लातेहार में हुई आंधी-तूफान से दो घर क्षतिग्रस्त, पीड़ितों ने बीडीओ से राहत सहायता की लगाई गुहार लातेहार। लातेहार सदर प्रखंड के ग्राम केरु में 5 अप्रैल 2026 की रात आए तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश ने व्यापक तबाही मचाई। इस प्राकृतिक आपदा के कारण कई कच्चे घर क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि लीलावती देवी, पति वीरेंद्र प्रसाद का घर पूरी तरह से ध्वस्त हो गया।अचानक आई इस विपदा से परिवार को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। घर में रखे अनाज, खाद्य सामग्री तथा अन्य आवश्यक सामान पूरी तरह बर्बाद हो गए, जिससे परिवार के समक्ष जीवन-यापन का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है।लीलावती देवी ने बताया कि वे मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करती थीं, लेकिन अब उनके पास न तो रहने के लिए घर बचा है और न ही जीवन यापन के लिए कोई संसाधन। इसी प्रकार ग्राम केरु निवासी अर्जुन मांझी, पिता स्वर्गीय कईल मांझी का घर भी इस आपदा में आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे उन्हें भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।तेज हवाओं के कारण क्षेत्र में कई जगह पेड़ गिर गए, जिससे आवागमन भी बाधित हुआ और लोगों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। अचानक आई इस प्राकृतिक आपदा से कई परिवारों को आर्थिक एवं सामाजिक नुकसान झेलना पड़ा है। ग्रामीणों ने बताया कि प्रभावित परिवार अब खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं और उन्हें तत्काल सहायता की आवश्यकता है। दोनों प्रभावित पीड़ितों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन देकर मामले की जांच कर जल्द से जल्द उचित राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि वे अपने जीवन को पुनः सामान्य कर सकें।

- चंदवा। ताजा मामला:- उपभोक्ता ने आरोप लगाया कि ऑनलाइन बुकिंग कर गैस सिलेंडर के लिए जब गैस गोदाम जातें है तो पता चलता है कि उनके उपभोक्ता संख्या का गैस सिलेंडर किसी और को दे दिया गया है , जबकि जिस उपभोक्ता ने ऑनलाइन बुकिंग की थी उसने गैस सिलेंडर लिया ही नहीं? श्री राम भारत गैस एजेंसी में बुधवार सुबह गैस स्टॉक की खबर फैलते ही भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लेकिन उपभोक्ताओं को झेलनी पड़ी महंगी परेशानी—ऑनलाइन बुकिंग वाले ग्राहकों को होम डिलीवरी का झांसा देकर एजेंसी परिसर में घंटों लाइनों में खड़ा किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा: 'पहले बुकिंग नंबर होने पर भी प्राथमिकता नहीं! ऑफिस और गेराज लेन पर पर्ची कटवाओ, तब गैस मिले।' सैकड़ों लोग अफरा-तफरी में फंस गए, धक्का-मुक्की से महिलाएं-बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित। गोदाम से सीधा वितरण बंद होने से देरी बढ़ी, अव्यवस्था चरम पर। एजेंसी कर्मियों ने सफाई दी—'होम डिलीवरी होगी।' लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और बयां कर रही। बीते दिनों अंचलाधिकारी चंदवा ने गोदाम का दौरा कर साफ शब्दों में कहा था: 'गोदाम से वितरण गैरकानूनी! घर-घर डिलीवरी सुनिश्चित करें।'3
- Post by Mohd Sameer Khan aimim1
- मनिका प्रखंड क्षेत्र के नामुदाग पंचायत के साध्वाडीह के करमाही में सभी जल मीनार शोभा मात्रा बना हुआ है |भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का बुरा हाल है जिसका मुख्य उद्देश्य हर ग्रामीण के घरों में पाइप लाइन के माध्यम से जल पहुंचना है ,पर दुर्भाग्य है कि स्थानीय ग्रामीण गर्मी से बदहाल बूंद बूंद के लिए तरस रही है|2
- Post by AAM JANATA1
- Post by Bikram reporting News1
- मोबाइल टावर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग कोई हताहत नही ग्रामीणों की सूझ बूझ से आग पर काबू पाया गया उपकरण जल कर हुआ खाख एयरटेल नेटवर्क सेवाएं हुई बाधित1
- रात भर तो ट्रैक्टर दौड़ती ही है पर दिन को या अहले सुबह सुकून क्यों नहीं क्या सुबह की प्रभात फेरी भी छोड़ दिया जाए...3
