logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

देवरिया में त्योहारों से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी, दूध-मिठाई के छह नमूने लिए *दीपावली पर मिलावटखोरी रोकने के लिए खाद्य विभाग की छापेमारी, दूध-मिठाई के छह नमूने लिए* *भाटपाररानी में मिठाई की दुकानों की जांच, पथरदेवा में एक प्रतिष्ठान को सुधार नोटिस* *देवरिया, * आगामी दीपावली पर्व के मद्देनजर दूध, दुग्ध पदार्थों एवं मिठाइयों में मिलावट की रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने शनिवार को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में प्रवर्तन एवं जागरूकता अभियान चलाया। यह कार्रवाई आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ तथा जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के निर्देश पर की गई। सहायक आयुक्त (खाद्य)-II हितेन्द्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि सुबह जनपद में बाहर से दूध लेकर आने वाले वाहनों की जांच की गई। इस दौरान दूध के दो नमूने संग्रहित किए गए। वहीं, भाटपाररानी तहसील क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने प्रमुख मिठाई की दुकानों पर छापेमारी कर मिठाइयों के चार नमूने लिए। पथरदेवा स्थित केडी चौराहा के पास नंद बाबा स्वीट्स प्रतिष्ठान पर खाद्य सुरक्षा मानकों का अनुपालन नहीं पाए जाने और साफ-सफाई में कमी मिलने पर सुधार नोटिस जारी करने की कार्रवाई की जा रही है। रुद्रपुर तहसील क्षेत्र में फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स वाहन के माध्यम से खाद्य कारोबारियों एवं उपभोक्ताओं को खाद्य पदार्थों में मिलावट की पहचान और उससे बचाव के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान मौके पर खाद्य पदार्थों की जांच कर लोगों को मिलावट के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। रुद्रपुर में मिठाई की दुकानों से छेना मिठाई एवं बेसन के लड्डू के नमूने भी संग्रहित किए गए। उन्होंने बताया कि संग्रहित सभी नमूनों को जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, उत्तर प्रदेश भेजा जा रहा है। दीपावली पर्व को देखते हुए मिलावटखोरी के विरुद्ध जांच एवं प्रवर्तन की कार्रवाई आगे भी जनपद के अन्य क्षेत्रों में जारी रहेगी।

12 hrs ago
user_Devtripathi
Devtripathi
रिपोर्टर Deoria, Uttar Pradesh•
12 hrs ago
77374938-788d-4c95-9e4e-54cbec930451

देवरिया में त्योहारों से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी, दूध-मिठाई के छह नमूने लिए *दीपावली पर मिलावटखोरी रोकने के लिए खाद्य विभाग की छापेमारी, दूध-मिठाई के छह नमूने लिए* *भाटपाररानी में मिठाई की दुकानों की जांच, पथरदेवा में एक प्रतिष्ठान को सुधार नोटिस* *देवरिया, * आगामी दीपावली पर्व के मद्देनजर दूध, दुग्ध पदार्थों एवं मिठाइयों में मिलावट की रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने शनिवार को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में प्रवर्तन एवं जागरूकता अभियान चलाया। यह कार्रवाई आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ तथा जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के निर्देश पर की गई। सहायक आयुक्त (खाद्य)-II हितेन्द्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि सुबह जनपद में बाहर से दूध लेकर आने वाले वाहनों की जांच की गई। इस दौरान दूध के दो नमूने संग्रहित किए गए। वहीं, भाटपाररानी तहसील क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने प्रमुख मिठाई की दुकानों पर

