काट रही है। मामले में पीड़िता ने अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है।
    1
    छेड़छाड़ से परेशान पीड़िता न्याय के लिए भटकने को मजबूर
पीलीभीत के थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र में छेड़छाड़ से परेशान पीड़िता
न्याय के लिए दर-दर भटक रही है। पीड़िता के मुताबिक वह चौकी और थाना से लेकर एसपी कार्यालय तक गुहार लगा चुकी है, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता का कहना है कि वह पिछले तीन दिनों से थाने के चक्कर काट रही है। मामले में पीड़िता ने अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है।
    user_फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
    फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
    Media house Puranpur, Pilibhit•
    6 hrs ago
  • शारदा कटान रोकने को लगाए बोरियों के बंडल नदी किनारे मिले, ग्रामीणों में आक्रोश राणा प्रताप नगर में बाढ़ खंड के राहत-बचाव कार्य पर उठे सवाल, दर्जनों ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन पूरनपुर/पीलीभीत।ट्रांस शारदा क्षेत्र के ग्राम राणा प्रताप नगर में शारदा नदी के लगातार हो रहे भू-कटान को रोकने के लिए कराए जा रहे राहत-बचाव कार्य को लेकर शनिवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। ग्रामीणों ने बाढ़ खंड विभाग पर नदी कटान की रोकथाम के लिए लगाए गए बोरियों के बंडलों के नदी किनारे पड़े मिलने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग उठाई।ग्रामीणों के मुताबिक, पिछले दिनों शारदा नदी में भीषण भू-कटान हो रहा था। कटान की रोकथाम के लिए बाढ़ खंड विभाग की ओर से खाली बोरियों में बालू और मिट्टी भरकर उन्हें रस्सियों के जाल में डालकर नदी किनारे लगाए जाने का कार्य कराया गया था। ग्रामीणों का कहना है कि यह कार्य विभागीय अधिकारियों की देखरेख में कराया जा रहा था। शुक्रवार शाम ग्राम राणा प्रताप नगर के कुछ युवक शारदा नदी किनारे पहुंचे। इस दौरान नदी का जलस्तर कम होने पर किनारे पर बोरियों के कई बंडल दिखाई दिए। इसकी जानकारी गांव में पहुंचते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों के अनुसार, नदी किनारे पानी में कई बंडल पड़े मिले। वहीं कुछ बंडल पास के गन्ने के खेत से भी मिलने की बात सामने आई। मामला सामने आने के बाद शनिवार को दर्जनों ग्रामीण शारदा नदी किनारे एकत्र हुए और बाढ़ खंड विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि भू-कटान रोकने के लिए लगाए गए बोरियों के बंडलों का इस तरह नदी किनारे पड़े मिलना राहत-बचाव कार्य की गुणवत्ता और निगरानी पर सवाल खड़े करता है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच कराने और यह पता लगाने की मांग की कि नदी किनारे लगाए गए बोरियों के बंडल पानी में कैसे पहुंचे। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में शारदा नदी लगातार कटान कर रही है। ऐसे में बचाव कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही से किसानों और ग्रामीणों की जमीन को खतरा बढ़ सकता है।ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारी तय नहीं की गई तो वे उच्च अधिकारियों से शिकायत करने को मजबूर होंगे।
    1
    शारदा कटान रोकने को लगाए बोरियों के बंडल नदी किनारे मिले, ग्रामीणों में आक्रोश

राणा प्रताप नगर में बाढ़ खंड के राहत-बचाव कार्य पर उठे सवाल, दर्जनों ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन
पूरनपुर/पीलीभीत।ट्रांस शारदा क्षेत्र के ग्राम राणा प्रताप नगर में शारदा नदी के लगातार हो रहे भू-कटान को रोकने के लिए कराए जा रहे राहत-बचाव कार्य को लेकर शनिवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। ग्रामीणों ने बाढ़ खंड विभाग पर नदी कटान की रोकथाम के लिए लगाए गए बोरियों के बंडलों के नदी किनारे पड़े मिलने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग उठाई।ग्रामीणों के मुताबिक, पिछले दिनों शारदा नदी में भीषण भू-कटान हो रहा था। कटान की रोकथाम के लिए बाढ़ खंड विभाग की ओर से खाली बोरियों में बालू और मिट्टी भरकर उन्हें रस्सियों के जाल में डालकर नदी किनारे लगाए जाने का कार्य कराया गया था। ग्रामीणों का कहना है कि यह कार्य विभागीय अधिकारियों की देखरेख में कराया जा रहा था।
