संत जेवियर्स महाविद्यालय में शासी निकाय बैठक संपन्न , शासी निकाय बैठक में स्नाकोत्तर (पोस्ट ग्रेजुएशन) की पढ़ाई शुरू करने का निर्णय लिया गया* *#संत जेवियर्स महाविद्यालय, महुआडांड़ झारखंड का एकमात्र महाविद्यालय है जिन्होंने नैक से ए+ ग्रेड प्राप्त करके संपूर्ण झारखंड को गौरवान्वित किया है।_ उपनिदेशक श्री अजय राज* आज दिनांक 07/04/26 को संत जेवियर्स महाविद्यालय महुआडांड़ के कॉन्फ्रेंस हॉल में शासी निकाय की बैठक का आयोजन किया गया था। इस बैठक में *उच्च शिक्षा विभाग , झारखंड सरकार की ओर से उप निदेशक श्री अजय राज ख़लखो* , नीलांबर पीताम्बर विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि डॉ. सुरेश साहु, संत जेवियर्स महाविद्यालय राँची के प्राचार्य डॉ. फादर प्रदीप कुजूर,शासी निकाय के अध्यक्ष डॉ. फादर विंसेंट हंसदा, संत जेवियर्स महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. फादर एम. के. जोश एवम् अन्य सभी गणमान्य सदस्य उपस्थित थे। सर्वप्रथम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. फादर एम के जोश ने सभी का औपचारिक स्वागत व अभिनंदन किया तथा महाविद्यालय के त्रैमासिक रिपोर्ट को पावर पॉइंट प्रजेंटेशन के द्वारा प्रस्तुत किया जिसका सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से अनुमोदन किया। * प्रेजेंटेशन के उपरांत उप निदेशक श्री अजय राज ख़लखो ने कहा कि *"संत जेवियर्स महाविद्यालय, महुआडांड़ बहुत तेज़ी से विकास व उन्नति करते हुए उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अपनी चरम सीमा तक पहुंचने के लिए प्रयासरत है।ये महाविद्यालय झारखंड का एकमात्र महाविद्यालय है जिन्होंने नैक से ए+ ग्रेड प्राप्त करके संपूर्ण झारखंड को गौरवान्वित किया है।"* उल्लेखनीय है कि स्वायत्तता प्राप्ति के बाद ये पहला शासी निकाय बैठक था जिसमें सभी विभागों के विभागाध्यक्ष के द्वारा एक एक करके बोर्ड ऑफ़ स्ट्डीज का प्रस्ताव(रेजोल्यूशन) भी सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया जिसका सभी सदस्यों ने अनुमोदित करके इसे स्वीकृति प्रदान की। शासी निकाय के सदस्यों ने कहा कि - *"सभी अध्ययन बोर्ड के द्वारा प्रस्तुत किया गया यह रिपोर्ट महाविद्यालय के शिक्षण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु पर्याप्त है ।* शासी निकाय के द्वारा महाविद्यालय के पाठ्यक्रम को भी स्वीकृति प्रदान की गई साथ ही परीक्षा की आचार संहिता, मूल्यांकन पद्धति, प्रमोशन के नियम एवम् अकादमिक कैलेंडर का भी समीक्षात्मक अध्ययन कर सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई। प्राचार्य के द्वारा शासी निकाय के समक्ष नए कोर्स शुरू करने और स्नाकोत्तर की पढ़ाई शुरू करने के संबंध में प्रस्ताव रखा गया जिसे सकारात्मक रूप से लिया गया। *तत्पश्चात् शासी निकाय ने यह विचार दिया कि चार विषयों के लिए अंग्रेज़ी, राजनीति विज्ञान, इतिहास, भूगोल के लिए स्नाकोत्तर की शिक्षा प्रदान किया जाएगा* । साथ ही एन ई पी 2020 के तहत, एनपीयू प्रशासन से मिलकर यूजी कोर्स का *चतुर्थ वर्ष शुरू करने का भी निर्णय लिया गया। उच्च शिक्षा विभाग के उपनिदेशक श्री अजय राज ख़लखो और संत जेवियर्स महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ फादर प्रदीप कुजूर ने पूरा महाविद्यालय का निरीक्षण भी किया और कहा कि *"संत जेवियर्स महाविद्यालय महुआडांड़ एन ई पी का अक्षरशः पालन करते हुए गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करते हुए महुआडांड़ जैसे सुदूरवर्ती क्षेत्र में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवम् पिछड़े वर्गों के छात्र छात्राओं का उज्जवल भविष्य निर्मित करने में अपनी अहम भूमिका निभा रहा है।"* बताते चलें वर्ष 2026-27 का कॉलेज का बजट ट्रेजरर फादर लियो के द्वारा प्रस्तुत किया गया और शासी निकाय ने उसे सहमति से पारित भी कर दिया है। उप निदेशक श्री अजय राज ख़लखो, चेयरपर्सन डॉ. फादर विंसेंट हंसदा, और संत जेवियर्स महाविद्यालय राँची के प्राचार्य डॉ फादर प्रदीप कुजूर ने हाल ही में लॉन्च हुए संत जेवियर्स महाविद्यालय प्रांगण में मौजूद *जैव विविधता* की पुस्तक जिसमें कुल 309 पेड़ पौधों व वनस्पतियों के वैज्ञानिक और स्थानीय नाम एवम् औषधीय प्रयोजन का ज़िक्र विस्तार पूर्वक है कि ख़ूब प्रशंसा की।