छापेमारी कर मिठाइयों के चार नमूने लिए। पथरदेवा स्थित केडी चौराहा के पास नंद बाबा स्वीट्स प्रतिष्ठान पर खाद्य सुरक्षा मानकों का अनुपालन नहीं पाए जाने और साफ-सफाई में कमी मिलने पर सुधार नोटिस जारी करने की कार्रवाई की जा रही है। रुद्रपुर तहसील क्षेत्र में फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स वाहन के माध्यम से खाद्य कारोबारियों एवं उपभोक्ताओं को खाद्य पदार्थों में मिलावट की पहचान और उससे बचाव के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान मौके पर खाद्य पदार्थों की जांच कर लोगों को मिलावट के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। रुद्रपुर में मिठाई की दुकानों से छेना मिठाई एवं बेसन के लड्डू के नमूने भी संग्रहित किए गए। उन्होंने बताया कि संग्रहित सभी नमूनों को जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, उत्तर प्रदेश भेजा जा रहा है। दीपावली पर्व को देखते हुए मिलावटखोरी के विरुद्ध जांच एवं प्रवर्तन की कार्रवाई आगे भी जनपद के अन्य क्षेत्रों में जारी रहेगी।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • ॐ श्री गणेशाय नमः। जय श्री शनिदेव महाराज। आज दिनांक 1 नवंबर 2026, रविवार का पावन पंचांग एवं धार्मिक संदेश। पंचांग विवरण दिन: रविवार तिथि: कार्तिक मास, कृष्ण पक्ष अष्टमी (अहोई अष्टमी) मास: कार्तिक मास पक्ष: कृष्ण पक्ष विक्रम संवत: 2083 शक संवत: 1948 व्रत एवं पर्व: अहोई अष्टमी व्रत आज का धार्मिक महत्व आज अहोई अष्टमी का पावन पर्व है। यह व्रत संतान की सुख-समृद्धि, लंबी आयु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना के लिए माताओं द्वारा श्रद्धा और विश्वास के साथ रखा जाता है। इस दिन माता अहोई की पूजा-अर्चना की जाती है। आज का शुभ संदेश ईश्वर से यही प्रार्थना है कि सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे। माता अहोई सभी माताओं की मनोकामनाएं पूर्ण करें तथा सूर्यदेव अपनी कृपा सभी भक्तों पर बनाए रखें। आज का सुविचार "मनुष्य के जीवन में सच्ची पूजा वही है, जिसमें श्रद्धा के साथ मानवता, सेवा, प्रेम और परोपकार की भावना हो।" 🙏 आप सभी को रविवार एवं अहोई अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं। प्रस्तुति: मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन रिपोर्टर: सूर्य प्रकाश पाण्डेय जी द्वारा
    1
    ॐ श्री गणेशाय नमः। जय श्री शनिदेव महाराज।
आज दिनांक 1 नवंबर 2026, रविवार का पावन पंचांग एवं धार्मिक संदेश।
पंचांग विवरण
दिन: रविवार
तिथि: कार्तिक मास, कृष्ण पक्ष अष्टमी (अहोई अष्टमी)
मास: कार्तिक मास
पक्ष: कृष्ण पक्ष
विक्रम संवत: 2083
शक संवत: 1948
व्रत एवं पर्व: अहोई अष्टमी व्रत
आज का धार्मिक महत्व
आज अहोई अष्टमी का पावन पर्व है। यह व्रत संतान की सुख-समृद्धि, लंबी आयु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना के लिए माताओं द्वारा श्रद्धा और विश्वास के साथ रखा जाता है। इस दिन माता अहोई की पूजा-अर्चना की जाती है।
आज का शुभ संदेश
ईश्वर से यही प्रार्थना है कि सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे। माता अहोई सभी माताओं की मनोकामनाएं पूर्ण करें तथा सूर्यदेव अपनी कृपा सभी भक्तों पर बनाए रखें।
आज का सुविचार
"मनुष्य के जीवन में सच्ची पूजा वही है, जिसमें श्रद्धा के साथ मानवता, सेवा, प्रेम और परोपकार की भावना हो।"
🙏 आप सभी को रविवार एवं अहोई अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं।
प्रस्तुति:
मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन
रिपोर्टर: सूर्य प्रकाश पाण्डेय जी द्वारा
    user_सूर्य प्रकाश पाण्डेय
    सूर्य प्रकाश पाण्डेय
