विहिप बजरंग दल एवं सांवरिया गो सेवा संस्थान द्वारा गौ माताओं के रेडियम लगाने का आगाज। पाली गौवंश को सड़क दुर्घटनाओं से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से विहिप बजरंग दल एवं सांवरिया गौ सेवा संस्थान, पाली द्वारा गौ सुरक्षा अभियान आरंभ किया गया है। अभियान के तहत पाली शहर एवं आसपास लगभग 30 किलोमीटर के क्षेत्र में सड़कों पर विचरण करने वाली गौ माताओं के गले में रिफ्लेक्टिव (रेडियम) बेल्ट लगाए जाएंगे। बजरंग दल पाली के नगर संयोजक कैलाश कुमावत ने बताया की पाली शहर एवं आसपास की सड़कों बड़ी संख्या में गौ माता विचरण करती हैं। रात्रि के समय अंधेरे में वाहन चालकों को गौवंश दिखाई नहीं देने के कारण दुर्घटनाएं होती हैं, जिनमें गौ माता और कई बार आमजन भी घायल हो जाते हैं। रेडियम बेल्ट लगाए जाने से रात्रि में दूर से ही गौ माता स्पष्ट दिखाई देंगी, जिससे वाहन चालक समय रहते सतर्क हो सकेंगे और दुर्घटनाओं में कमी आएगी। विहिप प्रचार प्रमुख मनीष हैं ने सभी गौभक्तों, सामाजिक संगठनों और युवाओं से गौ सेवा अभियान में सहभागी बनने की अपील करते हुए कहा कि "गौ माता की सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। एक छोटा-सा प्रयास अनेक गौ माताओं का जीवन बचा सकता है। इस अवसर पर गौ भक्त तुलसीदास वैष्णव , गोविंद मेघवाल, गोतम राठोड, राहुल राठौड़, नवरत्न वैष्णव, प्रदीप राजपुत, अरविंद राजपुत ,, अनिल सैन, गौरव जोशी, कृष्णा, अमित एवं भाविन सहित गौसेवक मौजूद रहे । रिपोर्टर -घेवरचन्द आर्य
विहिप बजरंग दल एवं सांवरिया गो सेवा संस्थान द्वारा गौ माताओं के रेडियम लगाने का आगाज। पाली गौवंश को सड़क दुर्घटनाओं से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से विहिप बजरंग दल एवं सांवरिया गौ सेवा संस्थान, पाली द्वारा गौ सुरक्षा अभियान आरंभ किया गया है। अभियान के तहत पाली शहर एवं आसपास लगभग 30 किलोमीटर के क्षेत्र में सड़कों पर विचरण करने वाली गौ माताओं के गले में रिफ्लेक्टिव (रेडियम) बेल्ट लगाए जाएंगे। बजरंग दल पाली के नगर संयोजक कैलाश कुमावत ने बताया की पाली शहर एवं आसपास की सड़कों बड़ी संख्या में गौ माता विचरण करती हैं। रात्रि के समय अंधेरे में वाहन चालकों को गौवंश दिखाई नहीं देने के कारण दुर्घटनाएं होती हैं, जिनमें गौ माता और कई बार
आमजन भी घायल हो जाते हैं। रेडियम बेल्ट लगाए जाने से रात्रि में दूर से ही गौ माता स्पष्ट दिखाई देंगी, जिससे वाहन चालक समय रहते सतर्क हो सकेंगे और दुर्घटनाओं में कमी आएगी। विहिप प्रचार प्रमुख मनीष हैं ने सभी गौभक्तों, सामाजिक संगठनों और युवाओं से गौ सेवा अभियान में सहभागी बनने की अपील करते हुए कहा कि "गौ माता की सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। एक छोटा-सा प्रयास अनेक गौ माताओं का जीवन बचा सकता है। इस अवसर पर गौ भक्त तुलसीदास वैष्णव , गोविंद मेघवाल, गोतम राठोड, राहुल राठौड़, नवरत्न वैष्णव, प्रदीप राजपुत, अरविंद राजपुत ,, अनिल सैन, गौरव जोशी, कृष्णा, अमित एवं भाविन सहित गौसेवक मौजूद रहे । रिपोर्टर -घेवरचन्द आर्य
- पाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मक्के की बोरियों में छिपाकर गुजरात ले जा रहे 80 लाख की शराब, ट्रेलर जब्त पाली,ब्यूरो चीफ मनीष राठौड़। ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मक्के की बोरियों की आड़ में ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब से भरा एक ट्रेलर जब्त किया है। पुलिस के अनुसार ट्रेलर में पंजाब निर्मित शराब गुजरात सप्लाई के लिए ले जाई जा रही थी। दो युवक हिरासत में थाना प्रभारी हनुवंतसिंह सिसोदिया के नेतृत्व में पुलिस ने संदिग्ध ट्रेलर की तलाशी ली, जहां मक्के की बोरियों के पीछे शराब के कार्टन मिले। मामले में सीकर और लाडनू निवासी दो युवकों को हिरासत में लिया गया है। 80 लाख की शराब होने का अनुमान पुलिस फिलहाल ट्रेलर से शराब के कार्टन उतरवा रही है। शुरुआती अनुमान के मुताबिक जब्त शराब की कीमत करीब 80 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस अब शराब की खेप के स्रोत और गुजरात में इसकी डिलीवरी को लेकर जांच में जुटी है।1
- गुरु क्यों बनाना चाहिए जाने आप भी जोधपुर में गुरु पूर्णिमा पर्व धूम धाम से मनाया गया भक्तों ने श्रद्धा से गुरु की पूजन किया1
- करोड़ों रामभक्तों की श्रद्धा से खिलवाड़ किया है- ये महापाप है। आज संसद परिसर में विपक्ष के सांसदों ने बेहद अनोखे तरीके से 'चढ़ावा चोरी' के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। 📍 दिल्ली संसद परिसर में विपक्ष के सांसदों ने बेहद अनोखे तरीके से 'चढ़ावा चोरी' के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। 📍 दिल्ली1
