logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* भाजपा जिला कार्यालय पर राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए विपक्ष पर वोला तीखा हमला। पीएम नरेंद्र मोदी का उल्लेख करते हुए कहा- महिलाओं को नीति निर्माण में भागीदारी देना उनका अधिकार है, कोई उपकार नहीं। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, टीएमसी और डीएमके पर महिला विरोधी मानसिकता का आरोप लगाते हुए विधेयक विरोध को बताया दुर्भाग्यपूर्ण। सपा पर धर्म आधारित आरक्षण की मांग को असंवैधानिक बताते हुए इसे तुष्टिकरण की राजनीति करार दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सर्वेश कठेरिया, सदर विधायक गुड़िया कठेरिया, नगर पंचायत अध्यक्ष आशा चक्र कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रहे मौजूद। जिला महामंत्री मनु राजपूत, यशवीर सिंह, विशाल शुक्ला व भूरे चोबे सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल। कहा भाजपा महिलाओं के अधिकार और सशक्तिकरण के लिए हर स्तर पर मजबूती से लड़ाई जारी रखेगी।

3 hrs ago
user_दीपेंद्र सिंह
दीपेंद्र सिंह
Media Consultant Auraiya, Uttar Pradesh•
3 hrs ago
ae1950b0-485a-4a96-ba00-f352cac48ba6

*ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* भाजपा जिला कार्यालय पर राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए विपक्ष पर वोला तीखा हमला। पीएम नरेंद्र मोदी का उल्लेख करते हुए कहा- महिलाओं को नीति निर्माण में भागीदारी देना उनका अधिकार है, कोई उपकार नहीं। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, टीएमसी और डीएमके पर महिला विरोधी मानसिकता का आरोप लगाते हुए विधेयक विरोध को बताया दुर्भाग्यपूर्ण। सपा पर धर्म आधारित आरक्षण की

मांग को असंवैधानिक बताते हुए इसे तुष्टिकरण की राजनीति करार दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सर्वेश कठेरिया, सदर विधायक गुड़िया कठेरिया, नगर पंचायत अध्यक्ष आशा चक्र कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रहे मौजूद। जिला महामंत्री मनु राजपूत, यशवीर सिंह, विशाल शुक्ला व भूरे चोबे सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल। कहा भाजपा महिलाओं के अधिकार और सशक्तिकरण के लिए हर स्तर पर मजबूती से लड़ाई जारी रखेगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • औरैया। जिले में मतदाता सूची को लेकर एक बार फिर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वेश गौतम ने बुधवार को प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि 4 नवंबर 2025 से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) का कार्य प्रारंभ हुआ था। जिसके बाद 10 अप्रैल 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया। जिसमें नो-मैपिंग तथा लॉजिकल एरर के बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम काट दिए गए है। मतदाता सूची के नाम में (DELETED Q) प्रिंट है। जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि सभी बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) और बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) के माध्यम से प्रत्येक बूथ की मतदाता सूची का गहन परीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और आम मतदाताओं से अपील की है कि वह 25 अप्रैल 2026 तक अपने-अपने बूथ की मतदाता सूची की जानकारी अवश्य कर लें और सुनिश्चित करें कि उनका नाम सूची में सही तरीके से दर्ज है। सर्वेश गौतम ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी मतदाता का नाम गलत तरीके से सूची से काट दिया गया है या उसमें किसी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है, तो संबंधित व्यक्ति जिलाधिकारी कार्यालय में आवेदन देकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। सपा जिलाध्यक्ष ने प्रशासन से भी मांग की है कि मतदाता सूची में पारदर्शिता और शुद्धता सुनिश्चित की जाए, जिससे आगामी चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष और लोकतांत्रिक ढंग से संपन्न हो सके। उन्होंने अंत में कहा कि प्रत्येक मतदाता का अधिकार सुरक्षित रहना चाहिए और किसी भी प्रकार की लापरवाही लोकतंत्र के लिए घातक साबित हो सकती है। इस मौके पर व्यापारी नेता बृजेंद्र गुप्ता उर्फ गुड्डू दादा, महेंद्र तिवारी, राजकुमार गौतम एवं कुलदीप पोरवाल, मनीष कठेरिया, राज नारायण बघेल आदि मौजूद रहे।
