logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

झालरापाटन एवं पिड़ावा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण, मतदाताओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुचारू मतदान के लिए दिए आवश्यक निर्देश झालावाड़, 28 अक्टूबर। पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत द्वितीय चरण में बुधवार को पंचायत समिति सदस्य एवं जिला परिषद सदस्य पदों के लिए हो रहे मतदान के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अजय सिंह राठौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने झालरापाटन एवं खानपुर क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मतदान केन्द्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं, मतदाताओं की सुविधा, सुरक्षा प्रबंधों तथा निर्वाचन कार्य में लगे कार्मिकों की कार्यप्रणाली का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पंचायत समिति झालरापाटन एवं पिड़ावा क्षेत्र के सलोतिया, समराई, खानपुरिया, असनावर, रूपारेल, सिंघानिया, कलमंडीकलाँ सहित विभिन्न मतदान केन्द्रों पर पहुंचकर मतदान प्रक्रिया का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केन्द्रों पर चल रही मतदान प्रक्रिया की जानकारी लेते हुए मतदान व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। साथ ही, निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारियों एवं कार्मिकों को निर्देश दिए कि मतदान प्रक्रिया निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराई जाए। मतदाताओं की सुविधा एवं सुगम मतदान पर विशेष जोर निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी अजय सिंह राठौड़ ने निर्देश दिए कि मतदान केन्द्रों पर आने वाले प्रत्येक मतदाता को सहज, सुरक्षित एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराया जाए। दिव्यांगजन, वृद्धजन एवं गर्भवती महिला मतदाताओं को मतदान में प्राथमिकता देते हुए उनकी सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि उन्हें मतदान करने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने मतदान केन्द्रों पर व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित बनाए रखने तथा मतदाताओं को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि मतदान लोकतंत्र का महत्वपूर्ण आधार है। ऐसे में निर्वाचन कार्य में नियुक्त सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी गंभीरता, तत्परता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। मतदान केन्द्रों पर व्यवस्थाएं सुचारू बनी रहें तथा मतदाताओं को बिना किसी असुविधा के अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अवसर मिले, यह सुनिश्चित किया जाए। सुरक्षा व्यवस्था एवं निर्वाचन निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कार्मिकों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने मतदान केन्द्रों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था को सतर्क एवं प्रभावी रखने तथा मतदान प्रक्रिया के दौरान शांति एवं सुव्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्वाचन कार्य में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो तथा सभी आवश्यक सुरक्षा प्रबंध प्रभावी रूप से लागू रहें।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित तहसीलदारों एवं अन्य निर्वाचन कार्मिकों से मतदान केन्द्रों पर की गई व्यवस्थाओं और मतदान प्रक्रिया के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करते हुए मतदान से संबंधित सभी दायित्वों का समयबद्ध एवं जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन किया जाए।जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए मतदान प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं पर निरंतर निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए।

