औरैया: पेंशनरों का धरना, पीएम व सीएम को सम्बोधित ज्ञापन दिया औरैया जिला मुख्यालय ककोर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में मंगलवार को सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के बैनर तले पेंशनरों ने धरना-प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार पांडेय ने की। यह आयोजन अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर फेडरेशन एवं उत्तर प्रदेश पेंशनर्स एसोसिएशन के आवाहन पर संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में पेंशनरों ने भाग लिया। धरने के दौरान पेंशनरों ने वित्त विधेयक 2025 में तिथि के आधार पर किए जा रहे विभेद का विरोध किया। साथ ही आठवें वेतन आयोग के नोटिफिकेशन में पेंशन से जुड़े मामलों को शामिल न किए जाने पर नाराजगी जताई। वक्ताओं ने कहा कि इससे पेंशनरों में असंतोष व्याप्त है। उन्होंने मांग की कि पुराने पेंशनरों को भी आठवें वेतन आयोग के दायरे में शामिल किया जाए। पेंशनरों ने ओपीएस बहाली, पेंशन पर आयकर से छूट, 65 वर्ष के बाद प्रत्येक पांच वर्ष पर 5 प्रतिशत वृद्धि, 18 माह के डीए एरियर का भुगतान तथा महंगाई भत्ते को मूल पेंशन में मर्ज करने की मांग उठाई। इसके साथ ही वरिष्ठ नागरिकों को रेल किराए में 50 प्रतिशत छूट और आयुष्मान भारत योजना की सीमा 10 लाख रुपये किए जाने की मांग भी की गई। धरना शांतिपूर्ण रहा। इसके बाद प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। इस दौरान हरगोविंद गुप्ता, फतेहबहादुर सिंह, संतोष कुमार तिवारी, जगदीश चंद दुबे, राधेश्याम शाक्य, अखिलेश चंद्र दुबे, लतीफ खान शेख, रामनाथ त्रिपाठी, नूर हसन, गंगा नारायण शाक्य, रमेश चंद्र दिवाकर, प्रमोद चंद्र त्रिपाठी, दिनेश चंद दुबे, रामस्वरूप शाक्य, एसके चौधरी, यासीन अली, चंद्र किशोर पांडेय, भजनलाल वर्मा, अवधेश चंद्र अग्निहोत्री, राम सेवक यादव, शिवलाल वर्मा, राम दत्त बाजपेई, राम सिंह पाल, उमेश चंद्र शुक्ला, केशव शुक्ला, राजेंद्र मिश्रा, अशोक बाबू श्रीवास्तव, रामाधार, सुरेंद्र सिंह भदोरिया, बाबूराम दिवाकर, शिवराज सिंह सहित सैकड़ों पेंशनर मौजूद रहे।

- औरैया। बुधवार दोपहर गुड़िया कठेरिया बघाकटरा पहुंचीं, जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” के समर्थन में जनसंपर्क किया। इस दौरान महिला मोर्चा और युवा मोर्चा के नेतृत्व में स्थानीय लोगों से संवाद कर उन्हें अधिनियम के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। विधायक ने कहा कि यह कानून महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और इससे राजनीति में उनकी भागीदारी बढ़ेगी। उन्होंने उपस्थित लोगों से इस पहल का समर्थन करने की अपील भी की। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय निवासी दिलीप कुमार, किरण देवी, शिवम, खुशी, सुरेंद्र और गिरेंद्र सहित कई लोग मौजूद रहे। सभी ने विधायक का स्वागत करते हुए कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई।1
- *अजीतमल में “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” को लेकर फूटा जन आक्रोश* अजीतमल, औरैया। जनपद के अजीतमल नगर में आज भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा एवं युवा मोर्चा के नेतृत्व में “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” के लागू न होने को लेकर जोरदार जन आक्रोश देखने को मिला। इस दौरान महिला पदयात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने भाग लेते हुए सरकार के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया। _पदयात्रा में दिखा उत्साह और आक्रोश पदयात्रा के दौरान पूरे नगर में उत्साह और आक्रोश का मिश्रित माहौल नजर आया। महिलाओं ने नारी सम्मान और अधिकारों को लेकर जोरदार नारेबाजी की और स्पष्ट संदेश दिया कि महिलाओं के अधिकारों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। _विपक्ष के खिलाफ प्रदर्शन, पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने विपक्ष के प्रति कड़ा विरोध जताते हुए अखिलेश यादव और राहुल गांधी का पुतला दहन कर अपना रोष प्रकट किया। _वक्ताओं ने गिनाईं अधिनियम की विशेषताएं सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष की नीयत इस मुद्दे पर हमेशा संदिग्ध रही है। साथ ही यह भी कहा कि भाजपा महिलाओं के अधिकारों और सम्मान के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है और इसी उद्देश्य से जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। _एकजुट होकर संघर्ष का संकल्प कार्यक्रम के अंत में उपस्थित महिलाओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संकल्प लिया कि वे नारी सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करते रहेंगे और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने हेतु भाजपा के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे। _ये रहे प्रमुख मौजूद लोग इस मौके पर भाजपा संगठन के कई प्रमुख पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे, जिनमें जिला अध्यक्ष सर्वेश कठेरिया, जिला महामंत्री यशवीर सिंह सिकरवार, मनु राजपूत, नगर पंचायत अध्यक्ष आशा चक, कंचन अग्निहोत्री, पूर्व चेयरमैन रानी पोरवाल, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मोनू सेंगर, ब्लॉक प्रमुख रजनीश पांडेय, जिला पंचायत सदस्य सोनू सेंगर, आशीष तिवारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।3