- राजसमंद की चर्चित चारभुजा पुतला दहन प्रकरण में अब नया मोड़ आ गया है राजसमंद के चर्चित चारभुजा पुतला दहन प्रकरण में अब नया मोड़ आ गया है। शिकायतकर्ता ने ही अपनी शिकायत पर दर्ज एफआईआर को लेकर सवाल खड़े करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपा है। शिकायतकर्ता का कहना है कि उसकी बिना जानकारी के एफआईआर दर्ज कर दी गई और मामले में वह कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहता है, आपको बता दें कि राजसमंद जिले की चारभुजा तहसील कार्यालय के बाहर एक सप्ताह पूर्व कांग्रेस पार्टी द्वारा पेपर लीक प्रकरण और नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम की पूर्व सूचना प्रशासन को दी गई थी और पुलिस की मौजूदगी में प्रदर्शन संपन्न हुआ। अब इस मामले में शिकायतकर्ता कोयला गांव के निवासी गुमान सिंह खरवड़ ने अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक महेंद्र पारीक को प्रार्थना पत्र देकर नया दावा किया है। उनका कहना है कि पुतले को सहारा देने के लिए नाली में पड़ा किसी पुराने संगीत कार्यक्रम का होर्डिंग इस्तेमाल किया गया था, जिसमें किसी देवी-देवता का चित्र नहीं था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि बाद में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई तकनीक की मदद से तस्वीर में देवी माता का चित्र जोड़कर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया, ताकि कांग्रेस पार्टी की छवि खराब की जा सके। प्रार्थी का यह भी कहना है कि उसके नाम से दर्ज एफआईआर में कई ऐसे तथ्य शामिल किए गए, जो उसने कभी नहीं बताए और उसकी जानकारी के बिना ही मामला दर्ज कर लिया गया। शिकायतकर्ता ने पुलिस से मामले में फिलहाल कोई आगे की कार्रवाई नहीं करने और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। अब इस मामले में पुलिस जांच के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।3
- राईका बाग रेलवे स्टेशन पर बम की सूचना से मचा हड़कंप, मॉकड्रिल के जरिए परखी सुरक्षा एजेंसियों की तैयारियां, संदिग्ध वस्तु मिलने पर बढ़ी हलचल राईका बाग रेलवे स्टेशन पर बम की सूचना से मचा हड़कंप, मॉकड्रिल के जरिए परखी सुरक्षा एजेंसियों की तैयारियां, संदिग्ध वस्तु मिलने पर बढ़ी हलचल जोधपुर शहर के राईका बाग रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को बम होने की सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी), सिविल डिफेंस, दमकल और अन्य संबंधित विभागों की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं। स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए सिविल डिफेंस टीम ने बेरिकेडिंग की और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे इलाके की सघन तलाशी शुरू की गई। तलाशी अभियान के दौरान स्टेशन परिसर में खड़ी एक बाइक में संदिग्ध वस्तु मिलने से अधिकारियों और कर्मचारियों की सतर्कता और बढ़ गई। सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए बम निरोधक टीम ने संदिग्ध वस्तु को सुरक्षित तरीके से अपने कब्जे में लिया और उसे जांच के लिए सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में सुरक्षा घेरा बनाए रखा गया और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सभी एजेंसियां अलर्ट मोड पर रहीं।2
- एमड़ी पंचायत के भटखेड़ा में, बच्चों की सुरक्षा में आक्रामक हुई सूअर; किसान को दौड़ाया, मक्की के खेत में दिया जन्म: ग्रामीणों ने वन विभाग से कार्रवाई मांगी1
- शहरी क्षेत्र के साथ ग्रामीण इलाकों में बढ़ीं सांप काटने की घटनाएं, एक सप्ताह में एक दर्जन से अधिक मामले आए सामने पाली जिले में इन दिनों शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सांप काटने की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले एक सप्ताह के दौरान जिले में एक दर्जन से अधिक मामले सामने आने से लोगों में चिंता का माहौल है। ताजा मामलों में खेत में काम कर रही एक महिला तथा घर में सो रही दूसरी महिला को सांप ने काट लिया। दोनों महिलाओं को परिजनों द्वारा तुरंत बांगड़ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों की निगरानी में दोनों की हालत पर नजर रखी जा रही है। बारिश के मौसम में सांपों के बिलों में पानी भरने के कारण उनके आबादी वाले क्षेत्रों में निकलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग और विशेषज्ञों ने लोगों से खेतों में काम करते समय तथा रात में सोते समय विशेष सावधानी बरतने, घर के आसपास साफ-सफाई रखने और सांप काटने की स्थिति में बिना देरी किए नजदीकी अस्पताल पहुंचने की अपील की है।2