1 day ago
user_Jhalawar hulchal
Jhalawar hulchal
झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•

More news from राजस्थान and nearby areas
  • सरपंच पद को लेकर रंजिश के चलते मारपीट का मामला, उचित कानूनी कार्रवाई की मांग झालावाड़। जिले के मिश्रोली थाना क्षेत्र के गुराड़िया जोगा गांव में सरपंच पद को लेकर रंजिश के चलते मारपीट का मामला सामने आया है। मामले में पीड़ित राजेश पाटीदार ने पाटीदार समाज के लोगों के साथ मिनी सचिवालय पहुंचकर एसपी अमित कुमार से मुलाकात की और मिश्रोली थाने में दर्ज मामले में उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की। इस पर एसपी ने मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए।पाटीदार समाज के प्रदेश संरक्षक एडवोकेट विष्णु पाटीदार की अगुवाई में समाज के लोगों ने एसपी को शिकायत दी। पीड़ित राजेश पाटीदार ने बताया कि 28 अक्टूबर को वह किसी काम से झालावाड़ गया था। शाम को गांव लौटने पर उसे जानकारी मिली कि उसके परिवार के लोगों के साथ कुछ व्यक्ति गाली-गलौज कर रहे हैं। जब वह मौके पर पहुंचा तो उसके चचेरे भाई राहुल के साथ तीन-चार लोग गाली-गलौज कर रहे थे।पीड़ित के अनुसार, उसने दिलखुश को फोन किया और वहां से जाने लगा, तभी कुछ लोग आए और सरपंची का नशा चढ़ा होने की बात कहते हुए उसके साथ गाली-गलौज और धक्का-मुक्की करने लगे। आरोप है कि इसी दौरान एक व्यक्ति ने उसके लाठी मार दी, जिससे वह नीचे गिर गया। राजेश पाटीदार ने बताया कि उनके समाज के दिलखुश की पत्नी ने सरपंच पद का चुनाव जीता है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि इसी वजह से कुछ लोग उनसे रंजिश रख रहे हैं। फिलहाल पीड़ित ने समाज के लोगों के साथ एसपी से मिलकर मामले में निष्पक्ष जांच और उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
    1
    सरपंच पद को लेकर रंजिश के चलते मारपीट का मामला, उचित कानूनी कार्रवाई की मांग
झालावाड़। जिले के मिश्रोली थाना क्षेत्र के गुराड़िया जोगा गांव में सरपंच पद को लेकर रंजिश के चलते मारपीट का मामला सामने आया है। मामले में पीड़ित राजेश पाटीदार ने पाटीदार समाज के लोगों के साथ मिनी सचिवालय पहुंचकर एसपी अमित कुमार से मुलाकात की और मिश्रोली थाने में दर्ज मामले में उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की। इस पर एसपी ने मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए।पाटीदार समाज के प्रदेश संरक्षक एडवोकेट विष्णु पाटीदार की अगुवाई में समाज के लोगों ने एसपी को शिकायत दी। पीड़ित राजेश पाटीदार ने बताया कि 28 अक्टूबर को वह किसी काम से झालावाड़ गया था। शाम को गांव लौटने पर उसे जानकारी मिली कि उसके परिवार के लोगों के साथ कुछ व्यक्ति गाली-गलौज कर रहे हैं। जब वह मौके पर पहुंचा तो उसके चचेरे भाई राहुल के साथ तीन-चार लोग गाली-गलौज कर रहे थे।पीड़ित के अनुसार, उसने दिलखुश को फोन किया और वहां से जाने लगा, तभी कुछ लोग आए और सरपंची का नशा चढ़ा होने की बात कहते हुए उसके साथ गाली-गलौज और धक्का-मुक्की करने लगे। आरोप है कि इसी दौरान एक व्यक्ति ने उसके लाठी मार दी, जिससे वह नीचे गिर गया।
राजेश पाटीदार ने बताया कि उनके समाज के दिलखुश की पत्नी ने सरपंच पद का चुनाव जीता है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि इसी वजह से कुछ लोग उनसे रंजिश रख रहे हैं। फिलहाल पीड़ित ने समाज के लोगों के साथ एसपी से मिलकर मामले में निष्पक्ष जांच और उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
    user_Ravindra Singh