    2
    औरैया। जिले में मतदाता सूची को लेकर एक बार फिर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वेश गौतम ने बुधवार को प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि 4 नवंबर 2025 से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) का कार्य प्रारंभ हुआ था। जिसके बाद 10 अप्रैल 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया।
जिसमें नो-मैपिंग तथा लॉजिकल एरर के बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम काट दिए गए है। मतदाता सूची के नाम में (DELETED Q) प्रिंट है। 
जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि सभी बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) और बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) के माध्यम से प्रत्येक बूथ की मतदाता सूची का गहन परीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और आम मतदाताओं से अपील की है कि वह 25 अप्रैल 2026 तक अपने-अपने बूथ की मतदाता सूची की जानकारी अवश्य कर लें और सुनिश्चित करें कि उनका नाम सूची में सही तरीके से दर्ज है। सर्वेश गौतम ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी मतदाता का नाम गलत तरीके से सूची से काट दिया गया है या उसमें किसी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है, तो संबंधित व्यक्ति जिलाधिकारी कार्यालय में आवेदन देकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। 
सपा जिलाध्यक्ष ने प्रशासन से भी मांग की है कि मतदाता सूची में पारदर्शिता और शुद्धता सुनिश्चित की जाए, जिससे आगामी चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष और लोकतांत्रिक ढंग से संपन्न हो सके। उन्होंने अंत में कहा कि प्रत्येक मतदाता का अधिकार सुरक्षित रहना चाहिए और किसी भी प्रकार की लापरवाही लोकतंत्र के लिए घातक साबित हो सकती है। 
इस मौके पर व्यापारी नेता बृजेंद्र गुप्ता उर्फ गुड्डू दादा, महेंद्र तिवारी, राजकुमार गौतम एवं कुलदीप पोरवाल, मनीष कठेरिया, राज नारायण बघेल आदि मौजूद रहे।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Banner Shop औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • आज दिनांक 22 अप्रैल 2026 को नवागंतुक जिलाधिकारी बृजेश कुमार द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में अपराह्न 12:30 बजे प्रेस वार्ता आयोजित की गई जहां वार्ता की शुरुआत डी एम औरैया ने अपना परिचय दे कर की इसके पश्चात डी एम औरैया ने क्रम से पत्रकारों से बात की जहां सभी पत्रकारों ने अपना परिचय दिया एवं नवागंतुक जिलाधिकारी का स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया एवं जनपद से जुड़ी परेशानियों को जिलाधिकारी के समक्ष रखा जिसका डी एम ने विनम्रतापूर्वक जवाब दिया व जनपद से जुड़ी समस्याओं को हल करने का आश्वासन दिया।
    1
    आज दिनांक 22 अप्रैल 2026 को नवागंतुक जिलाधिकारी बृजेश कुमार द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में अपराह्न 12:30 बजे प्रेस वार्ता आयोजित की गई जहां वार्ता की शुरुआत डी एम औरैया ने अपना परिचय दे कर की इसके पश्चात डी एम औरैया ने क्रम से पत्रकारों से बात की जहां सभी पत्रकारों ने अपना परिचय दिया एवं नवागंतुक जिलाधिकारी का स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया एवं जनपद से जुड़ी परेशानियों को जिलाधिकारी के समक्ष रखा जिसका डी एम ने विनम्रतापूर्वक जवाब दिया व जनपद से जुड़ी समस्याओं को हल करने का आश्वासन दिया।
