Shuru
Apke Nagar Ki App…
ममता दीदी चुनाव हार गईं, फिर भी इस्तीफा नहीं देंगी इस पर पूर्व गवर्नर तथागत रॉय ने कहा — “कभी नहीं सुना या देखा कि चुनाव हारने के बाद भी कोई इस्तीफा देने से मना करे... उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं लगती”
Shahid Qureshi
ममता दीदी चुनाव हार गईं, फिर भी इस्तीफा नहीं देंगी इस पर पूर्व गवर्नर तथागत रॉय ने कहा — “कभी नहीं सुना या देखा कि चुनाव हारने के बाद भी कोई इस्तीफा देने से मना करे... उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं लगती”
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- दतिया। दतिया-भांडेर रोड बाईपास पुल के पास मंगलवार को एक तेज रफ्तार सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में कुल तीन लोग घायल हुए हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि एक घायल का इलाज स्थानीय स्तर पर जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारण कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार और लापरवाही इस हादसे का मुख्य कारण मानी जा रही है। पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है।1
- गर्मियों में अपने बच्चों का कैसे रखें ख्याल क्या है जरूरी ?? खास चर्चा डॉक्टर सपना गुप्ता न्यूरोलॉजिस्ट बाल रोग विशेषज्ञ झांसी1
- दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया में आज राजनीतिक हलचल देखने को मिली, जब नरोत्तम मिश्रा के प्रवास के दौरान 25 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। आज सोमवार 11 बजे भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाहा ने सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने नवप्रवेशी कार्यकर्ताओं का भाजपा का पटका पहनाकर स्वागत किया और उन्हें पार्टी की विचारधारा से जुड़कर कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिला एवं अन्य पदाधिकारी भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।1
- Post by BOLTA MP1
- Post by S News1
- Post by Abhishek Jain1
- भाण्डेर थाना क्षेत्र के ग्राम माधौपुरा में एक विवाहिता की जलकर मौत के मामले में पुलिस जांच के बाद नया मोड़ सामने आया है। मायके पक्ष के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मंगलवार को पति के खिलाफ प्रताड़ना का मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार 9 अप्रैल की सुबह करीब 10 बजे गणेश शंकर यादव को उसके बहनोई आशीष यादव का फोन आया, जिसमें बताया गया कि उसकी बहन रेखा यादव ने आग लगा ली है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां आंगन में रेखा का जला हुआ शव मिला। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भाण्डेर लाया गया। जांच में मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि पति शराब के नशे में आए दिन मारपीट करता था और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। वहीं ससुराल पक्ष ने इसे आत्महत्या बताया। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पति की प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या की बात सामने आई है। आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच जारी है।1
- दतिया में दतिया। शहर के पटेल कॉलोनी इलाके में स्थित होंडा एजेंसी से दो युवतियों के अपहरण की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि आरोपी युवतियों को जबरन वाहन में बैठाकर ले जा रहे थे। इसी दौरान डगरई टोल प्लाजा पर पहुंचते ही दोनों युवतियों ने हिम्मत दिखाते हुए वाहन के कांच पीटना शुरू कर दिया और जोर-जोर से शोर मचाया। युवतियों की आवाज सुनकर टोल कर्मचारियों और आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों युवतियों को सुरक्षित छुड़ा लिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ जारी है। इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि संकट की घड़ी में साहस और सतर्कता से बड़ा कोई हथियार नहीं होता।1
- दतिया जिले में जनगणना-2026 के कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शासकीय कन्या हाई स्कूल होलीपुरा के शिक्षक श्री अश्विनी कुमार पांडे को कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखेड़े द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके द्वारा समय-सीमा से पूर्व सौंपे गए दायित्वों को निष्ठा, मेहनत और कर्तव्यपरायणता के साथ पूर्ण करने पर प्रदान किया गया। श्री पांडे ने जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को न केवल सफलतापूर्वक संपन्न किया, बल्कि निर्धारित समय से पहले पूरा कर एक मिसाल पेश की। उनके अद्वितीय समर्पण, अनुशासन और कार्यकुशलता ने प्रशासन को प्रभावित किया और इस उपलब्धि के लिए उन्हें प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला प्रशासन ने उनके योगदान की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक बताया और उम्मीद जताई कि वे भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट कार्य करते रहेंगे। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार और कर्मचारियों ने खुशी व्यक्त करते हुए श्री अश्विनी कुमार पांडे को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।1