छुईखदान थाना क्षेत्र में मारपीट व जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज, 18 जनवरी रविवार को दोपहर 2 बजे मिली जानकारी अनुसार बता दें कि थाना छुईखदान क्षेत्र अंतर्गत ग्राम विचारपुर में शराब के नशे में गाली-गलौज, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम विचारपुर निवासी देव कुमार महार (52 वर्ष) ने थाना छुईखदान में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 17 जनवरी की शाम करीब 5:30 बजे, गांव का ही निवासी शांति लाल विश्वकर्मा (41 वर्ष) शराब के नशे में उनके घर के पीछे जैतखाम के पास गाली-गलौज कर रहा था। विरोध करने पर आरोपी ने मां-बहन की अश्लील गालियां देते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में प्रार्थी के सिर में चोट आई, जिससे खून निकलने लगा। घटना के दौरान प्रार्थी के पुत्र सुमेन्द कुमार, पत्नी चितरेखा बाई महार तथा अन्य ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। रात्रि होने के कारण अगले दिन 18 जनवरी को थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 115(2), 296, 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच का जिम्मा प्रधान आरक्षक राधेश्याम चौरसिया को सौंपा है।

- 🚨 कबीरधाम में 2.8 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार नकदी और मोबाइल सहित 1.87 लाख का सामान जब्त कवर्धा, 14 मार्च 2026। जिला कबीरधाम में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना पिपरिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2.821 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम दशरंगपुर निवासी अजय गणवीर को दुधिया रोड के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी अपने बैग में गांजा लेकर ग्राहक की तलाश में घूम रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान बैग से 2.821 किलो गांजा बरामद हुआ जिसकी अनुमानित कीमत 1,05,350 रुपये बताई गई है। इसके अलावा आरोपी के पास से 67,150 रुपये नगद और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन (कीमत लगभग 15,000 रुपये) भी जब्त किया गया। इस प्रकार पुलिस ने कुल 1,87,500 रुपये का सामान जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 86/2026, धारा 20(बी)2(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है। कबीरधाम पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी मादक पदार्थों का अवैध कारोबार होता दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।1
- कवर्धा में बिजली विभाग का बड़ा घोटाला: कर्मचारी ने उपभोक्ताओं से वसूले लाखों, बैंक में जमा नहीं किए?1
- कवर्धा : अवैध शराब बिक्री से लगातार ग्रामीण क्षेत्र का माहौल खराब, जिले में बढ़ते अवैध शराब की बिक्री, आबकारी विभाग के कार्यप्रणाली पर उठ रहे लगातार सवाल । एंकर - सवाल कबीरधाम जिले के अधिकतर गांव अवैध शराब की चपेट में आ रहे है आबकारी विभाग के सुस्ती के चलते पुलिस को ही कभी कभी छापामार कार्यवाही करना पड़ता है। कबीरधाम जिले के बोड़ला लोहारा पंडरिया क्षेत्र के अधिकतर गांव और कवर्धा के आस पास क्षेत्र में भी धड़ल्ले से अवैध शराब की बिक्री जोर शोर से चल रही जिसकी खबर आबकारी विभाग को होते हुवे भी कार्यवाही नहीं किया जाता। अवैध शराब बिक्री से लगातार ग्रामीण क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है विभाग अपनी जिम्मेदारी से पीछे हटते हुए नजर आ रही है वही होली के दिन अधिकतर शराब दुकान में कीमत मूल्य से अधिक रेट में शराब बेचा गया है....1
- Description संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल/9131419735 बलौदाबाजार जिले में पडकीडीह से रावन होते हुए सकलोर तक बनने वाली सड़क में बड़ी अनियमितता का मामला सामने आया है। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों का आरोप है कि सड़क निर्माण में मुरुम की जगह रीजेक्ट मटेरियल और मिट्टी डाली जा रही है। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर सड़क निर्माण कार्य का विरोध किया और प्रशासन से जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि इस सड़क निर्माण के लिए प्रति किलोमीटर दो करोड़ रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत है, इसके बावजूद गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। पूरे मामले में जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने तहसीलदार को मौके पर बुलाकर स्थिति से अवगत कराया। 📍 स्थान – बलौदाबाजार जिला 🎤 रिपोर्ट – हरि ओम विश्वकर्मा2
- Post by User27951
- प्रेमानंद जी महाराज 🥰1
- *"Dhurandhar The Revenge (Part 2)"*_Paid Preview_ *For 18th March* _Evening & Night show only_ *05:00 PM & 09:00 PM* *ADVANCE BOOKINGS OPEN✨*1
- जनपद पंचायत सिमगा अंतर्गत ग्राम पंचायत हथबंद में पंचायत सचिव के लगातार तबादले को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिल रही है। संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल/9131419735 सरपंच, पंच और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सचिव को यथावत रखने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार सचिव बदलने से पंचायत के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं और कामकाज पूरी तरह से ठप्प पड़ गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पंचायत में स्थायी रूप से सचिव की नियुक्ति की जाए ताकि विकास कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सकें। इस मामले में ग्रामीणों ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है। 📍 स्थान – ग्राम पंचायत हथबंद, जनपद पंचायत सिमगा 🎥 चैनल – जय जोहार CG न्यूज़2
- Post by INDRAJEET SINGH DASHMER1