- औरैया। जिले में मतदाता सूची को लेकर एक बार फिर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वेश गौतम ने बुधवार को प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि 4 नवंबर 2025 से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) का कार्य प्रारंभ हुआ था। जिसके बाद 10 अप्रैल 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया। जिसमें नो-मैपिंग तथा लॉजिकल एरर के बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम काट दिए गए है। मतदाता सूची के नाम में (DELETED Q) प्रिंट है। जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि सभी बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) और बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) के माध्यम से प्रत्येक बूथ की मतदाता सूची का गहन परीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और आम मतदाताओं से अपील की है कि वह 25 अप्रैल 2026 तक अपने-अपने बूथ की मतदाता सूची की जानकारी अवश्य कर लें और सुनिश्चित करें कि उनका नाम सूची में सही तरीके से दर्ज है। सर्वेश गौतम ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी मतदाता का नाम गलत तरीके से सूची से काट दिया गया है या उसमें किसी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है, तो संबंधित व्यक्ति जिलाधिकारी कार्यालय में आवेदन देकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। सपा जिलाध्यक्ष ने प्रशासन से भी मांग की है कि मतदाता सूची में पारदर्शिता और शुद्धता सुनिश्चित की जाए, जिससे आगामी चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष और लोकतांत्रिक ढंग से संपन्न हो सके। उन्होंने अंत में कहा कि प्रत्येक मतदाता का अधिकार सुरक्षित रहना चाहिए और किसी भी प्रकार की लापरवाही लोकतंत्र के लिए घातक साबित हो सकती है। इस मौके पर व्यापारी नेता बृजेंद्र गुप्ता उर्फ गुड्डू दादा, महेंद्र तिवारी, राजकुमार गौतम एवं कुलदीप पोरवाल, मनीष कठेरिया, राज नारायण बघेल आदि मौजूद रहे।2
- Post by दिलीप कुमार3
- औरैया, सपा जिला अध्यक्ष ने की जनपद के लोगों से वोटर लिस्ट का अवलोकन करने की अपील1
- औरैया जिला मुख्यालय ककोर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में मंगलवार को सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के बैनर तले पेंशनरों ने धरना-प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार पांडेय ने की। यह आयोजन अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर फेडरेशन एवं उत्तर प्रदेश पेंशनर्स एसोसिएशन के आवाहन पर संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में पेंशनरों ने भाग लिया। धरने के दौरान पेंशनरों ने वित्त विधेयक 2025 में तिथि के आधार पर किए जा रहे विभेद का विरोध किया। साथ ही आठवें वेतन आयोग के नोटिफिकेशन में पेंशन से जुड़े मामलों को शामिल न किए जाने पर नाराजगी जताई। वक्ताओं ने कहा कि इससे पेंशनरों में असंतोष व्याप्त है। उन्होंने मांग की कि पुराने पेंशनरों को भी आठवें वेतन आयोग के दायरे में शामिल किया जाए। पेंशनरों ने ओपीएस बहाली, पेंशन पर आयकर से छूट, 65 वर्ष के बाद प्रत्येक पांच वर्ष पर 5 प्रतिशत वृद्धि, 18 माह के डीए एरियर का भुगतान तथा महंगाई भत्ते को मूल पेंशन में मर्ज करने की मांग उठाई। इसके साथ ही वरिष्ठ नागरिकों को रेल किराए में 50 प्रतिशत छूट और आयुष्मान भारत योजना की सीमा 10 लाख रुपये किए जाने की मांग भी की गई। धरना शांतिपूर्ण रहा। इसके बाद प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। इस दौरान हरगोविंद गुप्ता, फतेहबहादुर सिंह, संतोष कुमार तिवारी, जगदीश चंद दुबे, राधेश्याम शाक्य, अखिलेश चंद्र दुबे, लतीफ खान शेख, रामनाथ त्रिपाठी, नूर हसन, गंगा नारायण शाक्य, रमेश चंद्र दिवाकर, प्रमोद चंद्र त्रिपाठी, दिनेश चंद दुबे, रामस्वरूप शाक्य, एसके चौधरी, यासीन अली, चंद्र किशोर पांडेय, भजनलाल वर्मा, अवधेश चंद्र अग्निहोत्री, राम सेवक यादव, शिवलाल वर्मा, राम दत्त बाजपेई, राम सिंह पाल, उमेश चंद्र शुक्ला, केशव शुक्ला, राजेंद्र मिश्रा, अशोक बाबू श्रीवास्तव, रामाधार, सुरेंद्र सिंह भदोरिया, बाबूराम दिवाकर, शिवराज सिंह सहित सैकड़ों पेंशनर मौजूद रहे।1
- *तेज रफ्तार कार की टक्कर से रिटायर्ड होमगार्ड की मौत, मोपेड पर सवार होकर घर जा रहा था वृद्ध, चपेट में आने से एक साइकिल सवार किशोरी भी हुई घायल, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, बसरेहर थाना क्षेत्र के इटावा बरेली हाइवे पर बसरेहर बाईपास की है पूरी घटना...*1
- आज दिनांक 22 अप्रैल 2026 को नवागंतुक जिलाधिकारी बृजेश कुमार द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में अपराह्न 12:30 बजे प्रेस वार्ता आयोजित की गई जहां वार्ता की शुरुआत डी एम औरैया ने अपना परिचय दे कर की इसके पश्चात डी एम औरैया ने क्रम से पत्रकारों से बात की जहां सभी पत्रकारों ने अपना परिचय दिया एवं नवागंतुक जिलाधिकारी का स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया एवं जनपद से जुड़ी परेशानियों को जिलाधिकारी के समक्ष रखा जिसका डी एम ने विनम्रतापूर्वक जवाब दिया व जनपद से जुड़ी समस्याओं को हल करने का आश्वासन दिया।1
- Post by MV news (RNI-33081/78)1