हेडलाइन: भारी आंधी-तूफान में गिरा आम का पेड़, बाल-बाल बचे लोग समाचार: जंगीगंज क्षेत्र के कुलमनपुर गांव में तेज आंधी और तूफान के चलते एक बड़ा आम का पेड़ अचानक गिर पड़ा। घटना उस समय हुई जब मौसम ने अचानक करवट ली और तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी चलने लगी। ग्रामीणों के अनुसार, पेड़ गिरने से आसपास अफरा-तफरी मच गई, लेकिन गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि, पेड़ गिरने से रास्ता कुछ समय के लिए बाधित हो गया और स्थानीय लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग की चेतावनी के बावजूद अचानक आई इस आंधी ने ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगह नुकसान पहुंचाया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि रास्ता जल्द साफ कराया जाए ताकि आवागमन सामान्य हो सके। अपील: तेज आंधी-तूफान के दौरान लोग सुरक्षित स्थानों पर रहें और पेड़ों व कमजोर ढांचों से दूरी बनाए रखें।
हेडलाइन: भारी आंधी-तूफान में गिरा आम का पेड़, बाल-बाल बचे लोग समाचार: जंगीगंज क्षेत्र के कुलमनपुर गांव में तेज आंधी और तूफान के चलते एक बड़ा आम का पेड़ अचानक गिर पड़ा। घटना उस समय हुई जब मौसम ने अचानक करवट ली और तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी चलने लगी। ग्रामीणों के अनुसार, पेड़ गिरने से आसपास अफरा-तफरी मच गई, लेकिन गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि, पेड़ गिरने से रास्ता कुछ समय के लिए बाधित हो गया और स्थानीय लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग की चेतावनी के बावजूद अचानक आई इस आंधी ने ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगह नुकसान पहुंचाया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि रास्ता जल्द साफ कराया जाए ताकि आवागमन सामान्य हो सके। अपील: तेज आंधी-तूफान के दौरान लोग सुरक्षित स्थानों पर रहें और पेड़ों व कमजोर ढांचों से दूरी बनाए रखें।
- राष्ट्रीय पत्रकार परिषद भदोही इकाई की समीक्षा बैठक सम्पन्न, संगठन की मजबूती और पत्रकार एकता का बड़ा संदेश1
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨 भदोही: जंगीगंज में सड़क बदहाल, मरम्मत की उठी मांग भदोही जनपद के डीघ विकास खंड अंतर्गत जंगीगंज स्थित जेपी हॉस्पिटल के पास कलनुआ पिच रोड की हालत बेहद जर्जर हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और उखड़ी पिच के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मार्ग काफी महत्वपूर्ण है, जिससे रोजाना सैकड़ों लोग आवागमन करते हैं। खासकर मरीजों और एंबुलेंस को अस्पताल तक पहुंचने में दिक्कतें हो रही हैं, जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी अब तक इस समस्या से बेखबर नजर आ रहे हैं। 👉 सवाल उठता है कि आखिर कब जागेगा प्रशासन और कब मिलेगी लोगों को राहत?1
- गुणवत्ता एवं स्ट्रक्चरल स्ट्रेंथ की जांच के निर्देश, कार्य में तेजी लाने पर जोर भदोही, जिलाधिकारी शैलेष कुमार द्वारा विकासखण्ड ज्ञानपुर के भिदिउरा स्थित निर्माणाधीन मुख्यमंत्री अभ्युदय कम्पोजिट विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था सीएलडीएफ वाराणसी के अभियंता उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता द्वारा अवगत कराया गया कि परियोजना की कुल स्वीकृत लागत ₹131.24 लाख है, जिसके सापेक्ष अब तक ₹121.384 लाख की धनराशि प्राप्त हो चुकी है। वर्तमान में लगभग 60 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है तथा परियोजना को जून 2026 तक पूर्ण कर हैंडओवर किए जाने का लक्ष्य निर्धारित है। परियोजना के अंतर्गत कम्पोजिट विद्यालय भवन (साइंस लैब, लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर लैब), दिव्यांग शौचालय, गार्ड रूम, एमडीएम शेड, हैंडवॉश यूनिट, बाउंड्रीवॉल, पोषण वाटिका एवं पुराने भवन की मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि कुछ कमरों में डाली गई बीम अत्यधिक भारी है, जिसे ईंट के कॉलम से सपोर्ट दिया गया है। इस पर गंभीरता जताते हुए उन्होंने जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को निर्देशित किया कि जांच समिति गठित कर भवन की स्ट्रक्चरल स्ट्रेंथ की जांच कराकर शीघ्र आख्या प्रस्तुत करें। एमडीएम शेड के निरीक्षण में कार्य की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं पाई गई, जिस पर संबंधित अधिकारियों को कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया गया कि फर्श निर्माण से पूर्व मिट्टी का समुचित कम्पैक्शन सुनिश्चित कराया जाए। जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अभियंता को निर्देशित किया कि वे नियमित एवं सघन निरीक्षण कर कार्य को निर्धारित मानकों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराएं। साथ ही कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए गए कि परियोजना स्थल पर डिस्प्ले बोर्ड तत्काल लगवाया जाए, श्रमिकों की संख्या बढ़ाई जाए तथा सभी कार्य समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराए जाएं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या मानकों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविंद शुक्ला जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवम पाण्डेय उप कृषि निदेशक डॉ अश्वनी सिंह एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे1
