Shuru
Apke Nagar Ki App…
मऊ जिले के मधुबन तहसील क्षेत्र के सिपाह स्थित लड्डपुर के जेडीएस एवं श्री कृष्णा महाविद्यालय का मनाया गया भव्य वार्षिकोत्सव समारोह
Umesh Yadav
मऊ जिले के मधुबन तहसील क्षेत्र के सिपाह स्थित लड्डपुर के जेडीएस एवं श्री कृष्णा महाविद्यालय का मनाया गया भव्य वार्षिकोत्सव समारोह
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- होली पर्व पर मुस्लिम बन्धुओं से सीओ मधुबन की अपील। आप भी सुनें..... #maupolice #ramadan2026 #Holi2026 #maunews #मधुबन #MAU #सीओ_मधुबन1
- उभाँव थाना क्षेत्र के पलिया गांव में आपसी विवाद में कोई लोग गंभीर रूप से घायल बेल्थरा रोड उभांव थाना क्षेत्र अंतर्गत पलिया गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट जहां ग्रामीणों के मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया गया। इलाज के दौरान कुछ लोगों को जिला अस्पताल किया गया रेफर। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ जारी।3
- मऊ । रामबचन सिंह राजकीय महिला महाविद्यालय, बगली पिजड़ा, मऊ में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत संचालित सप्त दिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ शारदा देवी की प्रतिमा तथा युवाओं के आदर्श स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ के राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ. देवेन्द्र पाण्डेय उपस्थित रहे। उन्होंने छात्राओं को विभिन्न प्रेरक प्रसंगों के माध्यम से देशभक्ति एवं राष्ट्रसेवा को जीवन का प्रथम कर्तव्य मानते हुए आत्मविकास के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला परियोजना अधिकारी डॉ. हेमंत यादव, आईटीआई कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री अरुण यादव तथा रहमानिया पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गुलाब यादव की गरिमामय उपस्थिति रही। श्री अरुण यादव ने अपने संबोधन में कहा कि परिस्थितियाँ सदैव अनुकूल नहीं होतीं। पूर्व समय में महिलाओं के लिए अत्यंत प्रतिकूल परिस्थितियाँ थीं, किंतु वर्तमान समय में अनेक अवसर उपलब्ध हैं। अतः छात्राओं को इन अवसरों का लाभ उठाते हुए परिश्रमपूर्वक अपने कैरियर निर्माण की दिशा में निरंतर अग्रसर रहना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश कुमार ने की। उन्होंने महाविद्यालय की उन्नति एवं छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए अपना पूर्ण समर्पण एवं दृढ़ संकल्प व्यक्त किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत स्वयंसेविकाओं रिया, शिवांगी, खुशबू, निधि आदि ने ‘भरत-मिलाप’ का मनोहारी मंचन प्रस्तुत किया। मीनाक्षी द्विवेदी ने राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत पर शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत किया। शिवांगी खरवार एवं अनुपम सिंह ने लोकगीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अवनीन्द्र कुमार पाण्डेय ने किया तथा कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पवन कुमार सिंह एवं डॉ. छविनाथ प्रसाद का सक्रिय सहयोग रहा। सायंकाल जिला गंगा समिति, मऊ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. हेमंत यादव ने छात्राओं से अपील की कि होली रंगों के स्थान पर फूलों से खेलें तथा होलिका दहन हेतु हरे-भरे वृक्षों की कटाई न करें, बल्कि अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर धरा को हरा-भरा बनाने का संकल्प लें। इस अवसर पर उन्होंने महाविद्यालय परिसर में दो वृक्ष भी रोपित किए। पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से विशेष शिविर में फूलों की होली का आयोजन किया गया, जिसमें अध्यापकों एवं स्वयंसेविकाओं ने एक-दूसरे पर पुष्पवर्षा कर उत्सव मनाया। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए डॉ. हेमंत यादव ने कहा कि होली केवल आस्था का ही नहीं, बल्कि शांति, प्रेम और अहिंसा का पर्व है। रंगों के माध्यम से हम अपने विरोधियों को भी मित्र बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमें अपने सभी तीज-त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाने चाहिए, परंतु अपने आनंद के लिए दूसरों के मानवाधिकारों की उपेक्षा नहीं करनी चाहिए। रंग खेलते समय यह ध्यान रखना आवश्यक है कि सामने वाला भी प्रसन्न एवं उत्साहित हो। यही सच्चे अर्थों में त्योहार की सार्थकता है।4
- Post by SONI DEVI1
- देवरिया में साइबर अपराधियों ने प्रशासनिक अधिकारी को निशाना बनाते हुए बड़ी ठगी की साजिश रची। ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट एवं उपजिलाधिकारी सदर श्रुति शर्मा के नाम और आधिकारिक मोबाइल नंबर का दुरुपयोग कर ठगों ने व्हाट्सएप के जरिए कई लोगों से 40 हजार रुपये की मांग की। घटना सामने आते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, साइबर ठगों ने किसी तकनीकी माध्यम से मोबाइल को हैंग कर व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर लिया और संपर्क सूची में शामिल लोगों को आपात जरूरत का हवाला देते हुए पैसे ट्रांसफर करने के संदेश भेजे। संदेश इस तरह भेजे गए ताकि लोग इसे वास्तविक समझकर तुरंत भुगतान कर दें। मामले की जानकारी मिलते ही ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट श्रुति शर्मा स्वयं साइबर थाने पहुंचीं और पूरे प्रकरण की लिखित शिकायत दर्ज कराई। साइबर थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए व्हाट्सएप अकाउंट को रिस्टोर कर लिया है तथा तकनीकी जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाया जा रहा है कि हैकिंग किस माध्यम से की गई और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं। ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट श्रुति शर्मा ने स्पष्ट किया कि वह किसी भी व्यक्ति से व्यक्तिगत रूप से धनराशि की मांग नहीं करती हैं। उनके नाम से भेजे गए सभी संदेश फर्जी हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि ऐसे किसी भी संदेश पर विश्वास न करें और बिना पुष्टि किए कोई भी रकम ट्रांसफर न करें। प्रशासन ने आमजन से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा है कि यदि उक्त नंबर से या किसी अन्य अधिकारी के नाम से धन की मांग का संदेश प्राप्त हो तो तुरंत स्थानीय पुलिस या साइबर सेल को सूचित करें। साथ ही अनजान लिंक पर क्लिक न करने, संदिग्ध कॉल या मैसेज की पुष्टि आधिकारिक माध्यम से करने और किसी भी वित्तीय लेन-देन से पहले पूरी तरह सत्यापन करने की सलाह दी गई है। इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि साइबर अपराधी अब आम लोगों के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारियों को भी निशाना बना रहे हैं। ऐसे में जागरूकता और सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है।1
- देवरिया के सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने होली मिलन कार्यक्रम के दौरान होली गीत गाकर सबको मोहित कर दिया3
- Post by विजय कुमार1
- मऊ जिले के मधुबन तहसील क्षेत्र के सिपाह स्थित लड्डपुर के जेडीएस एवं श्री कृष्णा महाविद्यालय का मनाया गया भव्य वार्षिकोत्सव समारोह1