शुक्रवार शाम ग्राम राणा प्रताप नगर के कुछ युवक शारदा नदी किनारे पहुंचे। इस दौरान नदी का जलस्तर कम होने पर किनारे पर बोरियों के कई बंडल दिखाई दिए। इसकी जानकारी गांव में पहुंचते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों के अनुसार, नदी किनारे पानी में कई बंडल पड़े मिले। वहीं कुछ बंडल पास के गन्ने के खेत से भी मिलने की बात सामने आई।
मामला सामने आने के बाद शनिवार को दर्जनों ग्रामीण शारदा नदी किनारे एकत्र हुए और बाढ़ खंड विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि भू-कटान रोकने के लिए लगाए गए बोरियों के बंडलों का इस तरह नदी किनारे पड़े मिलना राहत-बचाव कार्य की गुणवत्ता और निगरानी पर सवाल खड़े करता है।
ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच कराने और यह पता लगाने की मांग की कि नदी किनारे लगाए गए बोरियों के बंडल पानी में कैसे पहुंचे। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में शारदा नदी लगातार कटान कर रही है। ऐसे में बचाव कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही से किसानों और ग्रामीणों की जमीन को खतरा बढ़ सकता है।ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारी तय नहीं की गई तो वे उच्च अधिकारियों से शिकायत करने को मजबूर होंगे।
    user_Meenu barkaati
    Meenu barkaati
    Local News Reporter पूरनपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Ganna Krishak PG College Puranpur: एनएसएस रंगोली प्रतियोगिता में 'विकसित भारत' टीम ने मारी बाजी एंकर इंट्रो (Anchor Intro): पीलीभीत के पूरनपुर स्थित गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में एक भव्य रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्य डा. सुधीर कुमार शर्मा के निर्देशन में आयोजित इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपनी कला के माध्यम से समाज को एक मजबूत संदेश दिया। ​रिपोर्टर / मुख्य समाचार (Main Story): महाविद्यालय में आयोजित इस रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विभिन्न सामाजिक, राष्ट्रीय तथा महिला सशक्तीकरण से जुड़े विषयों को अपनी कला के जरिए बेहद आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया। ​कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद, 'विकसित भारत' थीम पर आधारित टीम की ललिता देवी, अनुष्का देवी और आरजू बी. ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' थीम पर बनी रंगोली के लिए नैन्सी राठौर, सरिता देवी और सिया चौधरी की टीम द्वितीय स्थान पर रही, जबकि 'मिशन शक्ति' विषय पर आधारित दीक्षा गुप्ता, चित्रांशी और शीतल की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया। ​इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डा. सुधीर कुमार शर्मा ने कहा कि रंगोली जैसी रचनात्मक गतिविधियां विद्यार्थियों में कला, कल्पनाशीलता, टीम भावना और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देती हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि 'सेवा संकल्प अभियान' का मुख्य उद्देश्य युवाओं को समाज और राष्ट्र के प्रति जवाबदेह बनाना है। ​राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डा. मृदुला शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों की यह सक्रिय सहभागिता यह साबित करती है कि आज की युवा पीढ़ी में सामाजिक सरोकारों के प्रति संवेदनशीलता तेजी से बढ़ रही है। अभियान के प्रभारी शाहिद खान ने सभी प्रतिभागी छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि ऐसी स्वस्थ प्रतिस्पर्धाएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ​कार्यक्रम के अंत में विजेता टीमों को सम्मानित किया गया और सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की गई। इस सफल आयोजन में डा. राजिया शकील का विशेष सहयोग रहा, तथा इस दौरान डा. अरविंद कुमार दीक्षित सहित समस्त महाविद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। ​साइन-ऑफ (Sign-off): कैमरामैन रिसांतु अग्रवाल के साथ सरफराज अहमद खान, यूपी न्यूज टीवी24, पूरनपुर (पीलीभीत)।
    1