    user_दिलीप कुमार
    दिलीप कुमार
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • औरैया जिला मुख्यालय ककोर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में मंगलवार को सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के बैनर तले पेंशनरों ने धरना-प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार पांडेय ने की। यह आयोजन अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर फेडरेशन एवं उत्तर प्रदेश पेंशनर्स एसोसिएशन के आवाहन पर संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में पेंशनरों ने भाग लिया। धरने के दौरान पेंशनरों ने वित्त विधेयक 2025 में तिथि के आधार पर किए जा रहे विभेद का विरोध किया। साथ ही आठवें वेतन आयोग के नोटिफिकेशन में पेंशन से जुड़े मामलों को शामिल न किए जाने पर नाराजगी जताई। वक्ताओं ने कहा कि इससे पेंशनरों में असंतोष व्याप्त है। उन्होंने मांग की कि पुराने पेंशनरों को भी आठवें वेतन आयोग के दायरे में शामिल किया जाए। पेंशनरों ने ओपीएस बहाली, पेंशन पर आयकर से छूट, 65 वर्ष के बाद प्रत्येक पांच वर्ष पर 5 प्रतिशत वृद्धि, 18 माह के डीए एरियर का भुगतान तथा महंगाई भत्ते को मूल पेंशन में मर्ज करने की मांग उठाई। इसके साथ ही वरिष्ठ नागरिकों को रेल किराए में 50 प्रतिशत छूट और आयुष्मान भारत योजना की सीमा 10 लाख रुपये किए जाने की मांग भी की गई। धरना शांतिपूर्ण रहा। इसके बाद प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। इस दौरान हरगोविंद गुप्ता, फतेहबहादुर सिंह, संतोष कुमार तिवारी, जगदीश चंद दुबे, राधेश्याम शाक्य, अखिलेश चंद्र दुबे, लतीफ खान शेख, रामनाथ त्रिपाठी, नूर हसन, गंगा नारायण शाक्य, रमेश चंद्र दिवाकर, प्रमोद चंद्र त्रिपाठी, दिनेश चंद दुबे, रामस्वरूप शाक्य, एसके चौधरी, यासीन अली, चंद्र किशोर पांडेय, भजनलाल वर्मा, अवधेश चंद्र अग्निहोत्री, राम सेवक यादव, शिवलाल वर्मा, राम दत्त बाजपेई, राम सिंह पाल, उमेश चंद्र शुक्ला, केशव शुक्ला, राजेंद्र मिश्रा, अशोक बाबू श्रीवास्तव, रामाधार, सुरेंद्र सिंह भदोरिया, बाबूराम दिवाकर, शिवराज सिंह सहित सैकड़ों पेंशनर मौजूद रहे।
    1
    औरैया जिला मुख्यालय ककोर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में मंगलवार को सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के बैनर तले पेंशनरों ने धरना-प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार पांडेय ने की। यह आयोजन अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर फेडरेशन एवं उत्तर प्रदेश पेंशनर्स एसोसिएशन के आवाहन पर संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में पेंशनरों ने भाग लिया।
धरने के दौरान पेंशनरों ने वित्त विधेयक 2025 में तिथि के आधार पर किए जा रहे विभेद का विरोध किया। साथ ही आठवें वेतन आयोग के नोटिफिकेशन में पेंशन से जुड़े मामलों को शामिल न किए जाने पर नाराजगी जताई। वक्ताओं ने कहा कि इससे पेंशनरों में असंतोष व्याप्त है। उन्होंने मांग की कि पुराने पेंशनरों को भी आठवें वेतन आयोग के दायरे में शामिल किया जाए।
पेंशनरों ने ओपीएस बहाली, पेंशन पर आयकर से छूट, 65 वर्ष के बाद प्रत्येक पांच वर्ष पर 5 प्रतिशत वृद्धि, 18 माह के डीए एरियर का भुगतान तथा महंगाई भत्ते को मूल पेंशन में मर्ज करने की मांग उठाई। इसके साथ ही वरिष्ठ नागरिकों को रेल किराए में 50 प्रतिशत छूट और आयुष्मान भारत योजना की सीमा 10 लाख रुपये किए जाने की मांग भी की गई।
