Shuru
Apke Nagar Ki App…
पलामू में भीषण सड़क हादसा: सतबरवा के लहलहे-पोलपोल ओवरब्रिज पर दो कारों की आमने-सामने टक्कर, 6 घायल पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत लहलहे-पोलपोल ओवरब्रिज पर दो कारों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 6 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सतबरवा पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Bikram reporting News
पलामू में भीषण सड़क हादसा: सतबरवा के लहलहे-पोलपोल ओवरब्रिज पर दो कारों की आमने-सामने टक्कर, 6 घायल पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत लहलहे-पोलपोल ओवरब्रिज पर दो कारों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 6 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सतबरवा पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
More news from Palamu and nearby areas
- Post by Bikram reporting News1
- रात भर तो ट्रैक्टर दौड़ती ही है पर दिन को या अहले सुबह सुकून क्यों नहीं क्या सुबह की प्रभात फेरी भी छोड़ दिया जाए...3
- मनिका प्रखंड क्षेत्र के नामुदाग पंचायत के साध्वाडीह के करमाही में सभी जल मीनार शोभा मात्रा बना हुआ है |भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का बुरा हाल है जिसका मुख्य उद्देश्य हर ग्रामीण के घरों में पाइप लाइन के माध्यम से जल पहुंचना है ,पर दुर्भाग्य है कि स्थानीय ग्रामीण गर्मी से बदहाल बूंद बूंद के लिए तरस रही है|2
- लातेहार। लातेहार सदर प्रखंड के ग्राम केरु में 5 अप्रैल 2026 की रात आए तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश ने व्यापक तबाही मचाई। इस प्राकृतिक आपदा के कारण कई कच्चे घर क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि लीलावती देवी, पति वीरेंद्र प्रसाद का घर पूरी तरह से ध्वस्त हो गया।अचानक आई इस विपदा से परिवार को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। घर में रखे अनाज, खाद्य सामग्री तथा अन्य आवश्यक सामान पूरी तरह बर्बाद हो गए, जिससे परिवार के समक्ष जीवन-यापन का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है।लीलावती देवी ने बताया कि वे मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करती थीं, लेकिन अब उनके पास न तो रहने के लिए घर बचा है और न ही जीवन यापन के लिए कोई संसाधन। इसी प्रकार ग्राम केरु निवासी अर्जुन मांझी, पिता स्वर्गीय कईल मांझी का घर भी इस आपदा में आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे उन्हें भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।तेज हवाओं के कारण क्षेत्र में कई जगह पेड़ गिर गए, जिससे आवागमन भी बाधित हुआ और लोगों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। अचानक आई इस प्राकृतिक आपदा से कई परिवारों को आर्थिक एवं सामाजिक नुकसान झेलना पड़ा है। ग्रामीणों ने बताया कि प्रभावित परिवार अब खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं और उन्हें तत्काल सहायता की आवश्यकता है। दोनों प्रभावित पीड़ितों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन देकर मामले की जांच कर जल्द से जल्द उचित राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि वे अपने जीवन को पुनः सामान्य कर सकें।1
- कांग्रेस के युवा नेता प्रशांत किशोर ने पाटन क्षेत्र का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान उन्होंने गांव-गांव जाकर लोगों से सीधे संवाद स्थापित किया और उनकी दैनिक जीवन से जुड़ी परेशानियों की जानकारी ली। ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य सुविधा एवं पेंशन जैसी मूलभूत समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। कई लोगों ने स्थानीय प्रशासन की लापरवाही और योजनाओं के सही क्रियान्वयन नहीं होने की शिकायत भी की। प्रशांत किशोर ने सभी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हुए आश्वासन दिया कि इन मुद्दों को संबंधित विभागों एवं उच्च स्तर तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान ही उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए वे लगातार क्षेत्र का दौरा करते रहेंगे। इस अवसर पर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।1
- Post by Sunil singh1
- पुलिस ने नशा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेगम गांव में छापामारी कर 51 किलो अफीम का डोडा बरामद किया है। इस दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल को गुप्त सूचना मिली थी कि टेगम गांव के कुछ घरों में अवैध रूप से अफीम का डोडा रखा गया है। सूचना के आधार पर सीओ दीपक कुमार मिश्रा के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अमेरिका गंझु (पिता– संतोषी गंझु) के घर पर छापा मारा, जहां से प्लास्टिक के बोरे में रखा 51 किलो अफीम का डोडा बरामद किया गया। मौके से आरोपी अमेरिका गंझु को गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में कुंदा थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। छापामारी टीम में सीओ दीपक कुमार मिश्रा, थाना प्रभारी प्रिंस कुमार सिंह समेत कई पुलिसकर्मी शामिल थे।1
- Post by Sunil singh1