    Ganna Krishak PG College Puranpur: एनएसएस रंगोली प्रतियोगिता में 'विकसित भारत' टीम ने मारी बाजी


एंकर इंट्रो (Anchor Intro):
पीलीभीत के पूरनपुर स्थित गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में एक भव्य रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्य डा. सुधीर कुमार शर्मा के निर्देशन में आयोजित इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपनी कला के माध्यम से समाज को एक मजबूत संदेश दिया।
​रिपोर्टर / मुख्य समाचार (Main Story):
महाविद्यालय में आयोजित इस रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विभिन्न सामाजिक, राष्ट्रीय तथा महिला सशक्तीकरण से जुड़े विषयों को अपनी कला के जरिए बेहद आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया।
​कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद, 'विकसित भारत' थीम पर आधारित टीम की ललिता देवी, अनुष्का देवी और आरजू बी. ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' थीम पर बनी रंगोली के लिए नैन्सी राठौर, सरिता देवी और सिया चौधरी की टीम द्वितीय स्थान पर रही, जबकि 'मिशन शक्ति' विषय पर आधारित दीक्षा गुप्ता, चित्रांशी और शीतल की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया।
​इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डा. सुधीर कुमार शर्मा ने कहा कि रंगोली जैसी रचनात्मक गतिविधियां विद्यार्थियों में कला, कल्पनाशीलता, टीम भावना और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देती हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि 'सेवा संकल्प अभियान' का मुख्य उद्देश्य युवाओं को समाज और राष्ट्र के प्रति जवाबदेह बनाना है।
​राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डा. मृदुला शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों की यह सक्रिय सहभागिता यह साबित करती है कि आज की युवा पीढ़ी में सामाजिक सरोकारों के प्रति संवेदनशीलता तेजी से बढ़ रही है। अभियान के प्रभारी शाहिद खान ने सभी प्रतिभागी छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि ऐसी स्वस्थ प्रतिस्पर्धाएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
​कार्यक्रम के अंत में विजेता टीमों को सम्मानित किया गया और सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की गई। इस सफल आयोजन में डा. राजिया शकील का विशेष सहयोग रहा, तथा इस दौरान डा. अरविंद कुमार दीक्षित सहित समस्त महाविद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
​साइन-ऑफ (Sign-off):
कैमरामैन रिसांतु अग्रवाल के साथ सरफराज अहमद खान, यूपी न्यूज टीवी24, पूरनपुर (पीलीभीत)।
    user_SARFRAZ KHAN
    SARFRAZ KHAN
    रिपोटिंग upnewstv24 पूरनपुर पीलीभीत उप पूरनपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • 🚨 पीलीभीत में स्कूली वाहनों पर सख्ती, 15 पर कार्रवाई... पीलीभीत में स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए ‘मिशन सेफ फ्यूचर-3’ के तहत परिवहन विभाग ने 17 सितंबर को विभिन्न मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। एआरटीओ सुशील कुमार मिश्रा और यात्रीकर अधिकारी बर्डिस चतुर्वेदी के नेतृत्व में हुई जांच के दौरान निजी उपयोग के लिए पंजीकृत वाहनों, टेंपो और ई-रिक्शा से स्कूली बच्चों का परिवहन किए जाने के मामले सामने आए। कुल 15 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इनमें 5 वाहन सीज किए गए, जबकि 10 वाहनों के चालान किए गए। वाहनों के पंजीयन, फिटनेस, परमिट, बीमा, प्रदूषण प्रमाण-पत्र और चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस समेत आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। 📌 फैक्ट: कार्रवाई का उद्देश्य अनधिकृत एवं नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर नियंत्रण के साथ स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करना है। प्रदेश में ‘मिशन सेफ फ्यूचर 3.0’ अभियान 14 से 19 सितंबर 2026 तक चलाया जा रहा है। #Pilibhit #MissionSafeFuture3 #SchoolVehicles #SchoolBusSafety #TransportDepartment #PilibhitNews #RoadSafety #SchoolChildren #UPNews #BreakingNews #FactCheck #NewsUpdate
    1
    🚨 पीलीभीत में स्कूली वाहनों पर सख्ती, 15 पर कार्रवाई...