    Ravindra Singh
    पत्रकार झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    1 hr ago
  • बकानी में पंच-सरपंच चुनाव की तस्वीर साफ, 171 सरपंच उम्मीदवार मैदान में बकानी में पंच-सरपंच चुनाव की तस्वीर साफ, 171 सरपंच उम्मीदवार मैदान में 25 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए मुकाबला, नाम वापसी के बाद उम्मीदवारों को आवंटित हुए चुनाव चिन्ह बकानी (झालावाड़)। पंचायतीराज चुनाव 2026 को लेकर बकानी पंचायत समिति क्षेत्र में चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। क्षेत्र की 25 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए कुल 171 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। नामांकन प्रक्रिया और नाम वापसी पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं। चुनाव चिन्ह आवंटित होने के साथ ही अब गांवों में चुनावी सरगर्मियां तेज होंगी। प्रत्याशी घर-घर जनसंपर्क कर मतदाताओं से समर्थन मांगेंगे। वहीं, उम्मीदवारों की सक्रियता बढ़ने के साथ ही गांवों में चुनावी मुकाबले को लेकर चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। अब सभी की निगाहें मतदान और चुनाव परिणाम पर टिकी हैं।
    1
    बकानी में पंच-सरपंच चुनाव की तस्वीर साफ, 171 सरपंच उम्मीदवार मैदान में
बकानी में पंच-सरपंच चुनाव की तस्वीर साफ, 171 सरपंच उम्मीदवार मैदान में
25 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए मुकाबला, नाम वापसी के बाद उम्मीदवारों को आवंटित हुए चुनाव चिन्ह
बकानी (झालावाड़)। पंचायतीराज चुनाव 2026 को लेकर बकानी पंचायत समिति क्षेत्र में चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। क्षेत्र की 25 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए कुल 171 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। नामांकन प्रक्रिया और नाम वापसी पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं।
चुनाव चिन्ह आवंटित होने के साथ ही अब गांवों में चुनावी सरगर्मियां तेज होंगी। प्रत्याशी घर-घर जनसंपर्क कर मतदाताओं से समर्थन मांगेंगे। वहीं, उम्मीदवारों की सक्रियता बढ़ने के साथ ही गांवों में चुनावी मुकाबले को लेकर चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। अब सभी की निगाहें मतदान और चुनाव परिणाम पर टिकी हैं।
    user_Giriraj regar reporter
    Giriraj regar reporter
    Reporter बकानी, झालावाड़, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • ग्राम पंचायत पीपल्दा में 9 उम्मीदवार मैदान में,कल होगा सरपंच पद के लिए मतदान । पीपल्दा कि गली मोहल्ले चोराहों पर चर्चाएं तेज़, किसके सिर सजेगा ताज , गांव कि सरकार चुनेंगी जनता चेचट पंचायत समिति कि ग्राम पंचायत पीपल्दा में नौ प्रत्याशी मैदान में कल होगा मतदान , गांव कि सरकार कों लेकर गली गली में चर्चा हों रही हैं। अबकी बार किस कि होगी सरकार , मैदान में है, अनोख बाई, गड्डी बाई , झमकू बाई, दुर्गा बाई ,निशा कुमारी, प्रियंका यादव, रंजना कुमारी, संजू बाई, संतोष बाई , चुनाव चिन्ह आवंटन के बाद घर घर डोर टू डोर संपर्क करने में जुटे प्रत्याशी, उम्मीदवारों ने प्रचार प्रसार में कोई कमी नहीं रखीं है, अब कल 30 तारीख कों देखना है, किसके सिर पर पीपल्दा सरपंच का ताज नजर आता है, पीपल्दा पंचायत की गली गली में यही चर्चाएं हो रही हैं, पीपल्दा पंचायत के समस्त गांवों के बुजुर्ग वरिष्ठ नेताओं का कहना है, कि सरपंच ऐसा बनना चाहिए, जों पीपल्दा पंचायत की हर समस्या कों जल्द से जल्द समाप्त करें, और पीपल्दा पंचायत के विकास में अहम भूमिका अदा करें ,पीपल्दा पंचायत कि जनता जनार्दन के सामने सबसे बड़ी चुनौती , मैदान में 9 उम्मीदवार किस कि होगी हार और किसकी होगी जीत 30 तारीख शाम कों ही पता चलेगा