    Voice of people Deoria, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • 112 के माध्यम से रुद्रपुर क्षेत्रांतर्गत जंगल में एक महिला का शव मिला क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर राजेश कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि थाना रुद्रपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम के जंगल में एक महिला का शव पड़ा है। इस सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर शव की शिनाख्त का प्रयास किया गया, किंतु शव की शिनाख्त न होने पर शव को पंचायतनामा की कार्यवाही के उपरांत पीएम हेतु भेजा गया। शव की शिनाख्त हेतु लगातार सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। पीएम रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी ।
    1
    112 के माध्यम से रुद्रपुर क्षेत्रांतर्गत  जंगल में एक महिला का शव मिला
क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर  राजेश कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि थाना रुद्रपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम के जंगल में एक महिला का शव पड़ा है। इस सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर शव की शिनाख्त का प्रयास किया गया, किंतु शव की शिनाख्त न होने पर शव को पंचायतनामा की कार्यवाही के उपरांत पीएम हेतु भेजा गया। शव की शिनाख्त हेतु लगातार सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। पीएम रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी ।
    user_Jyoti Pathak
    Jyoti Pathak
    देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सरदार पटेल जयंती पर देवरिया पुलिस ने लिया राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संकल्प! लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को देवरिया पुलिस लाइन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर ने अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनंद कुमार पाण्डेय एवं क्षेत्राधिकारी लाइन गौरव सिंह के साथ सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण एवं देश के एकीकरण में योगदान को याद किया। एसपी ने उपस्थित पुलिसकर्मियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाते हुए देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए समर्पित रहने का संकल्प दिलाया। पुलिसकर्मियों ने सामाजिक सद्भाव कायम रखने, देशवासियों में एकता की भावना को मजबूत करने तथा आंतरिक सुरक्षा में अपना योगदान देने की प्रतिबद्धता दोहराई। एसपी ने सभी को सरदार पटेल जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रसेवा, सामाजिक सौहार्द और सुरक्षा के प्रति पूरी निष्ठा से कार्य करने पर जोर दिया। इसी क्रम में जनपद के सभी थानों एवं पुलिस कार्यालयों में भी राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। संबंधित प्रभारियों ने पुलिसकर्मियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। देवरिया पुलिस ने राष्ट्र की एकता एवं अखंडता की रक्षा तथा नागरिकों की सुरक्षा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प दोहराया।
    1
    सरदार पटेल जयंती पर देवरिया पुलिस ने लिया राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संकल्प!
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को देवरिया पुलिस लाइन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर ने अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनंद कुमार पाण्डेय एवं क्षेत्राधिकारी लाइन गौरव सिंह के साथ सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण एवं देश के एकीकरण में योगदान को याद किया। एसपी ने उपस्थित पुलिसकर्मियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाते हुए देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए समर्पित रहने का संकल्प दिलाया।
पुलिसकर्मियों ने सामाजिक सद्भाव कायम रखने, देशवासियों में एकता की भावना को मजबूत करने तथा आंतरिक सुरक्षा में अपना योगदान देने की प्रतिबद्धता दोहराई। एसपी ने सभी को सरदार पटेल जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रसेवा, सामाजिक सौहार्द और सुरक्षा के प्रति पूरी निष्ठा से कार्य करने पर जोर दिया।
