पंचकूला के खड़क मंगोली क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और नशे की रोकथाम के लिए पुलिस ने स्निफर डॉग की मदद से एक व्यापक कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया। सेक्टर-1 चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राममेहर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र की गलियों, दुकानों, खुले स्थानों, खाली प्लॉटों, झाड़ियों और संदिग्ध ठिकानों पर सघन तलाशी ली। पंचकूला की डीसीपी सृष्टि गुप्ता के अनुसार, इस अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान और उनका सत्यापन किया गया तथा आने-जाने वाले लोगों पर विशेष नजर रखी गई। इस विशेष अभियान के दौरान नशीले पदार्थों की तस्करी, बिक्री और सेवन से जुड़े ठिकानों की गहन जांच की गई। पुलिस ने स्थानीय नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए चेतावनी दी कि ऐसी गतिविधियों पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई होगी। आम जनता से अपील की गई है कि वे बिना किसी डर के पुलिस के ड्रग इन्फो हेल्पलाइन नंबर 7087081100 और 7087081048 पर सूचना दें, जिसमें जानकारी देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी। पुलिस ने भविष्य में भी इस प्रकार के कॉम्बिंग और नशा विरोधी अभियानों को जारी रखने की बात कही है।
पंचकूला के खड़क मंगोली क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और नशे की रोकथाम के लिए पुलिस ने स्निफर डॉग की मदद से एक व्यापक कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया। सेक्टर-1 चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राममेहर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र की गलियों, दुकानों,
खुले स्थानों, खाली प्लॉटों, झाड़ियों और संदिग्ध ठिकानों पर सघन तलाशी ली। पंचकूला की डीसीपी सृष्टि गुप्ता के अनुसार, इस अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान और उनका सत्यापन किया गया तथा आने-जाने वाले लोगों पर विशेष नजर रखी गई। इस विशेष अभियान के दौरान नशीले पदार्थों की
तस्करी, बिक्री और सेवन से जुड़े ठिकानों की गहन जांच की गई। पुलिस ने स्थानीय नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए चेतावनी दी कि ऐसी गतिविधियों पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई होगी। आम जनता से अपील की गई है कि वे
बिना किसी डर के पुलिस के ड्रग इन्फो हेल्पलाइन नंबर 7087081100 और 7087081048 पर सूचना दें, जिसमें जानकारी देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी। पुलिस ने भविष्य में भी इस प्रकार के कॉम्बिंग और नशा विरोधी अभियानों को जारी रखने की बात कही है।
- 17 जुलाई का दिन भारत के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ने जा रहा है, जब देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की शुरुआत होगी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी विजन और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी के सक्षम नेतृत्व में हरियाणा इस ऐतिहासिक यात्रा की शुरुआत करने वाला देश का पहला राज्य बनने जा रहा है। यह सिर्फ एक ट्रेन की शुरुआत नहीं है, बल्कि यह देश को हरित, विकसित और आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प को धरातल पर उतारने का अवसर है। आने वाले वर्षों में जब भी इस हरित विकास क्रांति की चर्चा होगी, तब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी का नाम हमेशा प्रमुखता से लिया जाएगा, जिन्होंने घोषणाओं से आगे बढ़कर तेज़ गति और पूरी पारदर्शिता के साथ इसे धरातल पर उतारा है। यह ऐतिहासिक ट्रेन जींद–सोनीपत रेलखंड पर संचालित की जाएगी, जो डबल इंजन सरकार के शानदार समन्वय और परिणामोन्मुखी कार्यशैली का सशक्त उदाहरण है। तकनीकी रूप से यह ट्रेन अत्याधुनिक फ्यूल सेल तकनीक पर आधारित है, जिसमें हाइड्रोजन और ऑक्सीजन की रासायनिक प्रक्रिया से बिजली उत्पन्न की जाती है। इसकी सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह पूरी तरह से पर्यावरण-अनुकूल है, जिसमें कोई कार्बन उत्सर्जन नहीं होता और केवल जलवाष्प निकलती है। इसके अलावा, यह तकनीक उन रेलमार्गों पर भी अत्यधिक कारगर साबित होगी जहाँ ओवरहेड बिजली लाइनें उपलब्ध नहीं हैं, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों तक किफायती और हरित रेल सेवा का विस्तार मुमकिन होगा। जींद से चलने वाली यह हाइड्रोजन ट्रेन देश की पटरियों पर दौड़ने के साथ ही विकसित भारत के संकल्प, नई तकनीक और नए आत्मविश्वास को नई गति प्रदान करेगी, जो भारत के हरित और आधुनिक भविष्य की एक नई शुरुआत का प्रतीक बनेगी।1