पीलीभीत में स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए ‘मिशन सेफ फ्यूचर-3’ के तहत परिवहन विभाग ने 17 सितंबर को विभिन्न मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया।
एआरटीओ सुशील कुमार मिश्रा और यात्रीकर अधिकारी बर्डिस चतुर्वेदी के नेतृत्व में हुई जांच के दौरान निजी उपयोग के लिए पंजीकृत वाहनों, टेंपो और ई-रिक्शा से स्कूली बच्चों का परिवहन किए जाने के मामले सामने आए।
कुल 15 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इनमें 5 वाहन सीज किए गए, जबकि 10 वाहनों के चालान किए गए। वाहनों के पंजीयन, फिटनेस, परमिट, बीमा, प्रदूषण प्रमाण-पत्र और चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस समेत आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई।
📌 फैक्ट: कार्रवाई का उद्देश्य अनधिकृत एवं नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर नियंत्रण के साथ स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करना है। प्रदेश में ‘मिशन सेफ फ्यूचर 3.0’ अभियान 14 से 19 सितंबर 2026 तक चलाया जा रहा है।
#Pilibhit #MissionSafeFuture3 #SchoolVehicles #SchoolBusSafety #TransportDepartment #PilibhitNews #RoadSafety #SchoolChildren #UPNews #BreakingNews #FactCheck #NewsUpdate
    user_Pilibhit Darpan/ND India News
    Pilibhit Darpan/ND India News
    Doctor पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील बीसलपुर का सम्पूर्ण समाधान दिवस हुआ सम्पन्न। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील बीसलपुर का सम्पूर्ण समाधान दिवस हुआ सम्पन्न। सम्पूर्ण समाधान दिवस में 140 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये मौके पर 15 शिकायतों का हुआ निस्तारण। जिलाधिकारी ने कृषकों तोरई की मिनीकिट की वितरित दैवीय आपदा राहत के अन्तर्गत जनहानि सहायता राशि के अन्तर्गत मृतक के परिजनों को प्रदान किए डेमो चेक
    1
    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील बीसलपुर का सम्पूर्ण समाधान दिवस हुआ सम्पन्न। 
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील बीसलपुर का सम्पूर्ण समाधान दिवस हुआ सम्पन्न। सम्पूर्ण समाधान दिवस में 140 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये मौके पर 15 शिकायतों का हुआ निस्तारण। जिलाधिकारी ने कृषकों तोरई की मिनीकिट की वितरित दैवीय आपदा राहत के अन्तर्गत जनहानि सहायता राशि के अन्तर्गत मृतक के परिजनों को प्रदान किए डेमो चेक
    user_संदीप मिश्रा
    संदीप मिश्रा
    पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बीसलपुर में डीएम और एसपी की अध्यक्षता में हुआ संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन क्षेत्र से आई जनता की सुनी गई समस्याए
    2
    बीसलपुर में डीएम और एसपी की अध्यक्षता में हुआ संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन क्षेत्र से आई जनता की सुनी गई समस्याए
    user_Pankaj gupta
    Pankaj gupta
    Local News Reporter पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • बहेड़ी में मेडिकल स्टोर पर हंगामा, महिला ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप बहेड़ी। बाजार वाली गली के सामने स्थित एक मेडिकल स्टोर पर हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक महिला मेडिकल स्टोर संचालक के साथ मारपीट करती नजर आ रही है। महिला ने मेडिकल स्टोर संचालक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान मौके पर हंगामा हुआ, जिसका वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। मामले की वास्तविक स्थिति पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस द्वारा जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई किए जाने की बात सामने आई है।
    1
    बहेड़ी में मेडिकल स्टोर पर हंगामा, महिला ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप
बहेड़ी। बाजार वाली गली के सामने स्थित एक मेडिकल स्टोर पर हंगामे
का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक महिला मेडिकल स्टोर संचालक के साथ मारपीट करती नजर आ रही है। महिला ने मेडिकल स्टोर संचालक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।
बताया जा रहा है कि घटना के दौरान मौके पर हंगामा हुआ, जिसका वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।
मामले की वास्तविक स्थिति पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस द्वारा जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई किए जाने की बात सामने आई है।
    user_फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
    फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
    Media house Puranpur, Pilibhit•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.