- *#संत जेवियर्स महाविद्यालय, महुआडांड़ झारखंड का एकमात्र महाविद्यालय है जिन्होंने नैक से ए+ ग्रेड प्राप्त करके संपूर्ण झारखंड को गौरवान्वित किया है।_ उपनिदेशक श्री अजय राज* आज दिनांक 07/04/26 को संत जेवियर्स महाविद्यालय महुआडांड़ के कॉन्फ्रेंस हॉल में शासी निकाय की बैठक का आयोजन किया गया था। इस बैठक में *उच्च शिक्षा विभाग , झारखंड सरकार की ओर से उप निदेशक श्री अजय राज ख़लखो* , नीलांबर पीताम्बर विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि डॉ. सुरेश साहु, संत जेवियर्स महाविद्यालय राँची के प्राचार्य डॉ. फादर प्रदीप कुजूर,शासी निकाय के अध्यक्ष डॉ. फादर विंसेंट हंसदा, संत जेवियर्स महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. फादर एम. के. जोश एवम् अन्य सभी गणमान्य सदस्य उपस्थित थे। सर्वप्रथम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. फादर एम के जोश ने सभी का औपचारिक स्वागत व अभिनंदन किया तथा महाविद्यालय के त्रैमासिक रिपोर्ट को पावर पॉइंट प्रजेंटेशन के द्वारा प्रस्तुत किया जिसका सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से अनुमोदन किया। * प्रेजेंटेशन के उपरांत उप निदेशक श्री अजय राज ख़लखो ने कहा कि *"संत जेवियर्स महाविद्यालय, महुआडांड़ बहुत तेज़ी से विकास व उन्नति करते हुए उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अपनी चरम सीमा तक पहुंचने के लिए प्रयासरत है।ये महाविद्यालय झारखंड का एकमात्र महाविद्यालय है जिन्होंने नैक से ए+ ग्रेड प्राप्त करके संपूर्ण झारखंड को गौरवान्वित किया है।"* उल्लेखनीय है कि स्वायत्तता प्राप्ति के बाद ये पहला शासी निकाय बैठक था जिसमें सभी विभागों के विभागाध्यक्ष के द्वारा एक एक करके बोर्ड ऑफ़ स्ट्डीज का प्रस्ताव(रेजोल्यूशन) भी सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया जिसका सभी सदस्यों ने अनुमोदित करके इसे स्वीकृति प्रदान की। शासी निकाय के सदस्यों ने कहा कि - *"सभी अध्ययन बोर्ड के द्वारा प्रस्तुत किया गया यह रिपोर्ट महाविद्यालय के शिक्षण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु पर्याप्त है ।* शासी निकाय के द्वारा महाविद्यालय के पाठ्यक्रम को भी स्वीकृति प्रदान की गई साथ ही परीक्षा की आचार संहिता, मूल्यांकन पद्धति, प्रमोशन के नियम एवम् अकादमिक कैलेंडर का भी समीक्षात्मक अध्ययन कर सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई। प्राचार्य के द्वारा शासी निकाय के समक्ष नए कोर्स शुरू करने और स्नाकोत्तर की पढ़ाई शुरू करने के संबंध में प्रस्ताव रखा गया जिसे सकारात्मक रूप से लिया गया। *तत्पश्चात् शासी निकाय ने यह विचार दिया कि चार विषयों के लिए अंग्रेज़ी, राजनीति विज्ञान, इतिहास, भूगोल के लिए स्नाकोत्तर की शिक्षा प्रदान किया जाएगा* । साथ ही एन ई पी 2020 के तहत, एनपीयू प्रशासन से मिलकर यूजी कोर्स का *चतुर्थ वर्ष शुरू करने का भी निर्णय लिया गया। उच्च शिक्षा विभाग के उपनिदेशक श्री अजय राज ख़लखो और संत जेवियर्स महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ फादर प्रदीप कुजूर ने पूरा महाविद्यालय का निरीक्षण भी किया और कहा कि *"संत जेवियर्स महाविद्यालय महुआडांड़ एन ई पी का अक्षरशः पालन करते हुए गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करते हुए महुआडांड़ जैसे सुदूरवर्ती क्षेत्र में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवम् पिछड़े वर्गों के छात्र छात्राओं का उज्जवल भविष्य निर्मित करने में अपनी अहम भूमिका निभा रहा है।"* बताते चलें वर्ष 2026-27 का कॉलेज का बजट ट्रेजरर फादर लियो के द्वारा प्रस्तुत किया गया और शासी निकाय ने उसे सहमति से पारित भी कर दिया है। उप निदेशक श्री अजय राज ख़लखो, चेयरपर्सन डॉ. फादर विंसेंट हंसदा, और संत जेवियर्स महाविद्यालय राँची के प्राचार्य डॉ फादर प्रदीप कुजूर ने हाल ही में लॉन्च हुए संत जेवियर्स महाविद्यालय प्रांगण में मौजूद *जैव विविधता* की पुस्तक जिसमें कुल 309 पेड़ पौधों व वनस्पतियों के वैज्ञानिक और स्थानीय नाम एवम् औषधीय प्रयोजन का ज़िक्र विस्तार पूर्वक है कि ख़ूब प्रशंसा की।1