    4
    ग्राम पंचायत पीपल्दा में 9 उम्मीदवार मैदान में,कल होगा सरपंच पद के लिए मतदान ।                                                                  पीपल्दा कि गली मोहल्ले चोराहों पर चर्चाएं तेज़, किसके सिर सजेगा ताज , गांव कि सरकार चुनेंगी जनता 
चेचट पंचायत समिति कि ग्राम  पंचायत पीपल्दा में नौ  प्रत्याशी मैदान में कल होगा  मतदान , गांव कि सरकार कों लेकर गली गली में चर्चा हों रही हैं। अबकी बार किस कि होगी सरकार , मैदान में है, अनोख बाई, गड्डी बाई , झमकू बाई, दुर्गा बाई ,निशा कुमारी, प्रियंका यादव, रंजना कुमारी, संजू बाई, संतोष बाई ,  चुनाव चिन्ह आवंटन के बाद घर घर डोर टू डोर संपर्क करने में जुटे प्रत्याशी, उम्मीदवारों ने प्रचार प्रसार में कोई कमी नहीं रखीं है, अब कल 30 तारीख कों देखना है, किसके सिर पर पीपल्दा सरपंच का  ताज नजर आता है, पीपल्दा पंचायत की गली गली में यही चर्चाएं हो रही हैं,
पीपल्दा पंचायत के समस्त गांवों के बुजुर्ग वरिष्ठ नेताओं का कहना है, कि सरपंच ऐसा बनना चाहिए, जों पीपल्दा पंचायत की हर समस्या कों जल्द से जल्द समाप्त करें, और पीपल्दा पंचायत के विकास में अहम भूमिका अदा करें ,पीपल्दा पंचायत कि  जनता जनार्दन के सामने सबसे बड़ी चुनौती , मैदान में 9 उम्मीदवार किस कि होगी हार और किसकी होगी जीत  30 तारीख शाम कों ही पता चलेगा
    user_सोनू यादव
    सोनू यादव
    Electrician रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • सूमर में सरपंच चुनाव को लेकर खानपुर क्षेत्र के सूमर कस्बे में उस समय हलचल देखने को मिली, जब एक सरपंच उम्मीदवार नामांकन फार्म जमा करने के लिए निर्धारित समय से 15 मिनट देरी से पहुंचा। फार्म जमा करने में देरी होने पर उम्मीदवार ने जोनल मजिस्ट्रेट के सामने गुहार लगाई। उम्मीदवार ने अपना नामांकन फार्म जमा करने का अवसर देने की मांग की।
    1
    सूमर में सरपंच चुनाव को लेकर 

खानपुर क्षेत्र के सूमर कस्बे में उस समय हलचल देखने को मिली, जब एक सरपंच उम्मीदवार नामांकन फार्म जमा करने के लिए निर्धारित समय से 15 मिनट देरी से पहुंचा। फार्म जमा करने में देरी होने पर उम्मीदवार ने जोनल मजिस्ट्रेट के सामने गुहार लगाई। उम्मीदवार ने अपना नामांकन फार्म जमा करने का अवसर देने की मांग की।
    user_Rakesh Kumar Nagar
    Rakesh Kumar Nagar
    Local News Reporter खानपुर, झालावाड़, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • ग्राम उचकपुरिया में पटवारी हर्ष प्रताप के साथ हुई घटना एवं राजकार्य में बाधा के प्रकरण में पुलिस कार्रवाई ग्राम उचकपुरिया में पटवारी हर्ष प्रताप के साथ हुई घटना एवं राजकार्य में बाधा के प्रकरण में पुलिस कार्रवाई छीपाबड़ौद - बारां  ग्राम उचकपुरिया में पटवारी  हर्ष प्रताप के साथ हुई घटना एवं राजकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने के प्रकरण में पुलिस विभाग द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा कस्बे में जुलूस निकाला गया। उक्त प्रकरण में प्रशासन एवं पुलिस विभाग की सक्रिय भूमिका से प्रकरण के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की गई। इस दौरान प्रकरण के संबंध में समझौता वार्ता उपखंड  अभिमन्यु सिंह कुंतल, तहसीलदार शम्भू शरण श्रीवास्तव, डिप्टी ताराचंद, सीआई  गंभीर सिंह एवं कानूनगो सुरेंद्र शर्मा, उप शाखा अध्यक्ष राहुल मीणा की उपस्थिति में हुई। राजस्थान पटवार संघ, उपशाखा छीपाबड़ौद, जिला बारां, प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा प्रकरण में की गई कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त करता है। साथ ही संघ यह अपेक्षा करता है कि राजकीय कार्यों के निर्वहन के दौरान कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। राजकीय कर्मचारियों के सम्मान, सुरक्षा एवं निर्बाध रूप से राजकार्य संपादन के लिए प्रशासन का सहयोग आवश्यक है। राजस्थान पटवार संघ कर्मचारियों के हितों एवं सम्मान की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। Jitendra Kushwah  Mob. 8969999627