इसी क्रम में जनपद के सभी थानों एवं पुलिस कार्यालयों में भी राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। संबंधित प्रभारियों ने पुलिसकर्मियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। देवरिया पुलिस ने राष्ट्र की एकता एवं अखंडता की रक्षा तथा नागरिकों की सुरक्षा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प दोहराया।
    user_Birendra Kumar Reporter
    Birendra Kumar Reporter
    देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • देवरिया में त्योहारों से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी, दूध-मिठाई के छह नमूने लिए *दीपावली पर मिलावटखोरी रोकने के लिए खाद्य विभाग की छापेमारी, दूध-मिठाई के छह नमूने लिए* *भाटपाररानी में मिठाई की दुकानों की जांच, पथरदेवा में एक प्रतिष्ठान को सुधार नोटिस* *देवरिया, * आगामी दीपावली पर्व के मद्देनजर दूध, दुग्ध पदार्थों एवं मिठाइयों में मिलावट की रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने शनिवार को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में प्रवर्तन एवं जागरूकता अभियान चलाया। यह कार्रवाई आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ तथा जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के निर्देश पर की गई। सहायक आयुक्त (खाद्य)-II हितेन्द्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि सुबह जनपद में बाहर से दूध लेकर आने वाले वाहनों की जांच की गई। इस दौरान दूध के दो नमूने संग्रहित किए गए। वहीं, भाटपाररानी तहसील क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने प्रमुख मिठाई की दुकानों पर छापेमारी कर मिठाइयों के चार नमूने लिए। पथरदेवा स्थित केडी चौराहा के पास नंद बाबा स्वीट्स प्रतिष्ठान पर खाद्य सुरक्षा मानकों का अनुपालन नहीं पाए जाने और साफ-सफाई में कमी मिलने पर सुधार नोटिस जारी करने की कार्रवाई की जा रही है। रुद्रपुर तहसील क्षेत्र में फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स वाहन के माध्यम से खाद्य कारोबारियों एवं उपभोक्ताओं को खाद्य पदार्थों में मिलावट की पहचान और उससे बचाव के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान मौके पर खाद्य पदार्थों की जांच कर लोगों को मिलावट के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। रुद्रपुर में मिठाई की दुकानों से छेना मिठाई एवं बेसन के लड्डू के नमूने भी संग्रहित किए गए। उन्होंने बताया कि संग्रहित सभी नमूनों को जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, उत्तर प्रदेश भेजा जा रहा है। दीपावली पर्व को देखते हुए मिलावटखोरी के विरुद्ध जांच एवं प्रवर्तन की कार्रवाई आगे भी जनपद के अन्य क्षेत्रों में जारी रहेगी।
    2
    देवरिया में त्योहारों से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी, दूध-मिठाई के छह नमूने लिए
*दीपावली पर मिलावटखोरी रोकने के लिए खाद्य विभाग की छापेमारी, दूध-मिठाई के छह नमूने लिए* 
*भाटपाररानी में मिठाई की दुकानों की जांच, पथरदेवा में एक प्रतिष्ठान को सुधार नोटिस* 
*देवरिया, * 
आगामी दीपावली पर्व के मद्देनजर दूध, दुग्ध पदार्थों एवं मिठाइयों में मिलावट की रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने शनिवार को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में प्रवर्तन एवं जागरूकता अभियान चलाया। यह कार्रवाई आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ तथा जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के निर्देश पर की गई।