धरना शांतिपूर्ण रहा। इसके बाद प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। इस दौरान हरगोविंद गुप्ता, फतेहबहादुर सिंह, संतोष कुमार तिवारी, जगदीश चंद दुबे, राधेश्याम शाक्य, अखिलेश चंद्र दुबे, लतीफ खान शेख, रामनाथ त्रिपाठी, नूर हसन, गंगा नारायण शाक्य, रमेश चंद्र दिवाकर, प्रमोद चंद्र त्रिपाठी, दिनेश चंद दुबे, रामस्वरूप शाक्य, एसके चौधरी, यासीन अली, चंद्र किशोर पांडेय, भजनलाल वर्मा, अवधेश चंद्र अग्निहोत्री, राम सेवक यादव, शिवलाल वर्मा, राम दत्त बाजपेई, राम सिंह पाल, उमेश चंद्र शुक्ला, केशव शुक्ला, राजेंद्र मिश्रा, अशोक बाबू श्रीवास्तव, रामाधार, सुरेंद्र सिंह भदोरिया, बाबूराम दिवाकर, शिवराज सिंह सहित सैकड़ों पेंशनर मौजूद रहे।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by MV news (RNI-33081/78)
    1
    Post by MV news  (RNI-33081/78)
    user_MV news  (RNI-33081/78)
    MV news (RNI-33081/78)
    Newspaper distribution Auraiya, Uttar Pradesh•
    13 hrs ago
  • सिकंदरा कस्बे में बिजली व्यवस्था को लेकर मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे उपभोक्ताओं का आक्रोश सामने आया। कस्बे के आजाद नगर, पटेल नगर और अशोक नगर के दो दर्जन से अधिक लोगों ने सिकंदरा पावर हाउस पहुंचकर प्रार्थना पत्र सौंपते हुए विद्युत समस्या के समाधान की मांग की। उपभोक्ताओं ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से समस्याएं बढ़ गई हैं। उनका कहना है कि बिजली बिल जमा करने के बावजूद भी अचानक सप्लाई काट दी जाती है, जिससे भीषण गर्मी में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने आरोप लगाया कि बिना किसी स्पष्ट कारण के बिजली बाधित कर दी जाती है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर लगाए जाएं, ताकि इस समस्या से राहत मिल सके। इस मामले में संबंधित जेई ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के मीटर ‘माइनस’ में चले जाते हैं, उनकी बिजली आपूर्ति स्वतः बंद हो जाती है। रिचार्ज करने पर सप्लाई फिर से चालू हो जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि विभाग द्वारा संभवतः अगले महीने से मीटर को पोस्टपेड प्रणाली में बदला जाएगा, जिससे उपभोक्ताओं की समस्याएं दूर होने की उम्मीद है।
    3
    सिकंदरा कस्बे में बिजली व्यवस्था को लेकर मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे उपभोक्ताओं का आक्रोश सामने आया। कस्बे के आजाद नगर, पटेल नगर और अशोक नगर के दो दर्जन से अधिक लोगों ने सिकंदरा पावर हाउस पहुंचकर प्रार्थना पत्र सौंपते हुए विद्युत समस्या के समाधान की मांग की।
उपभोक्ताओं ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से समस्याएं बढ़ गई हैं। उनका कहना है कि बिजली बिल जमा करने के बावजूद भी अचानक सप्लाई काट दी जाती है, जिससे भीषण गर्मी में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने आरोप लगाया कि बिना किसी स्पष्ट कारण के बिजली बाधित कर दी जाती है।
स्थानीय लोगों ने मांग की है कि स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर लगाए जाएं, ताकि इस समस्या से राहत मिल सके।
इस मामले में संबंधित जेई ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के मीटर ‘माइनस’ में चले जाते हैं, उनकी बिजली आपूर्ति स्वतः बंद हो जाती है। रिचार्ज करने पर सप्लाई फिर से चालू हो जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि विभाग द्वारा संभवतः अगले महीने से मीटर को पोस्टपेड प्रणाली में बदला जाएगा, जिससे उपभोक्ताओं की समस्याएं दूर होने की उम्मीद है।
    user_Rajesh Kumar
    Rajesh Kumar
    सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago

    4

