बकानी में पंच-सरपंच चुनाव की तस्वीर साफ, 171 सरपंच उम्मीदवार मैदान में बकानी में पंच-सरपंच चुनाव की तस्वीर साफ, 171 सरपंच उम्मीदवार मैदान में 25 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए मुकाबला, नाम वापसी के बाद उम्मीदवारों को आवंटित हुए चुनाव चिन्ह बकानी (झालावाड़)। पंचायतीराज चुनाव 2026 को लेकर बकानी पंचायत समिति क्षेत्र में चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। क्षेत्र की 25 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए कुल 171 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। नामांकन प्रक्रिया और नाम वापसी पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं। चुनाव चिन्ह आवंटित होने के साथ ही अब गांवों में चुनावी सरगर्मियां तेज होंगी। प्रत्याशी घर-घर जनसंपर्क कर मतदाताओं से समर्थन मांगेंगे। वहीं, उम्मीदवारों की सक्रियता बढ़ने के साथ ही गांवों में चुनावी मुकाबले को लेकर चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। अब सभी की निगाहें मतदान और चुनाव परिणाम पर टिकी हैं।
बकानी में पंच-सरपंच चुनाव की तस्वीर साफ, 171 सरपंच उम्मीदवार मैदान में बकानी में पंच-सरपंच चुनाव की तस्वीर साफ, 171 सरपंच उम्मीदवार मैदान में 25 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए मुकाबला, नाम वापसी के बाद उम्मीदवारों को आवंटित हुए चुनाव चिन्ह बकानी (झालावाड़)। पंचायतीराज चुनाव 2026 को लेकर बकानी पंचायत समिति क्षेत्र में चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। क्षेत्र की 25 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए कुल 171 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। नामांकन प्रक्रिया और नाम वापसी पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं। चुनाव चिन्ह आवंटित होने के साथ ही अब गांवों में चुनावी सरगर्मियां तेज होंगी। प्रत्याशी घर-घर जनसंपर्क कर मतदाताओं से समर्थन मांगेंगे। वहीं, उम्मीदवारों की सक्रियता बढ़ने के साथ ही गांवों में चुनावी मुकाबले को लेकर चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। अब सभी की निगाहें मतदान और चुनाव परिणाम पर टिकी हैं।
- बकानी में पंच-सरपंच चुनाव की तस्वीर साफ, 171 सरपंच उम्मीदवार मैदान में बकानी में पंच-सरपंच चुनाव की तस्वीर साफ, 171 सरपंच उम्मीदवार मैदान में 25 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए मुकाबला, नाम वापसी के बाद उम्मीदवारों को आवंटित हुए चुनाव चिन्ह बकानी (झालावाड़)। पंचायतीराज चुनाव 2026 को लेकर बकानी पंचायत समिति क्षेत्र में चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। क्षेत्र की 25 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए कुल 171 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। नामांकन प्रक्रिया और नाम वापसी पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं। चुनाव चिन्ह आवंटित होने के साथ ही अब गांवों में चुनावी सरगर्मियां तेज होंगी। प्रत्याशी घर-घर जनसंपर्क कर मतदाताओं से समर्थन मांगेंगे। वहीं, उम्मीदवारों की सक्रियता बढ़ने के साथ ही गांवों में चुनावी मुकाबले को लेकर चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। अब सभी की निगाहें मतदान और चुनाव परिणाम पर टिकी हैं।1
- झालरापाटन एवं पिड़ावा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण, मतदाताओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुचारू मतदान के लिए दिए आवश्यक निर्देश झालावाड़, 28 अक्टूबर। पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत द्वितीय चरण में बुधवार को पंचायत समिति सदस्य एवं जिला परिषद सदस्य पदों के लिए हो रहे मतदान के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अजय सिंह राठौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने झालरापाटन एवं खानपुर क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मतदान केन्द्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं, मतदाताओं की सुविधा, सुरक्षा प्रबंधों तथा निर्वाचन कार्य में लगे कार्मिकों की कार्यप्रणाली का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पंचायत समिति झालरापाटन एवं पिड़ावा क्षेत्र के सलोतिया, समराई, खानपुरिया, असनावर, रूपारेल, सिंघानिया, कलमंडीकलाँ सहित विभिन्न मतदान केन्द्रों पर पहुंचकर मतदान प्रक्रिया का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केन्द्रों पर चल रही मतदान प्रक्रिया की जानकारी लेते हुए मतदान व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। साथ ही, निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारियों एवं कार्मिकों को निर्देश दिए कि मतदान प्रक्रिया निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराई जाए। मतदाताओं