    2
    ग्राम उचकपुरिया में पटवारी हर्ष प्रताप के साथ हुई घटना एवं राजकार्य में बाधा के प्रकरण में पुलिस कार्रवाई

ग्राम उचकपुरिया में पटवारी हर्ष प्रताप के साथ हुई घटना एवं राजकार्य में बाधा के प्रकरण में पुलिस कार्रवाई
छीपाबड़ौद - बारां 
ग्राम उचकपुरिया में पटवारी  हर्ष प्रताप के साथ हुई घटना एवं राजकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने के प्रकरण में पुलिस विभाग द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा कस्बे में जुलूस निकाला गया।
उक्त प्रकरण में प्रशासन एवं पुलिस विभाग की सक्रिय भूमिका से प्रकरण के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की गई। इस दौरान प्रकरण के संबंध में समझौता वार्ता उपखंड  अभिमन्यु सिंह कुंतल, तहसीलदार शम्भू शरण श्रीवास्तव, डिप्टी ताराचंद, सीआई  गंभीर सिंह एवं कानूनगो सुरेंद्र शर्मा, उप शाखा अध्यक्ष राहुल मीणा की उपस्थिति में हुई।
राजस्थान पटवार संघ, उपशाखा छीपाबड़ौद, जिला बारां, प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा प्रकरण में की गई कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त करता है। साथ ही संघ यह अपेक्षा करता है कि राजकीय कार्यों के निर्वहन के दौरान कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।
राजकीय कर्मचारियों के सम्मान, सुरक्षा एवं निर्बाध रूप से राजकार्य संपादन के लिए प्रशासन का सहयोग आवश्यक है। राजस्थान पटवार संघ कर्मचारियों के हितों एवं सम्मान की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।
Jitendra Kushwah 
Mob. 8969999627
    user_JITENDRA KUSHWAH
    JITENDRA KUSHWAH
    छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • A I कुछ भी कर सकता है.A I कुछ भी कर सकता है.A I कुछ भी कर सकता है. A I कुछ भी कर सकता है.
    1
    A I कुछ भी कर सकता है.A I कुछ भी कर सकता है.A I कुछ भी कर सकता है.
A I कुछ भी कर सकता है.
    user_रामप्रसाद धनगर गुर्जर पत्रकार
    रामप्रसाद धनगर गुर्जर पत्रकार
    Photographer शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    49 min ago
  • साप्ताहिक हाट को फौजी रोड से हाट बाजार में स्थानांतरित करने की मांग, स्टेट हाईवे पर दिनभर लग रहा जाम कस्बे में हर बुधवार लगने वाले साप्ताहिक हाट को फौजी रोड से हटाकर पंचायत द्वारा निर्मित हाट बाजार में स्थानांतरित करने की मांग जोर पकड़ने लगी है। संकरे रास्ते पर हाट लगने से मुख्य मार्ग और स्टेट हाईवे पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे राहगीरों व वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कस्बेवासी कौशल, सुरेंद्र, कुलदीप, रवि आदि ने बताया कि वर्तमान में साप्ताहिक हाट फौजी कॉलोनी के महज 15 फीट चौड़े रास्ते पर लगाया जा रहा है। जगह की कमी और दुकानों की संख्या अधिक होने के कारण हाट की अस्थाई दुकानें देवली-अरनिया स्टेट हाईवे तक पहुंच जाती हैं। खरीदारी करने आने वाले लोग अपने वाहन हाईवे के किनारे आड़े-तिरछे खड़े कर देते हैं, जिससे दिनभर यातायात बाधित रहता है और हादसों की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने बताया कि फौजी रोड कस्बे का मुख्य आवागमन मार्ग है। सड़क पर ही दुकानें सजने से स्थानीय निवासियों की आवाजाही प्रभावित होती है, वहीं ग्राहकों के न पहुंच पाने से नियमित दुकानदारों का व्यापार भी चौपट हो रहा है। गौरतलब है कि ग्राम पंचायत ने करीब तीन वर्ष पूर्व लाखों रुपए खर्च कर पंचायत भवन के सामने मिट्टी डलवाकर हाट बाजार स्थल तैयार कराया था। इसके बावजूद हाट को वहां शुरू नहीं किया गया। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत व प्रशासन से जनहित में साप्ताहिक हाट को नवनिर्मित हाट बाजार स्थल पर शिफ्ट कराने की मांग की है, ताकि लोगों को जाम से निजात मिल सके।