- मिर्जापुर के चौबे टोला में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि संतोष जैन का मकान किराए पर लेकर अरुण अग्रवाल द्वारा एसी, फ्रिज समेत कई इलेक्ट्रॉनिक सामान स्टोर किए गए थे। आग इतनी भयानक है कि अब तक दमकल विभाग की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं, लेकिन काफी प्रयासों के बावजूद अभी तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है। मौके पर पहुंचे नगर विधायक रत्नाकर सहित स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुटी है और आग बुझाने का काम लगातार जारी है। नुकसान का आंकलन अभी नहीं हो सका है।1
- मिर्जापुर पुलिस ने अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। थाना कोतवाली शहर पुलिस और एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने इस कार्रवाई में चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिलें और बड़ी मात्रा में उनके पार्ट्स बरामद किए गए हैं। इसमें 3 आरोपी जिले के और 1 पड़ोसी जनपद भदोही का रहने वाला है। एक रिपोर्ट Vo 1: पुलिस के अनुसार, कचहरी तिराहे के पास चेकिंग के दौरान संदिग्ध गतिविधि के आधार पर पवन कुमार विश्वकर्मा को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपने गैंग के अन्य साथियों की जानकारी दी, जिसके आधार पर पुलिस ने महेश कुमार बिन्द, रमेश केशरी और पिंटू कुमार बिन्द को भी गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से 2 चोरी की मोटर साइकिल, 11 इंजन, 3 कटी हुई चेसिस, 6 साइलेंसर, 4 पेट्रोल टंकी 22 रिंग सहित अन्य मोटरसाइकिल पार्ट्स बरामद किया गया। आरोपियों ने बताया कि उनका एक संगठित गिरोह है, जो अलग-अलग स्थानों पर खड़ी मोटरसाइकिलों को मौका देखकर चोरी करता था। चोरी के बाद वे वाहनों की नंबर प्लेट हटा देते थे और उन्हें छिपाकर रखते थे। बाद में गाड़ियों को काटकर उनके पार्ट्स अलग-अलग बेच दिए जाते थे, जिससे पहचान खत्म हो जाती थी और बिक्री आसान हो जाती थी। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं, जिससे स्पष्ट है कि वे लंबे समय से इस अवैध गतिविधि में संलिप्त थे। थाना कोतवाली शहर में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी के नेटवर्क की भी जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजक कौशिक ने सराहनीय कार्रवाई के लिए पुलिस टीम को 15,000 के पुरस्कार से सम्मानित किया है। Bite: अपर्णा रजक कौशिक, एसपी, मिर्जापुर।3
- Post by Vertman Bharat News Prayagraj1
- सतीश पाल का sed #song#love#status#jbj#muick#prjent#up#now#short#vayrl#video#trending#topten goodLook1
- निर्वाचन नामावली पुनरीक्षण 2026: समयबद्ध प्रकाशन सुनिश्चित करने के निर्देश भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अहर्ता 01.01.2026 के आधार पर चल रहे विधानसभा निर्वाचन नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2026 के अंतर्गत रोल प्रेक्षक एवं आयुक्त, विंध्याचल मंडल मीरजापुर, राजेश प्रकाश ने जनपद भदोही का तीसरा भ्रमण किया। इस दौरान कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित कर तैयारियों का जायजा लिया गया। बैठक में मंडलायुक्त ने 10 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित निर्वाचन नामावली के अंतिम प्रकाशन से संबंधित सभी व्यवस्थाओं की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि नामावली के प्रकाशन हेतु आवश्यक छायाप्रतियां समय से तैयार कर ली जाएं, ताकि निर्धारित तिथि पर किसी प्रकार की बाधा न उत्पन्न हो। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची की एक-एक प्रति उपलब्ध कराई जाए। साथ ही, प्रकाशन के दिन सभी मतदेय स्थलों, तहसीलों तथा जिला निर्वाचन कार्यालय में मतदाता सूची आम जनता के अवलोकन हेतु उपलब्ध रहे, जिससे पारदर्शिता और सुगमता बनी रहे। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी शैलेष कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी कुंवर वीरेन्द्र मौर्य, उप जिलाधिकारी ज्ञानपुर भान सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।1
- Post by रंजना हडिया प्रयागराज मोबाइल नंबर,84169043591