की सुविधा एवं सुगम मतदान पर विशेष जोर निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी अजय सिंह राठौड़ ने निर्देश दिए कि मतदान केन्द्रों पर आने वाले प्रत्येक मतदाता को सहज, सुरक्षित एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराया जाए। दिव्यांगजन, वृद्धजन एवं गर्भवती महिला मतदाताओं को मतदान में प्राथमिकता देते हुए उनकी सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि उन्हें मतदान करने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने मतदान केन्द्रों पर व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित बनाए रखने तथा मतदाताओं को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि मतदान लोकतंत्र का महत्वपूर्ण आधार है। ऐसे में निर्वाचन कार्य में नियुक्त सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी गंभीरता, तत्परता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। मतदान केन्द्रों पर व्यवस्थाएं सुचारू बनी रहें तथा मतदाताओं को बिना किसी असुविधा के अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अवसर मिले, यह सुनिश्चित किया जाए। सुरक्षा व्यवस्था एवं निर्वाचन निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कार्मिकों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने मतदान केन्द्रों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था को सतर्क एवं प्रभावी रखने तथा मतदान प्रक्रिया के दौरान शांति एवं सुव्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्वाचन कार्य में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो तथा सभी आवश्यक सुरक्षा प्रबंध प्रभावी रूप से लागू रहें।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित तहसीलदारों एवं अन्य निर्वाचन कार्मिकों से मतदान केन्द्रों पर की गई व्यवस्थाओं और मतदान प्रक्रिया के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करते हुए मतदान से संबंधित सभी दायित्वों का समयबद्ध एवं जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन किया जाए।जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए मतदान प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं पर निरंतर निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए।1
- जिले में "गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना" का शुभारंभ, गौ-पूजन के साथ शुरू हुआ दुग्ध मापन जिला मुख्यालय पर पशुपालन एवं डेयरी विभाग के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर आगर-मालवा डॉ. शेर सिंह मीना के मार्गदर्शन में जिले की चारों तहसीलों आगर, बड़ौद, सुसनेर एवं नलखेड़ा में "गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना" का विधिवत शुभारंभ किया गया। यह प्रतियोगिता 27 से 31 अक्टूबर 2026 तक आयोजित की जा रही है, जिसके प्रथम चरण का शुभारंभ ग्राम तनोड़िया से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ परम्परागत रूप से गौ-पूजन एवं पुष्प-माला से गौवंश के स्वागत के साथ हुआ। इस अवसर पर उपसंचालक पशुपालन डॉ. एस.एल. जारोलिया द्वारा योजना के उद्देश्य, नियमों एवं गाइडलाइन की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविन्द महाजन, सहायक विस्तार अधिकारी डॉ. अनिकेत जैन सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में पशुपालक उपस्थित थे। उपसंचालक डॉ. महेश जारोलिया ने बताया कि ग्राम तनोड़िया से प्राप्त आवेदनों की सूक्ष्म जांच के उपरांत 6 पात्र गौपालकों का चयन किया गया है, जो अपनी उत्कृष्ट मालवी एवं गिर नस्ल की गौवंश के साथ प्रतियोगिता में सम्मिलित हुए हैं। प्रतियोगिता को पूर्णतः पारदर्शी एवं निष्पक्ष रखने हेतु प्रत्येक गौवंश की निगरानी एवं दुग्ध मापन के लिए पशु चिकित्सा डिप्लोमा धारी का एक-एक दल तैनात किया गया है तथा प्रत्येक चरण के दुग्ध मापन की अनिवार्य वीडियो रिकॉर्डिंग की जा रही है। प्रथम चरण का मापन बुधवार को पूर्ण होने के पश्चात द्वितीय एवं तृतीय चरण का दुग्ध मापन 29 अक्टूबर को प्रातः एवं सायं काल में किया जाएगा। शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना के तीनों चरणों में प्राप्त दुग्ध के औसत उत्पादन के आधार पर विजेता गौपालकों का चयन किया जाएगा। योजना में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले गौपालक को 1 लाख रुपये, द्वितीय स्थान पर 50 हजार रुपये एवं तृतीय स्थान पर 25 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। यह योजना जिले में उन्नत नस्ल के गौवंश संवर्धन एवं दुग्ध उत्पादन को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण सिद्ध होगी।1