सहायक आयुक्त (खाद्य)-II हितेन्द्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि सुबह जनपद में बाहर से दूध लेकर आने वाले वाहनों की जांच की गई। इस दौरान दूध के दो नमूने संग्रहित किए गए। वहीं, भाटपाररानी तहसील क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने प्रमुख मिठाई की दुकानों पर छापेमारी कर मिठाइयों के चार नमूने लिए। पथरदेवा स्थित केडी चौराहा के पास नंद बाबा स्वीट्स प्रतिष्ठान पर खाद्य सुरक्षा मानकों का अनुपालन नहीं पाए जाने और साफ-सफाई में कमी मिलने पर सुधार नोटिस जारी करने की कार्रवाई की जा रही है।
रुद्रपुर तहसील क्षेत्र में फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स वाहन के माध्यम से खाद्य कारोबारियों एवं उपभोक्ताओं को खाद्य पदार्थों में मिलावट की पहचान और उससे बचाव के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान मौके पर खाद्य पदार्थों की जांच कर लोगों को मिलावट के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। रुद्रपुर में मिठाई की दुकानों से छेना मिठाई एवं बेसन के लड्डू के नमूने भी संग्रहित किए गए।
उन्होंने बताया कि संग्रहित सभी नमूनों को जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, उत्तर प्रदेश भेजा जा रहा है। दीपावली पर्व को देखते हुए मिलावटखोरी के विरुद्ध जांच एवं प्रवर्तन की कार्रवाई आगे भी जनपद के अन्य क्षेत्रों में जारी रहेगी।
    user_Devtripathi
    Devtripathi
    रिपोर्टर Deoria, Uttar Pradesh•
    12 hrs ago
  • बरहज -सोनूघाट मार्ग बनाने की माँग को लेकर सपा ने किया प्रदर्शन बरहज -सोनूघाट मार्ग बनाने की माँग को लेकर सपा ने किया प्रदर्शन पहली नवम्बर तारीख़ को सौंपेंगे एस डीएम बरहज को ज्ञापन -विजय रावत चार बार निरस्त हुआ बरहज - सोनू घाट मार्ग का टेंडर-विजय रावत कमिशन खोरी के भेंट चढ़ी बेलडाण कठनईया मार्ग की हो मरम्मत-विजय रावत एक हप्ते के अंदर टेंडर नहीं तो जनहित में आन्दोलन-विजय रावत बरहज का विकास सपा सरकार में ही हुआ-विजय रावत आज बरहज विधानसभा में सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में बरहज सोनूघाट मार्ग बनाने व टेंडर प्रक्रिया पुरा करने तथा कमिशन खोरी की भेंट चढ़ी बेलडाण कटनईया मार्ग मरम्मत कराने की माँग को लेकर बरहज देवरिया मार्ग काली मंदिर के पास बैठक कर सांकेतिक प्रदर्शन हुआ इस दौरान सपा नेता विजय रावत ने कहा की पिछले दस सालों से बरहज सोनू घाट मार्ग जर्जर व टूटी पड़ी हैं जिसको लेकर आप सभी बरहज वासियों के साथ हमने सैकड़ों बार धरना प्रदर्शन किया और पद यात्रा करने का काम किया तब जाकर प्रदेश की सोई भाजपा सरकार व जनप्रतिनिधियों ने जागने का काम किया उसके बाद इस सड़क पर धन स्वीकृत हुआ लेकिन पिछले चार महीने में इस सड़क का चार बार टेंडर निरस्त हो चुका है जब की एक पेड़ माँ के नाम लगाने वाली भाजपा सरकार ने इस सड़क पर लगे हज़ारों पेड़ों को बेच दिया लेकिन अभी इस सड़क का टेंडर नहीं हो पाया वहीं बेलडाण कटनईया मार्ग जो कमिशन खोरी के भेंट चढ़ साल भर भी नही चल पाया और टूट गया इन सभी मुद्दों को लेकर कल हम एस डीएम बरहज को ज्ञापन दिया जाएगा। सपा नेता विजय रावत ने कहा की बरहज का विकास समाजवादी पार्टी के शासनकाल में ही हुआ है और सपा सरकार में यह सड़क बनेगी। इस दौरान मुख्य रूप से सपा नेता गुड्डू यादव राजेश राजभर श्रवण गौड़ अवरूद्ध यादव समीर सिंह अरविंद कुशवाहा विजय पटेल विरेंद्र यादव इत्यादि लोग उपस्थित थे।
    1
    बरहज -सोनूघाट मार्ग बनाने की माँग को लेकर सपा ने किया प्रदर्शन 
बरहज -सोनूघाट मार्ग बनाने की माँग को लेकर सपा ने किया प्रदर्शन 
पहली नवम्बर तारीख़ को सौंपेंगे एस डीएम बरहज को ज्ञापन -विजय रावत
चार बार निरस्त हुआ बरहज - सोनू घाट मार्ग का टेंडर-विजय रावत 
कमिशन खोरी के भेंट चढ़ी बेलडाण कठनईया मार्ग की हो मरम्मत-विजय रावत 