    1
    साप्ताहिक हाट को फौजी रोड से हाट बाजार में स्थानांतरित करने की मांग, स्टेट हाईवे पर दिनभर लग रहा जाम
कस्बे में हर बुधवार लगने वाले साप्ताहिक हाट को फौजी रोड से हटाकर पंचायत द्वारा निर्मित हाट बाजार में स्थानांतरित करने की मांग जोर पकड़ने लगी है। संकरे रास्ते पर हाट लगने से मुख्य मार्ग और स्टेट हाईवे पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे राहगीरों व वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कस्बेवासी कौशल, सुरेंद्र, कुलदीप, रवि आदि ने बताया कि वर्तमान में साप्ताहिक हाट फौजी कॉलोनी के महज 15 फीट चौड़े रास्ते पर लगाया जा रहा है। जगह की कमी और दुकानों की संख्या अधिक होने के कारण हाट की अस्थाई दुकानें देवली-अरनिया स्टेट हाईवे तक पहुंच जाती हैं। खरीदारी करने आने वाले लोग अपने वाहन हाईवे के किनारे आड़े-तिरछे खड़े कर देते हैं, जिससे दिनभर यातायात बाधित रहता है और हादसों की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने बताया कि फौजी रोड कस्बे का मुख्य आवागमन मार्ग है। सड़क पर ही दुकानें सजने से स्थानीय निवासियों की आवाजाही प्रभावित होती है, वहीं ग्राहकों के न पहुंच पाने से नियमित दुकानदारों का व्यापार भी चौपट हो रहा है। गौरतलब है कि ग्राम पंचायत ने करीब तीन वर्ष पूर्व लाखों रुपए खर्च कर पंचायत भवन के सामने मिट्टी डलवाकर हाट बाजार स्थल तैयार कराया था। इसके बावजूद हाट को वहां शुरू नहीं किया गया। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत व प्रशासन से जनहित में साप्ताहिक हाट को नवनिर्मित हाट बाजार स्थल पर शिफ्ट कराने की मांग की है, ताकि लोगों को जाम से निजात मिल सके।
    user_Pradeep Nagar
    Pradeep Nagar
    Local News Reporter खानपुर, झालावाड़, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • पनवाड़ हरिश्चंद्र सागर नहर में मिला युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी पनवाड़ सांगोद रोड स्थित सरखंडिया और पनवाड़ के बीच हरिश्चंद्र सागर नहर में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से शव को नहर से बाहर निकाला। मृतक की पहचान कोटा जिले की सांगोद तहसील के खजुरी गांव निवासी पवन नागर (27) पुत्र नंदकिशोर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पनवाड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर मौत के कारणों की जांच में जुटी है।
    2
    पनवाड़ हरिश्चंद्र सागर नहर में मिला युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी
पनवाड़ सांगोद रोड स्थित सरखंडिया और पनवाड़ के बीच हरिश्चंद्र सागर नहर में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से शव को नहर से बाहर निकाला। मृतक की पहचान कोटा जिले की सांगोद तहसील के खजुरी गांव निवासी पवन नागर (27) पुत्र नंदकिशोर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पनवाड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर मौत के कारणों की जांच में जुटी है।
    user_Pradeep Nagar
    Pradeep Nagar
    Local News Reporter खानपुर, झालावाड़, राजस्थान•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.