- ग्राम पंचायत पीपल्दा में 9 उम्मीदवार मैदान में,कल होगा सरपंच पद के लिए मतदान । पीपल्दा कि गली मोहल्ले चोराहों पर चर्चाएं तेज़, किसके सिर सजेगा ताज , गांव कि सरकार चुनेंगी जनता चेचट पंचायत समिति कि ग्राम पंचायत पीपल्दा में नौ प्रत्याशी मैदान में कल होगा मतदान , गांव कि सरकार कों लेकर गली गली में चर्चा हों रही हैं। अबकी बार किस कि होगी सरकार , मैदान में है, अनोख बाई, गड्डी बाई , झमकू बाई, दुर्गा बाई ,निशा कुमारी, प्रियंका यादव, रंजना कुमारी, संजू बाई, संतोष बाई , चुनाव चिन्ह आवंटन के बाद घर घर डोर टू डोर संपर्क करने में जुटे प्रत्याशी, उम्मीदवारों ने प्रचार प्रसार में कोई कमी नहीं रखीं है, अब कल 30 तारीख कों देखना है, किसके सिर पर पीपल्दा सरपंच का ताज नजर आता है, पीपल्दा पंचायत की गली गली में यही चर्चाएं हो रही हैं, पीपल्दा पंचायत के समस्त गांवों के बुजुर्ग वरिष्ठ नेताओं का कहना है, कि सरपंच ऐसा बनना चाहिए, जों पीपल्दा पंचायत की हर समस्या कों जल्द से जल्द समाप्त करें, और पीपल्दा पंचायत के विकास में अहम भूमिका अदा करें ,पीपल्दा पंचायत कि जनता जनार्दन के सामने सबसे बड़ी चुनौती , मैदान में 9 उम्मीदवार किस कि होगी हार और किसकी होगी जीत 30 तारीख शाम कों ही पता चलेगा4
- जिला संवाददाता डॉक्टर जगदीश मालवीय दैनिक सेतु संकल्प समाचार पत्र आगर मालवा मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन2
- सूमर में सरपंच चुनाव को लेकर खानपुर क्षेत्र के सूमर कस्बे में उस समय हलचल देखने को मिली, जब एक सरपंच उम्मीदवार नामांकन फार्म जमा करने के लिए निर्धारित समय से 15 मिनट देरी से पहुंचा। फार्म जमा करने में देरी होने पर उम्मीदवार ने जोनल मजिस्ट्रेट के सामने गुहार लगाई। उम्मीदवार ने अपना नामांकन फार्म जमा करने का अवसर देने की मांग की।1
- भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, राष्ट्रीय मुख्यालय एवं यूनिसेफ के सयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय प्रोजेक्ट यूथ भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, राष्ट्रीय मुख्यालय एवं यूनिसेफ के सयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय प्रोजेक्ट यूथ फॉर चेंज अन्तर्गत राष्ट्रीय स्तर का संवाद कार्यशाला का आयोजन दिनांक 26 से 28 अक्टूबर 2026 तक, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स मध्यप्रदेश, राज्य मुख्याय, भोपाल परिसर में किया गया जिसमें जलवायु परिवर्तन पर बिविहर चेंज यूनिसेफ दिल्ली से डेनिस लार्सन क्रिश्चन ,यूनिसेफ चीफ विलियम हेनेलोन राष्ट्रीय प्रोजेक्ट समन्वयक बब्लू गोस्वामी बी एस जी नई दिल्ली ,यूनिसेफ भोपाल से जिम्मली मेंडम ,राज्य आयुक्त डॉक्टर धीरेंद्र कुमार मिश्रा,राज्य संगठन आयुक्त गजराज सिंह इत्यादि की उपस्थिति में राष्ट्रीय संवाद का आयोजन किया गया, इस अवसर पर मध्यप्रदेश के चयनित 15 जिलों से जिला समन्वयक ओर स्काउट , गाइड,रोवर ,रेंजर ने सहभागिता की जिसमे सुसनेर जिला आगर से स्काउट मास्टर भेरूलाल ओसारा द्वारा सहभागिता की गई उन्होंने अपने संवाद में जलवायु परिवर्तन,बच्चो के साथ बेहतर व्यवहार,पोषण माह ,मिशन लाइफ की सात थींम पर अपने कार्यानुभव को साझा किया। *कार्यक्रम का उद्देश्य* युवा लीडरों के बीच जलवायु और पर्यावरण साक्षरता का विकास करना, जिसमें स्थानीय स्तर पर प्रासंगिक जोखिमों और बच्चों और समुदायों पर उनके प्रभावों की समझ शामिल है। युवाओं को मिशन लाइफ के सिद्धांतों को व्यावहारिक व्यक्तिगत, सामुदायिक और संस्थागत कार्यों मे बदलने के लिये तैयार करना, जिसमें युवा नेतृत्व वाले नवाचार शामिल है। युवाओं के नेतृत्व में जलवायु और पर्यावरण संबंधी उपलब्धियों पर नजर रखने, उनका समर्थन करने और उन्हें प्रदर्शित करने के लिये एक अनुवर्ती तंत्र स्थापित करें । सामाजिक और व्यवहारिक परिवर्तन तथा सतत जीवनयापन के लिये एक सामूहिक युवा कार्ययोजना और कार्ययोजना विकसित करना । मिशन लाइफ के जलवायु लीडरों के लिये जिला स्तरीय कार्ययोजना *युवा संवाद के परिणाम* मिशन लाइफ पर केन्द्रित व्यवहारिक और सामूहिक प्रतिबद्धताओं का एक स्पष्ट रूप से परिभाषित समूह । भारत स्काउट्स एवं गाइड्स और यूनिसेफ के साथ विचार-विमर्श के तहत, विस्तार योग्य युवा प्रथाओं के दस्तावेजीकरण की योजना । जलवायु परिवर्तन पर कार्यवाही और पर्यावरण संरक्षण के संबंधने युवाओं को सक्रिय सहभागिता बढ़ाना है और बेहतर भविष्य की नींव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।1
- पनवाड़ हरिश्चंद्र सागर नहर में मिला युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी पनवाड़ सांगोद रोड स्थित सरखंडिया और पनवाड़ के बीच हरिश्चंद्र सागर नहर में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से शव को नहर से बाहर निकाला। मृतक की पहचान कोटा जिले की सांगोद तहसील के खजुरी गांव निवासी पवन नागर (27) पुत्र नंदकिशोर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पनवाड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर मौत के कारणों की जांच में जुटी है।2