एक हप्ते के अंदर टेंडर नहीं तो जनहित में आन्दोलन-विजय रावत 
बरहज का विकास सपा सरकार में ही हुआ-विजय रावत 
आज बरहज विधानसभा में सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में बरहज सोनूघाट मार्ग बनाने व टेंडर प्रक्रिया पुरा करने तथा कमिशन खोरी की भेंट चढ़ी बेलडाण कटनईया मार्ग मरम्मत कराने की माँग को लेकर बरहज देवरिया मार्ग काली मंदिर के पास बैठक कर सांकेतिक प्रदर्शन हुआ  
इस दौरान सपा नेता विजय रावत ने कहा की पिछले दस सालों से बरहज सोनू घाट मार्ग जर्जर व टूटी पड़ी हैं जिसको लेकर आप सभी बरहज वासियों के साथ हमने सैकड़ों बार धरना प्रदर्शन किया और पद यात्रा करने का काम किया तब जाकर प्रदेश की सोई भाजपा सरकार व जनप्रतिनिधियों ने जागने का काम किया उसके बाद इस सड़क पर धन स्वीकृत हुआ लेकिन पिछले चार महीने में इस सड़क का चार बार टेंडर निरस्त हो चुका है जब की एक पेड़ माँ के नाम लगाने वाली भाजपा सरकार ने इस सड़क पर लगे हज़ारों पेड़ों को बेच दिया लेकिन अभी इस सड़क का टेंडर नहीं हो पाया वहीं बेलडाण कटनईया मार्ग जो कमिशन खोरी के भेंट चढ़ साल भर भी नही चल पाया और टूट गया इन सभी मुद्दों को लेकर कल हम एस डीएम बरहज को ज्ञापन दिया जाएगा। सपा नेता विजय रावत ने कहा की बरहज का विकास समाजवादी पार्टी के शासनकाल में ही हुआ है और सपा सरकार में यह सड़क बनेगी। इस दौरान मुख्य रूप से सपा नेता गुड्डू यादव राजेश राजभर श्रवण गौड़ अवरूद्ध यादव समीर सिंह अरविंद कुशवाहा विजय पटेल विरेंद्र यादव इत्यादि लोग उपस्थित थे।
    user_Sunil kumar sharma
    Sunil kumar sharma
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • यूपी में मोहम्मद अली 2004 में 15 लाख 5000 फर्जी चेक अखिलेश यादव ने दिया
    1
    यूपी में मोहम्मद अली 2004 में  15 लाख 5000 फर्जी चेक अखिलेश यादव ने दिया
    user_Sameer Kannaujiya
    Sameer Kannaujiya
    देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • कुशीनगर: पड़री गांव में झुलसने से बछिया की मौत, चार घंटे इलाज के बाद भी नहीं बची जान सुकरौली (कुशीनगर)। मच्छर भगाने के लिए घर में किए गए उपाय के दौरान झुलसने से एक बछिया की मौत हो गई। घटना के बाद पशुपालक परिवार में मायूसी छा गई। परिजनों ने बछिया को बचाने के लिए उपचार कराया, लेकिन उसे नहीं बचाया जा सका। जानकारी के अनुसार, सुकरौली विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत पड़री निवासी जीयन बिहारी के मुताबिक, रात में घर में मच्छरों से बचाव के लिए आग जलाकर धुआं किया गया था। इसी दौरान उनकी बछिया आग की चपेट में आकर झुलस गई। घटना के बाद बछिया की हालत बिगड़ने लगी। परिजनों ने तत्काल उसके उपचार की व्यवस्था की। बताया गया कि बछिया का ऑक्सीजन स्तर भी कम हो गया था। करीब चार घंटे तक उपचार कराने के बाद भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ और आखिरकार उसकी मौत हो गई। बछिया की मौत से पशुपालक परिवार को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। घटना की जानकारी मिलने पर समाजसेवी श्रीराम कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्षेत्रीय लेखपाल को बुलाकर घटना की जानकारी दी और आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कराई। घटना के बाद परिवार के लोगों में शोक का माहौल है। पशुपालक ने बछिया की मौत से हुए नुकसान पर दुख जताया है।
    1
    कुशीनगर: पड़री गांव में झुलसने से बछिया की मौत, चार घंटे इलाज के बाद भी नहीं बची जान

सुकरौली (कुशीनगर)। मच्छर भगाने के लिए घर में किए गए उपाय के दौरान झुलसने से एक बछिया की मौत हो गई। घटना के बाद पशुपालक परिवार में मायूसी छा गई। परिजनों ने बछिया को बचाने के लिए उपचार कराया, लेकिन उसे नहीं बचाया जा सका।