- झारखंड के लोकप्रिय विधायक सह झारखंड विधानसभा के सभापति श्री रामचन्द्र सिंह ने मनिका विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सरयु प्रखंड के ग्राम पतरातु में मोहिबुल्लाह अंसारी की पुत्री के विवाह समारोह में अपने समर्थकों के साथ शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने नवदंपति को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। मौके पर विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, सरयु प्रखंड अध्यक्ष अख्तर हुसैन, विधायक प्रतिनिधि सुनील प्रसाद, चौराहा पंचायत की मुखिया अंकिता देवी, गारु प्रखंड प्रमुख सीता देवी, अमृतेश्वर सिंह, सरयु प्रखंड के बीस सूत्री सदस्य उमेश प्रसाद, सोहेल राजा, अनुपम प्रसाद, अमेरिका प्रसाद, बलदेव सिंह, विकास उरांव, हसमत अली, मनोज पासवान, फुलचंद यादव सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।1
- Post by Mohd Sameer Khan aimim1
- Post by AAM JANATA1
- Post by Bikram reporting News1
- मोबाइल टावर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग कोई हताहत नही ग्रामीणों की सूझ बूझ से आग पर काबू पाया गया उपकरण जल कर हुआ खाख एयरटेल नेटवर्क सेवाएं हुई बाधित1
- रात भर तो ट्रैक्टर दौड़ती ही है पर दिन को या अहले सुबह सुकून क्यों नहीं क्या सुबह की प्रभात फेरी भी छोड़ दिया जाए...3
- बुढ़मू प्रखंड अंतर्गत शिव मंडा पूजा समिति, बंसरी द्वारा तेली समाज के प्रदेश अध्यक्ष सह बरही से कांग्रेस उम्मीदवार अरूण साहू को पूजा आयोजन में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण दिया गया। समिति ने अरूण साहू से आगामी पूजा कार्यक्रम में भाग लेने का निवेदन किया। इस अवसर पर झारखंड प्रदेश तेली समाज के रांची जिला अध्यक्ष जेम्स कश्यप, बुढ़मू प्रखंड अध्यक्ष परीबा साहू, लालपुर थाना क्षेत्र अध्यक्ष डॉ. नंदकिशोर साहू सहित पूजा समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे। आयोजन के जरिए तेली समाज की एकजुटता और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने का संकल्प जताया गया।1
- चंदवा। ताजा मामला:- उपभोक्ता ने आरोप लगाया कि ऑनलाइन बुकिंग कर गैस सिलेंडर के लिए जब गैस गोदाम जातें है तो पता चलता है कि उनके उपभोक्ता संख्या का गैस सिलेंडर किसी और को दे दिया गया है , जबकि जिस उपभोक्ता ने ऑनलाइन बुकिंग की थी उसने गैस सिलेंडर लिया ही नहीं? श्री राम भारत गैस एजेंसी में बुधवार सुबह गैस स्टॉक की खबर फैलते ही भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लेकिन उपभोक्ताओं को झेलनी पड़ी महंगी परेशानी—ऑनलाइन बुकिंग वाले ग्राहकों को होम डिलीवरी का झांसा देकर एजेंसी परिसर में घंटों लाइनों में खड़ा किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा: 'पहले बुकिंग नंबर होने पर भी प्राथमिकता नहीं! ऑफिस और गेराज लेन पर पर्ची कटवाओ, तब गैस मिले।' सैकड़ों लोग अफरा-तफरी में फंस गए, धक्का-मुक्की से महिलाएं-बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित। गोदाम से सीधा वितरण बंद होने से देरी बढ़ी, अव्यवस्था चरम पर। एजेंसी कर्मियों ने सफाई दी—'होम डिलीवरी होगी।' लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और बयां कर रही। बीते दिनों अंचलाधिकारी चंदवा ने गोदाम का दौरा कर साफ शब्दों में कहा था: 'गोदाम से वितरण गैरकानूनी! घर-घर डिलीवरी सुनिश्चित करें।'3