- पंचकुला के पिंजौर मैंगो फेस्टिवल में ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह खुद सड़क पर उतरे। इस दौरान पुलिस द्वारा बुजुर्गों को पुलिस वाहनों से मेला ग्राउंड पहुंचाया गया।1
- पंजाब के जीरकपुर में युवा नशे की हालत में हैं।1
- अंबाला के मुलाना क्षेत्र में नदी का जलस्तर बढ़ने से हेमामाजरा गांव सबसे अधिक प्रभावित हुआ है, जहां देर रात करीब 11 बजे नदी का पानी अचानक रिहायशी इलाके में घुस गया। पानी घुसने के कारण गांव के पवन कुमार, सुखबीर, अमरनाथ, नराता राम, डिंपल, कर्मचंद, मितलेश, वंदना और राजा राम सहित अन्य ग्रामीणों के घरों में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों को पूरी रात जागकर अपना कीमती सामान जैसे बिस्तर, टीवी और अलमारियां सुरक्षित स्थानों पर पहुंचानी पड़ीं। कई घरों में रखा गेहूं और अन्य खाने-पीने का सामान पानी की चपेट में आकर बर्बाद हो गया। इसके अलावा, नदी का पानी अब होली गांव तक भी पहुंच गया है। इस आपदा के बीच प्रभावित ग्रामीणों का गुस्सा प्रशासन की अनदेखी और लापरवाही पर फूट पड़ा है। मितलेश, वंदना और पवन कुमार का कहना है कि यह कोई पहली बार नहीं है, बल्कि हर साल उन्हें इसी दंश को झेलना पड़ता है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन को पहले से पता होता है कि नदी का जलस्तर बढ़ने पर घरों में पानी घुसेगा, फिर भी बचाव के लिए कोई ठोस इंतजाम नहीं किए गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने इस गंभीर समस्या के स्थायी समाधान के लिए नदी के किनारे पक्की पटरी बनाने की मांग की है।2
- चंडीगढ़ के इन्द्रधनुष ऑडिटोरियम में प्रदेश स्तरीय 'नवा मुक्त हरियाणा' कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। इस विशेष कार्यक्रम में जिला पुलिस अधीक्षक यमुनानगर की ओर से साढ़ौरा की 'सही राह' टीम को आमंत्रित किया गया था। साढ़ौरा से सर्वश्री सतपाल शर्मा, नरेश कुमार बक्शी, कुलविंद्र सिंह चड्डा, चमनलाल सैनी, शिवम् अग्रवाल एवं मण्डल महामंत्री मंगत राम सैनी इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे। कार्यक्रम के बाद माननीय मुख्यमंत्री जी ने साढ़ौरा की 'सही राह' टीम को मंच पर आमंत्रित किया, जहां टीम के सदस्यों को मुख्यमंत्री के साथ फोटो खिंचवाने का गौरवपूर्ण अवसर प्राप्त हुआ। इस दौरान माननीय मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश के सभी कस्बों और गांवों में नशा विरोधी टास्क फोर्स टीम गठित करने के कड़े आदेश दिए। जिला पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के दिशा-निर्देशों के तहत इस 'सही राह' टीम ने मुख्यमंत्री नायब सैनी से मुलाकात की।1
- पंचकूला में अपनी इनोवा गाड़ी में अवैध सायरन और रेड-ब्लू बत्ती लगाकर घूम रहे एक बिल्डर को पंचकूला पुलिस ने कड़ा सबक सिखाया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी का ₹33 हजार का भारी-भरकम चालान काटा है और उसकी गाड़ी को तुरंत इंपाउंड कर थाने में खड़ा करवा दिया है। इस युवक का पहले से भी ऐसा ही रिकॉर्ड रहा है। इस रसूखदार युवक के खिलाफ चंडीगढ़ और पंचकूला में पहले से ही 20 चालान पेंडिंग पड़े हैं।1
- कुरुक्षेत्र के पिहोवा में रविवार को एक युवक ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। युवक का शव गऊ चरांद के श्मशान घाट के अंदर एक पेड़ पर परने (गमछे) के सहारे लटका हुआ मिला। आसपास के लोगों ने जब शव को लटका देखा, तो तुरंत डायल-112 पर इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।1