जानकारी के अनुसार, सुकरौली विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत पड़री निवासी जीयन बिहारी के मुताबिक, रात में घर में मच्छरों से बचाव के लिए आग जलाकर धुआं किया गया था। इसी दौरान उनकी बछिया आग की चपेट में आकर झुलस गई। घटना के बाद बछिया की हालत बिगड़ने लगी। परिजनों ने तत्काल उसके उपचार की व्यवस्था की। बताया गया कि बछिया का ऑक्सीजन स्तर भी कम हो गया था। करीब चार घंटे तक उपचार कराने के बाद भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ और आखिरकार उसकी मौत हो गई।
बछिया की मौत से पशुपालक परिवार को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। घटना की जानकारी मिलने पर समाजसेवी श्रीराम कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्षेत्रीय लेखपाल को बुलाकर घटना की जानकारी दी और आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कराई।
घटना के बाद परिवार के लोगों में शोक का माहौल है। पशुपालक ने बछिया की मौत से हुए नुकसान पर दुख जताया है।
    user_विवेकानन्द
    विवेकानन्द
    Newspaper publisher हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • 🇮🇳 मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई 🇮🇳 मध्यप्रदेश स्थापना दिवस: गौरवशाली इतिहास, समृद्ध संस्कृति और विकास की नई पहचान मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई। प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक धरोहरों, धार्मिक स्थलों, समृद्ध संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं से परिपूर्ण मध्यप्रदेश भारत का हृदय कहलाता है। 1 नवंबर 1956 को मध्यप्रदेश राज्य का गठन हुआ था। यह प्रदेश अपनी ऐतिहासिक विरासत, सांस्कृतिक विविधता, वन संपदा और पर्यटन स्थलों के लिए देशभर में विशेष पहचान रखता है। मध्यप्रदेश की धरती ने देश को अनेक महान विभूतियां, वीर सपूत और प्रतिभाशाली व्यक्तित्व दिए हैं। प्रदेश की उन्नति, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक समानता के क्षेत्र में निरंतर प्रगति हो, यही हम सभी की कामना है। आइए, इस स्थापना दिवस पर हम सभी मिलकर एक विकसित, शिक्षित, स्वच्छ, सुरक्षित और समृद्ध मध्यप्रदेश बनाने का संकल्प लें। जय मध्यप्रदेश! जय हिंद! 🇮🇳 हार्दिक शुभकामनाओं सहित। मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन रिपोर्टर: सूर्य प्रकाश पाण्डेय जी
    1
    🇮🇳 मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई 🇮🇳

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस: गौरवशाली इतिहास, समृद्ध संस्कृति और विकास की नई पहचान

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।

प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक धरोहरों, धार्मिक स्थलों, समृद्ध संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं से परिपूर्ण मध्यप्रदेश भारत का हृदय कहलाता है। 1 नवंबर 1956 को मध्यप्रदेश राज्य का गठन हुआ था। यह प्रदेश अपनी ऐतिहासिक विरासत, सांस्कृतिक विविधता, वन संपदा और पर्यटन स्थलों के लिए देशभर में विशेष पहचान रखता है।


मध्यप्रदेश की धरती ने देश को अनेक महान विभूतियां, वीर सपूत और प्रतिभाशाली व्यक्तित्व दिए हैं। प्रदेश की उन्नति, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक समानता के क्षेत्र में निरंतर प्रगति हो, यही हम सभी की कामना है।
आइए, इस स्थापना दिवस पर हम सभी मिलकर एक विकसित, शिक्षित, स्वच्छ, सुरक्षित और समृद्ध मध्यप्रदेश बनाने का संकल्प लें।
जय मध्यप्रदेश! जय हिंद! 🇮🇳
हार्दिक शुभकामनाओं सहित।
मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन
रिपोर्टर: सूर्य प्रकाश पाण्डेय जी
    user_सूर्य प्रकाश पाण्डेय
    सूर्य प्रकाश पाण्डेय
    Voice of people Deoria, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.