    user_Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar up voice news kanpur dehat सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • आग से 20 बीघा गेहूं फसल व 80 बीघा फसल का अवशेष खाक। औरैया जिले के विकास खण्ड एरवाकटरा क्षेत्र के ग्राम फैजुल्लापुर में मंगलवार को अज्ञात कारणों से खेतों में भीषण आग लग गई, जिससे किसानों की खड़ी फसल और फसल अवशेष जलकर राख हो गए। आग लगते ही पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। बताया गया है कि आग ने करीब 20 बीघा गेहूं की खड़ी फसल को अपनी चपेट में ले लिया, जबकि लगभग 80 बीघा खेतों में पड़े फसल अवशेष भी जलकर नष्ट हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना एरवाकटरा पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना स्थल पर थानाध्यक्ष विनेश कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद रहे और राहत कार्य में सहयोग किया। वहीं, कानूनगो सुनील कुमार ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया। उन्होंने बताया कि आग से लगभग 20 बीघा गेहूं की फसल पूरी तरह जल गई है, जबकि शेष क्षेत्र में फसल अवशेष नष्ट हुए हैं। प्रशासन द्वारा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। इस घटना से प्रभावित किसानों ने मुआवजे की मांग की है।
    1
    आग से 20 बीघा गेहूं फसल व 80 बीघा फसल का अवशेष खाक। औरैया जिले के विकास खण्ड एरवाकटरा क्षेत्र के ग्राम फैजुल्लापुर में मंगलवार को अज्ञात कारणों से खेतों में भीषण आग लग गई, जिससे किसानों की खड़ी फसल और फसल अवशेष जलकर राख हो गए। आग लगते ही पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैलती चली गई।
बताया गया है कि आग ने करीब 20 बीघा गेहूं की खड़ी फसल को अपनी चपेट में ले लिया, जबकि लगभग 80 बीघा खेतों में पड़े फसल अवशेष भी जलकर नष्ट हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना एरवाकटरा पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
घटना स्थल पर थानाध्यक्ष विनेश कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद रहे और राहत कार्य में सहयोग किया। वहीं, कानूनगो सुनील कुमार ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया। उन्होंने बताया कि आग से लगभग 20 बीघा गेहूं की फसल पूरी तरह जल गई है, जबकि शेष क्षेत्र में फसल अवशेष नष्ट हुए हैं। प्रशासन द्वारा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। इस घटना से प्रभावित किसानों ने मुआवजे की मांग की है।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • सिकंदरा तहसील क्षेत्र के अलियापुर गांव में सरकारी राशन दुकान संचालक की कथित मनमानी से परेशान होकर एक महिला ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत बुधवार को करीब 3 बजे ऑनलाइन दर्ज की गई। गांव निवासी पायल ने आरोप लगाया कि राशन दुकान संचालक उसे निर्धारित मात्रा से कम राशन देता है। जब उसने इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी से शिकायत की, तो संचालक ने उसे राशन देना ही बंद कर दिया। इससे परेशान होकर महिला ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन का सहारा लिया। मामले में पूर्ति निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है और इसकी जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    2
    सिकंदरा तहसील क्षेत्र के अलियापुर गांव में सरकारी राशन दुकान संचालक की कथित मनमानी से परेशान होकर एक महिला ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत बुधवार को करीब 3 बजे ऑनलाइन दर्ज की गई।
गांव निवासी पायल ने आरोप लगाया कि राशन दुकान संचालक उसे निर्धारित मात्रा से कम राशन देता है। जब उसने इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी से शिकायत की, तो संचालक ने उसे राशन देना ही बंद कर दिया। इससे परेशान होकर महिला ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन का सहारा लिया।
मामले में पूर्ति निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है और इसकी जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.